ब्रेकिंग न्यूज

जनता

सत्ता के गलियारों से...

23-May-2020

प्रदेश में एक केबीनेट मंत्री के साथ अशासकीय व्यक्ति इन दिनों खूब तस्वीरों में दिखाई पड़ रहा है। इससे प्रदेश के अफसरों में खासी नाराजगी है। नाराजगी का कारण आईएएस और आईपीएस अफसरों को सीधे दिशा-निर्देश देना है। प्रदेश के आईएएस अफसरों की एक लॉबी इस पर प्रदेश से मुखिया से भी शिकायत करने की तैयारी में है।
कुछ दिनों पहले ही मंत्री के साथ दिखने वाला वह व्यक्ति सरकार के हर कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा भी ले रहा है। चूंकि इसके स्थान पर पदस्थ सरकारी कर्मचारी इन दिनों तस्वीरों से नदारद है, जिसकी चर्चा मंत्रालयीन अधिकारियों और कर्मचारियों में जारों से है।  


व्हाट्सएप्प लेकर आया अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर, आपके लिए है बड़ा फायदेमंद

22-Apr-2020
लोगो द्वारा अधिक उपयोग किये जाने वाला व्हाट्सप्प एक नया फीचर अपने ग्राहकों के लिए लेकर आया है|  व्हाट्सएप ने अपने सभी यूजर्स के लिए डार्क मोड फीचर जारी कर दिया है। इस फीचर का यूजर्स को कई दिनों से इंतजार था। व्हाट्सप्प डार्क मोड फीचर आईफोन और एंड्रॉयड दोनों ही यूजर्स के लिए उपलब्ध है। इस लोगो का कलर ब्लैक है।

पढ़े पूरी खबर-
कंपनी ने इसे 3 मार्च को जारी किया है। इस फीचर का लोगों को काफी वक्त से इंतजार था। से ही लोग इसका इंतजार कर रहे थे। कंपनी इस फीचर के जरिए उपभोक्ताओं को ज्यादा बेहतर और रिफ्रेश एहसास प्रदान करना चाहती है।

व्हाट्सएप्प का ये फीचर कम रोशनी में बेहतर विजिबिलिटी प्रदान करता है, जिससे यूजर्स की आंखों पर ज्यादा जोर नहीं पड़ता है। इसे बेहतर तरीके से व्हाट्सएप्प  की यूआई के साथ डिजाइन किया है। इसमें उस रंग का चुनाव किया है, जिसकी मदद से यूजर्स की आंख पर कम से कम प्रभाव पड़े और कम थकावट का एहसास हो।

व्हाट्सएप्प डार्क मोड में न सिर्फ चैट हेड बल्कि चैट बैक ग्राउंड भी डार्क हो जाएगा। हालांकि इसमें कई रंगों का इस्तेमाल किया है, जो आपके कॉन्टैक्ट के अनुसार नजर आएंगे यानी अलग-अलग नाम से लोगों का कॉन्टैक्ट एक ग्रुप में अलग-अलग रंग में नजर आएगा। कंपनी ने इसमें ब्लैक और डार्क ग्रीन कलर का इस्तेमाल किया है।



kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account