ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज

भारत सरकार द्वारा जारी कोविड गाइडलाइन का होगा पूरी तरह से पालन

24-Feb-2021

रायपुर (शोर सन्देश) सड़क सुरक्षा के महत्व के विषय में जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 5 मार्च से 21 मार्च तक रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरिज क्रिकेेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान कुल 15 मैच होंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस टूर्नामेंट का शुभारंभ करेंगे। परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर ने आज विधानसभा परिसर स्थित समिति कक्ष में कार्यकारणी समिति की बैठक में तैयारियों की समीक्षा की। परिवहन मंत्री श्री अकबर ने प्रवेश द्वार, बेरिकेट, पार्किंग, पानी, सेक्टरवार ग्रुप निर्धारण, विद्युत कनेक्शन, फ्लड लाईट, जनरेटर, एयर कंडिशन सहित सभी आवश्यक तैयारियां 5 मार्च से पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में सचिव परिवहन डॉ. कमलप्रीत सिंह ने टूर्नामेंट आयोजन के लिए की जा रही तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट आयोजन में भारत सरकार द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन किया जाएगा। इसके तहत राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ियों को एयरपोर्ट में स्क्रीनिंग टेस्ट किया जाएगा। खिलाड़ियों को लाने के लिए बसों और उनके ठहरने के लिए उत्तम प्रबंध किए जा रहे हैं। क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान संचार व्यवस्था के लिए अस्थाई मोबाइल टावर भी लगाया जाएगा। बैठक में बताया गया कि टूर्नामंेट में टिकटों की कीमत अलग-अलग श्रेणियों में 500 से 10 हजार रूपए रखी गई है। इनमें सामान्य टिकट 500, 700, 1100 एवं 1500 रूपए तथा गोल्डन 6000, प्लेटिनम एवं सिलवर 8000 और बॉक्स 10 हजार रूपए निर्धारित की गई है।
बैठक में अपर परिवहन आयुक्त दीपांशु काबरा, संचालक खेल श्वेता सिन्हा, कलेक्टर डॉ.एस.भारतीदासन, रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक डॉ. आनंद छाबड़ा, दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक विवेका महानंद, आयुक्त एनआरडीए अय्याज तम्बोली, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव, आयुक्त नगर निगम सौरभ कुमार, मुख्य अभियंता लोक निर्माण ज्ञानेश्वर कश्यप सहित विद्युत वितरण कम्पनी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और क्रिकेट लीग मैनेजमेंट ग्रुप मुंबई के प्रतिनिधि उपस्थित थे।


दुर्ग में शुद्ध पेय जल मुहैया कराने 90 नलजल योजनाएं स्वीकृत*

23-Feb-2021

रायपुर (शोर सन्देश) प्रदेश में स्वच्छ पेयजल सबको उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कडी में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक में लिया गया। बैठक में 69 करोड़ 45 लाख रुपए की लागत से 90 नलजल योजनाओं को स्वीकृति दी गई। इन योजनाओं के माध्म से 26 हजार 562 परिवारों को नल कनेक्शन दिये जाएंगे। सभी नागरिकों को पर्याप्त मात्रा में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में यह बड़ा कदम है। बैठक में कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने जल एवं स्वच्छता मिशन के कार्यों की व्यापक समीक्षा की। उन्होंने कहा कि लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने का यह कार्य महत्वपूर्ण है। इस पर कार्रवाई तेजी से करें। उल्लेखनीय है कि बैठक में पूर्व में स्वीकृत 30 नलजल योजनाओं के लिए निविदा आमंत्रित करने समिति ने अनुमोदन किया। उल्लेखनीय है कि मंत्री परिषद की बैठक 13 फरवरी को आयोजित हुई थी। इसके पश्चात अधिसूचना जारी हुई थी जिसमें जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन हेतु एकल-समूह में ग्राम की नलजल योजना-रेट्रोफिटिंग कार्यों (ग्राम के अंदर के कार्यों) का एकल-समूह में निविदा के माध्यम से क्रियान्वयन हेतु विभिन्न कार्यों सर्वे, डीपीआर, प्रशासकीय स्वीकृति, निविदा आमंत्रण, कार्यादेश जारी करने एवं क्रियान्वयन करने से संबंधित समस्त अधिकार एवं पाँच करोड़ रुपए तक के वित्तीय अधिकार जिला जल एवं स्वच्छता मिशन को सौंपे गए हैं। गौरतलब है कि जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन हेतु समूह जल प्रदाय योजनाओं (मल्टी विलेज स्कीम) के अंतर्गत क्रियान्वयन हेतु विभिन्न कार्यों से संबंधित अधिकार राज्य जल एवं स्वच्छता मिशन को सौंपे गए हैं। राज्य जल एवं स्वच्छता मिशन को जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन हेतु समस्त वित्तीय शक्तियाँ प्रत्यायोजित की गई हैं। राज्य जल एवं स्वच्छता मिशन को यह अधिकार होगा कि वह आवश्यकतानुसार जिला जल एवं स्वच्छता मिशन को वांछित शक्तियों का प्रत्यायोजन कर सकेगा। 


