ब्रेकिंग न्यूज

जनता

नगरनार संयंत्र को सरकार के खरीदने पर स्थानीय बेरोजगारों को होगा फायदा : मोहन मरकाम*

29-Dec-2020

रायपुर (शोर सन्देश) विधानसभा सदन में बस्तर के नगरनार संयंत्र के विनिवेशीकरण को रोकने के लिए शासकीय संकल्प का समर्थन करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि वर्ष 2001 में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के शासन काल में नगरनार इस्पात संयंत्र की स्थापना के लिए भूमि अधिग्रहण के एवज मे पुनर्वास पैकेज के तहत् एक खाते से एक व्यक्ति को एनएमडीसी परियोजना में नौकरी दिए जाने का प्रावधान किया गया था, जिसके तहत् वर्ष 2001 में कुल 303 खाते मे से 293 नामित सदस्यों को एनएमडीसी में नौकरी प्रदाय किया गया है, शेष 10 नामितियों को निम्न कारणों से नौकरी नहीं दिया जा सका। इसके पश्चात् वर्ष 2010 में भारतीय जनता पाटी के शासन काल में भूमि अधिग्रहण के एवज में कुल 1052 कृषकों की भूमि अधिग्रहित की गई, जिसमें कुल 852 नामांकन फार्म प्राप्त हुए। इनमें से पात्र 624 लोगों को वर्तमान में सस्टेन्स अलाउन्स दिया जा रहा है की नौकरी दी गई। एस्टेन्स एलाउन्स के नाम पर आठवी से कम 7080 रूपये, आठवी से बारहवी - 11000 रूपये, स्नातक या अधिक- 12000 रूपये दिए जा रहा है जो भुमिहीन कृषकों के साथ अन्याय किया गया। इन परिस्थितियों में भारत सरकार के उपक्रम एनएमडीसी के द्वारा स्थापनाधीन नगरनार इस्पात संयंत्र को केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित निजीकरण की प्रक्रिया अपना रही है बस्तर की जनता, बस्तर की युवाओं का सपना था बस्तर में नगरनार स्टील प्लांट बनेगा बस्तरवासियों को विकास होगा और आज जब केन्द्र की मोदी सरकार इस इस्पात संयत्र को अपने चहते लोगों के हाथ में देने की तैयारी कर ली है, इससे वह सपना धीरे-धीरे समाप्त हो रहा है बस्तर अनुसूचित क्षेत्र है, यहां पांचवी अनुसूची लागू है, उसके बाद भी केंद्र सरकार की जो निजीकरण करने का प्रयास किया गया है। उसका मैं विरोध करता हॅूं।
नगरनार इस्पात संयत्र देश का पहला उदाहरण है, जो स्थापना होने से पहले ही मोदी जी इसे बेचने की तैयारी की जा रही है नगरनार स्टील प्लांट जो एनएमडीसी भारत सरकार का उपक्रम है, नवरत्न कंपनियों में से एक है इसमें भारत सरकार का कोई पैसा नहीं लगा है, एनएमडीसी प्रॉफिट के बाद डिविडेंड केंद्र सरकार को प्रदान करने के बाद रिजर्व फंड से नगरनार स्टील प्लांट का निर्माण किया जा रहा है।
भारतीय जनता पार्टी के मुखिया मोदी जी की सरकार चाय बेचते बेचते सरकारी उपक्रमों को और देश बेचने की तली हुई है आज रेलवे स्टेशन बेचा, भारत पेट्रोलियम बेचा, एयर इंडिया बेचा, एलआईसी बेचा और अब किसानों की खेती-किसानी को भी बेचने की तैयारी कर ली।  केन्द्र की भाजपा सरकार हमेशा यही पूछा करता हैं कि कांग्रेस पार्टी ने 60 साल में क्या किया ? मैं बताना चाहता हॅूं कि हमारे देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू, श्रीमती इंदिरा गांधी, श्री राजीव गांधी जी देश में ऐसे उपक्रम बनाएं जो आज नवरत्न कंपनियों में शुमार है चाहे वह एनएमडीसी प्लाण्ट हो, भिलाई स्टील प्लांट हो, भारत पैट्रोलियम हो, एलआईसी जो प्रॉफिट देने वाली कंपनियां हैं उन सभी भारतीय जनता पार्टी के मुख्यि मोदी की सरकार की नजर पड़ी हुई है।
प्रधानमंत्री मोदी जी कहते थे कि ईस्ट इंडिया कंपनी जाएगी, वॉलमार्ट जाएगा पूरा देश बिक जाएगा आज क्या आप लोगों के मुंह में ताला लगा हुआ है, देश को प्रोफिट देने वाली कम्पनियों को बेच रहे हैं आपकी जिम्मेदारी बनती है कि हमारे बस्तर के लोगों का जो सपना था, बस्तर में पहला उद्योग लगना था नगरनार क्षेत्र के आदिवासियों किसानों ने संयंत्र की स्थापना के लिए अपनी पुश्तैनी जमीन दी है, जमीन देते समय किसानों ने एनएमडीसी पर विश्वास किया था तथा छत्तीसगढ़ शासन ने किसानों के सामने एनएमडीसी का प्रस्ताव रखा जिसके कारण हमारे बस्तर के नगरनार काम करने के आधार पर साल से सालाना 14000 से 15000 हजार रूपये राजस्व प्राप्त होने की संभावना थी इस राजस्व से बस्तर का विकास होना था विनिवेश से इसका लाभ पुंजीपतियों को होगी और बस्तर के लोगों के साथ फिर अन्याय होगा इसे बचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के विधायकों को भी इस शासकीय संकल्प को सर्वसम्मिति से पारित करने का सहयोग करना चाहीए।  अंत में माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के माध्यम से बस्तरवासियों के सपनों को पुर्नजीवित करने के उद्धेश्य से इस शासकीय संकल्प को विधानसभा में लाया और साथ ही छत्तीसगढ़ की अस्मिता और आदिवासियों की भावना को दृष्टिगत रखते हुए छत्तीसगढ़ की सरकार नगरनार स्टील प्लांट को खरीदेने की घोषणा की इसके लिए माननीय भूपेश बघेल जी को धन्यवाद ज्ञापित किया। 


