ब्रेकिंग न्यूज

जनता

*जनपद पंचायत मगरलोड में रोजगार मेला 27 को*

26-Feb-2021

धमतरी (शोर सन्देश) जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र धमतरी तथा कौशल विकास प्राधिकरण द्वारा संयुक्त रूप से रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र धमतरी से मिली जानकारी के मुताबिक 27 फरवरी को जनपद पंचायत मगरलोड में सुबह 11 से दोपहर साढ़े तीन बजे तक आयोजित होने वाले इस मेले में निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा कुल 535 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव, सुपरवाईजर, सहायक सुपरवाईजर, सिक्यूरिटी गार्ड, एजेंट, फर्नीचर कारीगर, फर्नीचर आर्टीसन, केयर टेकर (नर्स), वार्ड बाॅय एवं फील्ड एसोसिएट शामिल हैं। आठवीं से स्नातकोत्तर शैक्षणिक योग्यता रखने वाले इच्छुक आवेदक इस रोजगार मेला में शामिल हो सकते हैं। आवेदक शैक्षणिक/तकनीकी योग्यता के प्रमाण पत्र के साथ निवास, जाति, रोजगार कार्यालय का पंजीयन प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बायोडाटा एवं दो पासपोर्ट साईज के फोटो के साथ नियत तिथि एवं स्थान पर रोजगार मेला में शामिल हो सकते हैं।


*सिन्धी समाज को नई दिशा देने के लिए भोपाल में हुआ मंथन*

25-Feb-2021

रायपुर (शोर सन्देश) राष्ट्रीय सिंधी मंच के पूर्व पदाधिकारियों की बैठक मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित की गयी। इस बैठक में सिन्धी समाज को नई दिशा देने को लेकर मंथन किया गया। बैठक में छत्तीसगढ़ की ओर से डॉ सपना कुकरेजा शामिल हुईं। राष्ट्रीय सिंधी मंच के फाउंडर मेंबर शिक्षविद आनंद शब्दानी, दर्शन कुकरेजा, नरेश गांगोली, रवि जेसवानी, देवीदास वासवानी और राज भाई नेसम्मान में भोज रखा। बैठक में सर्व सहमति से कुछ महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। सपना कुकरेजा ने कहा कि हमे कॉमन काम सगाई, शादी, टूटते विश्वाश, रिश्ते ऑर समाज से बिखरते लोगों को एक कर माला में पिरोना है। आनन्द शब्दानी ने राजनीति मे समाज को लाने और योगदान करने की बाते कहीं। देवीदास वासवानी ने कहा अब समाज की डोर जवानों को देनी चाहिए ऑर बुजुर्गो के मार्गदर्शन से आगे बढऩे लगेंगे। दर्शन कुकरेजा ने कहा कि समाज सेवियों को साथ रख कर सेवा का मौका देना चाहिए। नरेश गांगुली ने कहा कि समाज मे न्याय ऑर नीति संगत हक दिलाकर लोगो का विश्वाश पैदा कर सामाजिक हित का योगदान देंगे। अंत में रवि जैसवानी ने सभी का आभार व्यक्त किया।


बड़ी खबर : महिला सहायक अभियंता से हुई बदसलूकी मामले पर जांच का जिम्मा आईजी डांगी को, गृह मंत्रालय सहित डीजीपी और राज्य मानव अधिकार आयोग ने मांगा प्रतिवेदन*

