ब्रेकिंग न्यूज

खेल

फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने कहा- ‘फीफा वर्ल्ड कप 2026 होगा मेरा आखिरी वर्ल्ड कप’

13-Nov-2025

नई दिल्ली ( शोर संदेश )। पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने मंगलवार को यह स्पष्ट कर दिया कि आने वाला फीफा विश्व कप 2026 उनका आखिरी वर्ल्ड कप होगा। उन्होंने कहा कि अब उनका शानदार करियर अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रहा है।

40 वर्षीय रोनाल्डो, जिन्होंने क्लब और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 950 से अधिक गोल किए हैं, ने यह भी बताया कि वे “एक या दो साल में फुटबॉल से संन्यास” लेने की योजना बना रहे हैं।सऊदी अरब में आयोजित एक फोरम में वीडियो लिंक के जरिए बातचीत के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या 2026 विश्व कप उनका आखिरी टूर्नामेंट होगा, तो उन्होंने कहा, “डिफिनिटली, हां। मैं तब 41 साल का हो जाऊंगा और मुझे लगता है कि यही सही समय होगा।”
रोनाल्डो फिलहाल सऊदी अरब के क्लब अल-नास्र के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने 2023 में इस क्लब से जुड़ने के बाद कहा था कि वे “जल्द” रिटायर होंगे। इस पर उन्होंने अब स्पष्ट किया, “सच कहूं तो जब मैंने ‘जल्द’ कहा था, मेरा मतलब था एक या दो साल के अंदर। मैं अभी भी खेल में रहूंगा, लेकिन ज़्यादा समय नहीं।”
पांच बार के बैलन डी’ऑर विजेता रोनाल्डो अब 2026 में अपना छठा विश्व कप खेलने का लक्ष्य रखे हुए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2006 विश्व कप में रहा था, जब पुर्तगाल सेमीफाइनल में फ्रांस से हार गया था। फिलहाल पुर्तगाल ने 2026 विश्व कप के लिए क्वालीफाई नहीं किया है, लेकिन आयरलैंड के खिलाफ गुरुवार को जीत हासिल कर वह अपनी जगह पक्की कर सकता है।
गौरतलब है कि रोनाल्डो ने 2022 में मैनचेस्टर यूनाइटेड छोड़कर अल-नास्र का रुख किया था, जिसके बाद कई अन्य सितारे भी सऊदी क्लबों से जुड़ने लगे। सऊदी अरब, जो हाल के वर्षों में खेल और मनोरंजन में बड़े पैमाने पर निवेश कर रहा है, को 2034 विश्व कप की मेजबानी का अधिकार भी मिल चुका है। 

महिला जूनियर हॉकी विश्व कप: भारतीय टीम की कमान संभालेंगी ज्योति सिंह, 25 नवंबर से 13 दिसंबर के बीच चिली में आयोजन

10-Nov-2025
नई दिल्ली ( शोर संदेश )। एफआईएच महिला जूनियर हॉकी विश्व कप 2025 का आयोजन 25 नवंबर से 13 दिसंबर के बीच चिली के सैंटियागो में होगा। हॉकी इंडिया ने इस विश्व कप के लिए 18 खिलाड़ियों के साथ दो वैकल्पिक खिलाड़ियों वाली 20 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है।
भारतीय टीम की कमान ज्योति सिंह को सौंपी गई है, जबकि निधि और एंगिल हर्षा रानी मिंज गोलकीपिंग का जिम्मा संभालेंगी। टीम अपनी कड़ी तैयारियों को परखने और विश्व मंच पर अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराने की कोशिश करेगी।
भारतीय टीम को जर्मनी, आयरलैंड और नामीबिया के साथ पूल-सी में रखा गया है। भारत 1 दिसंबर को नामीबिया के खिलाफ मुकाबले के साथ अपने अभियान की शुरुआत करेगा, जिसके बाद 3 दिसंबर को जर्मनी और 5 दिसंबर को आयरलैंड के खिलाफ मुकाबला खेला जाएगा। प्रत्येक पूल से शीर्ष टीमें नॉकआउट चरणों में आगे बढ़ेंगी, जो 7 से 13 दिसंबर तक खेले जाएंगे।
टीम चयन को लेकर भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम के हेड कोच तुषार खांडकर ने कहा, “मैं भारतीय टीम और इस समय उनके खेलने के तरीके से बहुत खुश हूं। हॉकी में अनुशासन मेरा मुख्य सिद्धांत है। टीम को बनाते समय मैंने इसी को ध्यान में रखा है। हम कड़े प्रशिक्षण से गुजरे हैं।”उन्होंने कहा, “हमने अपने रक्षात्मक ढांचे और प्रतिद्वंद्वी के स्कोरिंग क्षेत्र में फिनिशिंग पर कड़ी मेहनत की है। पिछले कुछ महीनों में लड़कियों ने अपने खेल में काफी सुधार और परिपक्वता दिखाई है। हम सभी चिली जाने के लिए तैयार और बहुत उत्साहित हैं। लड़कियां विश्व कप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह से प्रेरित हैं।”
एफआईएच महिला जूनियर हॉकी विश्व कप 2025 के लिए भारतीय टीम:
गोलकीपर: निधि और एंगिल हर्षा रानी मिंज।
डिफेंडर: मनीषा, लालथनलुआलांगी, साक्षी शुक्ला, पूजा साहू, नंदिनी।
मिडफील्डर: साक्षी राणा, इशिका, सुनीता टोप्पो, ज्योति सिंह, खैदेम शिलेइमा चानू, बिनिमा धन।
फॉरवर्ड: सोनम, पूर्णिमा यादव, कनिका सिवाच, हिना बानो, सुखवीर कौर।
वैकल्पिक खिलाड़ी: प्रियंका यादव, पार्वती टोपनो। (इनपुट-एजेंसी)नई दिल्ली ( शोर संदेश )। 

