ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज

राज्यपाल ने संविधान की प्रस्तावना का किया पठन*

26-Nov-2020

रायपुर (शोर सन्देश) राज्यपाल ने संविधान दिवस के अवसर पर राजभवन में संविधान की प्रस्तावना का पठन किया। इस प्रस्तावना में कहा गया है किहम भारत के लोग, भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा इसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखण्डता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़संकल्प होकर 26 नवंबर 1949 को एतद् द्वारा इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं।इस अवसर पर राज्यपाल के परिसहायद्वय त्रिलोक बंसल एवं मेजर सिद्धार्थ सिंह, राज्यपाल के निज सचिव जितेन्द्र कुमार सोलंकी उपस्थित थे। 


अग्रसेन महाविद्यालय में संविधान दिवस पर वेबिनार 26 नवम्बर को*

25-Nov-2020

रायपुर (शोर सन्देश) अग्रसेन महाविद्यालय पुरानी बस्ती रायपुर में 26 नवंबर को संविधान दिवस पर सुबह 10:30 बजे से एक वेबिनार का आयोजन किया जायेगा। इसमें मुख्य वक्ता के रूप में हरिभूमि और आई.एन.एच. के सम्पादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी और सहायक प्राध्यापक डा. भूपेंद्र सहायक शामिल रहेंग। यह वेबिनार गूगल मीट लिंक पर आयोजित किया जाएगा। पूरी तरह से नि:शुल्क इस वेबिनार में विद्यार्थी, मीडियाकर्मी, और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे प्रतिभागी शामिल हो सकते हैं। कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी विद्यार्थियों को -प्रमाण पत्र उनके पंजीकृत मेल पर भेजा जाएगा। 


राज्य में होगा बड़ा प्रशसनिक फेरबदल, 2005 बैच के आईएस को जल्द मिलेगा प्रमोशन*

25-Nov-2020

00 मुख्य सचिव मंडल के रिटायरमेंट के साथ ही जारी होगी नई सूची
रायपुर (शोर सन्देश) भूपेश सरकार 2005 बैच के आईएएस अधिकारियों को प्रमोट कर रही है। विशेष सचिव का ओहदा संभाल रहे ये अधिकारी अब जल्द ही सचिव बनाए जाएंगे। वहीं 2008-09 बैच के आईएएस विशेष सचिव प्रमोट किए जा सकते हैं। आल इंडिया सर्विस रूल के तहत 16 साल की सेवा पूरी करने वाले आईएएस सचिव और 12 साल की सेवा पूरी करने वाले विशेष सचिव बनाए जाते हैं। हाल ही में राज्य सरकार ने नौ साल की सेवा पूरी करने वाले 2012 बैच के आईएएस अधिकारियों को उप सचिव से संयुक्त सचिव प्रमोट किया था। प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक 16 साल की सेवा पूरी करने वाले 2005 बैच के आईएएस अधिकारियों में मुकेश कुमार, आर संगीता, रजत कुमार, राजेश सुकुमार टोप्पो और एस प्रकाश सचिव प्रमोट हो सकते हैं। वहीं 12 साल की सेवा पूरी करने वाले आईएएस अधिकारियों में 2008 बैच से भीम सिंह, राजेश राणा, नीरज कुमार बंसोड़, शिखा राजपूत तथा 2009 बैच से किऱण कौशल, अवनीश शरण, प्रियंका शुक्ला, समीर विश्नोई और सौरभ कुमार विशेष सचिव प्रमोट किए जा सकते हैं। हालांकि मुख्यमंत्री सचिवालय ने फिलहाल ऐसे किसी प्रस्ताव की पुष्टि नहीं की है।
00 आर पी मंडल की विदाई के साथ ही प्रशासनिक फेरबदल भी जल्द इस महीने की 28 तारीख को होने वाली कैबिनेट बतौर चीफ सेक्रेटरी आर पी मंडल की आखिरी बैठक होगी। तमाम एजेंडों पर बातचीत किए जाने के अलावा भूपेश कैबिनेट उन्हें विदाई देगी। शीर्ष नेतृत्व में बदलाव के साथ-साथ प्रशासनिक महकमे में भी अहम बदलाव होने हैं, जिसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। बताते हैं कि करीब आधा दर्जन से ज्यादा आईएएस अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल हो सकता है। अमृत खलको के राजभवन आने के बाद से बस्तर कमिश्नर का पद खाली पड़ा है, वहीं टी सी महावर भी अगले महीने रिटायर हो रहे हैं। ऐसे में उनकी जगह किसी सीनियर अधिकारी की पोस्टिंग की जाएगी। 