छग प्रदेश रायफल एसोसिएशन व जेएसपीएल का संयुक्त आयोजन

23-Feb-2021

रायपुर (शोर सन्देश) छत्तीसगढ़ प्रदेश रायफल एसोसिएशन एवं नवीन जिन्दल के नेतृत्व वाली कंपनी जिन्दल स्टील एंड पावर लिमिटेड (जेएसपीएल) के संयुक्त तत्वावधान में 26 फरवरी से राज्य स्तरीय 19वीं निशानेबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन हर बार की तरह छत्तीसगढ़ सशस्त्र सुरक्षा बल चौथी बटालियन के माना स्थित शूटिंग रेंज में होगा, जिसमें ईस्ट जोन शूटिंग चैंपियनशिप के लिए निशानेबाजों का चयन होगा। कोविड-19 महामारी को देखते हुए इस प्रतियोगिता में पूर्ण सतर्कता बरती जाएगी। एसोसिएशन के महासचिव राकेश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में व्यापक व्यवस्था की गई है। महिला, पुरुष एवं अलग-अलग आयु वर्ग के लिए 50 मीटर, 10 मीटर और 25 मीटर रायफल-पिस्टल प्रतियोगिताएं 26 फरवरी से 6 मार्च तक आयोजित की जाएंगी। भारतीय राष्ट्रीय रायफल संघ द्वारा निर्धारित मानदंडों के अनुरूप जो प्रतियोगी वांछित अंक हासिल करेंगे, उनका चयन 11 से 14 मार्च तक पश्चिम बंगाल में आयोजित होने वाली ईस्ट जोन शूटिंग चैंपियनशिप के लिए होगा। ईस्ट जोन शूटिंग चैंपियनशिप क्वालिफाई करने वाले निशानेबाजों का चयन राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता के लिए होगा, जिसका आयोजन अप्रैल माह में होगा। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता वर्ष 2002 से आयोजित की जा रही है और छत्तीसगढ़ की अनेक प्रतिभाओं को इस प्रतियोगिता के माध्यम से आगे बढ़ने का अवसर मिला है। श्री गुप्ता ने कहा कि 22 बोर रायफल, एयर रायफल और एयर पिस्टल का इस्तेमाल कर निशानेबाज इस प्रतियोगिता को रोचक बनाएंगे। कोविड-19 महामारी को देखते हुए प्रतियोगिता में पुख्ता बंदोबस्त किये गए हैं। प्रत्येक निशानेबाज के बीच कांच की स्क्रीन लगाई गई है। ऐसी कुल आठ स्क्रीन की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा सैनिटाइजर और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की व्यवस्था भी की गई है। 


जल जीवन मिशन के कार्यों में स्थानीय ठेकेदारों को मिलेगी प्राथमिकता : मंत्री रूद्रकुमार*