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का चौथा मैच, बढ़त हासिल करने उतरेंगी दोनों टीमें

06-Nov-2025
नई दिल्ली ( शोर संदेश ) । भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच क्वींसलैंड में गुरुवार को चौथा टी20 मुकाबला खेला जाना है। फिलहाल तीन मुकाबलों की सीरीज 1-1 से बराबरी पर है। ऐसे में दोनों टीमें इस मैच को जीतकर सीरीज में बढ़त हासिल करने के इरादे से उतरेंगी।
दोनों देशों के बीच सीरीज का पहला मैच बारिश के चलते बेनतीजा रहा था। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे मैच को 4 विकेट से जीतकर बढ़त हासिल की। सीरीज का तीसरा मैच भारत ने 5 विकेट से अपने नाम करते हुए सीरीज में बराबरी कर ली।ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड सीरीज का चौथा मैच नहीं खेलेंगे। उनके अलावा, सीन एबॉट भी अगले मुकाबले से बाहर हैं।
दूसरी ओर, कुलदीप यादव को वापस भारत भेज दिया गया है। माना जा रहा है कि वह साउथ अफ्रीका-ए के खिलाफ भारत-ए की ओर से खेल सकते हैं, ताकि टेस्ट सीरीज की तैयारी में जुट सकें।इस मैदान पर दो इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। यह पिच बल्लेबाजी के अनुकूल नजर आती है। यहां अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
इस मुकाबले में भारत को सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा और कप्तान सूर्यकुमार यादव से बल्लेबाजी में उम्मीदें होंगी, जबकि गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह विपक्षी टीम को परेशान कर सकते हैं।दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलियाई खेमे को मिचेल मार्श और टिम डेविड से बल्लेबाजी में उम्मीदें होंगी। वहीं, गेंदबाजी में नाथन एलिस और बेन ड्वारशुइस मेहमान टीम के बल्लेबाजों को परेशान करते नजर आ सकते हैं।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 इतिहास में अब तक कुल 35 टी20 मैच खेले गए हैं। 21 मैच टीम इंडिया के नाम रहे, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 12 मुकाबले अपने नाम किए। 2 मैच बेनतीजा रहे।
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, रिंकू सिंह, नीतीश रेड्डी, हर्षित राणा।
मिचेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, मिचेल ओवेन, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, जेवियर बार्टलेट, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, मैथ्यू कुह्नमैन, जोश फिलिप, तनवीर संघा और महली बियर्डमैन। 





 

चौथे टी20 में आज होगा रोमांचक मुकाबला, भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज में बढ़त की जंग