6 किमी पहाड़ी चढ़कर विनोद तिवारी पहुंचे भालूडीगी*

23-Dec-2020

00 पहली बार कुल्हाड़ीघाट के भालूडीगी पहूचा कोई नेता
मैनपुर (शोर सन्देश) 6 किमी पहाड़ी चढ़ कर पहली बार कुल्हाड़ीघाट के भालूडीगी पहूचा कोई नेता।पूर्व महामंत्री विनोद तिवारी ने भालूडीगी पहुंच कर 30 कमार परिवार के 90 लोगो को कम्बल भेंट कर कहा,जरूरी मूलभूत सुविधाए भी जल्द उपलब्ध कराएंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व संयुक्त महामंत्री विनोद तिवारी आज कुल्हाड़ी घाट के भालुडीगी पहूँचे। राजीव गोद ग्राम पहुचते ही पहले राजीव जी के मूर्ति पर माल्यापर्ण किया, फिर स्थानीय सरपंच कांग्रेसी नेताओं के साथ भालूडीगी के लिए पैदल निकल गए। कम्बलों को पारंपरिक परिवहन के संसाधन घोड़ो पर लाद कर पहूंचाया गया। 6 किमी की खड़ी पहाड़ी को नेताओ ने 3 घण्टे में पैदल तय किया। दोपहर 3 बजे गांव पहूच गए।विनोद तिवारी के साथ वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नीरज ठाकुर, भोला जगत, अजय बाजपेयी, अभिनव पाठक, चंदन विश्वास, कुल्हाड़ी घाट सरपंच बनसिंह सोरी, बोइरगाव सरपंच सहदेव सांडे, भाठिगढ़ सरपंच जिलेंद्र नेगी, गोपालपुर सरपंच खेलन दीवान, पंचायत सचिव प्रेम ध्रुव, उपसरपंच दामूधर सोरी शामिल थे।
बांटी कम्बल ताकि ठंड से बंचे- पहली मर्तबे किसी नेता को अपने बीच पाकर ग्रामीण खुस थे। भालुडीगी के ग्रामीण जलशाय कमार,लोकेश, खेजुराम,रामसिंह ने कहा कि इससे पहले नेता केवल कुल्हाड़ी घाट तक आकर लौटते थे,पहली बार ऐसा हुआ है कि हमारे गाँव तक नेता हमारी समस्या सुनने पहूचे हैं, इस बीच 90 ग्रामीणों को विनोद तिवारी ने कम्बल भेंट किया। जिसे पाकर ग्रामीण खुश दिखे।
गिनाई समस्या,भरोसा दिलाया विनोद ने- नेताओ ने गाव में 2 घण्टे बिताया,ग्रामीणों के साथ बैठकर ही दोपहर का भोजन किया।इस दरम्यान ग्रामीणों ने बताया कि उनके गाव पेय जल की समस्या है,मनरेगा के तहत खोदे गए कूंए में सोलर पंप लगाकर टँकी स्थापना कर,पेय जल समस्या दूर करने की मांग किया।गाँव गलियों में लगे सोलर लाइट कि सूधार करने।ग्रामीणों ने सरकारी योजना के तहत विस्थापन के बजाए उसी स्थान पर टीना या सीमेन्ट सीट ईंट की ब्यवस्था करने की मांग किया है।