ब्रेकिंग न्यूज

जनता

*सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत दो की हालत गंभीर*

13-Mar-2021

बेमेतरा (शोर सन्देश) बेमेतरा जिले के ग्राम पथर्रा में सड़क हादसे में 2 युवकों की जान चली गई, वहीं दो की हालत नाजुक बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार शादी समारोह में खाना खाने के बाद ड्राइवर मोंटू बोलेरो में अपने साथ राहुल, दीपक, नरेंद्र हिरवानी को बोलेरो में बैठाकर सिमगा तरफ घूमने गया था। वहां से वापस पथर्रा आते समय ग्राम जोंग और रांका के मध्य मेन रोड पहुंचे। वही बेमेतरा की तरफ से रही तेज रफ्तार माजदा ने जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। जिससे बोलेरो में बैठा दीपक, कौशिक की मौके पर ही मुत्यु हो गई। वहीँ दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें रायपुर रिफर किया गया। पुलिस मृतक को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लाया गया और कार्यवही कर विवेचना में लिया गया है। 


*एक ही परिवार के 5 लोगों ने की खुदकुशी फंदे पर लटके मिले पति पत्नी और बच्चों के शव*

13-Mar-2021

सुपौल (शोर सन्देश) बिहार के सुपौल जिले में एक ही परिवार के पांच लोगों के शव फंदे पर लटके मिले। माता, पिता और तीन बच्चों की एक साथ अत्महत्या से इलाके के लोग सकते में हैं। आशंका जताई जा रही है कि आर्थिक तंगी से परेशान चल रहे परिवार ने आत्महत्या कर ली है, हालांकि पुलिस हर एंगल पर जांच कर रही है। भागलपुर से फारेंसिक टीम पहुंच चुकी है। मौके पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी है। ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।  जानकारी मुताबिक राघोपुर पंचायत के गद्दी वार्ड 12 के मिश्री लाल साह (50) के घर गंध आने पर ग्रामीणों ने इनकी सूचना मुखिया मो तस्लीम को दी। इसके बाद मुखिया सहित अन्य लोग घर कर बाहर के दरवाजे पर लगे ताले को तोड़कर अंदर घुसे। घर का एक कमरा भीतर से बंद था। लोगों ने खिड़की से देखा तो पांच लोगों का शव रस्सी के फंदे से लटक रहे थे। मृतकों में मिश्री लाल साह उनकी पत्नी रेणु देवी 45 वर्ष, उनकी दो नाबालिग बेटी और एक बेटा शामिल है। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। घटना के बाद मौके पर एसपी मनोज कुमार, प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष सुशांत कुमार चंचल सहित डीएसपी रामानंद कौशल पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस प्रथमदृष्टया इसे सामूहिक आत्महत्या का मामला मान रही है। हालांकि अबतक कारणों का पता नहीं चल पाया है। फोरेंसिंक टीम भी घटनास्थल पर पहुंचने वाली है। पुलिस अभी कुछ भी कहने से बच रही है। पुलिस के मुताबिक घटना खुदकुशी है या कुछ और ये जांच और फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
00 परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा था
घटना के बारे में जो जानकारी निकल कर रही उसके अनुसार परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले शनिवार तक इस परिवार के लोगों को देखा गया था लेकिन उसके बाद से लोगों ने घर के किसी सदस्य को नहीं देखा। घटना से आसपास के लोग सकते में हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि आर्थिक तंगी की वजह से गुजर बसर करने के लिए मिश्रीलाल साह ने अपनी पुश्तैनी जमीन बेच दी थी। दो साल से आर्थिक तंगी से गुजर रहा यह परिवार कोयला बेचकर गुजारा कर रहा था। ग्रामीणों के मुताबिक कुछ दिनों से परिवार ग्रामीणों से अलग-थलग रहने लगा थ। लोगों से मेल मिलाप भी एकदम कम कर दिया था। लोगों ने भी उनकी खोज-खबर लेनी छोड़ दी थी।


