ब्रेकिंग न्यूज

शूटिंग के लिए आराध्या के साथ दतिया पहुंचीं ऐश्वर्या…

21-Aug-2021

00 ओरछा में चल रही है मणिरत्नम निर्देशित फिल्म पोन्नियिन सेल्वन` की शूटिंग

दतिया (शोर संदेश)। बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी आराध्या के साथ प्राइवेट जेट से फिल्म शूटिंग के लिए मध्यप्रदेश के दतिया पहुंची। ऐश्वर्या के दतिया आने की जानकारी लगते ही उनके फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी, लेकिन मौके पर तैनात पुलिस प्रशासन ने भीड़ को अंदर जाने से रोक दिया। हालांकि ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या और टीम के अन्य सदस्यों के साथ मां पीतांबरा के दर्शन करने वाली थीं, लेकिन किसी कारणवश बिना दर्शन के ही ओरछा के लिए रवाना हो गईं।अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन विशेष विमान से दतिया पहुंचने के बाद यहां से सड़क मार्ग से ओरछा के लिए रवाना हो गई। जहां वो अपनी फिल्म `पोन्नियिन सेल्वन` की शूटिंग करेंगी।मध्यप्रदेश लगातार फिल्मकारों की पहली पसंद बनता जा रहा है। अब निवाड़ी के ओरछा में ऐतिहासिक धरोहरों ने एक बार फिर देश के बड़े फिल्म मेकर्स को अपनी तरफ आकर्षित किया है। ओरछा में मशहूर फिल्म डायरेक्टर मणिरत्नम की फिल्म पोन्नियिन सेलवन की शूटिंग चल रही है। 500 करोड़ में बन रही इस फिल्म की शूटिंग पिछले कुछ दिनों से ओरछा में जारी है।ओरछा में फिल्म के बड़ेृ-बड़े सेट लगाए गए हैं। मणिरत्नम की फिल्म पोन्नियिन सेलवन में साउथ सुपर स्टार विक्रम, ऐश्वर्या राय बच्चन, तृषा और प्रकाश राज हैं। आपको बता दें कि इससे पहले भी मणिरत्नम ओरछा में फिल्म की शूटिंग कर चुके हैं। मणिरत्नम ने अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय स्टारर रावण की भी शूटिंग ओरछा में की थी।हाल ही में फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया है। जिसमें फिल्म का टाइटल पीएस (पोन्नियिन सेल्वन)- पार्ट 1 दिया है। यानी पोस्टर के अनुसार फिल्म को दो अलग-अलग हिस्सों में रिलीज किया जाएगा। जिसका पहला भाग साल 2022 में रिलीज किया जाएगा।

 



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account