25-Feb-2021

बिलासपुर (शोर सन्देश) छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में 15 अगस्त को महिला सहायक अभियंता सोनल जैन से मारपीट और प्रताड़ना के मामले में अब रायगढ़ एसपी की मुश्किलें बढ़ती जा रही है, एसपी रायगढ़ के विरुद्ध जांच के 3 आदेश बिलासपुर आईजी रतन लाल डांगी को डीजीपी डीएम अवस्थी, राज्य मानव अधिकार आयोग और राज्य के गृह मंत्रालय से जांच प्रतिवेदन भेजने के निर्देश मिले हैं, जिसमें तत्कालीन रायगढ़ एसपी संतोष सिंह के खिलाफ महिला अधिकारी सोनल जैन अपने साथ हुए हादसे के वक्त से ही मुखर हैं। उल्लेखनीय है कि रायगढ़ विधायक के प्रतिनिधि अरुण शर्मा राजनैतिक पकड़ की धौंस दिखाकर महिला सहायक अभियंता सोनल जैन से असंवैधानिक कार्य करने दबाव बनाता था और महिला अधिकारी से अश्लील हरकत करते हुए डयूटी के दौरान जनपद कार्यालय बरमकेला पहुंचकर बदसलूकी करता था, जिसकी शिकायत महिला अधिकारी ने उच्चाधिकारियों सहित पुलिस थाना में लिखित में दर्ज कराई थी, जिस पर विधायक प्रतिनिधि अरुण शर्मा के विरुद्ध पहले तो मामला दर्ज करने में आनाकानी किया जाता रहा। बाद में महिला अधिकारी के पत्राचार और मामला मीडिया में आने के बाद अरुण शर्मा के विरुद्ध छेड़छाड़ का मामला तो दर्ज कर लिया गया, लेकिन मामले को राजनैतिक रंगत देते हुए महिला अधिकारी को एसटीएससी एक्ट के प्रकरण में फंसने का षड्यंत्र किया जाने लगा। जब अरुण शर्मा के विरुद्ध दर्ज छेड़छाड़ के मामले में पीड़िता महिला अधिकारी को धारा-164 के तहत बयान के लिए न्यायालय में उपस्थित होने के लिए नोटिस जारी किया गया तो अरुण शर्मा के गुर्गों ने महिला अधिकारी को न्यायालय में उपस्थित होने से रोकने, गाली-गलौच और मारपीट की, जिसकी शिकायत को लेकर आरोपी अरुण शर्मा की गिरफ्तारी की मांग करने और अपनी सुरक्षा की गुहार लगाने के लिए महिला अधिकारी सोनल जैन 15 अगस्त 2020 को स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल बतौर मुख्यतिथि संसदीय सचिव श्रीमति रश्मि सिंह से मुलाकात कर ज्ञापन सौपने पहुंची थी।
जैसे ही अरूण शर्मा रायगढ़ पुलिस कप्तान संतोष सिंह और रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक को इसकी भनक लगी तो महिला सब इंजीनियर सोनल जैन की उपस्थिति रायगढ़ एसपी को नागवार गूजरी। उन्होंने तत्काल चक्रधरनगर थाना प्रभारी विवेक पाटले को मौखिक निर्देश देते हुए उक्त महिला इंजीनियर को पंद्रह अगस्त आजादी के दिन तत्काल गिरफ्तार करते हुए हिरासत में लेने निर्देश, जिस पर मौके पर उपस्थित तत्कालीन नायब तहसीलदार एवं चक्रधर नगर थाना प्रभारी विवेक पाटले ने अपने मातहत कर्मचारियों के साथ मिलकर महिला सब इंजीनियर सोनल जैन को तत्काल हिरासत में लेकर मारपीट करते हुए कार्यक्रम स्थल मिनी स्टेडियम रायगढ़ से चक्रधर नगर थाना ले गए जहां लॉकअप में खूब मारपीट किया गया। महिला उप अभियंता सोनल जैन ने अपने शिकायत में इसका उल्लेख किया है।
सोनल जैन ने उक्त मामले की शिकायत गृह मंत्रालय एवं मानव अधिकार आयोग में किया, जिस शिकायत पर जांच प्रतिवेदन का जिम्मा अब रेंज बिलासपुर संभाग आईजी रतन लाल डांगी को सौपा गया है। अब आने वाले समय में देखना होगा कि महिला अपराध के प्रति गम्भीरता के दावे कर चुके बिलासपुर आईजी क्या पुलिस विभाग के एसपी सहित जिम्मेदार पदों पर बैठे अधिकारियों पर लगे गम्भीर मामले में निष्पक्ष जांच कर अपने ही विभाग के आईपीएस अधिकारी पर कार्रवाई कर पाते हैं या फिर ऊंची रसूख एवं पहुंच का लाभ देकर महिला सहायक अभियंता के मामले में सिर्फ लीपापोती की जाती है। फिलहाल लगातार रायगढ़ पुलिस कप्तान के विरुद्ध कार्रवाई के लिए बिलासपुर आईजी को 3 पत्र मिलने से पुलिस कप्तान रायगढ़ संतोष सिंह की मुश्किलें बढ़ती नजर रही है। वहीं महिला अपराध पर गम्भीरता से मामला दर्ज करने का फरमान जारी करने वाले आईजी बिलासपुर के लिए उनके ही विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों के उक्त गैर जिम्मेदाराना हरकत से फिर एकबार खाखी पर दाग लगा है। अब इस मामले पर क्या कार्रवाई होती है इसपर सभी की निगाहें टिकी हुई है।


