ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज

950 किलो गांजा पकड़ा गया, दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

20-Jan-2026
महासमुंद  ( शोर संदेश )   महासमुंद जिले में एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और कोमाखान पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं। आरोपियों के कब्जे से 950 किलो गांजा बरामद किया गया है, जिसकी बाजार कीमत करीब 4 करोड़ 75 लाख रुपए बताई जा रही है।
गांजा तस्करी में प्रयुक्त आयशर ट्रक भी जब्त किया गया है, जिसकी कीमत लगभग 15 लाख रुपए है। इसके साथ मोबाइल फोन और नकद रकम भी बरामद की गई है। कुल मिलाकर पुलिस ने लगभग 4 करोड़ 90 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की है। पुलिस के अनुसार आरोपी महाराष्ट्र के रहने वाले हैं और लंबे समय से अंतर्राज्यीय तस्करी में शामिल थे।
इस मामले में इंड टू इंड इन्वेस्टिगेशन के तहत फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक खंगालने के लिए विशेष टीमें रवाना कर दी गई हैं। ताकि पूरे नेटवर्क को ध्वस्त किया जा सके। गौरतलब है कि बीते 15 दिनों में ही जिले में 1831 किलो से अधिक गांजा, जिसकी कीमत 9 करोड़ 15 लाख रुपए से ज्यादा है, जब्त किया जा चुका है।














 

अवैध शराब तस्करी पर बड़ा प्रहार, पुलिस ने पकड़ी 147 लीटर अंग्रेजी शराब

19-Jan-2026
राजनांदगांव ( शोर संदेश )  अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत राजनांदगांव पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मध्यप्रदेश निर्मित अंग्रेजी शराब की 16 पेटियां जब्त की हैं, जिसकी कुल मात्रा 147 लीटर और अनुमानित कीमत 12 लाख 22 हजार 96 रुपये बताई गई है। इस मामले में कार सवार एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार जिले में अवैध शराब बिक्री और तस्करी पर सख्ती के निर्देश पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) द्वारा दिए गए थे। इसी के तहत चौकी तुमडीबोड प्रभारी निरीक्षक दिलीप पटेल के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
18 जनवरी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक कार के जरिए मध्यप्रदेश से शराब लाकर छत्तीसगढ़ में खपाने की तैयारी की जा रही है। सूचना के आधार पर चौकी तुमडीबोड और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने नेशनल हाईवे पर ग्राम कोहका के पास संदिग्ध वाहन क्रमांक CG 08 BC 5628 को रोका।
वाहन की तलाशी लेने पर आरोपी हिमांशु निर्मलकर (22 वर्ष) के कब्जे से 16 पेटी मध्यप्रदेश निर्मित अंग्रेजी शराब, एक मोबाइल फोन और तस्करी में प्रयुक्त कार बरामद की गई। जब्त सामग्री की कुल कीमत 12.22 लाख रुपये आंकी गई है।
इस मामले में चौकी तुमडीबोड थाना लालबाग में अपराध क्रमांक 33/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
इस अभियान में निरीक्षक दिलीप पटेल (चौकी प्रभारी तुमडीबोड), निरीक्षक विनय पम्मार (प्रभारी साइबर सेल), सहायक उप निरीक्षक चुन्नीलाल साहू, प्रधान आरक्षक लोकनाथ वर्मा, आरक्षक योगेश राठौर और आरक्षक अमित सोनी की सराहनीय भूमिका रही।
गिरफ्तार आरोपी का नाम हिमांशु निर्मलकर, पिता स्व. मोहन निर्मलकर, उम्र 22 वर्ष, निवासी कुरूद, थाना कुरूद, जिला धमतरी (छत्तीसगढ़) बताया गया है।




 