*होली पर विदेशी गुलाल को टक्कर देंगी महासमुन्द की ग्रामीण महिला*

13-Mar-2021

महासमुंद (शोर सन्देश) इस बार होली को लेकर बिहान समूह से जुड़े महिलाओं के द्वारा हर्बल गुलाल तैयार किया जा रहा है। स्व सहायता समूह कीस्वरोजगार से जुड़ी महिलाएं दिन-रात हर्बल गुलाल तैयार करने में लगी है। इस गुलाल को लगाने से जहां चेहरे पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। महिला स्वयं सहायता समूह के जरिए में तैयार किए जा इन हर्बल गुलाल और हर्बल रंग की कई विशेषताएं हैं। इसमें फूलों के रंग का इस्तेमाल किया जाता है। इतना ही नहीं गुलाल और रंग में महक के लिए भी फूलों का ही इस्तेमाल किया जाता है। इसमें किसी भी तरह का केमिकल नहीं मिलाया जाता है, जो नुकसान करे। यही वजह है कि इस गुलाल और रंग की डिमांड ज़िले सहित आसपास के ज़िलो में से भी रही है। वहीं, महिलाओं को घर बैठे स्वरोजगार भी उपलब्ध हो रहा है। महासमुन्द विकासखण्ड के ग्राम पंचायत बिरकोनी के माया महिला स्व सहायता समूह द्वारा इस वर्ष की होली के लिए जड़ी, बुटी फूलों से हर्बल गुलाल बनाने का कार्य कर रही है। संस्था से जुड़ी 10 ग्रामीण महिलाओं के द्वारा होली के लिए हर्बल गुलाल बनाया जा रहा है। समूह की डैडी इन्द्राणी कश्यप ने बताया कि सिर्फ़ एक दिवसीय प्रशिक्षण पाकर महिलाओं के द्वारा प्राकृतिक साग-भाजी, टेसू फूल आदि से हाथों से इस हर्बल गुलाल को तैयार किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया है कि इस गुलाल का कोई साइड इफेक्ट नहीं है। महिलाएं घर बैठे इस अबीर को तैयार कर रही है ताकि उन्हें आर्थिक लाभ के साथ-साथ स्वरोजगार भी घर पर मिल रहा है। महिलाओं के लिए नई रोशनी बना ये मिशन एक समय आर्थिक रूप से दुर्बल इन महिलाओं के सामने भविष्य में अंधेरे के सिवा कुछ भी नहीं था। ऐसे में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन इन लोगों के लिए नई रोशनी बनकर आयाा। आज ये महिलाएं इस योजना का लाभ लेते हुए सिर्फ आर्थिक रूप से मजबूत हो चुकी हैं बल्कि अब दूसरों को भी आर्थिक रूप से मजबूत कर रही हैं। माया समूह की महिलाओं ने बताया कि अभी हाल फ़िलहाल पीला, संतरा, लाल एवं चंदन रंग के गुलाल का निर्माण किया जा रहा है जिसका विक्रय स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा गौठान परिसर बिरकोनी के दुकान के माध्यम से किया जा रहा है। जल्दी ही आसपास के जंगलो-में जाकर टेसू फूल चुनकर उनका भी हर्बल गुलाल बनाया जाएगा। इंद्राणी ने बताया कि हर्बल गुलाल का आर्डर स्व-सहायता समूह के मोबाईल नम्बर 93400-00982 में काॅल करके भी ले सकते है। हर्बल गुलाल बनाने मंें हल्दी, ईत्र, पलास का फूल एवं खाने का चुना आदि का उपयोग किया गया है। 100 ग्राम हर्बल गुलाल की क़ीमत मात्र 10 रुपए है वर्तमान में समूह द्वारा 06 किलोग्राम गुलाल निर्मित किया जा चुका है और हर्बल गुलाल बनाने का कार्य किया जा रहा है। समूह की महिलाओं को हर्बल गुलाल बनाने का प्रशिक्षण गत 25 फरवरी को बिरकोनी के गौठान में कृषि महाविद्यालय कांपा के प्रशिक्षकों के द्वारा दिया गया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत डॉ. रवि मित्तल ने बताया कि समूह से जुड़ी महिलाओं को उनकी अभिरुचि और स्थानीय बाज़ार माँग और समय को देखते हुए विभिन्न कार्यों के प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है इसके अलावा कई तरह के प्रशिक्षण दिया गया है ताकि महिलाएं घर बैठे ही स्वरोजगार से जुड़ सके हैं और उसका लाभ ले सकें। कुटीर उद्योग को बढ़ावा देने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रशिक्षण दिए जा रहे है। 