गाइडलाइन को ताक़ में रख डम्प किया जा रहा फ्लाईऐश

23-Feb-2021

खरसिया (शोर सन्देश) पर्यावरण विभाग की सभी गाइडलाइन्स को किताबों में लिखे जुमले की तरह समझकर उद्योगों द्वारा जगह-जगह फ्लाईऐश डम्प किया जा रहा है। वहीं यह भी हद है कि माइनिंग डिपार्टमेंट के परमिशन के बगैर ही उद्योग विशेष ने ग्राम जामझोर में पत्थर खदानों तक को फ्लाईऐश से पाट दिया है। ग्राम जामझोर स्थित भूमि खसरा नंबर 225/1 , , , तथा 226/1 पर खनन हेतु माइनिंग द्वारा अस्थाई अनुज्ञा दी गई थी। वहीं 2 वर्ष की अवधि पूर्ण हो जाने पर माइनिंग अथवा पॉल्यूशन डिपार्टमेंट से बिना परमिशन लिए एसकेएस प्लांट द्वारा यहां बेजा रूप से लाखों टन फ्लाईऐश डम्प कर दिया गया है। उल्लेखनीय होगा कि प्लांट द्वारा उन खदानों को भी पाटा जा रहा है जिनसे अब भी पत्थर निकाले जाने की संभावनाएं हैं।
00 सारे नियम ताक़ में रखकर की जा रही मनमानीप्लांट द्वारा जिस स्थान पर फ्लाईऐश के पहाड़ बनाए जा रहे हैं, राष्ट्रीय राजमार्ग वहां से महज 200 मीटर की दूरी पर ही है। वहीं बोतल्दा पहाड़ी भी बिल्कुल नजदीक है।, जबकि वन भूमि को फ्लाईऐश से नहीं पाटा जा सकता। उल्लेखनीय होगा कि लगभग 20 गांव के लिए निस्तारी का साधन बना दंतार नाला भी फ्लाईऐश के इस भंडारण से प्रभावित हुए बगैर नहीं रह पाएगा। कहना होगा कि पर्यावरण के सभी नियमों को ताक़ में रखकर यहां नाजायज फ्लाईऐश डम्पिंग की जा रही है। जब एसकेएस प्लांट प्रबंधन से इस बाबत बात की गई तो उन्होंने इस बात को स्वीकार किया कि यह फ्लाईऐश उन्हीं के द्वारा डम्प किया गया है। हालांकि उन्होंने बात को संभालते हुए यह भी कहा कि पिछले 4 माह से अब हम वहां नहीं भेज रहे। ऐसे में यह प्रश्न है कि प्रतिदिन प्लांट से निकलने वाले फ्लाईऐश को क्या जमीन निकल रही है 
00 जुगत में लगा प्लांट प्रबंधनलंबे समय से अवैध रूप से फ्लाईऐश डम्प किए जाने की शिकायत होने पर अब एसकेएस प्लांट प्रबंधन पॉल्यूशन डिपार्टमेंट से अनुमति प्राप्त करने के लिए जोड़-तोड़ कर रहा है। वहीं पर्यावरण विभाग भी इस संबंध में संवाददाता को किसी प्रकार की भी जानकारी देने से बचते नजर रहा है। ऐसे में देखना होगा कि इस अवैध भंडारण पर विभाग द्वारा कोई पेनाल्टी की जाती है या फिर परंपरागत रूप से सब कुछ सेट कर लिया जाएगा। 