एक ट्रक सहित 763 बोरी धान जब्त : अवैध धान परिवहन का मामला

14-Jan-2026
रायपुर, ।  ( शोर संदेश )  सक्ती जिले में अवैध धान परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण हेतु प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार राजस्व विभाग की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए ट्रक सहित बड़ी मात्रा में अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा धान जब्त किया है।
अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) डभरा के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम द्वारा 13 जनवरी 2026 की रात्रि में तहसील डभरा अंतर्गत ग्राम केनाभाठा में एक ट्रक को रोककर जांच की गई। जांच के दौरान ट्रक में लगभग 600 बोरी धान अवैध रूप से परिवहन करते हुए पाया गया। ट्रक को जब्त कर लिया गया है। इसी तरह तहसील बाराद्वार क्षेत्र में तहसीलदार एवं पटवारी द्वारा 120 बोरी धान का अवैध परिवहन पकड़ा गया, जिस पर संबंधितों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की गई। वहीं ग्राम मुरलीडीह में लगभग 43 बोरी धान का अवैध परिवहन पाए जाने पर वाहन को जब्त कर थाना जैजैपुर में सुपुर्द किया गया।









 

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई- उदंती-सीतानदी अभ्यारण्य क्षेत्र में 6 शिकारी गिरफ्तार

10-Jan-2026
रायपुर  ( शोर संदेश ) राज्य वन क्षेत्र अंतर्गत आ रहे शिकार के मामलों पर अंकुश लगाने व ऐसी व्यवस्था लागू करने के लिए जिससे वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके, इसके लिए वन मंत्री केदार कश्यप ने वन विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ लगातार बैठक कर वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा, संरक्षण व संवर्धन के निर्देश दिए हैं। साथ ही किसी भी लापरवाही पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही है, जिसके फलस्वरूप वनमंत्री  कश्यप के नेतृत्व व प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) के कुशल दिशा निर्देश का पालन करते हुए छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थानों में वन एवं वन्यजीव सुरक्षा के मद्देनजर वन विभाग द्वारा लगातार एंटी स्नेयर वाक अभियान चलाया जा रहा है, जिससे वन विभाग को लगातार सफलता मिल रही है।
वन क्षेत्र में शिकार पर अंकुश लगाने के लिए कठोर गश्तए वनकर्मियों की तैनाती, आधुनिक तकनीक,ड्रोन, ट्रैप कैमरे, का उपयोग, स्थानीय समुदायों को जोड़ना, कड़े कानून और जुर्माने, और जागरूकता अभियान जैसे कदम उठाने चाहिए, खासकर पिकनिक या अन्य गतिविधियों की आड़ में होने वाले अवैध शिकार को रोकने के लिए चौकसी बढ़ाया गयी है।
गरियाबंद जिले के परिक्षेत्र कुल्हाड़ीघाट के अंतर्गत ओड़ सर्कल में वन्यजीव अपराध के विरुद्ध एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 शिकारियों को गिरफ्तार किया गया। वन विभाग द्वारा अवैध शिकार को रोकने के लिए निरंतर निगरानी बरती जा रही है और नियमित एन्टी स्नेयर वाक अभियान चलाए जा रहे हैं। वन विभाग की मुस्तैदी के चलते ग्राम सुनाबेड़ा (ओडिशा) के 02 और ग्राम ओड़ के 04 अभियुक्तों को धर-दबोचा गया है। पकड़े गए अभियुक्तों के पास से खरगोश पकड़ने के फंदे, तीर-कमान और मछली पकड़ने के जाल जैसे शिकार की सामग्री बरामद किए गए हैं। इन अभियुक्तों के विरुद्ध दो अलग-अलग प्रकरणों में पी.ओ.आर. (प्रारंभिक अपराध रिपोर्ट) दर्ज कर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है। गिरफ्तार किए गए सभी 06 अभियुक्तों को दिनांक 07 जनवरी को माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गरियाबंद के समक्ष पेश किया गया।
वन विभाग की यह कार्रवाई क्षेत्र में वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और शिकारियों के हौसले पस्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। वन विभाग द्वारा वनों और वन्यप्राणियों की सुरक्षा के लिए गश्त अभियान को और अधिक सशक्त किया गया है ताकि भविष्य में शिकार की ऐसी गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके।



 

गोबरानवापारा में बड़ी कार्रवाई: चिट्टा (हेरोईन) के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

