ब्रेकिंग न्यूज

लंबित प्रकरणों का निराकरण निर्धारित समय में ही करें: कलेक्टर भारतीदासन*

29-Dec-2020

रायपुर(शोर सन्देश) कलेक्टर डॉ. एस. भारतीदासन की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में विभागीय अधिकारियों की समय सीमा की बैठक संपन्न हुई। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से लंबित आवेदनों का निराकरण निर्धारित समय में ही करने के निर्देश दिए ताकि शासकीय कार्यों से आम जनता को किसी प्रकार की कठिनाई ना हो। कलेक्टर ने मंत्रियों, विधायकों तथा राज भवन से आए पत्रों एवं हाईकोर्ट के प्रकरणों पर प्रमुखता से कर्यवाही कर संबंधितों को सूचित करने कहा। उन्होंने जन चैपाल के लंबित प्रकरणों के बारे में अधिकारियों को निर्देंशित किया कि अगले सप्ताह तक सभी प्रकरणों में आवश्यक रूप से कार्यवाही हो जाना चाहिए। इसके साथ ही लोक सेवा गारंटी के प्रकरण भी निर्धारित समय सीमा में ही निराकृत कहा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अतिक्रमण और मुआवजा तथा रकबा संशोधन के प्रकरणों पर शीघ्र निर्णय लेने कहा। कलेक्टर ने कहा कि नकल शाखा में भीड़ नहीं होना चाहिए, निर्धारित समय में लोगों को नकल मिल जाना चाहिए। कलेक्टर ने राजीव गांधी आश्रय योजना के संबंध में संबंधित अधिकारियों को सर्वेक्षण कार्य को यथाशीघ्र पूरा करने कहा।
कलेक्टर ने धान खरीदी की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से जिले को मिले लक्ष्य के अनुसार धान खरीदी एवं उठाव पर चर्चा करते हुये कहा कि कोई भी धान खरीदी केंद्र बंद नहीं होना चाहिए। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कहीं भी अतिक्रमण होने से पटवारी एवं राजस्व अधिकारी इसके लिए जिम्मेदार होंगे। उन्होंने कहा अतिक्रमण के प्रकरणों को शक्ति से निपटाना है। उसे हतोत्साहित करना है। उन्होंने ऐसे प्रकरणों को सूचीबद्ध कर बेदखल कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को अवैध प्लाटिंग पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने तहसीलदार और एसडीएम को अवैध प्लाटिंग पर विशेष ध्यान देकर कार्रवाई करने निर्देशित किया गया । उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से शहरी स्वास्थ्य योजना, दाई दीदी क्लीनिक योजना के बारे में जानकारी ली तथा कोविड- 19 की अद्यतन स्थिति पर चर्चा करते हुये आगामी समय में वैक्सीनेशन के लिए पूरी तरह से तैयारी करने निर्देंशित किये। इस अवसर पर सहायक कलेक्टर नम्रता जैन, एसडीएम एन.आर. साहू, अपर कलेक्टर, पद्मिनी भोई साहू, सभी अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) डिप्टी कलेक्टर एवं विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। 



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account