
00 कार्यों को तय समय पूर्ण करने अधिकारियों को दिए निर्देश
रायपुर (शोर सन्देश)। महापौर एजाज ढेबर ने नगर निगम जोन 1 खमतराई पानी टंकी परिसर जोन कार्यालय में निगम लोककर्म विभाग अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा, जोन 1 अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, सहित स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष नागभूषण राव, नगरीय नियोजन एवं भवन अनुज्ञा विभाग अध्यक्ष कुमार मेनन, पार्षद नारद कौशल, श्रीमती टेसू नंदकिशोर साहू, श्रीमती गोदावरी गज्जू साहू, श्रीमती दिलेश्वरी अन्नू राम साहू, श्रीमती कामिनी पुरूषोत्तम देवांगन, जोन कमिश्नर श्री नेतराम चंद्राकर, जोन कार्यपालन अभियंता सुभाष चंद्राकर एवं अन्य संबंधित जोन अधिकारियों की उपस्थिति में बैठक लेकर जोन के वार्डो में विकास कार्यो की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिये। महापौर ने जोन कमिश्नर एवं जोन कार्यपालन अभियंता को समीक्षा बैठक के दौरान जोन 1 के वार्ड क्रमांक 5 बंजारी माता मंदिर वार्ड में 15 लाख रू. एवं अन्य सभी 6 वार्डो में 5-5 लाख रू. के नये विकास कार्य शीघ्र करवाने संबंधित पार्षदों से प्रस्ताव लेकर स्वीकृति हेतु भेजकर स्वीकृति लेकर जनहित में जनसुविधा हेतु सभी वार्डो में एक साथ नये विकास कार्य जोन स्तर पर प्रारंभ करवाने का कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। महापौर ने जोन के वार्डो में विकास कार्यो को लेकर बैठक में पार्षदों से चर्चा करते हुए सुझाव मांगे । महापौर ने जोन के वार्डो में अप्रारंभ विकास कार्यो को तत्काल प्रारंभ करवाने एवं जारी सभी विकास कार्यो को सतत माॅनिटरिंग कर तय समय सीमा के भीतर गुणवत्ता युक्त तरीके से जनहित में जनसुविधा हेतु पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को बैठक में दिये।
महापौर ने बैठक में जोन कमिश्नर एवं जोन कार्यपालन अभियंता सहित जोन स्वास्थ्य अधिकारी उमेश नामदेव को जोन स्तर पर जोन स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से जोन के सभी 7 वार्डो में पार्षदों को अवगत करवाते हुए एक साथ सभी 7 वार्डो में जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा हेतु मच्छर उन्मूलन का अभियान सघनता से चलाने एवं सुबह एंटी लार्वा ट्रीटमेंट एवं संध्या को फाॅगिंग अभियान चलाने का कार्य गुणवत्ता पूर्ण तरीके से सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। महापौर ढेबर ने जोन अधिकारियों को एंटी लार्वा एवं फाॅगिंग अभियान मच्छर उन्मूलन हेतु वार्डो में एक साथ चलाकर प्रारंभ करने के पूर्व एवं किये जाने के बाद संबंधित वार्ड पार्षदों को अवगत करवाना प्रशासनिक तौर पर जोन स्तर पर आवश्यक रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि से दिये। महापौर ढेबर ने सभी पार्षदों से जनस्वास्थ्य सुरक्षा हेतु मच्छरजनित रोगो पर कारगर नियंत्रण के लिये सघन एंटी लार्वा ट्रीटमेंट एवं फाॅगिंग अभियान चलाने के जनहित कारी अभियान में वार्ड में सहभागी बनने का अनुरोध नगर निगम जोन 1 स्वास्थ्य विभाग की ओर से किया एवं इस हेतु नागरिको के मध्य सघन जनजागरण अभियान चलाने अधिकारियों को महापौर ने निर्देशित किया ।

