सरगुजा (शोर सन्देश)। सरगुजा रेंज के नए आईजी ने 1 जनवरी को लखनपुर के नए थाने भवन में माता सरस्वती के छाया चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित शुरू की। आईजी आरपी साय ने पुष्प अर्पित करते हुए फीता काटकर उद्घाटन कर नए भवन का अवलोकन कर विधिवत कार्य प्रारंभ किया। लखनपुर पुलिस बल को संबोधित संबोधित करते हुए सरगुजा रेंज के नए आई आरपी साय और सरगुजा पुलिस अधीक्षक तिलकराम कोसीमा ने लखनपुर थाना को मॉडल थाना बनाने, तनावमुक्त होकर कार्य करने की समझाइश दी गई। इस दौरान उनके साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल नगर सेनानी सरगुजा राजेश पाण्डेय, एसडीओपी चंचल तिवारी थाना प्रभारी शिशिर कांत सिंह सहायक उपनिरीक्षक आसन राम यादव प्रधान आरक्षक संतोष कश्यप इंद्रजीत भगत दिल बोधन सिंह पोर्ते आरक्षक अजय शर्मा आरक्षक रविन्द्र साहू दशरथ राजवाडे समर बहादुर महिला आरक्षक परवीन ज्योति कुजूर सहित पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।