तिवारी ने उन्हें समस्या दूर करने भरोसा दिलाया है। भाजपा ने केवल जनजाति के विकास के नाम का ढिढोरा पीटा- विनोद तिवारी ने भाजपा कार्यकाल पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के 15 साल में बही विकास की गंगा इस बीहड़ तक नही पहूची।ग्रामीण जो समस्या आज गिना रहे उसे कमार विकास अभिकरण के माध्यम से दूर करने का ढिंढोरा पहले ही भाजपा सरकार कर चुकी है।लेकिन अब जनजाति के उत्थान के लिए पुख्ता काम होगा।वँहा के स्कूल कुछ घरों को हाथियों ने डेमेज कर दिया है।फसल भी नूकसान हुए है।इन सारी समस्यओ के निराकरण के लिए कलेक्क्तर से जल्द भेंट कर,ठोस कदम उठाया जाएगा। 


उपभोक्ता के साथ चार चक्का और दो चक्का गाड़ी खरीदी में हो रही है लूट*

03-Dec-2020

रायगढ़ (शोर सन्देश) आम जनता के सेवक एवं उपभोक्ता संरक्षण संगठन रायगढ़ के संयोजक बजरंग अग्रवाल ने चार पहिया वाहन दोपहिया महान खरीदते समय उपवक्ताओं को जागरूक रहने की अपील की है। ऐसी सूचनाएं मिल रही है और प्रमाणित भी है की शोरूम मालिकों द्वारा आरटीओ, हैंडलिंग चार्ज, बीमा के नाम से एवं कंपनी से अधिक रेट लेकर गाड़ियों को बेच कर 10000 रुपए से 50000 रुपए तक अवैध वसूली ग्राहकों से की जा रही है। 1 जनवरी से 30 नवंबर 2020 तक जिन भी उपभोक्ता ने गाड़ी खरीदी है उन्हें अपने शोरूम द्वारा दिए गए गाड़ी के बिल, आरटीओ का लिया गया पैसा, बीमा का पैसा, हैंडलिंग चार्ज अन्य चार्ज सभी को जोड़ करके चेक करना चाहिए कि भुगतान कितना किया। नियमानुसार आरटीओ की राशि से अधिक तो नहीं लिया गया है। हैंडलिंग चार्ज नहीं लिया गया है। अगर किसी भी उपभोक्ता से हैंडलिंग चार्ज लिया गया है तो वह बिल्कुल गलत है। हैंडलिंग चार्ज कंपनी डीलर नहीं ले सकता। पार्टियों के नाम पर रजिस्ट्रेशन के लिए दर से अधिक 10000 की वसूली की जाती है, जो कि उपभोक्ता नियम के विपरीत है। कहा जाता है की बीमा आपको शोरूम से ही कराना पड़ेगा, जो कि गलत है। उपभोक्ता जहां भी रेट कम हो वहां बीमा करवा सकता है। आम जनता का सेवक उपभोक्ता संरक्षण संगठन के बजरंग अग्रवाल ने कहा आप अपने अपने बिल चेक करें और, आपको लगे कि आप ठगी के शिकार हो गए हैं तो इस मोबाइल नंबर पर एवं व्हाट्सएप नंबर पर संपर्क कर सकते हैं 9425250449 अब उपभक्ताओं को अपने पैसों के लिए कुछ जागरूक रहना पड़ेगा। 