13-Feb-2021

00 लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने पात्रता की शर्तों को किया शिथिल
रायपुर (शोर सन्देश) लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्रकुमार के निर्देशन पर जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए स्थानीय ठेकेदारों को प्राथमिकता दी जा रही है। मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने जल जीवन मिशन के बेहतर क्रियान्वयन के लिए आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। जल जीवन मिशन के कार्यों को जिले स्तर पर क्रियान्वित किए जाने और स्थानीय ठेकेदारों को कार्यों के क्रियान्वयन में सहायता प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। प्रमुख अभियंता एम.एल. अग्रवाल ने बताया है कि छत्तीसगढ़ राज्य में जल जीवन मिशन के अंतर्गत 45 लाख 48 हजार ग्रामीण परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन के माध्यम से पेयजल प्रदाय किया जाना है। जिसके अंतर्गत अब तक विभिन्न माध्यमों से 5 लाख 66 हजार नल कनेक्शन प्रदाय किया जा चुका है और जल जीवन मिशन के माध्यम से नल कनेक्शन का कार्य प्रारंभ किया जाना शेष है। उन्होंने बताया कि राज्य जल एवं स्वच्छता समिति की कार्यकारिणी बैठक में प्रमुख अभियंता की अध्यक्षता में गठित तकनीकी समिति के तैयार किए गए निविदा प्रस्तुत की गई। जिसमें राज्य के स्थानीय ठेकेदारों को अधिक से अधिक कार्य मिल सके इस बात को मद्देनजर रखते हुए पात्रता की शर्तों को शिथिल किया गया है।
प्रमुख अभियंता अग्रवाल ने बताया कि बैठक में तकनीकी समिति लिए गए निर्णय में एक करोड़ रूपए तक के कार्य के लिए वित्तीय क्षमता के आंकलन की आवश्यकता नहीं होगी। निविदाकारों के लिए 5 वर्ष के टर्न ओव्हर के स्थान पर अब 10 वर्षों का टर्न ओव्हर कर दिया गया है। साथ ही साथ निविदाकारों को 5 वर्ष के अनुभव की पात्रता को बढ़ाते हुए विगत 10 वर्षों का अनुभव किया गया है। इसी तरह पाइप लाइन के कार्य संबंधी अनुभव के लिए 7 हजार 500 मीटर तक के लिए शिथिल कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि टंकी निर्माण संबंधी कार्य के अनुभव के लिए 75 हजार लीटर तक के लिए शिथिल कर दिया गया है। बिजली कनेक्शन के विलंब को देखते हुए अब ग्राम में नल जल योजना के कार्यों के लिए ठेकेदारों को स्वयं बिजली के कनेक्शन विद्युत मण्डल से लेना होगा। जिसका भुगतान विभाग द्वारा किया जाएगा। श्री अग्रवाल ने बताया कि ठेकेदारों के विद्युत कनेक्शन के साथ अब आवश्यक मोटर पंप और इससे संबंधी समस्त कार्य भी योजना के अंतर्गत कराए जाएंगे। ठेकेदारों को योजना के अंतर्गत बनाए जाने वाले टंकी के अनुमोदित ड्राइंग और डिजाइन भी विभाग ने उपलब्ध कराए जाएंगे, जिसके एवज में मात्र 500 रूपए की कटौती की जाएगी। उल्लेखनीय है कि इस कार्य के लिए पहले ठेकेदारों को इस कार्य के लिए 10 हजार रूपए खर्च करने पड़ते थे। इन पात्रता की शर्तों में शिथिलता लाए जाने से इस कार्य के लिए लगने वाले दो माह के समय की बचत होगी और सभी कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने में सहायक सिद्ध होगी।


बड़ी खबर : लाल किला हिंसा का फरार आरोपी दीप सिद्धू गिरफ्तार*

09-Feb-2021

नई दिल्ली (शोर सन्देश) दिल्ली के लाल किला में 26 जनवरी को किसान ट्रैक्टर रैली के दौरान हुए हिंसा मामले में आरोपी दीप सिद्धू को गिरफ्तार कर लिया गया है। दीप सिद्धू पर दिल्ली पुलिस ने 1 लाख रुपये का इनाम रखा हुआ था। सिद्धू को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है। उल्लेखनीय है कि 26 जनवरी को दिल्ली में हुई हिंसा के मुख्य आरोपियों में से एक दीप सिद्धू भी था, करीब 15 दिन की फरारी काटने के बाद दीप सिद्धू मंगलवार तड़के दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के हत्थे चढ़ा। फिलहाल, अभी यह कंफर्म नहीं हो पाया है कि दीप सिद्धू को कहां से गिरफ्तार किया गया है। 


छ. ग प्रान्त सर्व नाई सेन समाज पंजीयन क्रमांक 82 के आह्वान पर समाज के संग चलौ अभियान के तहत

