ब्रेकिंग न्यूज

*पी.वी.सिंधु ऑल इंग्लैंड बैडमिन्टन चैंपियनशिप के दूसरे दौर में पहुंचीं*

18-Mar-2021

नई दिल्ली (शोर सन्देश)। विश्व विजेता पी.वी.सिंधु ऑल इंग्लैंड बैडमिन्टन चैंपियनशिप के दूसरे दौर में पहुंच गई है। परन्‍तु, भारत के सहयोगी किदांबी श्रीकांत और पारुपल्ली कश्यप पुरूष एकल के अपने-अपने मुकाबले हार कर बाहर हो गए हैं। भारत की अश्विनी पोनप्पा और एन. सिकी रेड्डी की महिला जोड़ी और ड़ी सात्विक साईराज रैंकीरेड्डी तथा चिराग शेट्टी की पुरुष जोड़ी अपने-अपने मैच जीतकर दूसरे दौर में पहुंच गई हैं। सिंधु ने 32वीं वरीयता प्राप्‍त खिलाड़ी मलेशिया की सोनिया चिया को मात्र 38 मिनट में 21-11, 21-17 से हरा दिया। भारत की दूसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी सायना नेहवाल डेनमार्क की मिया ब्लिचेफेड के साथ मैच के दौरान घायल होने के कारण टूनामेंट से बाहर हो गई।



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account