08-Jan-2026
रायपुर ।  ( शोर संदेश ) थाना गोबरानवापारा क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चिट्टा (हेरोईन) के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 06 ग्राम 13 मिलीग्राम चिट्टा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹45,000 बताई जा रही है।
यह कार्रवाई दुलना तिराहा के पास की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो युवक प्रतिबंधित मादक पदार्थ लेकर बिक्री की फिराक में खड़े हैं। सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नया रायपुर विवेक शुक्ला एवं नगर पुलिस अधीक्षक नया रायपुर तुलसी राम लेकाम के मार्गदर्शन में थाना गोबरानवापारा पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।
पुलिस को देखते ही दोनों संदिग्ध भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम इमरान खान उर्फ गोलू और पुरुषोत्तम साहू, दोनों निवासी जिला धमतरी, बताए। तलाशी के दौरान उनके पास से चिट्टा (हेरोईन) बरामद हुआ।
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना गोबरानवापारा में अपराध क्रमांक 10/26 के तहत धारा 21(बी) एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है।
यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा तथा पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन निश्चय” के तहत की गई, जिसका उद्देश्य मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध बिक्री पर सख्ती से रोक लगाना है।

गिरफ्तार आरोपी
इमरान खान उर्फ गोलू (34 वर्ष), पिता – शेख हनिफ खान, निवासी रिसाई पारा, थाना कोतवाली, जिला धमतरी
पुरुषोत्तम साहू (29 वर्ष), पिता – जीवराखन साहू, निवासी संजय नगर, थाना कुरूद, जिला धमतरी
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक दीपेश जायसवाल, उप निरीक्षक अरुण साहू, सहायक उप निरीक्षक साबिर अली, प्रधान आरक्षक राधेश्याम सिंह तथा आरक्षक कसान रजा और सुदीप मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।









 

गरियाबंद क्षेत्र में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई : कच्चा मांस एवं हथियार जब्त

03-Jan-2026
रायपुर, ।  ( शोर संदेश ) छत्तीसगढ़ राज्य में वन क्षेत्रों में अवैध शिकार की रोकथाम के लिए वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार तथा प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) के मार्गदर्शन में जंगलों में नियमित पेट्रोलिंग और जांच की जा रही है। इसके तहत पूरे राज्य में वन विभाग की टीमें लगातार सतर्क रहकर कार्रवाई कर रही हैं।
गरियाबंद क्षेत्र में वन विभाग को प्राप्त गोपनीय सूचना के आधार पर 01 जनवरी को परिक्षेत्र परसुली अंतर्गत ग्राम कोपेकसा में बड़ी कार्रवाई की गई। सर्च वारंट के तहत सहायक वन संरक्षक नदीम कृष्णा बरिहा, आर.के. साहू एवं शिव प्रसाद ध्रुव के संयुक्त नेतृत्व में ग्रामीण नंदू, पिता महेतर ध्रुव के निवास स्थान पर छापामार कार्रवाई की गई। तलाशी के दौरान आरोपी के घर से भारी मात्रा में वन्यजीव का कच्चा तथा पका हुआ मांस बरामद किया गया। इसके साथ ही एक लाइसेंसी भरमार बंदूक, एक एयर गन तथा अन्य हथियार भी जब्त किए गए। बरामद मांस के नमूनों को जांच हेतु भेज दिया गया है। 
वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में राज्य में अवैध शिकार की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए वन मंत्री केदार कश्यप द्वारा वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ लगातार बैठकें की गई हैं तथा अवैध शिकार पर सख्त कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। इन निर्देशों के फलस्वरूप प्रदेश भर में छापामार कार्रवाईयाँ की जा रही हैं, जिनके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।
छापामार कार्रवाई के साथ-साथ वन विभाग द्वारा स्थानीय लोगों को जागरूक करने के लिए निरंतर अभियान भी चलाए जा रहे हैं। इन अभियानों के माध्यम से वन एवं वन्यजीवों के संरक्षण का महत्व तथा अवैध शिकार करने पर होने वाले कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी जा रही है, ताकि लोग वन्य प्राणी के शिकार जैसे कृत्यों से दूर रहें और वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा में सहयोग करें।