*वरिष्ठ जन ही परिवार की नींव होती हैः शुभदा गोयल*

11-Mar-2021

दुर्ग(शोर सन्देश) राजेश श्रीवास्तव जिला एवं सत्र न्यायाधीशध्अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग  के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में शुभदा गोयल व्यवहार न्यायाधीश वर्ग एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राहुल शर्मा द्वारा करुणा नामक विशेष जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत पुलगांव चौक स्थित वृद्धाश्रम में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें न्यायाधीशों ने वृद्धजनों को चिन्हित किया जिन्हें भरण-पोषण की आवश्यकता है किंतु उन की संताने भरण-पोषण प्रदान नहीं कर रहे हैं। वृद्धाश्रम में एक वृद्धा ने अपनी समस्या बताई उन्होंने बताया कि उनके 3 पुत्र हैं। एक सबसे बड़ा पुत्र की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है वही 2 पुत्र जो कि अच्छी कंपनी में नौकरी करते हैं दोनों पुत्रों के द्वारा उनको घर से निकाल दिया एवं उनके नाम से स्थित संपत्ति को भी अपने नाम करवा लिया एक वृद्ध ऐसे भी थे जो कि वृद्ध आश्रम में रहते हुए भी अपने बच्चों का पालन पोषण करते हैं। न्यायाधीशों द्वारा पूछे जाने पर क्या वह अपने बच्चों के विरुद्ध भरण पोषण की मांग करना चाहते हैं जिस पर वृद्धजनों ने अपने बच्चों को किसी प्रकार की तकलीफ ना देने की बात, किसी प्रकार की भाषण भरण पोषण की मांग अपने बच्चों से नहीं करना व्यक्त किया गया। बहुत से वृद्ध है जिनकी कोई संतान नहीं है और ना ही उनका कोई आय का स्रोत है सरकार की पेंशन योजना का लाभ नहीं मिल पा रहे है क्योंकि उनका नाम बीपीएल सूची में नहीं है जिस कारण उन्हें बहुत सारी समस्याएं दैनिक जीवन में रही है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए माता पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों भरण-पोषण कल्याण अधिनियम 2007 के तहत अपने संतानध्परिवारजनों से भरण पोषण एवं रहन सहन की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं तथा इसके लिए विधि अनुसार परिवार न्यायालय में प्रकरण भी दर्ज किये जा सकते हैं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऐसे वृद्धजनों के लिए भरण-पोषण की राशि संतानों से दिलाये जाने के लिए प्रबल रूप से खडा होकर उन्हें पूरी तरह से विधिक सहायता हेतु मदद करेगा तथा उन्हें निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान करते हुए शासकीय व्यय पर पैनल अधिवक्ता भी उपलब्ध करायेगा वरिष्ठ जन ही परिवार की नींव होती है। लेकिन आज की पीढ़ी वरिष्ठ के साथ रहना पसन्द नहीं करते। उनका अकेलापन उन्हें शारीरिक मानसिक रूप से कमजोर कर देता है। जीवन के अंतिम पड़ाव में जब इनके हाथ पाँवों में ताकत नहीं रहती ऐसे समय मे परिवार से अलग रहकर भोजन बनाना अपनी संतान से अलग रह जीवन जीना बहुत कठिन हो जाता हैं। बेटे बहु उनको इलाज के लिए रुपये तक नहीं देते। बहुत कम पेंशन से दवाई खर्च करना होता है। यदि उनकी पेंशन मिलती है तो देखरेख करते है और पेंशन मिले तो माता पिता बोझ लगने लगते हैं। आज की पीढ़ी उन्हें वृद्धाश्रम पहुंचा देती हैं। 