एमपी में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में छत्तीसगढ को मिला विशेष सम्मान*

25-Nov-2020

रायपुर (शोर सन्देश) छत्तीसगढ की बेटी शुभ्रा शुक्ला ने राज्य का नाम फिर से गौरवान्वित किया है। रायपुर की रहने वाली छग की मूल निवासी शुभ्रा शुक्ला जी का चयन हाल ही में केन्द्रीय हयूमन्स केयर एण्ड डेव्हलपमेंट काउंसिल में हुआ था और उन्हे .. राज्य की कमान सौंपी गई थी। इसी तारतम्य में हयूमन्स केयर एण्ड डेव्हलपमेंट कांउसिल दिल्ली के द्वारा वर्ष 2049-20 के राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह के प्रथम चरण का कार्यकम मध्यपद्रेश के जबलपुर शहर के एमजीएम सीनियर सेकेन्ड्री स्कूल हाथीताल में आयोजित हुआ। हयूमन्स केयर एण्ड डेव्हलपमेंट कांउसिल नई दिल्ली भारत सरकार से वित पोषित एवं यूनिसेफ और विश्व स्वास्थ्य संगठन की सिस्टर विंग है जिसके द्वारा 20 से अधिक राज्यों में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह के प्रथम चरण के कार्यकम में प्रदेश कोर कमेटी हयूमन््स केयर एण्ड डेव्हलपमेंट मध्यप्रदेश के अतिरिक्त भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं जबलपुर प्रशासनिक अमला भी सम्मिलित था। कार्यक्रम जिले के 20 मेधावी उम्मीदवारों को सम्मानित किया गया। खास बात यह है कि आयोजित कार्यकम में 20 राज्यों में से छत्तीसगढ की शुभ्रा शुक्ला प्रदेश संयोजक को कार्यकम में बतौर विशेष अतिथि आमंत्रित किया गया। कार्यकम में किसी एक राज्य के ही राज्य प्रतिनिधी को बतोर विशेष अतिथि आमंत्रित किये जाने की परंपरा है और यह मौका इस बार छत्तीसगढ को मिला है। अब परंपरा अनुसार छत्तीसगढ से सुश्री शुभ्रा शुक्ला को राष्ट्रीय कार्यकारीणी की बैठक सहित राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान में भाग लेने का मौका मिलेगा। यह कार्यकम नई दिल्ली में आयोजित होना है जिसमें यूनिसेफ और डब्लयू एच सहित गृह मंत्री अमित शाह शिरकत करेंगे। चरण एक में हयुमन्स केयर एण्ड डेव्हलपमेंट कांउसिल के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस.के. मिश्र, जबलपुर संभाग लोक शिक्षण संचालनालय की संयुक्त संचालक अनघा देव, छत्तीसगढ प्रदेश संयोजक शुभ्रा शुक्ला सहित 9 जिलों के प्रचार्य एवं रीवा संभाग की स्कूलों के प्रचार्य भी सम्मिलित हुये रीवा संभाग के राजहंस सीनियर सेकेन्डी स्कूल की प्राचार्य सुषमा व्यास का चयन वशिष्ठ अलंकरण के लिये हुआ जहां कार्यकम के मुख्यअतिथी द्वारा अलंकरण पत्र देकर श्रीमती व्यास को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित संयुक्त सचालक लोक शिक्षण ने भी छात्रों को आगे बढनें की प्रेरणा और कार्यकम की महत्वता के बार में बताया। छत्तीसगढ प्रदेश की प्रदेश संयोजक शुभ्रा शुक्ला ने छात्रो को प्रतियोगिता परीक्षा को कैसे पास करना है की जानकारी दी। मुख्ययोजना समन्वयक अधिकारी एस के मिश्र ने कार्यकम में उपस्थित अतिथि, प्राचार्य एवं मुख्य अतिथि सहित सभी आंगतुको का आभार व्यक्त किया। 


