ब्रेकिंग न्यूज

आईपीएल 2026 : रबाडा पर्पल कैप की दौड़ में तीसरे स्थान पर, अभिषेक शर्मा को मिली ऑरेंज कैप

27-Apr-2026
नई दिल्ली।  (शोर संदेश) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में 26 अप्रैल का दिन गेंदबाजों के नाम रहा, जहां दो मुकाबलों में कुल 26 विकेट गिरे, जिसमें सुपर ओवर भी शामिल रहा। इस प्रदर्शन के बाद पर्पल कैप की दौड़ में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।
कगिसो रबाडा ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 25 रन देकर तीन विकेट झटके और अपनी टीम गुजरात टाइटंस को आठ विकेट से जीत दिलाई।
चेन्नई की पिच पर मौजूद नमी ने तेज गेंदबाजों को अतिरिक्त मदद दी, जिसका रबाडा ने पूरा फायदा उठाया। तेज रफ्तार और अतिरिक्त उछाल के साथ उन्होंने बल्लेबाजों को लगातार परेशान किया।
इस प्रदर्शन के साथ रबाडा अब आठ मैचों में 13 विकेट लेकर पर्पल कैप की सूची में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं शीर्ष स्थान पर अंशुल कंबोज और ईशान मलिंगा 14-14 विकेट के साथ बने हुए हैं।
बल्लेबाजी की बात करें तो एक ही दिन में ऑरेंज कैप की दौड़ पूरी तरह बदल गई। विराट कोहली 24 घंटे के भीतर पहले स्थान से खिसककर पांचवें स्थान पर पहुंच गए।
दिल्ली में खेले गए मुकाबले में केएल राहुल ने नाबाद 152 रन बनाकर बीस ओवर प्रारूप में किसी भारतीय का सर्वोच्च स्कोर दर्ज किया और 357 रन के साथ शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।
हालांकि, जयपुर में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 37 गेंदों में 103 रन की पारी खेलते हुए राहुल के बराबर 357 रन बना लिए और बेहतर प्रहार दर के आधार पर ऑरेंज कैप अपने नाम कर ली।
इसके कुछ ही देर बाद अभिषेक शर्मा ने 29 गेंदों में 57 रन की पारी खेलते हुए 380 रन के साथ बल्लेबाजी सूची में पहला स्थान हासिल कर लिया।
अभिषेक शर्मा 380 रन के साथ पहले स्थान पर हैं।=वैभव सूर्यवंशी और केएल राहुल 357-357 रन के साथ क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।
हेनरिक क्लासेन 349 रन के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि शुभमन गिल (330 रन) और विराट कोहली (328 रन) क्रमशः उनके पीछे हैं। 


leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account