00 फाइनल मैच में गतौरा की टीम विजयी रही
जांजगीर (शोर सन्देश)। ग्राम पुटपुरा के सूर्या एक्स आई 25 क्रिकेट कल्ब ने क्रिकेट प्रतियोगिता कराया गया। जो कि 21 दिसंबर से प्रारंभ होकर 10 जनवरी को फाइनल मैच खेला गया। फाईनल मैच के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया उपस्थित रहे।अध्यक्षता गांव के सरपंच दशरथ लाल डाहरे ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में राकेश तिवारी, साकेत तिवारी, सूरज सिंह चौहान, तुलाराम डाहरे और दिनेश मिश्रा उपस्थित रहे।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया ने फाइनल मैच में विजयी हुए गतौरा की टीम को बधाई दी और द्वितीय आई अकलतरा की टीम को हताश ना होकर पुन: सफलता के लिए कोशिश करने के लिए कहा। खेल से हमारा शारीरिक विकास होता है, हमारे शरीर में तंदरूस्ती आती है, मानसिक तनाव कम होता है। कोरोना जैसे काल में खेल के माध्यम से हम स्वस्थ रह सकते है। फाइनल मैच गतौरा वर्सेस अकलतरा के बीच खेला गया। जिससे गतौरा की क्रिकेट टीम विजयी हुई, मैन ऑफ द मैच एवं मैन ऑफ द सीरीज गतौरा के खिलाड़ी सूर्या को दिया गया। जिन्होने फाइनल मैच में 32 रन और मैन ऑफ द सीरीज के लिए 240 रन बनाए।
कार्यक्रम में विशेष रूप से दशरथ डाहरे (सरपंच), राकेश तिवारी, सूरज सिंह चौहान, तुलाराम डाहरे, अशोक राठौर पंच, राजकुमार दिनकर, बसंत यादव, मेलुराम डाहरे पूर्व उपसरपंच, धनपत लाल डाहरे, लालजी दिनकर, भभिषण डाहरे, लक्ष्मी करियारे पंच, भूषण दिनकर पंच, बैठमाल हंसराज अश्वनी डाहरे, व्यासनारायण दिनकर, चंद्रीका पैगवार पंच, राहुल यादव, अमर यादव, मदन राठौर, रामशंकर दिनकर, सीताराम दिनकर, हरप्रसाद प्रधान, नवजीत प्रधान, राजेेश गढ़ेवाल, बल्लू डाहरे, कैलाश डाहरे, सरोज डाहरे, मदन करियारे, हेमंत दिनकर, माधव दिनकर, कमलकांत दिनकर, जयसुर्या टैगोर, तुलेश्वर रात्रे, सहित दर्शक और बड़ी संख्या में खिलाड़ीगण उपस्थित रहे।