उप महानिदेशक ने सूरजपुर में किया फायर स्टेशन का निरीक्षण*

23-Nov-2020

सूरजपुर (शोर सन्देश) जिले में कोरोना महामारी के दौरान सैनिटाईजेषन से लेकर आपातकालीन सेवा में चुस्ती-फुर्ती के साथ कार्य करने वाले दमकल दल हेतु कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने नवीन अग्निशमन कार्यालय भवन को कलेक्ट्रेट परीसर में ही स्थान दिया है, जहाॅ दमकल कार्यालय सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में .. राज्य अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा के उप महानिदेषक मयंक श्रीवास्तव ने सूरजपुर में फायर स्टेशन का निरीक्षण किया। यहाॅ उन्होनें कलेक्ट्रेट में स्थित दमकल कार्यालय का निरीक्षण करते हुए प्रषंसा जाहिर की एवं दमकल वाहन की स्थिति की जांच की। कार्यालय परीसर का निरीक्षण करते हुए जिले में अग्निषमन सेवा के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिले को 2 दमकल वाहन प्रदाय किये जाने की घोषणा की है। इसके साथ ही उप महानिदेशक ने अग्निषमन कार्यालय के समीप ही फायर काम्पलेक्स की सौगात देते हुए जिला अग्निशमन अधिकारी को प्राकलन तैयार प्रस्तुत करने निर्देशित किया है। इस दौरान जिला अग्निशमन अधिकारी व्ही.के.लकड़ा, सरगुजा अग्निषमन अधिकारी शिवकुमार कठौतिया, सहायक उप निरीक्षक संजय गुप्ता, दमकल प्रभारी विकास शुक्ला, गौैरव पाठक सहित दमकल कर्मी मौजुद थे। 


हाई कोर्ट में ऋचा जोगी के जाति मामले की सुनवाई एक सप्ताह के लिए टली*

23-Nov-2020

रायपुर (शोर सन्देश) छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस अध्यक्ष अमित जोगी की पत्नी ऋचा जोगी की जाति मामले पर हाईकोर्ट में सुनवाई एक सप्ताह के लिए आगे बढ़ गई है। ऋचा के अधिवक्ता गैरी मुखोपाध्याय ने न्यायालय से दिल्ली के वरिष्ठ अधिवक्ता द्वारा इस सुनवाई में पैरवी करने की जानकारी दी। साथ ही एक सप्ताह का समय मांगा गया, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। इससे पहले सोमवार से लगातार सुनवाई होनी थी। मरवाही उपचुनाव में नामांकन खारिज किए जाने का मामला अब कोर्ट तक पहुंच चुकी है। ऋचा जोगी ने याचिका दायर कर छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग नियम 2013 में सितंबर-अक्टूबर 2020 में हुए अनु संशोधन और जिला समिति के नोटिस को चुनौती दी है। ऋचा जोगी ने बताया कि साल 1950 के पहले से उनके पूर्वज मुंगेली के पास ग्राम पेंड्री में निवास करते आए हैं। दस्तावेजों में उनकी गोंड जाति दर्ज है। मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस पीआर रामचंद्र मेनन और जस्टिस पीपी साहू की डिवीजन बेंच में होगी। ऋचा जोगी ने कांग्रेस पर विद्वेष की भावना से काम करने का आरोप लगाया है।
वहीं आदिवासी नेता संतकुमार नेताम ने कैविएट फाइल की थी। इसमें आशंका जताई थी कि ऋचा जोगी अपने जाति के संबंध में मुंगेली जिला जाति छानबीन समिति के नोटिस को चुनौती दे सकती हैं। ऐसे में अगर कोर्ट में याचिका लगाई जाती है तो केविएटर के पक्ष को भी सुना जाए। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री और मरवाही विधायक स्व. अजित जोगी के निधन के बाद मरवाही में उपचुनाव हुआ। जिसमें ऋचा जोगी ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने उनकी जाति प्रमाण पत्र को जिला स्तरीय समिति के जरिए निलंबित करा दिया, जिससे चुनाव लड़ पाएं। उन्होंने पंजीयक कार्यालय से दस्तावेज के लिए समिति से 7 दिन का समय मांगा था। हालांकि स्टाफ कोरोना संक्रमित होने से कार्यालय को बंद कर दिया गया था। 