00 मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना : युवाओं को विभिन्न पाठ्यक्रमों में दिया जाएगा प्रशिक्षण
महासमुंद (शोर सन्देश)। मुख्यमंत्री कौशल विकास योजनांतर्गत महासमुंद जिले के 14 से 45 वर्ष तक के युवाओं को उनके अभिरूचि के अनुरूप पाठ्यक्रम में प्रशिक्षण प्रदाता के माध्यम से निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण प्रदाय कर उत्तीर्ण युवाओं को प्रमाण पत्र उपलब्ध कराकर हूनरमंद बनाने का लक्ष्य है। जिला कौशल विकास प्राधिकरण के सहायक संचालक अशोक साहू ने बताया कि वर्तमान में उपलब्ध पाठ्यक्रम इनमें डोमेस्टिक डाटा एंट्री ऑपरेटर, मशरूम उत्पादन, जैविक खाद निर्माण, असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन एवं टैक्सी ड्रायवर का कोर्स है तथा भविष्य में ग्लेजिंग ऑपरेटर, सिविंग मशीन ऑपरेटर, आर्गेनिक ग्रोवर, हैचरी प्रोडक्शन वर्कर, ब्राॅयलर फाॅर्म वर्कर, मेसन, प्लम्बर असिस्टेंट स्पाॅ थेरेपिस्ट, हाऊस कीपर कम कुक एवं असिस्टेंट कारपेंटर-वुडन फर्नीचर जैसे पाठ्यक्रम को आगामी समय में संचालित की जाएगी। उन्होंने बताया कि डिप्लोमा इन कम्प्यूटर एप्लीकेशन के तहत् पूर्व में प्रशिक्षित, परंपरागत व्यवसाय करने वाले युवा, जिनके द्वारा स्वयं के व्यय (प्रति हितग्राही 800 रूपए) परीक्षा शुल्क जमा कर परीक्षा में सम्मिलित होकर उत्तीर्ण होने की स्थिति में प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकता है। इसके अतिरिक्त जिले में विभिन्न विभागों द्वारा कौशल प्रशिक्षण का संचालन किया जाता है। इनमें प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना लाइवलीहुड काॅलेज, बरोंडा बाजार में संचालित किया जा रहा हैं। दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल विकास योजना एनआरएलएम, जिला पंचायत से संचालित हैं। देना आरसेटी देना आरसेटी, बरोंडा बाजार में एवं प्रधानमंत्री कौशल विकास केन्द्र इमलीभाठा महासमुंद में संचालित हैं। श्री साहू ने बताया कि वर्तमान में सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ़ प्लास्टिक्स इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलाॅजी (सिपेट) भुवनेश्वर द्वारा एनटीपीसी-सेल, पावर कंपनी लिमिटेड (एनएसपीसीएल) भिलाई के माध्यम से सीएसआर मद से जिले के युवाओं को मशीन ऑपरेटर इंजेक्शन मोल्डिंग (एम.ओ.-आई.एम.) कोर्स में भुवनेश्वर में निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण के साथ रहना, भोजन, यूनिफार्म प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण उपरांत युवाओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर विभिन्न कंपनियों में रोजगार दिलाया जाएगा। इसके लिए आयु सीमा 18 से 32 वर्ष होना चाहिए एवं शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम 10वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
एससी एवं एसटी वर्ग के हितग्राहियों को निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के हितग्राहियों को सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ़ प्लास्टिक्स इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलाॅजी (सिपेट) रायपुर द्वारा मशीन ऑपरेटर इंजेक्शन मोल्डिंग (एम.ओ.-आई.एम.) पाठ्यक्रम में निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण प्रदाय किया जाएगा। इसके लिए हितग्राहियों की आयु सीमा 18 वर्ष से अधिक होना चाहिए एवं शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम 8वीं उत्तीर्ण निर्धारित किया गया है। कौशल विकास कार्यक्रम निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण सुजुकी मोटर्स गुजरात के लिए 10 हजार 600 रूपए की छात्रवृत्ति के साथ 02 साल (02 महीने क्लास रूम ट्रेनिंग एवं 22 महीने नौकरी पर प्रशिक्षण), मेडिकल इंश्योरेंस सुविधा, रहने एवं खाने की सुविधा, सायकल सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। यह केवल पुरूष उम्मीदवारों के लिए है, इसके लिए हितग्राहियों की आयु सीमा 18 से 20 वर्ष के बीच होनी चाहिए एवं 10वीं कक्षा में न्यूनतम 55ः अंकों के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। एसबीआई लाइफ महासमुंद के बीमा सलाहकार पद के लिए 12वीं उत्तीर्ण युवाओं की आवश्यकता है, जिसमें हितग्राहियों की न्यनूतम आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला कौशल विकास प्राधिकरण जिला पंचायत महासमुंद के दूरभाष 99939-09217 पर संपर्क कर सकते हैं। इस योजना के तहत् ईच्छुक हितग्राही अपने आवेदन पत्र के साथ शैक्षणिक योग्यता, राशन कार्ड, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, 1 पासपोर्ट साईज फोटो, श्रम विभाग द्वारा जारी मजदूर पंजीयन कार्ड यदि हो तो उसकी छायाप्रति जिला कौशल विकास प्राधिकरण जिला पंचायत, श्रम विभाग, लाइवलीहुड काॅलेज एवं जिले के समस्त आईटीआई, पाॅलीटेक्निक, नगर पालिका, नगर पंचायत एवं जनपद पंचायत के अलावा मुख्यमंत्री कौशल विकास प्राधिकरण महासमुंद के वेबसाईट www.cssda.cg.nic.in पर भी आवेदन कर सकते हैं।