मंत्री अकबर की साक्षी में दरिया, दलदली के सरपंच-पांचों ने ली कांग्रेस की सदस्यता*

25-Nov-2020

रायपुर (शोर सन्देश) छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार की किसान हितैषी नीतियोें और मंत्री मोहम्मद अकबर की कार्यशैली से प्रभावित होकर ग्राम पंचायत दरिया, विकासखंड बोड़ला के सरपंच और पंचों ने वन मंत्री के शंकर नगर रायपुर स्थित कार्यालय में उपस्थित होकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने वालों में ग्राम पंचायत दरिया के सरपंच लीला बाई तुरकर, सरपंच पति बिजेन्द्र तुरकर, ग्राम पंचायत दलदली के सरपंच हिरामणी ग्वाला एवं अन्य पंचगण हंसराम ध्रुुर्वे, तारासिंह टेकाम, रेमन सिंह टेकाम, सुक्कुल सिंह बैगा, सोनझर बैगा, दिलीप बैगा, सुनती बाई, भारती बाई, चमेली बाई मण्डावी, ग्राम चंदनी लोहारा, ब्लाॅक अध्यक्ष, आदिवासी समाज, चन्दा बाई, ब्लाॅक उपाध्यक्ष, आदिवासी समाज एवं सैगौना बाई, चंदैनी लोहारा को विधिवत कांग्रेस प्रवेश कराया इस अवसर पर प्रभाती मरकाम, अध्यक्ष, रेंगाखार ब्लाॅक कांग्रेस, गजराज सिंह टेकाम, महामंत्री, नेकलाल मेरावी, पूर्व सरंपच, ग्राम पंचायत दरिया एवं मोहन लाल बैगा उपस्थित रहे। 


लालबत्ती के लिए नाम हो रहे तय जानिये किसे मिलेगा मौका और किसके नाम की है चर्चा*

24-Nov-2020

रायपुर (शोर सन्देश) जल्द ही एक और बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। लालबत्ती के लिए फिर से कवायद शुरू हो गई हैं। कुछ नेताओं को जल्द ही आयोग और मंडल में पद मिल सकते है। इसका ऐलान कभी भी हो सकता है। कुछ महीने पहले ढेर सारे आयोग और मंडल में अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति की गई है। ऐसे में कुछ बचे हुए मंडल में नियुक्ति मिलेगी। इसके लिए मीटिंग भी हुई है। हालांकि कुछ नाम उभर कर सामने आये है। इस पर जल्द ही निर्णय लिए जा सकते है। पंकज शर्मा, सुशिल आनंद शुक्ल, आरपी सिंह, सन्नी अग्रवाल, राजू तिवारी, रमेश वलयानी, अरुण भद्रा, अटल श्रीवास्तव, राजेंद्र सिंह के नाम सामने आये है। इन्हीं में से ज्यादातर को पद दिए जाएंगे। 