वार्डों में विकास कार्यों के लिए महापौर ढेबर ने मांगे पार्षदों से सुझाव*

23-Nov-2020

00 कार्यों को तय समय पूर्ण करने अधिकारियों को दिए निर्देश
रायपुर (शोर सन्देश) महापौर एजाज ढेबर ने नगर निगम जोन 1 खमतराई पानी टंकी परिसर जोन कार्यालय में निगम लोककर्म विभाग अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा, जोन 1 अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, सहित स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष नागभूषण राव, नगरीय नियोजन एवं भवन अनुज्ञा विभाग अध्यक्ष कुमार मेनन, पार्षद नारद कौशल, श्रीमती टेसू नंदकिशोर साहू, श्रीमती गोदावरी गज्जू साहू, श्रीमती दिलेश्वरी अन्नू राम साहू, श्रीमती कामिनी पुरूषोत्तम देवांगन, जोन कमिश्नर श्री नेतराम चंद्राकर, जोन कार्यपालन अभियंता सुभाष चंद्राकर एवं अन्य संबंधित जोन अधिकारियों की उपस्थिति में बैठक लेकर जोन के वार्डो में विकास कार्यो की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिये। महापौर ने जोन कमिश्नर एवं जोन कार्यपालन अभियंता को समीक्षा बैठक के दौरान जोन 1 के वार्ड क्रमांक 5 बंजारी माता मंदिर वार्ड में 15 लाख रू. एवं अन्य सभी 6 वार्डो में 5-5 लाख रू. के नये विकास कार्य शीघ्र करवाने संबंधित पार्षदों से प्रस्ताव लेकर स्वीकृति हेतु भेजकर स्वीकृति लेकर जनहित में जनसुविधा हेतु सभी वार्डो में एक साथ नये विकास कार्य जोन स्तर पर प्रारंभ करवाने का कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। महापौर ने जोन के वार्डो में विकास कार्यो को लेकर बैठक में पार्षदों से चर्चा करते हुए सुझाव मांगे महापौर ने जोन के वार्डो में अप्रारंभ विकास कार्यो को तत्काल प्रारंभ करवाने एवं जारी सभी विकास कार्यो को सतत माॅनिटरिंग कर तय समय सीमा के भीतर गुणवत्ता युक्त तरीके से जनहित में जनसुविधा हेतु पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को बैठक में दिये।
महापौर ने बैठक में जोन कमिश्नर एवं जोन कार्यपालन अभियंता सहित जोन स्वास्थ्य अधिकारी उमेश नामदेव को जोन स्तर पर जोन स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से जोन के सभी 7 वार्डो में पार्षदों को अवगत करवाते हुए एक साथ सभी 7 वार्डो में जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा हेतु मच्छर उन्मूलन का अभियान सघनता से चलाने एवं सुबह एंटी लार्वा ट्रीटमेंट एवं संध्या को फाॅगिंग अभियान चलाने का कार्य गुणवत्ता पूर्ण तरीके से सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।  महापौर ढेबर ने जोन अधिकारियों को एंटी लार्वा एवं फाॅगिंग अभियान मच्छर उन्मूलन हेतु वार्डो में एक साथ चलाकर प्रारंभ करने के पूर्व एवं किये जाने के बाद संबंधित वार्ड पार्षदों को अवगत करवाना प्रशासनिक तौर पर जोन स्तर पर आवश्यक रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि से दिये। महापौर ढेबर ने सभी पार्षदों से जनस्वास्थ्य सुरक्षा हेतु मच्छरजनित रोगो पर कारगर नियंत्रण के लिये सघन एंटी लार्वा ट्रीटमेंट एवं फाॅगिंग अभियान चलाने के जनहित कारी अभियान में वार्ड में सहभागी बनने का अनुरोध नगर निगम जोन 1 स्वास्थ्य विभाग की ओर से किया एवं इस हेतु नागरिको के मध्य सघन जनजागरण अभियान चलाने अधिकारियों को महापौर ने निर्देशित किया  