*महाशिवरात्रि पर्व पर धोबी समाज ने निकली भव्य शोभायात्रा*

11-Mar-2021

00 भक्ति भाव में झूमे समाज के युवक-युवती, शिवजी के जयकारे से गूंज उठा शहर
राजनांदगांव (शोर सन्देश)  छत्तीसगढ़ झेरिया धोबी समाज शहर परिक्षेत्र ने आज महाशिवरात्रि पर्व पर शंकर भगवान की झांकी के साथ शोभायात्रा निकाली। झेरिया धोबी समाज शहर परिक्षेत्र ने बासपाई पर स्थित शिव मंदिर में पूजा अर्चना के बाद शहर के मुख्य मार्गो से होकर शोभा यात्रा निकाली। समाज के शोभायात्रा में बोल बम के नारे शहर में गुंजते रहे शोभायात्रा में धोबी समाज शहर परीक्षेत्र राजनांदगांव के साथ भगवान शंकर के श्रद्धालु सम्मिलित हुए। शहर के मुख्य मार्गो से होकर निकली झांकी तथा शंकर भगवान की मूर्ति पर लोगों ने फूल माला बरसाए और जगह-जगह पूजा अर्चना की। शोभायात्रा का समापन बासपाई पारा स्थित सामाजिक मांगलिक भवन में भोजन एवं प्रसाद वितरण के बाद किया गया।
समाज के मीडिया प्रभारी लोकेश रजक ने बताया कि भव्य शोभायात्रा एवं भगवान शंकर की झांकी के माध्यम से भक्ति भाव प्रकट करते हुए सामाजिक एकजुटता हमारा उद्देश्य है।
धोबी समाज की शोभायात्रा में शहर अध्यक्ष रेखा लाल रजक, शहर कोषाध्यक्ष संतोष रजक, शहर उपाध्यक्ष महेंद्र रजक, युवा अध्यक्ष मंगल रजक, महिला अध्यक्ष आशा रजक, गोपी रजक, लोकेश रजक, दीपक रजक, शशीकांत रजक, मुकेश निर्मलकर राजू रजक, योगेश निर्मलकर शत्रुघन रजक, अविनाश रजक , शिव रजक ,अर्जुन रजक सौरभ निर्मलकर, दिलीप निर्मलकर, ललित रजक, किरण सोनटिया, उषा रजक, बुधिया, मीना, सुभद्रा, सोम रजक,विनोद रजक, सत्यम रजक, राहुल रजक, राज रजक, छाया निर्मलकर के साथ साथ समाज के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। उक्त जानकारी समाज के मिडिया प्रभारी लोकेश रजक ने दी।


*जिले के कुश्ती खिलाडिय़ों को रेल किराया प्रदान करने विधायक की मांग*

11-Mar-2021

धमतरी (शोर सन्देश) विधायक रंजना साहू जिले के सभी कुश्ती पहलवानों को राष्ट्रीय स्तर के कुश्ती के खेल में शामिल होने वाले सभी खिलाडिय़ों को परिवहन व्यय पहले छत्तीसगढ़ कुश्ती संघ की ओर से दिया जाता था। किंतु अब जिले के ही खिलाड़ी को अपने खर्चे से रेल किराया और अन्य व्यय स्वयं को करना पड़ता है। अधिकांश प्रतिभावान खिलाड़ी अपना खर्च करने में समर्थ नहीं होते हैं, जिससे प्रतिभावान खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग नहीं ले पाते। इसके लिए धमतरी जिला कुश्ती संघ की ओर से कई बार छत्तीसगढ़ कुश्ती संघ से आग्रह कर चुका है। परंतु आज तक किसी भी प्रकार से खिलाडिय़ों के हित में कोई भी निर्णय नहीं लिया गया है। इसी कारण जिला कुश्ती संघ की ओर से विधायक रंजना डीपेंद्र साहू से मुलाकात कर शासन प्रशासन से रेल किराया और अन्य सुविधा का सहयोग दिलाने की बात रखी, जिससे प्रतिभावान खिलाडिय़ों को उचित सहयोग मिल सके। विधायक रंजना साहू ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पत्र के माध्यम से स्वयं जाकर उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल से मुलाकात कर जिले के सभी कुश्ती खिलाडिय़ों को राष्ट्रीय स्तर के खेल के लिए खेल और युवा कल्याण विभाग की ओर से रेल किराया और अन्य सुविधा प्रदान करने की मांग की। साथ ही धमतरी जिले के तकनीकी और उच्च शिक्षा संबंधी विभिन्न विषयों पर चर्चा की। जिस पर विभागीय मंत्री ने जल्द से जल्द उक्त मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया। 