01-Feb-2021
 (शोर सन्देशजशपुर जिला सर्व नाई सेन समाज के द्वारा कुनकुरी ब्लाक व दुलदुला ब्लाक स्तरीय समाज का बैठक कुनकुरी के सनातन धर्मशाला में आयोजित किया गया।बैठक कि अध्यक्षता समाज के प्रदेश प्रतिनिधि श्री फूलचंद पवार जी  के द्वारा किया गया ।मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष उमा शंकर ठाकुर जी व जिले के पत्थलगांव ब्लाक के पदाधिकारी गण ,कांसाबेल ब्लाक के प्रमुख पदाधिकारी गण, कुनकुरी ब्लाक, दुलदुला ब्लाक ,जशपुर, और बगीचा ब्लाक के प्रमुख पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए।बैठक में सर्व प्रथम श्री सेन जी महाराज के  चित्र पर माल्यापर्ण कर श्री सेन जी महाराज के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा समाज के विकास के लिए किए गए प्रयास व पथ पर चलने के लिए समाज के सर्वांगीण विकास के लिए प्रदेश प्रतिनिधि श्री फूलचंद पवार जी, जिला अध्यक्ष श्री उमा शंकर ठाकुर जी, शिक्षक श्री राजेश कुमार श्रीवास जी ,अधिवक्ता श्री महेश श्रीवास जी, अधिवक्ता श्री अर्जुन ठाकुर जी, बद्रीनाथ श्रीवास जी, मुरारी ठाकुर जी , निर्मल ठाकुर जी ,संजीव कुमार ठाकुर जी सन्तोष ठाकुर जी(जशपुर) चर्चा करते हुए समाज मे कुरीतियों को दूर करने व मुख्यधारा में जोड़ने शिक्षा पर जोर दिये ।बैठक में दुलदुला विकासखंड संगठन का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से श्री हरिहर कुमार ठाकुर जी को अध्यक्ष व सैलून व्यवसाय सह युवा प्रकोष्ठ मीडिया प्रभारी के लिए श्री सौरभ कुमार ठाकुर जी को अध्यक्ष पद के लिए चुने गए ,वही संगठन का विस्तार करते हुए  उपाध्यक्ष पद पर श्री राजकुमार ठाकुर जी,परमेश्वर ठाकुर जी, परशुराम ठाकुर जी चुने गए।सचिव पद के लिए श्री विक्की ठाकुर जी सह सचिव श्री अभिषेक ठाकुर जी,कोषाध्यक्ष श्री लवकुश ठाकुर जी व महामंत्री श्री अखिलेश ठाकुर जी बनाये गये , सदस्य श्री सन्तोष ठाकुर, नन्दलाल ठाकुर, पिंटू ठाकुर, चंचल ठाकुर, कमल ठाकुर, भुनेश्वर ठाकुर, श्रवण ठाकुर, विनोद ठाकुर महेंद्र ठाकुर, योगी ठाकुर, सेवक ठाकुर, वली ठाकुर जी को बनाया गया ।बैठक में शामिल  पत्थलगांव विकास खंड सैलून संघ अध्यक्ष श्री रवि कुमार सेन, बुद्धदेव ठाकुर, निर्मल, सेवक,मुरारी ठाकुर जी विकास खंड फरसाबहार से अधिवक्ता श्री अर्जुन ठाकुर जी इंदर ठाकुर जी विकास खंड बगीचा से श्री लक्ष्मीधर श्रीवास, उमेश कुमार श्रीवास विकास खंड कांसाबेल से श्री मानित राम श्रीवास, राजू कुमार ठाकुर, अशोक कुमार श्रीवास विकास खंड जशपुर मुख्यालय से श्री विनोद कुमार ठाकुर जी, रूपेश ठाकुर, संतोष कुमार ठाकुर,यशवंत ठाकुर विकास खंड कुनकुरी से श्री फूलचंद पवार जी,  शिक्षक श्री राजेश कुमार श्रीवास जी , बद्रीनाथ श्रीवास, अधिवक्ता श्री महेश श्रीवास जी ,आशीष कुमार, कुंदन ठाकुर कलिंदर ठाकुर, कैलाश ठाकुर, मुलतान पवार,रनिष श्रीवास, सुरेश ठाकुर, ब्रह्मदेव ठाकुर, गणेश ठाकुर विजय ठाकुर, जितेंद्र ठाकुर, अनोज कुमार, दीपक कुमार नरेश ठाकुरसन्तोष कुमार जगना ठाकुर, विफल ठाकुर, सुनिल कुमार ठाकुर, दौलत ठाकुर अभिषेक कुमार, मोहन ठाकुर,सुरेंद्र कुमार, संजीव कुमार,संदीप कुमार, कृष्ण कुमार महेंद्र ठाकुर जी बड़ी संख्या में शामिल हुये 

 