आत्महत्या से पहले महिला ने लिखा 18 पन्ने का सुसाइड नोट सास ससुर समेत डॉक्टर पति गिरफ्तार*

22-Feb-2021

गुजरात (शोर सन्देश) अहमदाबाद में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 42 वर्षीय महिला ने कथित तौर पर अपने डॉक्टर पति और उसके माता-पिता पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। महिला ने जहर खाकर अपनी जीवन समाप्त कर ली। महिला ने आत्महत्या से पहले 18 पन्नों का सुसाइड नोट छोड़ा था, जिसमें अपने पति और सास-ससुर पर कई आरोप लगाए हैं। मृत महिला द्वारा लिखे गए सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने रविवार को महिला के पति समेत सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।

00 एक वैवाहिक पोर्टल के माध्यम से संपर्क में आए थे दोनों :
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने 18 पन्नों के सुसाइड नोट में अपने पति के खिलाफ बेहद चौंकाने वाला आरोप लगाया है, जिसे महिला के शव को कब्जे में लेने के समय उसके पास से ही पुलिस ने बरामद किया है। मृतक महिला की पहचान हर्षा पटेल के रूप में की गई है। रिपोर्ट की मानें तो अहमदाबाद के घाटलोदिया इलाके में रहने वाले डॉ. हितेंद्र पटेल (47) और हर्षा की शादी अगस्त 2020 में हुई थी। दोनों एक वैवाहिक पोर्टल के माध्यम से संपर्क में आए थे। हर्षा ने 9 फरवरी को हितेंद्र के घर के बाहर आत्महत्या कर ली थी।
00 सास-ससुर पर भी ताना देने का आरोप :
हर्षा ने अपने सुसाइड नोट में आरोप लगाया कि हितेंद्र और उसके माता-पिता ने शादी के कुछ समय बाद से ही उसे परेशान करना शुरू कर दिया था। हितेंद्र के माता-पिता ने उनकी दहेज की इच्छाओं को पूरा नहीं करने के लिए कथित रूप से ताना मारा करते थे। जब उसने हितेंद्र से उसके माता-पिता द्वारा उसके साथ की गई बदसलूकी की शिकायत की, तो उसने कथित तौर पर उसकी पिटाई की।
00 आत्महत्या से पहले 18 पन्नों के सुसाइड नोट में पति पर लगाया ये आरोप :
रिपोर्ट में इस बात का जिक्र है कि 18 पन्नों के सुसाइड नोट में हर्षा ने आरोप लगाया है कि हितेंद्र का यौन संबंध को लेकर व्यवहार इतना क्रुर था कि वह यौन संबंध बनाते समय अक्सर अप्राकृतिक खतरनाक तरीके अपनाता था। अपने सुसाइड नोट में महिला ने लिखा है कि हितेंद्र एक डॉक्टर हैं, ऐसे में वह मुझे अक्सर नशे की दवा देकर आधा बेहोश कर देता था और फिर मेरे अचेत की अवस्था में रहते ही वह मेरे साथ जबरन और अप्राकृतिक यौन संबंध एक तरह से जबरदस्ती करता था। वहीं हर्षा के पिता ने नानाजी पटेल ने कहा कि उनकी बेटी हर्षा अपने पति हितेंद्र से पिछले साल दिसंबर से ही अलग रह रही थी। वह अपने पिता के घर में ही आकर रह रही थी। मंगलवार को, वह हितेंद्र के घर गई, जहां उसने कथित तौर पर इस तरह का दुखद कदम उठाया। हर्षा ने देवम अस्पताल में अपने पति हितेंद्र से मिलने के बाद जहर खा लिया और उसके बाद उसे सोला के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। हितेंद्र पेशे से अहमदाबाद के एक अस्पताल में आर्थोपेडिक सर्जन हैं। पुलिस ने हितेंद्र, उसके पिता मनु पटेल (71) और माता सुभद्रा पटेल (69) को आत्महत्या के लिए  उकसाने और अन्य संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया है। 