रायपुर (शोर सन्देश)। राजधानी के पंडरी थाने में हत्या के आरोपी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद एसपी ने चार पुलिस अधिकारी और कर्मचारी को लाइन अटैच कर दिया है। पुलिस ने 20 वर्षीय अश्वनी मानिकपुरी को हत्या के केस में गिरफ्तार कर थाने ले गई थी, जहां पर उसने थाने के बाथरूम में बेल्ट से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस जांच के आदेश भी दिए गए है। पुलिस के अनुसार अमित गाइन पर अश्वनी ने चाकू से हमला किया। उसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उसने थाने के बाथरूम में बेल्ट से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में एसएसपी ने एसआई खेलन सिंह साहू, प्रधान आरक्षक देवधर जंघेल, आरक्षक नंदकिशोर गुप्ता, आरक्षक मंजीत केरकेटटा को पुलिस लाइन में अटैच कर दिया है।

रायपुर (शोर सन्देश), मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज पुलिस ऑफिसर मेस जगदलपुर में बस्तर दशहरा उत्सव से जुड़े सभी मांझी-चालकी, मेम्बर-मेम्बरीन के साथ बैठकर भोजन किया। इस दौरान स्कूल शिक्षा मंत्री और जगदलपुर के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, सांसद दीपक बैज भी उपस्थित थे।

रायपुर (शोर सन्देश)। कोरोना महामारी के चलते इस बार नवरात्रि के दौरान डोंगरगढ़ में ट्रेनों का विशेष स्टाॅपेज नहीं होगा। दर्शनार्थियों को बम्लेश्वरी मंदिर में प्रवेश नहीं मिलेगा। वहीं डोंगरगढ़ के लिए बिलासपुर से चलने वाली स्पेशल ट्रेनें भी नहीं चलेंगी। इसके अलावा डोंगरगढ़ का प्रशासन चल रही ट्रेनों का स्टॉपेज भी बंद करवाएगा। राजनांदगॉंव कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने बिलासपुर, रायपुर, जांजगीर चांपा, कोरबा और रागयढ़ के कलेक्टरों को पत्राचार कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि कोविड-19 के चलते मंदिर में मेला और बड़े पैमाने पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। इसे ही रोकने के लिए स्थानीय प्रशासन ने कुछ कड़े फैसले किए हैं।
जिसे अमल में लाने के लिए अन्य जिलों के अधिकारियों से सहयोग की मांग हुई है। हर नवरात्रि में हजारों की संख्या में रेल और अन्य माध्यमों से दर्शनार्थी मां बम्लेश्वरी का दर्शन करने डोंगरगढ़ पहुंचते हैं। इनकी संख्या लाखों में होती है। इसके चलते रेल में बर्थ नहीं मिलती और मुसाफिरों को कई परेशानी होती है। हर बार इसके लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जाती है। भीड़ और दूसरी दिक्कतों के कारण रेलवे कई एक्सप्रेस ट्रेनों का स्टापेज डोंगरगढ़ में देता आया है। पर इस बार परिस्थितियों को देखते हुए ऐसा कुछ भी होना असंभव दिख रहा है, जिला कलेक्टर ने सरकारी निर्देशों का हवाला देते हुए इस बार ऐसी सारी गतिविधियों पर रोक लगाने की बात कही है।