06-Nov-2025
नई दिल्ली  ( शोर संदेश ) भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच क्वींसलैंड में गुरुवार को चौथा टी20 मुकाबला खेला जाना है। फिलहाल तीन मुकाबलों की सीरीज 1-1 से बराबरी पर है। ऐसे में दोनों टीमें इस मैच को जीतकर सीरीज में बढ़त हासिल करने के इरादे से उतरेंगी।
दोनों देशों के बीच सीरीज का पहला मैच बारिश के चलते बेनतीजा रहा था। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे मैच को 4 विकेट से जीतकर बढ़त हासिल की। सीरीज का तीसरा मैच भारत ने 5 विकेट से अपने नाम करते हुए सीरीज में बराबरी कर ली।
ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड सीरीज का चौथा मैच नहीं खेलेंगे। उनके अलावा, सीन एबॉट भी अगले मुकाबले से बाहर हैं। दूसरी ओर, कुलदीप यादव को वापस भारत भेज दिया गया है। माना जा रहा है कि वह साउथ अफ्रीका-ए के खिलाफ भारत-ए की ओर से खेल सकते हैं, ताकि टेस्ट सीरीज की तैयारी में जुट सकें।
इस मैदान पर दो इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। यह पिच बल्लेबाजी के अनुकूल नजर आती है। यहां अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
इस मुकाबले में भारत को सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा और कप्तान सूर्यकुमार यादव से बल्लेबाजी में उम्मीदें होंगी, जबकि गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह विपक्षी टीम को परेशान कर सकते हैं।
दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलियाई खेमे को मिचेल मार्श और टिम डेविड से बल्लेबाजी में उम्मीदें होंगी। वहीं, गेंदबाजी में नाथन एलिस और बेन ड्वारशुइस मेहमान टीम के बल्लेबाजों को परेशान करते नजर आ सकते हैं।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 इतिहास में अब तक कुल 35 टी20 मैच खेले गए हैं। 21 मैच टीम इंडिया के नाम रहे, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 12 मुकाबले अपने नाम किए। 2 मैच बेनतीजा रहे।
ऑस्ट्रेलिया की टीम: मिचेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, मिचेल ओवेन, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, जेवियर बार्टलेट, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, मैथ्यू कुह्नमैन, जोश फिलिप, तनवीर संघा और महली बियर्डमैन।
भारत की टीम: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, रिंकू सिंह, नीतीश रेड्डी, हर्षित राणा।
 

चौथा टी20 मैच : ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं

06-Nov-2025
नई दिल्ली  ( शोर संदेश )। ऑस्ट्रेलिया ने क्वींसलैंड में खेले जा रहे सीरीज के चौथे टी20 मुकाबले में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। भारतीय टीम ने इस मुकाबले के लिए प्लेइंग इलेवन में बदलाव नहीं किया है। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम में एडम जांपा, ग्लेन मैक्सवेल, जोश फिलिप और बेन ड्वार्शुइस को मौका दिया गया है।
इस मुकाबले में दोनों टीमें जीत के साथ सीरीज में बढ़त हासिल करने के इरादे से उतरी हैं। दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला मैच बारिश के चलते बेनतीजा रहा था। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने दूसरा मुकाबला 4 विकेट से जीतकर सीरीज में बढ़त हासिल कर ली थी, लेकिन टीम इंडिया ने सीरीज का तीसरा मैच 5 विकेट से अपने नाम करते हुए सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली।
कुलदीप यादव सीरीज के शेष मुकाबले से बाहर हो चुके हैं। वह भारत वापस लौट आए हैं, जहां साउथ अफ्रीका-ए के खिलाफ भारत-ए की ओर से खेल रहे हैं। गुरुवार से इस अनाधिकारिक टेस्ट मुकाबले की शुरुआत हो गई है।
भारत और ऑस्ट्रेलिया की पुरुष टीमों के बीच अब तक कुल 35 टी20 मैच खेले गए हैं, जिसमें टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है। भारत ने अब तक 21 मैच अपने नाम किए हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 12 मुकाबले जीते। इस बीच 2 मैच बेनतीजा भी रहे।
क्वींसलैंड की पिच बल्लेबाजी के अनुकूल नजर आती है। यहां गेंद अच्छी तरह से बल्ले पर आएगी। यहां गुरुवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मैच के दौरान बारिश की आशंका नहीं है।
भारत की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: मिचेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, जोश फिलिप, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वार्शुइस, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम जांपा। 

भारत की बेटियों ने रचा नया इतिहास पहली बार महिला विश्व कप का ताज भारत के सिर पर

03-Nov-2025
मुंबई (शोर संदेश)। भारत ने महिला विश्व कप के फाइनल में साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर इतिहास रच दिया। दो बार फेल होने के बाद आखिरकार हरमनप्रीत की कप्तानी में भारत ने टूर्नामेंट के 52 साल के इतिहास अपना पहला विश्व कप जीता।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 298 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम 246 रन पर सिमट गई। लौरा वोल्वार्ड्ट ने 101 रन की पारी खेली। दीप्ति शर्मा ने पांच विकेट चटकाए। वहीं, शेफाली ने दो विकेट हासिल किए।