 

38 लीटर अवैध मदिरा जब्त, आरोपी गिरफ्तार

02-Jan-2026
रायपुर, ( शोर संदेश )। बलरामपुर जिले में अवैध मदिरा के भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आबकारी विभाग की टीम ने चौकी रघुनाथनगर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जोरही में कार्रवाई करते हुए कुल 38.07 लीटर अवैध मदिरा जब्त की है तथा आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि ग्राम जोरही निवासी संदीप कुमार के कब्जे से उत्तरप्रदेश राज्य में विक्रय हेतु निर्मित बियर 6.50 लीटर, विदेशी मदिरा 2.37 लीटर, देशी मदिरा 4.20 लीटर तथा महुआ शराब 25 लीटर, कुल 38.07 लीटर मदिरा जब्त की गई। मामले में आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत अपराध प्रकरण पंजीबद्ध कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है। 
जिला आबकारी अधिकारी साहू ने बताया कि जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, विक्रय एवं परिवहन के साथ-साथ सार्वजनिक स्थलों पर मदिरापान तथा राष्ट्रीय एवं राजकीय राजमार्गों के किनारे संचालित होटल एवं ढाबों में अवैध रूप से शराब रखने, पीने एवं पिलाने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने नागरिकों से अवैध मदिरा से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष के दूरभाष क्रमांक 07831-299241 अथवा टोल फ्री नंबर 14405 देने की अपील की है। 

व्यापमं ने जारी किया भर्ती कैलेंडर-2026, प्रदेश के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 12 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्तियां

02-Jan-2026
रायपुर (शोर संदेश) । छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए वर्ष 2026 सरकारी नौकरियों के लिहाज से बेहद अहम साबित होने जा रहा है। व्यापमं ने वर्ष 2026 के लिए भर्ती परीक्षाओं का विस्तृत कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके अनुसार शिक्षा, पुलिस, स्वास्थ्य, तकनीकी और अन्य विभागों में कुल 12 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। इससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं में नया उत्साह देखने को मिल रहा है।
वर्ष 2026 की सबसे बड़ी और बहुप्रतीक्षित भर्ती शिक्षा विभाग में होने जा रही है। प्रदेश के स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए सरकार ने पहले ही 5000 नए शिक्षकों की भर्ती की घोषणा की थी, जिसे वित्त विभाग की मंजूरी भी मिल चुकी है। यह भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह स्थानीय युवाओं को अवसर देने पर केंद्रित होगी।
फरवरी में शिक्षक पात्रता परीक्षा
व्यापमं कैलेंडर के अनुसार 1 फरवरी 2026 को छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा (CG TET) आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा शिक्षक बनने का सपना देख रहे हजारों अभ्यर्थियों के लिए अहम पड़ाव होगी। टीईटी के बाद मुख्य शिक्षक भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसके जरिए करीब 5000 पदों पर नियुक्तियां होंगी।
जनवरी से मार्च: तकनीकी और स्वास्थ्य विभाग में भर्तियां
साल की शुरुआत तकनीकी और स्वास्थ्य विभागों की परीक्षाओं से होगी।
11 जनवरी 2026: पर्यावरण संरक्षण मंडल में रसायनज्ञ पदों की परीक्षा
8 फरवरी 2026: एनआरडीए में उप अभियंता (सिविल)
1 मार्च 2026: मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग में डीटीपी ऑपरेटर (समूह-3)
8 मार्च 2026: मेकेनिक कम इलेक्ट्रिशियन व अन्य तकनीकी पद (समूह-2)
15 मार्च 2026: जल संसाधन विभाग में सहायक मानचित्रकार
22 मार्च 2026: पर्यावरण संरक्षण मंडल में प्रयोगशाला सहायक ग्रेड-2
अप्रैल से जून: पुलिस, परिवहन और न्यायालय में अवसर