युवाओं के लिए विभिन्न पाठ्यक्रम में प्रशिक्षण का सुनहरा अवसर*

19-Nov-2020

00 मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना : युवाओं को विभिन्न पाठ्यक्रमों में दिया जाएगा प्रशिक्षण
महासमुंद (शोर सन्देश) मुख्यमंत्री कौशल विकास योजनांतर्गत महासमुंद जिले के 14 से 45 वर्ष तक के युवाओं को उनके अभिरूचि के अनुरूप पाठ्यक्रम में प्रशिक्षण प्रदाता के माध्यम से निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण प्रदाय कर उत्तीर्ण युवाओं को प्रमाण पत्र उपलब्ध कराकर हूनरमंद बनाने का लक्ष्य है। जिला कौशल विकास प्राधिकरण के सहायक संचालक अशोक साहू ने बताया कि वर्तमान में उपलब्ध पाठ्यक्रम इनमें डोमेस्टिक डाटा एंट्री ऑपरेटर, मशरूम उत्पादन, जैविक खाद निर्माण, असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन एवं टैक्सी ड्रायवर का कोर्स है तथा भविष्य में ग्लेजिंग ऑपरेटर, सिविंग मशीन ऑपरेटर, आर्गेनिक ग्रोवर, हैचरी प्रोडक्शन वर्कर, ब्राॅयलर फाॅर्म वर्कर, मेसन, प्लम्बर असिस्टेंट स्पाॅ थेरेपिस्ट, हाऊस कीपर कम कुक एवं असिस्टेंट कारपेंटर-वुडन फर्नीचर जैसे पाठ्यक्रम को आगामी समय में संचालित की जाएगी। उन्होंने बताया कि डिप्लोमा इन कम्प्यूटर एप्लीकेशन के तहत् पूर्व में प्रशिक्षित, परंपरागत व्यवसाय करने वाले युवा, जिनके द्वारा स्वयं के व्यय (प्रति हितग्राही 800 रूपए) परीक्षा शुल्क जमा कर परीक्षा में सम्मिलित होकर उत्तीर्ण होने की स्थिति में प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकता है। इसके अतिरिक्त जिले में विभिन्न विभागों द्वारा कौशल प्रशिक्षण का संचालन किया जाता है। इनमें प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना लाइवलीहुड काॅलेज, बरोंडा बाजार में संचालित किया जा रहा हैं। दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल विकास योजना एनआरएलएम, जिला पंचायत से संचालित हैं। देना आरसेटी देना आरसेटी, बरोंडा बाजार में एवं प्रधानमंत्री कौशल विकास केन्द्र इमलीभाठा महासमुंद में संचालित हैं।  श्री साहू ने बताया कि वर्तमान में सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ़ प्लास्टिक्स इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलाॅजी (सिपेट) भुवनेश्वर द्वारा एनटीपीसी-सेल, पावर कंपनी लिमिटेड (एनएसपीसीएल) भिलाई के माध्यम से सीएसआर मद से जिले के युवाओं को मशीन ऑपरेटर इंजेक्शन मोल्डिंग (एम..-आई.एम.) कोर्स में भुवनेश्वर में निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण के साथ रहना, भोजन, यूनिफार्म प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण उपरांत युवाओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर विभिन्न कंपनियों में रोजगार दिलाया जाएगा। इसके लिए आयु सीमा 18 से 32 वर्ष होना चाहिए एवं शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम 10वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
एससी एवं एसटी वर्ग के हितग्राहियों को निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण  अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के हितग्राहियों को सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ़ प्लास्टिक्स इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलाॅजी (सिपेट) रायपुर द्वारा मशीन ऑपरेटर इंजेक्शन मोल्डिंग (एम..-आई.एम.) पाठ्यक्रम में निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण प्रदाय किया जाएगा। इसके लिए हितग्राहियों की आयु सीमा 18 वर्ष से अधिक होना चाहिए एवं शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम 8वीं उत्तीर्ण निर्धारित किया गया है।  कौशल विकास कार्यक्रम निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण सुजुकी मोटर्स गुजरात के लिए 10 हजार 600 रूपए की छात्रवृत्ति के साथ 02 साल (02 महीने क्लास रूम ट्रेनिंग एवं 22 महीने नौकरी पर प्रशिक्षण), मेडिकल इंश्योरेंस सुविधा, रहने एवं खाने की सुविधा, सायकल सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। यह केवल पुरूष उम्मीदवारों के लिए है, इसके लिए हितग्राहियों की आयु सीमा 18 से 20 वर्ष के बीच होनी चाहिए एवं 10वीं कक्षा में न्यूनतम 55 अंकों के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।  एसबीआई लाइफ महासमुंद के बीमा सलाहकार पद के लिए 12वीं उत्तीर्ण युवाओं की आवश्यकता है, जिसमें हितग्राहियों की न्यनूतम आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला कौशल विकास प्राधिकरण जिला पंचायत महासमुंद के दूरभाष 99939-09217 पर संपर्क कर सकते हैं।  इस योजना के तहत् ईच्छुक हितग्राही अपने आवेदन पत्र के साथ शैक्षणिक योग्यता, राशन कार्ड, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, 1 पासपोर्ट साईज फोटो, श्रम विभाग द्वारा जारी मजदूर पंजीयन कार्ड यदि हो तो उसकी छायाप्रति जिला कौशल विकास प्राधिकरण जिला पंचायत, श्रम विभाग, लाइवलीहुड काॅलेज एवं जिले के समस्त आईटीआई, पाॅलीटेक्निक, नगर पालिका, नगर पंचायत एवं जनपद पंचायत के अलावा मुख्यमंत्री कौशल विकास प्राधिकरण महासमुंद के वेबसाईट www.cssda.cg.nic.in पर भी आवेदन कर सकते हैं। 