*बठेना पहुंच कर गृह मंत्री ने घटनास्थल का लिया जायजा, अधिकारियों को गंभीरता से जांच के दिए निर्देश*

08-Mar-2021

रायपुर (शोर सन्देश)। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू आज सुबह दुर्ग जिले के पाटन थाना क्षेत्र के ग्राम बठेना पहुंचकर एक ही परिवार के पांच लोगों की मृत्यु की घटना का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को गंभीरता से घटना की जांच के निर्देश दिए। मंत्री साहू ने घटना वाले मकान के कमरे से लेकर जले हुए पैरावट तक का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ पुलिस अधीक्षक दुर्ग प्रशांत ठाकुर सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। उन्होंने इंटेलिजेंस टीम बनाकर घटना की जांच के आदेश दिए हैं। इस संबंध में आई.जी. इंटेलिजेंस से भी बात की है। गृहमंत्री ने एक-एक स्पॉट को ध्यान से देखा और इस संबंध में अधिकारी से बात की। उन्हों ने जिस मकान में परिवार रहता था, उसका पूरा जायजा लिया। फिर घटना को लेकर गंभीरता से जांच करने के निर्देश अधिकारियों को दिए और जल्द से जल्द कार्रवाई करने के लिए कहा है।


*अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना, 3 दम्पत्तियों को 7.50 लाख रुपए की स्वीकृत*

06-Mar-2021

बेमेतरा (शोर सन्देश)। प्रदेश के आदिम जाति और अनुसुचित जाति विकास विभाग ने अस्पृश्यता निवारण के लिए अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना संचालित की जा रही है। योजना नियम 1978 के तहत विवाह करने वाले दम्पत्ति को प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। इसके अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2020-21 मे बेमेतरा जिले के 3 दम्पत्ति को संयुक्त रूप से ढ़ाई-ढ़ाई लाख रूपए के मान से 7 लाख 50 हजार रुपए स्वीकृत किए गए है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास बेमेतरा मेनका चंद्राकर ने बताया कि इनमें क्रमशः- सूर्यप्रताप घृतलहरे ग्राम-नयापारा (बगौद) और लक्ष्मी बैरागी, दिनेश मारकण्डे ग्राम केंवाछी पो.झाल और शीतल वर्मा, राजेश कुमार कुर्रे कांपा (मारो) और आभा रानी पाल शामिल है।
ज्ञात हो कि प्रदेश के आदिमजाति और अनुसूचित जाति विकास विभाग से अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन संचालित की जा रही है। जिसके अंतर्गत कानून के माध्यम से विवाह के लिए निर्धारित न्युनतम आयु प्राप्त अनुसूचित जाति के लड़के या लड़की को सामान्य वर्ग (सवर्ण) के लड़की या लड़के से विवाह करने पर इस योजना का लाभ दिया जाता है।