दंडित बंदी की मृत्यु पर दंडाधिकारी जांच के आदेश*

16-Feb-2021

बिलासपुर (शोर सन्देश) दंडित बंदी बीरबल, पिता-स्व. महेशराम यादव, उम्र लगभग 65 वर्ष, जाति यादव, निवासी ग्राम-गोढ़ी, थाना-बाल्को, जिला-कोरबा छत्तीसगढ़ की अचानक स्वास्थ्य खराब होने से 26 जनवरी को प्रातः 05.55 बजे सिम्स बिलासपुर भेजा गया, जहां पर चिकित्सक द्वारा जांच उपरांत उसे प्रातः 06.15 बजे मृत घोषित कर दिया गया। इस संबंध में जिला दंडाधिकारी बिलासपुर द्वारा जांच का आदेश दिया गया है। जांच के बिन्दुओं में- बंदी क्या जेल दाखिल होने के पूर्व से किसी बीमारी से पीड़ित था अथवा जेल दाखिल होने के पश्चात उसे बीमारी हुई? बंदी को किसी प्रकार की शारीरिक यातना तो नहीं दी गई? बंदी को उपचार के दौरान दी गई चिकित्सा पर्याप्त थी अथवा नहीं? चिकित्सा का ब्यौरा दिया जाये? बंदी की मृत्यु के क्या कारण हैं? अन्य मुद्दे जो जांच के दौरान सामयिक पाये जाये। इन बिन्दुओं के बारे में जिस किसी भी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की जानकारी हो तो वह अमित गुप्ता डिप्टी कलेक्टर एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी के जिला कार्यालय बिलासपुर स्थित न्यायालय के कक्ष क्रमांक 38 में 3 मार्च तक प्रस्तुत कर सकते हैं। 


लोक सुनवाई 15 फरवरी को*

27-Jan-2021

धमतरी (शोर सन्देश) परियोजना कार्यान्वयन इकाई धमतरी ब्लॉक ने भारतमाला परियोजना के लिए पर्यावरणीय स्वीकृति संबंधी लोक सुनवाई 15 फरवरी को रखी गई है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत से मिली जानकारी के मुताबिक सुबह 11 बजे से कुरूद स्थित स्टेडियम में यह सुनवाई आयोजित की जाएगी। ज्ञात हो कि इस संबंध में जनसामान्य के अवलोकन के लिए .आई.. अधिसूचना 14 सितम्बर के प्रावधानों के अनुसार ड्राफट .आई..रिपोर्ट, कार्यपालक सार हिन्दी और अंग्रेजी भाषा और सी.डी. जिला पंचायत कार्यालय में उपलब्ध है। जिसका अवलोकन कार्यालयीन दिवसों और समयावधि में किया जा सकता है।

 


गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर राष्ट्रपति कोविंद ने उन्हें किया नमन*

20-Jan-2021

नई दिल्ली (शोर सन्देश) खालसा के संस्थापक गुरु गोबिंद सिंह की आज 350वीं जयंती है, जिसे प्रकाश पर्व के नाम से भी जाना जाता है। इस अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुरु गोबिंद सिंह को नमन किया। उन्होंने कहा गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर मेरी विनम्र श्रद्धांजलि। उनका जीवन मानवता के लिए प्रेरक रहा है, समानता और समावेशिता का प्रचार किया। वह सिर्फ एक आध्यात्मिक आदर्श नहीं थे बल्कि एक योद्धा थे जो सर्वोच्च बलिदान के सामने भी सिद्धांतों से खड़े थे। 