मुख्यमंत्री ने किया ग्लोबल चौक‘ और सड़क चौड़ीकरण कार्य का लोकार्पण*

24-Nov-2020

00 राजधानी वासियों को मिलेगी सुगम यातायात की सुविधा

रायपुर (शोर सन्देश) मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम राजधानी रायपुर के देवेन्द्र नगर जाने के मुख्य मार्ग में नवनिर्मित ग्लोबल चौक और सड़क चौड़ीकरण कार्य का लोकार्पण किया। उन्होंने पैदल घुमकर चौक और नवनिर्मित दुकानों का अवलोकन किया और यहां के सौन्दर्यीकरण कार्य की तारीफ की। इन कार्यों की लागत 3 करोड़ 28 लाख रूपए है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सड़क चौड़ीकरण से प्रभावित सभी 47 दुकानदारों को नवनिर्मित दुकानों की चाबी सौंपी और उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उल्लेखनीय है कि रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड नगर निगम और लोक निर्माण विभाग द्वारा रायपुर शहर में यातायात को सुगम बनाने के लिए देवेन्द्र नगर चौक से एक्सप्रेस-वे तक दूरी के मार्ग का चौड़ीकरण और उन्नयन कार्य किया गया है। लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क निर्माण (बी.टी.रोड) किया गया है। नगर निगम और रायपुर स्मार्ट सिटी द्वारा मिलकर सड़क चौड़ीकरण से प्रभावित होने वाले दुकानदारों के लिए 47 दुकानों का निर्माण कराया गया है। इसके अलावा चौक सौंदर्यीकरण, वृक्षारोपण, विद्युतीकरण, नाली सड़क निर्माण जैसे कार्य भी किए गए हैं। सड़क चौड़ीकरण से यहां की बढ़ती ट्रैफिक दबाव से भी निजात मिलेगी।
इस अवसर पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, विधायकगण कुलदीप जुनेजा, सत्यनारायण शर्मा, विकास उपाध्याय, महापौर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं नगर निगम के पार्षद, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, रायपुर कलेक्टर डॉ. एस.भारतीदासन, नगर निगम कमिश्नर सौरभ कुमार भी उपस्थित थे।


मध्यप्रदेश से धान का अवैध परिवहन कबीरधाम जिले में जब्त की कार्रवाई*

24-Nov-2020

कवर्धा,(शोर सन्देश) कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा के निर्देशन पर अंर्तराज्यीय अवैध धान परिवहन रोकने के लिए 23 नवंबर को चिल्फी चेक पोस्ट का अनुविभगीय अधिकारी (रा.) बोडला, खाद्य विभाग और चिल्फी थाना पुलिस स्टॉफ के संयुक्त टीम द्वारा ट्रक क्रमांक एम.पी. 20 एच 4252 (12 चक्का) को रोक कर जांच किया गया। जांच में उक्त ट्रक में ड्राइवर श्री प्रकाश यादव पिता रघुवीर सिंह, 50 वर्ष से पूछताछ की गई। पूछताछ में ड्राइवर द्वारा उक्त ट्रक के कागजात और ट्रक में लदे धान के संबंध में दस्तावेज प्रस्तुत किया गया। लदे धान के परिवहन के संबंध में अनुविभागीय अधिकारी (रा.) बोड़ला, सहायक खाद्य अधिकारी कीर्ति कौशिक, खाद्य निरीक्षक अमित द्विवेदी, आकाश भूतड़ा एवं प्रधान आरक्षक महेश पांडेय एवं थाना चिल्फी के टीम द्वारा मौके पर उपस्थित होकर जांच किया गया। प्रस्तुत दस्तावेज की जांच में 620 बोरा धान वजन 252.50 क्विंटल विक्रेता-श्रद्धा सबुटी ट्रेडर्स, धरगवां, तहसील सिहोरा, जिला-जबलपुर (.प्र.) से पूर्वी राईस मिल, दुर्ग (..) को विक्रय उपरांत परिवहन संबंधी बिल्टी, कृषि उपज समिति-सिहोरा, जबलपुर का अनुज्ञा पत्र प्राप्त हुआ। इसके अतिरिक्त पूर्वी राईस मिल दुर्ग द्वारा राज्य के बाहर से धान खरीदी के लिए, धान छत्तीसगढ़ में परिवहन के लिएसंचालक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग नवा रायपुर से अनुमति नहीं ली गई है। अनुमति संबंधी कोई दस्तावेज नहीं है। उक्त परिस्थिति में आगामी कार्यवाही और जांच के लिए उक्त धान मात्रा और उक्त वाहन को थाना प्रभारी चिल्फी के अभिरक्षा में दिया गया है। 


दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए पीएचई मंत्री रूद्रकुमार*

24-Nov-2020

00 दुर्ग जिले के ग्राम जेवरा निवासियों को मिली विकास कार्यों की सौगात
रायपुर (शोर सन्देश) प्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रूद्रकुमार आज दुर्ग जिले के ग्राम पंचायत जेवरा में आयोजित दीपावली मिलन समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए। मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने ग्रामीणों को दीपावली, मातर पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने लोगों को देवउठनी (तुलसी पूजा) और बाबा गुरू घासीदास जयंती की भी अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर ग्रामवासियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। दीपावली मिलन समारोह में क्षेत्र के नागरिकों ने मंत्री गुरु रूद्रकुमार से मुलाकात कर उन्हें क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराते हुए त्वरित निराकरण करने का आग्रह किया। मंत्री गुरु रूद्रकुमार ने उनकी मांगों को प्राथमिकता से निरकृत किए जाने का भरोसा दिलाया। मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने इस मौके पर ग्राम पंचायत जेवरा में सीसी रोड निर्माण, बड़े तालाब का सौन्दर्यीकरण, शमशान घाट में अहाता निर्माण, गौठान फेंसिंग कार्य नल जल योजना के तहत प्रत्येक घर मे नल कनेक्शन सहित अन्य निर्माण कार्यों की सैद्धांतिक स्वीकृति दी। कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत जेवरा सरपंच श्री प्रशांत गौतम ने मंत्री गुरू रूद्रकुमार का आभार जताया। कार्यक्रम में मंत्री गुरू रूद्रकुमार को परिक्षेत्रीय साहू संघ जेवरा, दुर्ग ग्रामीण के सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 11 हजार 101 रूपए राशि का चेक कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए भेंट किया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख, जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति पुष्पा भुवनेश्वर यादव सहित 22 ग्राम पंचायत के सरपंच, जन प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे। 


बिना अनुमति के धान आयात को रोकने सीमावर्ती जिलों में सतत निगरानी करें: मंत्री भगत*