साल की दूसरी तिमाही में पुलिस और अन्य अहम विभागों की भर्तियां होंगी।
12 अप्रैल 2026: स्वास्थ्य संचालनालय में फार्मासिस्ट ग्रेड-2
19 अप्रैल 2026: परिवहन विभाग में परिवहन आरक्षक
26 अप्रैल 2026: मंडी बोर्ड में उप निरीक्षक
28 जून 2026: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में डाटा एंट्री ऑपरेटर
जुलाई से दिसंबर: पुलिस, फायर और लिपिकीय भर्तियां

साल का उत्तरार्ध पुलिस और लिपिकीय पदों की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खास रहेगा।
5 जुलाई 2026: सहकारिता विभाग में उप अंकेक्षक
12 जुलाई 2026: गृह (पुलिस) विभाग में सहायक उप निरीक्षक (एम)
19 जुलाई 2026: नगर सेना में फायरमैन
4 अक्टूबर 2026: राज्य पात्रता परीक्षा (SET)
13 दिसंबर 2026: संयुक्त स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा
30 दिसंबर 2026: सहायक ग्रेड-3 की परीक्षा

एक चैन माउंटेन व दो ट्रैक्टर जब्त : रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के मामले में कार्रवाई

01-Jan-2026
रायपुर। ( शोर संदेश ) जांजगीर-चांपा जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु गठित खनिज टास्क फोर्स द्वारा आज   औचक निरीक्षण के दौरान 01 चैन माउंटेन एवं 02 ट्रैक्टर जब्त किया गया। यह कार्रवाई रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के मामले में की गई है। 
तहसील बम्हनीडीह अंतर्गत ग्राम बिर्रा में रेत का अवैध परिवहन करते 02 ट्रैक्टर को जब्त कर थाने के सुपुर्द किया गया। वहीं तहसील जांजगीर के केवा-नवापारा क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन कर रहे 01 चैन माउंटेन को जब्त किया गया। इस मामले में संलिप्त व्यक्तियों एवं वाहनों के विरुद्ध खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 से 23 (ख) के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। जिला प्रशासन का कहना है कि खनिजों के अवैध खनन एवं परिवहन के मामले में कार्रवाई का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। 













 

ड्रोन से पकड़ा गया जुए का खेल, फार्म हाउस से 16 आरोपी धराए

29-Dec-2025
रायपुर ।( शोर संदेश )  एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना मुजगहन पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में फार्म हाउस में जुआ खेलते 16 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई से पहले ड्रोन के जरिए जुआ खेले जाने की पुष्टि की गई थी।
पुलिस के अनुसार थाना मुजगहन क्षेत्र अंतर्गत स्थित हंसी-खुशी फार्म हाउस में लंबे समय से अवैध गतिविधियों और जुए की सूचना मिल रही थी। आउटर क्षेत्र के फार्म हाउसों पर सतत निगरानी रखी जा रही थी। 28 दिसंबर को पुख्ता सूचना मिलने पर ड्रोन से निगरानी की गई, जिसमें ताश पत्तों पर रुपये की हार-जीत का दांव लगाते लोग दिखे।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और मुजगहन पुलिस ने मौके पर रेड की। रेड के दौरान जुआ खेलते 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से नकद 2,12,600 रुपये, 02 चारपहिया वाहन, 08 दोपहिया वाहन, 17 मोबाइल फोन और ताश पत्ते जब्त किए गए। जब्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत लगभग 31 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत थाना मुजगहन में अपराध पंजीबद्ध किया है। साथ ही फार्म हाउस के मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।
यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशों के तहत की गई, जिनके आदेश पर जुआ और सट्टे पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
सुरेश साहू, नागेंद्र कुमार वर्मा, गोविंद कुमार, इशू देव वर्मा, देवेंद्र यादव, प्रेमशंकर धीवर, नारायण ढीमर, कैलाश चतुर्वेदी, कृष्णा गेंदरे, राजेंद्र कुमार साहू, सुरेंद्र कुमार, डोमन निषाद, नेतराम साहू, सौरभ राजपूत, गुरुप्रीत सिंह और सूरज साहू। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की अवैध गतिविधियों पर आगे भी कड़ी निगरानी और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।







 

 




kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account