राजधानी के थाने में हत्या के आरोपी ने की आत्महत्या, एसएसपी ने की बड़ी कार्यवाही*

28-Oct-2020

रायपुर (शोर सन्देश) राजधानी के पंडरी थाने में हत्या के आरोपी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद एसपी ने चार पुलिस अधिकारी और कर्मचारी को लाइन अटैच कर दिया है। पुलिस ने 20 वर्षीय अश्वनी मानिकपुरी को हत्या के केस में गिरफ्तार कर थाने ले गई थी, जहां पर उसने थाने के बाथरूम में बेल्ट से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस जांच के आदेश भी दिए गए है। पुलिस के अनुसार अमित गाइन पर अश्वनी ने चाकू से हमला किया। उसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उसने थाने के बाथरूम में बेल्ट से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में एसएसपी ने एसआई खेलन सिंह साहू, प्रधान आरक्षक देवधर जंघेल, आरक्षक नंदकिशोर गुप्ता, आरक्षक मंजीत केरकेटटा को पुलिस लाइन में अटैच कर दिया है। 


मुख्यमंत्री ने मांझी चालकी, मेम्बर-मेंबरीन के साथ किया भोजन*

28-Oct-2020

रायपुर (शोर सन्देश), मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज पुलिस ऑफिसर मेस जगदलपुर में बस्तर दशहरा उत्सव से जुड़े सभी मांझी-चालकी, मेम्बर-मेम्बरीन के साथ बैठकर भोजन किया। इस दौरान स्कूल शिक्षा मंत्री और जगदलपुर के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, सांसद दीपक बैज भी उपस्थित थे। 




kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account