छत्तीसगढ़ के कर्मठ समाज के रूप में जाना जाता है निषाद समाज : अटल श्रीवास्तव*

29-Jan-2021

00 भोथीडीह ग्राम में गुहा निषाद और बिलासा जयंती का आयोजन
बिलासपुर (शोर सन्देश) मस्तूरी के लावर भोथीडीह ग्राम पंचायत में आज गुहा निषाद और बिलासा जयंती का आयोजन हुआ। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में महापौर रामशरण यादव, अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान, सभापति शेख नजरूद्दीन, प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय, महामंत्री देवेन्द्र सिंह बाटू, धर्मेश शर्मा, तैय्यब हुसैन, शंकर यादव, जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे। गुहा निषाद जयंती के अवसर पर पूजा पाठ कर एवं समाज के चबूतरा एवं शेड निर्माण हेतु भूमिपूजन भी अतिथियों के द्वारा किया गया। जनपद अध्यक्ष नितेश सिंह की निधि से यह निर्माण कार्य सम्पादित किया जा रहा है, मंचीय कार्यक्रम के दौरान अतिथियों के स्वागत के पश्चात् बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुआ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने कहा कि छत्तीसगढ़ का गुहा निषाद समाज प्रदेश का कर्मठ समाज है, पूर्वकाल से ही इन्हें जल के राजा के रूप में जाना जाता है, गुहा निषाद समाज का इतिहास रामायण और महाभारत काल से चला रहा है। भगवान श्रीराम को नाव से पार कराने के साथ ही वनवास के समय में पूरे समय उनके साथ रहने का इतिहास है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए निषाद समाज को चुनावी टिकट प्रदान किया था, कुंवर निषाद समाज की ओर से विधायक हैं। उन्होंने कहा कि समाज के किसी भी कार्य हेतु मैं सदैव तत्पर रहूंगा।
अरूण सिंह चैहान ने संबोधित करते हुए कि जिला पंचायत के रूप में ग्राम पंचायत लावर भोथीडीह एवं जनपद क्षेत्र के विकास के लिए जो भी मांग मेरे पास आयेगी, उसे तत्काल पूरा करूंगा, उन्होंने समाज की मांग पर ग्राम पंचायत में द्वार बनाने हेतु राशि देने की घोषणा की और जिला पंचायत मछुवारा समाज द्वारा बनाई गई योजनाओं की जानकारी दी।
मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर रामशरण यादव ने कहा कि मैं समाज की ओर से माननीय भूपेश बघेल का आभार प्रकट करता हूं कि उन्होंने चकरभाटा एयरपोर्ट का नाम बिलासा दाई केंवटीन के नाम पर रखा। हम लोगों ने चर्चा के दौरान उनसे आग्रह किया था कि बिलासा दाई के नाम पर ही बिलासपुर बसा है, इसलिए एयरपोर्ट का नाम भी बिलासा दाई के नाम पर होना चाहिए, जिसकी घोषणा 3 जनवरी को की गई। रामशरण यादव ने सामाजिक रूप से बहुत सी बातों की चर्चा और कहा कि पानी के बीच जीवनयापन करने वाले, अपना रोजगार मछली के व्यापार से चलाने वाले समाज का गौरवशाली इतिहास है, उन्होंने यह भी घोषणा की कि समाज द्वारा मुझसे अपेक्षा की गई है कि बिलासपुर नगर निगम के रायपुर की ओर एक बिलासा दाई के नाम पर भव्य द्वार का निर्माण हो और पचरी घाट पर बिलासा म्यूजियम का निर्माण हो, नगर निगम की ओर से प्रस्ताव बनाकर मुख्यमंत्री को प्रेषित किया जायेगा और इसे पूरा कराया जायेगा । कार्यक्रम को शेख नजरूद्दीन, अभय नारायण राय, परस कैवत्र्य, बद्री कैवत्र्य, छेदीलाल कैवत्र्य ने भी संबोधित किया और बिलासा दाई के इतिहास पर प्रकाश डाला। आयोजक भोथीडीह लांवर केवट नवयुवक समाज के अध्यक्ष चंदन कैवत्र्य एवं साथियों ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम में कांग्रेस नेता लखन टण्डन, कल्याण सिंह, भरत जुरयानी, ग्राम सरपंच, उपसरपंच, समाज के सभी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। कार्यक्रम संचालन हलप्रसाद कैवत्र्य ने किया। 