रायपुर (शोर सन्देश)। कांकेर जिला मुख्यालय में पत्रकारों के साथ घटित घटना के तथ्यों के अन्वेषण के लिए राज्य शासन द्वारा सम्पादक नवभारत राजेश जोशी की अध्यक्षता में गठित पत्रकार दल 7 अक्टूबर और 8 अक्टूबर को कांकेर प्रवास में रहेगा। पत्रकार दल ने सभी नागरिकों से अपील की है कि जिस किसी व्यक्ति के पास घटना से संबंधित कोई तथ्य अथवा जानकारी है, तो वह उन्हें प्रस्तुत कर सकता है। जांच में पारदर्शिता बरतने के लिए जानकारी प्रस्तुत करने वाले हर व्यक्ति की वीडियोग्राफी भी करायी जाएगी। पत्रकार दल के अन्य सदस्य अनिल द्विवेदी सम्पादक आज की जनधारा, सुरेश महापात्र सम्पादक बस्तर इम्पेक्ट, सगुफ्ता सिरीन सहायक सम्पादक राष्ट्रीय हिन्दी मेल, रूपेश गुप्ता संवाददाता स्वराज एक्सप्रेस तथा राजेश शर्मा ब्यूरो चीफ दैनिक भास्कर कांकेर हैं।

रायपुर (शोर सन्देश)। कोरोना महामारी के प्रकोप से बचने की सबसे अहम कड़ी सिर्फ और सिर्फ फिजिकल डिस्टेंसिंग है। ऐसे में समाजिक कार्यकर्ता ओमप्रकाश बरलोटा ने बताया कि रिश्तेदारों, दोस्तों और समाजसेवियों की मृत्यु के बाद अन्तिम यात्रा में अनुपस्थित रहने का गम सदैव खटकता रहेगा। श्री बरलोटा ने बताया कि निधन के समाचार अखबारों के माध्यम से पढऩे को मिले और परिवार की ओर से भी निवेदन किया गया कि कृपया अपने घर से ही मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें। इसका पालन आवश्य हुआ किंतु वर्षो पुरानी चली आ रही परम्परा में उपस्थित नहीं हो सकने और अन्तिम दर्शन से भी वंचित रहने का गम सदैव दिल में बना रहेगा।

कटरा (शोर सन्देश)। कोरोना संकट के बीच श्रद्धालुओं के लिए एक अच्छी खबर है। वैष्णो देवी की यात्रा आज से शुरू हो गई है। कोरोना महामारी के चलते बीते 18 मार्च को वैष्णो देवी यात्रा स्थगित कर दी गई थी। पांच महीने के इंतजार के बाद आज यानि 16 अगस्त से श्रद्धालु फिर से मां वैष्णो देवी के दर्शन कर सकेंगे। कोरोना के सख्त नियमों के साथ यात्रा शुरू हो रही है। फिलहाल यात्रा के पहले चरण में प्रतिदिन सिर्फ 2,000 श्रद्धालु ही दर्शन कर पाएंगे। जम्मू-कश्मीर राज्य प्रशासन ने गत मंगलवार को राज्य के धार्मिक स्थलों को खोलने की अनुमति देने के साथ स्पष्ट और सख्त दिशा निर्देश जारी किए थे। राज्य प्रशासन की हरी झंडी मिलने के बाद माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने 16 अगस्त से वैष्णो देवी यात्रा शुरू करने का निर्णय लिया है।

