ब्रेकिंग न्यूज

कोरोना की चपेट में आई यह स्टार खिलाड़ी टूर्नामेंट से हुई बाहर*

12-Jan-2021

नई दिल्ली (शोर सन्देश) भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल भी कोरोना वायरस की चपेट में गई है। योनेक्स थाईलैंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट खेलने के लिए साइना नेहवाल अभी थाईलैंड में हैं। टूर्नामेंट के दौरान कोरोना से संक्रमित होना साइना के लिए एक बड़ा झटका साबित हुआ है, क्योंकि 12 से 17 जनवरी के बीच योनेक्स थाईलैंड ओपन खेला जाएगा। इसके बाद 19 से 24 जनवरी के बीच टोयोटा थाईलैंड ओपन और 27 से 31 जनवरी के बीच बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल्स खेला जाएगा। कोरोना पॉजिटिव होने के कारण साइना नेहवाल को अस्पताल में ही क्वारनटीन कर दिया गया है। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इस भारतीय खिलाड़ी को बड़ा झटका लगा है। उन्हें आज से शुरू होने वाले योनेक्स थाईलैंड ओपन में हिस्सा लेना था, ऐसे में अब उन्हें टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा है।
कोरोना वायरस महामारी के कारण लगभग 10 महीनों तक अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर प्रभावित होने के बाद साइना नेहवाल इस टूर्नामेंट के माध्यम से ही वापसी करने वाली थी। गौरतलब है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को कारण खेल बहुत ही प्रभावित हुए हैं। इस वायरस की चपेट में अभी तक कई खेलों के खिलाड़ी चुके हैं।

    



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account