*छगविस : सदन में कृषि मंत्री ने की बलौदाबाजार उप कृषि संचालक के निलंबन की घोषणा*

05-Mar-2021

रायपुर (शोर सन्देश)। बलौदाबजार के उप कृषि संचालक को निलंबित कर दिया गया है। कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने सदन में की निलंबन की घोषणा की। ध्यानाकर्षण के ज़रिए भाजपा विधायक शिवरतन शर्मा, नारायण चंदेल, रजनीश कुमार ने बलौदा बाजार कृषि कार्यालय में उपसंचालक द्वारा राज्य सरकार की योजनाओं में अनियमितता किए जाने की ओर कृषि मंत्री रविंद्र चौबे का ध्यान आकर्षित किया था। विधायक शिवरतन शर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा कि, ग़लत हाइब्रिड बीज और चूना पर बग़ैर बिल के भुगतान ले लिया गया। उन्होंने भौतिक सत्यापन किए जाने के साथ उप कृषि संचालक को निलम्बित किए जाने की माँग की। मंत्री रविंद्र चौबे के कहा- पूरे मामले की जांच की जाएगी। प्रथम दृष्टि में यदि गड़बड़ी पाई गई है तो उस पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।
शिवरतन शर्मा ने उप संचालक को निलंबित कर जांच किए जाने की माँग की जिस पर मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा इस प्रकार की शिकायतें आती रहती है इसकी जांच कराई जाएगी।
भाजपा विधायकों की ओर से उठाए जा रहे सवालों के बीच कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने बलौदबजार के उप कृषि संचालक को निलम्बित किए जाने की घोषणा सदन में की, साथ ही कहा कि इस मामले में कमिश्नर के माध्यम से जाँच कराई जाएगी।


*लगभग ढाई हजार अभ्यर्थी आर्मी भर्ती रैली में हुए शामिल*

04-Mar-2021

दुर्ग (शोर सन्देश)। जिले में चल रही आर्मी भर्ती रैली में 2530 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। इस मौके पर प्री-हाइट के लिए लगभग 1940 लोगों ने क्वालिफाई किया। साथ ही लगभग 325 अभ्यर्थियों ने दौड़ में क्वालिफाई किया। दुर्ग जिले के लगभग 800 प्रतिभागी थे। इन्हें फ्लैग अप करने के दौरान एसपी प्रशांत ठाकुर और एएसपी रोहित झा आये। एक दस्ते को अपर कलेक्टर बीबी पंचभाई तथा उप संचालक जनशक्ति नियोजन राजकुमार कुर्रे ने फ्लैग अप किया। इस मौके पर प्रदेश के आर्मी रिक्रूटमेंट के डायरेक्टर, सेना मेडल, कर्नल एस. रमेश की मानिटरिंग में भर्ती रैली हुई। भर्ती स्थल पर सुविधाओं का निरीक्षण करने कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे भी पहुँचे। उन्होंने अधिकारियों को अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सुविधाओं की निरंतर मानिटरिंग के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर बनाये गए हैं। इन हेल्पलाइन नंबर में जो लोग सहायता के लिए फोन करते हैं उनकी अविलंब सहायता सुनिश्चित की जाए। अभ्यर्थियों के लिए जो रहने की व्यवस्था की गई है। वहाँ साफ-सफाई की मुकम्मल सुविधा रखी जाए। साथ ही खाने-पीने की सुविधा का भी ध्यान रखने के निर्देश दिये। इस दौरान एसडीएम खेमलाल वर्मा एवं उपसंचालक जनशक्ति नियोजन राजकुमार कुर्रे, मेजर सुलेमान हुसैन भी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि सेना भर्ती के दौरान आरंभिक रूप से प्रतिभागियों को मार्शलिंग एरिया में रखा गया। फिर इसके बाद उन्हें भर्ती स्थल में ले जाया गया। उल्लेखनीय है कि अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए शहर में विभिन्न स्थलों पर फ्लैक्स लगाये गये हैं तथा सोशल मीडिया एवं विभिन्न माध्यमों से अभ्यर्थियों के रूकने की व्यवस्था की जानकारी दी गई है। श्री कुर्रे ने बताया कि कंट्रोल रूम में अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है जो लगातार अभ्यर्थियों को जरूरी जानकारी दे रहे हैं।




kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account