ब्रेकिंग न्यूज

एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया से हटाया `निक जोंस` सरनेम, पति निक जोंस का तलाक?

23-Nov-2021

मुंबई (शोर संदेश) I फिल्म इंडस्ट्री की सबसे चर्चित जोड़ियों में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की जोड़ी भी एक हैं। दोनों का रोमांटिक अंदाज आए दिन फैन्स का दिल जीत लेता है। हालांकि, यह जोड़ी फिलहाल दूसके वजहों से चर्चा में है और वो है दोनों की बीच तलाक की खबर की अफवाहें. बीते सोमवार को प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम बायो से पति निक जोनास का सरनेम हटा दिया था और तभी से फैन्स में इस बात को लेकर चर्चा है कि कहीं दोनों तलाक तो नहीं ले रहे। अब इन्हीं खबरों के बीच निक जोनास का एक जिम वीडियो सामने आया है, जिस पर प्रियंका चोपड़ा ने भी रिएक्ट किया है। निक जोनस ने तलाक की खबरें आने के बाद एक फिटनेस वीड‍ियो साझा क‍िया है। वे जिम में डंबल्स उठाते नजर आए। अपने बाइसेप्स पर फोकस करते हुए निक इस वीड‍ियो में तलाक की खबरों से बेपरवाह, अपनी फिटनेस पर ध्यान दे रहे हैं। मुद्दे की बात तो ये है कि निक के इस वीड‍ियो पर पत्नी प्र‍ियंका का भी स्वीट कमेंट आया है। प्र‍ियंका ने लिखा- `मैं तुम्हारी इन बांहों पर मर चुकी हूं।` तलाक की खबरें आने के बाद निक जोनास की वीड‍ियो :- ये खबर आग की तरह सोशल मीडिया पर फेल गई। वहीं, इन खबरों के बीच अब निक जोनस ने एक वीडियो शेयर किया है, जिस पर प्रियंका ने कमेंट कर इन अफवाहों के बारे में बताया है कि इनमें कितनी सच्चाई है। निक का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, निक जोनस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह वर्कआउट करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में निक काफी टफ लुक देते हुए देखे जा सकते हैं। निक ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, `सोमवार प्रेरणा। चलो इसे हासिल करते है।` निक के इस वीडियो पर प्रियंका चोपड़ा ने बेहद ही प्यारा कमेंट किया है, जिससे उन्होंने साफ कर दिया कि उनके और निक के बीच में सब कुछ ठीक हैं और वह दोनों तलाक नहीं ले रहे हैं।



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account