इससे पहले, पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने तेज शुरुआत की। शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने पहले विकेट के लिए 104 रन की साझेदारी की। मंधाना 45 रन बनाकर आउट हुईं। महत्वपूर्ण मैच में शेफाली शतक लगाने से चूक गईं। उन्होंने 87 रन की पारी खेली।

जेमिमा रोड्रिग्स (24) और कप्तान हरमनप्रीत कौर (20) रन बनाकर जल्दी आउट हो गईं। ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने एक टूर्नामेंट का तीसरा अर्धशतक पूरा किया। वह 58 रन बनाकर रन आउट हुईं। ऋचा घोष ने अपने अंदाज में बल्लेबाजी की। ऋचा ने 24 गेंद पर 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 34 रन की तेज पारी खेली। खाका के नाम तीन विकेट रही।लौरा वोल्वार्ड्ट ने फाइनल में रन चेज करते हुए शानदार शतक जड़ा। यह शतक 96 गेंद पर आया। वह पहली महिला कप्तान बनीं जिन्होंने वर्ल्ड कप के फाइनल में शतक जड़ा। इससे पहले लौरा ने सेमीफाइनल में शतक जड़ा था। यह लौरा के वनडे करियर का 11वां शतक रहा। वह वनडे में सर्वाधिक शतक जड़ने वाले पांचवीं महिला खिलाड़ी बनीं।दीप्ति ने लौरा को 101 के स्कोर अमनजोत हाथों कैच वापस पैवेलियन भेजकर भारत के जीत की कील ठोंक दी।

भारत की बेटियों का कमाल: महिला क्रिकेट टीम विश्वकप फाइनल में

31-Oct-2025
रायपुर ( शोर संदेश )  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि जब हर गेंद पर उम्मीदें डगमगा रही थीं, तब भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपने अदम्य साहस, संयम और जुनून से पूरे खेल का रुख ही बदल दिया। महिला क्रिकेट विश्वकप के सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर वह कर दिखाया जिसकी प्रतीक्षा पूरे देश को थी।
उन्होंने कहा कि टीम इंडिया की यह ऐतिहासिक उपलब्धि न केवल भारतीय क्रिकेट के लिए, बल्कि देश की हर बेटी के आत्मविश्वास, संघर्ष और प्रतिबद्धता के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। इन खिलाड़ियों ने यह साबित किया है कि असली खिलाड़ी वही होता है जो मुश्किल परिस्थितियों में भी हार नहीं मानता और अपने जज़्बे से इतिहास लिख देता है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने टीम इंडिया को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि यह जीत देश के हर नागरिक के लिए गर्व का क्षण है। हमारी बेटियों ने साहस और अनुशासन से विश्व पटल पर भारत का परचम फहराया है। फाइनल मुकाबले में हम सबकी शुभकामनाएँ उनके साथ हैं। उन्होंने कहा कि आज भारत की बेटियाँ विश्वकप के फाइनल में पहुँचकर पूरे राष्ट्र का सिर गर्व से ऊँचा कर चुकी हैं। यह केवल खेल नहीं, बल्कि ‘नए भारत की नारी शक्ति’ का उज्जवल प्रतीक है।
 