स्वयंसेवक संघ की गांव गांव राममय माहौल बनाने की तैयारी*

05-Jan-2021

00 बागबाहरा खंड के सभी 12 मंडलो की बैठक सम्पन्न
बागबाहरा (शोर सन्देश) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ परिवार नए साल पर एक बार फिर से गांव गांव राममय माहौल बनाने की तैयारी में जुट गया है। सर्वोच्च न्यायालय से मंदिर के पक्ष में फैसला आने के बाद शांति व्यवस्था बनाने और कोरोना के चलते बड़ा उत्साह कर सके, संघ और विश्व हिंदू परिषद ने अब इस मुद्दे पर हिंदुओ में मंदिर के साथ भावनात्मक रूप से जोडऩे और गांव गांव राममय माहौल बनाने की योजना बनाई गई है। यह अभियान मकर सक्रांति 15 जनवरी से शुरू होकर 27 फरवरी माघी पूर्णिमा तक चलेगा। बागबाहरा में पिछले दिनों संघ परिवार, संवैचारिक संगठनों की बैठक कर आगे की कार्ययोजना बनाई गई।
अब तक बागबाहरा खंड के सभी 12 मंडलो में भी बैठक सम्पन्न और ग्रामो की बैठक प्रारम्भ हो चुकी हैं। जिसमे प्रत्येक ग्राम में 15-30 जनवरी तक रामधुनी के साथ प्रभात फेरी निकली जाएगी। घर घर जाकर कार्यकर्ता अभियान के लिए संपर्क करेंगे
00 10 से 100 रुपए का लेंगे योगदान1000 से अधिक का चेक या ड्राफ्ट:- संघ ने 90 के दशक में हुए शिलापूजन के तर्ज पर इस अभियान को चलाने का फैसला किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार देश के 12 करोड़ हिंदुओं के परिवारो के सभी सदस्यों से न्यूनतम 10-10 रुपए की श्रद्धानिधि लेने की योजना बनाई गई है। हालांकि कोई 100 रुपए से अधिक देना चाहेंगे तो इसके लिए भी कार्यकर्ता के पास कूपन रहेगा पर एक हजार से ऊपर की राशि चेक या ड्राफ्ट के माध्यम से ही लिया जायेगा सूत्रों के अनुसार इसके लिए एक एप्प भी तैयार कराया जा रहा है ताकि पूरा हिसाब किताब पारदर्शी रहे। 


विकास प्रदर्शनी में युवा वर्ग ने खास रूचि दिखाई*

29-Dec-2020

महासमुंद (शोर सन्देश) गढ़बों नवा छत्तीसगढ़ छायाचित्र विकास प्रदर्शनी आज महासमुंद जिले के जनपद पंचायत मुख्यालय बसना के कार्यालय परिसर में लगाई गई। प्रदर्शनी स्थल पर आम जन को प्रचारसामग्री योजनाओं के पामपलेट का भी बांटा गया। जिसे दूर-दूर से आए पंचायत प्रतिनिधियों, शासकीय अधिकारी कर्मचारी और आम लोगों ने उत्सुकता से देखा और शासन के योजनाओं के बारे में जाना। प्रदर्शनी में राम वनगमन पर्यटन परिपथ का विकास, गाय-गौठान-गोबर ने बदली गॉव की तस्वीर, डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना, नरवा, गरवा, घुरवा अउ बाड़ी, गढ़कलेवा, वनोपज, सार्वभौम पीडीएस के साथ ही मुख्यमंत्री शहरी स्लम योजना आदि फोटो और आकड़ों सहित दर्शाया गया है। प्रदर्शनी में युवा वर्ग ने खास रूचि दिखाई। यह एक दिवसीय प्रदर्शनी को देखने के लिए जनपद पंचायत में अपने कार्य पर आए नागरिकों में प्रदर्शनी को देखने मे बड़ी उत्सुकता रही।  ग्राम पंचायत बरडीह के सरपंच दुष्कल प्रधान ने अपनी प्रक्रिया देते हुए बताया कि यह एक अच्छी पहल है की राज्य शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी हमें एक ही जगह मिल रही है। अधिक जानकारी और लाभ लेने के लिए प्रचार सामग्री के रूप में पुस्तक, पेंपलेट भी दिए जा रहे है।

 




kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account