लेप्रोस्कोपिक से पीड़ित नवजात बेटी के इलाज के लिए आर्थिक सहयोग की आवश्यकता, पिता ने की सहयोग की अपील

28-Jan-2021

सेन लोकनाथ (शोर संदेश) रायपुर। छत्तीसगढ़ सेन समाज के सदस्य श्री यशवंत सेन ने अपने नवजात शिशु के इलाज हेतु लोगों से सहयोग की अपेक्षा की है। कनौजिया सैलून संघ के अध्यक्ष श्री अजय ठाकुर ने बताया की हमारे सेन समाज के एक सैलून व्यवसायी भाई यशवंत सेन जी की दो जुड़वा बेटियों का जन्म हुआ था। जिसमें से एक ही वर्तमान में जीवित है, जो पैदा होने के कुछ दिनों बाद बच्ची के सिर में पानी भर गया है और 6 किलो का वजन हो गया है। यह एक लेप्रोस्कोपी करके एक बिमारी है जिससे यह बच्ची लड़ रही है। इनके सैलून कार्य से संबंध रखने वाले पिता व माता ने इनके इलाज व दवाईयों में अपनी समस्त जमा-पूंजी लगा दिया है। वर्तमान में उनकी स्थिति बहुत ही कमजोर हो गई है और वे आगे इलाज करवाने के लिए सक्षम नहीं है ऐसे में उनके द्वारा समाज के लोगों से मदद की गुहार लगाई गई है। जिसके लिए यशवंत सेन द्वारा अपना एकाउंट का खाता नंबर जारी किया गया है एवं समाज के लोगों द्वारा यथायोग्य जिससे जैसा बन सके सहयोग राशि प्रदान करने हेतु विनती की गई है। 


मुख्यमंत्री से विभिन्न समाज के प्रमुखों और संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने की मुलाकात*

28-Jan-2021

रायपुर (शोर सन्देश) मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से विश्राम गृह कांकेर में विभिन्न समाज के प्रमुखों, संघ और संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की और ज्ञापन सौंपे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने समाज प्रमुखों द्वारा उनके ध्यान में लाए गए विषयों एवं ज्ञापन पर नियमानुसार परीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने की बात कही। इस अवसर पर दौरान समाज प्रमुखों एवं संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने कांकेर आगमन पर मुख्यमंत्री श्री बघेल का आत्मीय स्वागत किया और कांकेर जिले को विकास कार्यों की सौगात देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। विश्राम गृह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कुर्मी, गोंडवाना, बौद्ध, साहू, महार, यादव, हल्बा, कायस्थ, मुस्लिम, मसीही, सेन, डड़सेना, गंधर्व, रजक इत्यादि समाज सहित 139 सामाजिक एवं अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की। इस अवसर पर कांकरे जिले के प्रभारी मंत्री गुरू रूद्र कुमार, आबकारी एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा, विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज सिंह मण्डावी, संसदीय सचिव शिशुपाल शोरी, कोण्डागांव विधायक मोहन मरकाम, अंतागढ़ विधायक अनूप नाग, मुख्यमंत्री के संसदीय सलाहकार राजेश तिवारी, कमिश्नर बस्तर संभाग जी.आर.चुरेन्द्र, आईजी बस्तर संभाग सुन्दरराज पी., पुलिस उप महानिरीक्षक विनीत खन्ना, कलेक्टर चंदन कुमार, पुलिस अधीक्षक एम.आर अहिरे सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारीगण उपस्थित थे। 


मांदर की थाप पर जम कर थिरके मुख्यमंत्री बघेल*

28-Jan-2021

रायपुर (शोर सन्देश) मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आज कांकेर के गोविन्दपुर हायर सेकेण्डरी स्कूल मैदान में पहुंचने पर लोक नर्तक दलों ने पारम्परिक नृत्य के साथ उनका स्वागत किया। नर्तक दल का उत्साह देखकर मुख्यमंत्री बघेल स्वयं को रोक नहीं सके और नर्तक दलों के उत्साहवर्धन के लिए उनके साथ मांदर की थाप पर थिरक उठे। उद्योग मंत्री कवासी लखमा एवं कोंडागांव विधायक मोहन मरकाम ने भी नर्तक दलों के साथ वाद्ययंत्र बजा कर साथ में नृत्य में साथ दिया। अतिथियों ने लोक नर्तक दलों का उत्साहवर्धन किया। 




kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account