00 भाई ने दायर की याचिका
बिलासपुर (शोर सन्देश)। मानसिक रूप से अस्वस्थ रिटायर्ड आईएएस के इलाज के लिये उनके खाते से पैसे निकालने के लिये उनके भाई की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। हाईकोर्ट ने इस मामले में न्याय मित्र से भाई के इलाज में होने वाले खर्च की जानकारी मांगी है। याचिकाकर्ता केएम शुक्ला ने मामले की खुद ही पैरवी करते हुए कहा है कि उनके अविवाहित छोटे भाई रिटायर्ड आईएएस विनय शुक्ला मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं। उनके इलाज और जरूरतों पर हर माह करीब 82 हजार रुपये खर्च हो रहा है। उन्हें यह राशि निकालने की अनुमति दी जाये। हालांकि रिटायर्ड आईएएस को हर माह 35 हजार रुपये पेंशन भी मिलती है।
शुक्ला का खाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में है। बैंक की ओर से राशि निकालने का विरोध करते हुए कहा गया है कि यह संयुक्त खाता नहीं है, राशि नहीं निकाली जा सकती।
जस्टिस गौतम भादुड़ी की सिंगल बेंच ने पूरे मामले में प्रतिवेदन देने और शुक्ला पर होने वाले खर्च तथा स्वास्थ्य की जानकारी देने के लिये एडवोकेट प्रसून भादुड़ी को न्यायमित्र नियुक्त किया है।

रायपुर (शोर सन्देश)। अच्छाई हमेशा लौटकर आती है ,इसलिए इंसान को हमेशा नेक कार्य करना चाहिए ,ये सोच थी स्वर्गीय श्रीमती राजेश जैन की, जिन्होंने अपने अंतिम समय यानी मृत्यु उपरांत देहदान कर चिकित्सा रिसर्च में योगदान दिया। श्रीमती जैन ने अपनी अंतिम सांस जन्माष्टमी 11 अगस्त को ली। 19 सितम्बर 1941 में जन्म ली श्रीमती जैन जीवन पर्यन्त महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने सिलाई - बुनाई और क्राफ़्ट की शिक्षा दी। सैकड़ो महिलाओ को उन्होंने आखिरी समय तक फ्री ट्रेनिंग के साथ जरुरतमंदो की मदद कर अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। पत्रकार तपेश जैन व धर्मेश जैन की माता श्रीमती जैन की दो पुत्रियां रचना जैन व सपना गुप्ता है। हर्ष जैन व हार्दिक जैन दो पोते सहित पूरा भरा पूरा परिवार अपने पीछे छोड़ गई , पेशे से शिक्षक रही श्रीमती जैन ने बीए बीएड की शिक्षा पुराने समय में की जब महिला शिक्षा बड़ी बात होती थी। अल्प आयु में पति स्वर्गीय महेंद्र जैन के निधन के बाद अपने परिवार के भरण पोषण के साथ असहाय महिलाओं को शिक्षित करने का कार्य निसंदेह अनुकरणीय है , फिल्म स्टार व सांसद सुनील दत्त के हाथों से सम्मानित श्रीमती जैन को भारतीय जैन संघटना सहित कई संस्थाओं ने सम्मानित किया है। जेल में बंदी महिलाओं को स्वय के व्यय से सिलाई -बुनाई की ट्रेनिंग भी उल्लेखनीय है। रायपुर प्रेस क्लब ,छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ , छत्तीसगढ़ आल आर्टिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन और रायपुर स्टूडियो एंड फोटोग्राफर एसोसिएशन ने श्रीमती जैन को श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिवार को दुःख सहन करने की शक्ति देने भगवान से प्रार्थना की है .