23-Nov-2020

रायपुर (शोर सन्देश) खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित अधिकारियों की बैठक में धान खरीदी की व्यवस्था की समीक्षा की। श्री भगत ने अधिकारियों से कहा कि धान खरीदी शुरू होने से पहले खरीदी के लिए बारदाना, चबूतरा निर्माण, किसानों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था कर लिए जाए। कांटा-बाट की समुचित व्यवस्था एवं उसका सत्यापन भी करा लिए जाए। भगत ने राज्य के सीमावर्ती जिलों के कलेक्टरों से दूरभाष पर धान खरीदी के संबंध में बातचीत की और अन्य राज्यों से आने वाले अवैध धान को रोकने के लिए कड़ा इंतजाम करने के निर्देश दिए है। भगत ने कहा कि धान खरीदी के लिए किसानों को कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए। भगत ने कहा कि राज्य स्तर पर खाद्य विभाग सहित धान खरीदी से संबंधित विभागों के अधिकारियों का एक दल गठित किया जाए। जो राज्य भर के खरीदी केन्द्रों में जाकर धान खरीदी का निरीक्षण और मोनिटरिंग करेगा। खासकर सीमावर्ती जिलों में जाकर अवैध धान के आवक को रोकने के लिए किए गए इंतजाम का निरीक्षण करेगा। मंत्री भगत ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा भारत सरकार से छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में किसानों से धान खरीदी के लिए 3 लाख 50 हजार गठान बारदानें उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया है। भारत सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ को आपूर्ति की जाने वाली बारदानें में 50 प्रतिशत की कटौती करते हुए केवल एक लाख 43 हजार गठान नये बारदानें की आपूर्ति करने की सूचना जूट कमिश्नर के माध्यम से दी गई है और अब तक राज्य को केवल 77 हजार गठान बारदानें ही प्राप्त हुए है। भारत सरकार द्वारा बारदानों की आपूर्ति में भारी कटौती करने के कारण राज्य में धान खरीदी प्रभावित हो इसके लिए राज्य सरकार द्वारा 70 हजार एचडीपीई, पीपी के नये बारदानें खरीदी के लिए कार्यादेश जारी किया गया है। इसके अलावा पीडीएस सिस्टम का एक लाख गठान बारदानें और मिलरों से दो लाख बारदानों की पूर्ति धान खरीदी के लिए की जाएगी। भगत ने कहा कि खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में लगभग 90 लाख मैट्रिक टन धान खरीदी होना अनुमानित है। धान उपार्जन के लिए 4 लाख 75 हजार गठान बारदानों की आवश्यकता संभावित है। उन्होंने बताया कि धान खरीदी के लिए जूट कमिश्नर कोलकोता से एक लाख 45 हजार गठान बारदाने उपलब्ध होगा। राज्य सरकार के पीडीएस सिस्टम से एक लाख बारदानें की व्यवस्था धान खरीदी के लिए होगी। इसके अलावा दो लाख गठान बारदानें मिलरों से प्राप्त करने का लक्ष्य है। धान खरीदी के लिए शेष बारदानों की पूर्ति राज्य सरकार द्वारा 70 हजार प्लास्टिक बैग खरीद कर की जाएगी। बैठक में खाद्य विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, सहकारिता विभाग के सचिव आर. प्रसन्ना, विशेष सचिव खाद्य मनोज कुमार सोनी, नान के एमडी निरंजन दास, मार्कफेड के एमडी अंकित आनंद, नाप-तौल विभाग के संचालक शिखाराजपूत तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। 


ब्रेकिंग : मुठभेड़ में 3 नक्सली ढेर, अत्याधुनिक हथियारों के साथ टवोर भी बरामद*

23-Nov-2020

रायपुर/कांकेर (शोर सन्देश) इन दिनो पुलिस और सीआरपीएफ/एसएसबी नक्सली इलाक़ो में विशेष अभियान चला के नक्सलियों का सफाया कर रही हैं। उसी कड़ी में आज रावघाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोसरोंडा एसएसबी के आगे सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई हैं जिसमें सुरक्षाबलों नें 3 नक्सलियों को ढेर कर दिया हैं। बता दें इस मुठभेड़ में एसएसबी-33 बटालियन का एक जवान घायल हो गया हैं। घायल जवान के पैर में गोली लगी हैं। एसएसबी डीआईजी वी विक्रमन ने मुठभेड़ कि पुष्टि कि हैं।
मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 3 नक्सली को मार गिराए जिसमें 2 पुरुष, 1 महिला नक्सली शामिल हैं। नक्सलियों के पास से ऐके 47, एसएलआर, 12 बोर की बन्दूक और टवोर आटोमेटिक राइफल बरामद हुई है।  सबसे बड़ी बात यह है कि जो आटोमेटिक राइफल नक्सलियों से बरामद हुई है, यह हथियार पुलिस तो दूर, सेना के भी विशेष दर्जा प्राप्त दल को दिया जाता है। यहां पर सबसे बड़ा सवाल यह है कि नक्सलियों के पास इतने अत्याधुनिक हथियार आते कहां से है? और वह भी जो सेना का विशेष दल उपयोग में लाता है। इस पर राज्य केंद्र की सरकार को विचार करने की जरुरत है। 




kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account