ब्रेकिंग न्यूज

*जेल से बाहर आए आर्यन पहुंचे मन्नत*

30-Oct-2021

मुंबई (शोर संदेश) क्रूज ड्रग्स केस में जेल में फंसे आर्यन खान ऑर्थर रोड से निकल गए हैं। आर्यन को लेने शाहरुख के बॉडीगार्ड रवि पहुंचे थे। आर्यन अब अपने घर मन्नत पहुंच गए हैं। मुंबई के स्पेशल एनडीपीएस ने अचित कुमार नाम के शख्स को जमानत दे दी है। अचित का नाम आर्यन खान और अरबाज मर्चेंट ने बताया था। आर्यन खान की घर वापसी ने बॉलीवुड का दिल खुश कर दिया है। बॉलीवुड के सेलेब्स ट्वीट कर अपनी खुशी जता रहे हैं। उर्मिला मातोंडकर ने ट्वीट कर शाहरुख को बधाई दी है। बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला आर्यन खान की ओर से जमानती बनी हैं। उन्होंने ही कोर्ट में आर्यन की बेल से जुड़े कागजातों पर साइन किए। आर्यन को हाई कोर्ट ने एक लाख रुपये के बॉन्ड पर सशर्त बेल दी गई है। वकील सतीश मानशिंदे ने बताया कि आर्यन खान को जूही बचपन से ही जानती हैं और प्रोफेशनली जुड़ी भी हुई हैं. इसके बाद जज ने उन्हें बतौर जमानती स्वीकार कर लिया।

 



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account