राज्य स्तरीय पैरा स्विमिंग चौम्पियनशिप में कबीरधाम के खिलाड़ियों ने जीते 14 पदक

30-Oct-2025
रायपुर,।  ( शोर संदेश ) कबीरधाम जिले के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय पैरा स्विमिंग चौम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 14 पदक (7 स्वर्ण, 4 रजत और 3 कांस्य) जीतकर जिले का नाम पूरे राज्य में रोशन किया है। कलेक्टर गोपाल वर्मा ने आज जिला कार्यालय में इन 6 विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित कर बधाई दी। यह प्रतियोगिता बिलासपुर जिले में आयोजित की गई थी, जिसमें राज्य के 17 जिलों के पैरा तैराकों ने भाग लिया। कबीरधाम के खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से न केवल सभी का ध्यान आकर्षित किया, बल्कि अपने संघर्ष, आत्मविश्वास और खेल भावना से यह सिद्ध कर दिया कि इच्छाशक्ति के सामने कोई बाधा बड़ी नहीं होती।
कलेक्टर वर्मा ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिले के इन युवा खिलाड़ियों ने अपने परिश्रम और संकल्प से यह साबित किया है कि प्रतिभा अवसर की मोहताज नहीं होती। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन दिव्यांग खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग प्रदान करेगा ताकि वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन कर सकें। कलेक्टर वर्मा ने कहा कि इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन जिले के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने खेल विभाग और संबंधित प्रशिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि जिला प्रशासन आगे भी ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रोत्साहन और संसाधन उपलब्ध कराता रहेगा। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग की उपसंचालक  अभिलाषा पंडा उपतस्थित थे।
कबीरधाम जिले के विजेता खिलाड़ियों का प्रदर्शन इस प्रकार रहा -
सुखनंदन - 50 मीटर बटरफ्लाई, 100 मीटर बैक स्ट्रोक और 50 मीटर बैक स्ट्रोक स्पर्धाओं में 2 स्वर्ण और 1 रजत पदक जीते। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें “सर्वश्रेष्ठ तैराक” की श्रेणी में सम्मानित किया गया।
यशपाल धुर्वे - 50 मीटर फ्री स्टाइल और 50 मीटर बैक स्ट्रोक में 2 स्वर्ण पदक हासिल किए। यशपाल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच और परिवार को दिया।
खिलेश्वर पटेल - 100 मीटर फ्री स्टाइल में स्वर्ण, 50 मीटर फ्री स्टाइल में रजत और 50 मीटर बैक स्ट्रोक में कांस्य पदक जीतकर कुल 3 पदक अपने नाम किए।
कन्हैया खांडे (एस-6 वर्ग) - 50 मीटर बटरफ्लाई में स्वर्ण, 50 मीटर बैक स्ट्रोक और 50 मीटर फ्री स्टाइल में रजत पदक जीतकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
चंद्रपाल मानिकपुरी (एस-7 वर्ग) - 50 मीटर बैक स्ट्रोक और 50 मीटर फ्री स्टाइल दोनों में कांस्य पदक जीतकर जिले की झोली में दो और पदक जोड़े।
अनिल चंद्रवंशी (एस-40 वर्ग) -50 मीटर फ्री स्टाइल में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता।



 

राज्यस्तरीय पैरा दिव्यांग तैराकी प्रतियोगिता में जशपुर के तैराकों ने जीते तीन गोल्ड और दो सिल्वर

30-Oct-2025
रायपुर, ( शोर संदेश )  बिलासपुर में आयोजित 12 वीं छत्तीसगढ़ राज्यस्तरीय पैरा दिव्यांग तैराकी प्रतियोगिता में जशपुर जिले के तैराकों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन गोल्ड एवं दो सिल्वर मैडल प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित किया है। प्रतियोगिता में तैराक सतेंद्र राम ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया और तीन गोल्ड मैडल हासिल किए। 
वहीं गोस्वामी पैंकरा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दो सिल्वर मैडल प्राप्त किए। सतेंद्र राम हैदराबाद में 15 नवंबर से 18 नवंबर 2025 तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय दिव्यांग तैराकी प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।


 

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी-20 मैच बारिश में धुला, इंडिया ने बना लिए थे एक विकेट पर 97 रन

29-Oct-2025
नई दिल्ली (शोर संदेश)। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही टी-20 सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा है। कैनबरा में बुधवार को बार-बार हो रही बारिश के कारण दो बार खेल रोकना पड़ा है। इस सीरीज का दूसरा मुकाबला 31 अक्टूबर को मेलबर्न पर खेला जाएगा।
आखिरी बार जब खेल रोका गया था, तब तक भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9.4 ओवर में एक विकेट पर 97 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल 37 और कप्तान सूर्यकुमार यादव 39 रन पर नाबाद रहे। अभिषेक शर्मा 19 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें नाथन एलिस ने टिम डेविस के हाथों कैच कराया।
इससे पहले टीम इंडिया को 3 वनडे की सीरीज में 1-2 की हार झेलनी पड़ी हैं, टीम ने सिडनी वनडे 9 विकेट से जीता था। इस मुकाबले में रोहित शर्मा ने 121 और विराट कोहली ने 74 रनों की नाबाद पारियां खेली थीं। मैच का स्कोरबोर्ड
प्लेइंग-11
भारत- अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
ऑस्ट्रेलिया- मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, मिचेल ओवेन, जोश फिलिप, मार्कस स्टोयनिस, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, मैथ्यू कुह्नेमन, जोश हेजलवुड।
 



kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account