ब्रेकिंग न्यूज

किसान

पहले भी डॉ. राधाकृष्णन को बता चुके है देश का दूसरा प्रधानमंत्री

05-Jun-2020

दुर्ग (शोर सन्देश) एकओर जहां प्रदेश सरकार किसानों की कर्जमाफी, न्याय योजना सहित कई राहत भरे फैसले लेकर छग की जनता का विश्वास जीतने का कार्य कर रही है, वहीं दुर्ग शहर विधायक अरूण वोरा ने अपने मेल से जारी विज्ञप्ति के माध्यम से कहा है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेशवासयिों की नजर में पहले नंबर है, वहीं उन्होंने अपने विज्ञप्ति में बताया है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने 25 रूपये क्विंटल धान खरीदी कर न्याय योजना शुरू कर राहत भरा फैसला लिया है। 25 रूपये क्विंटल धान खरीदी का व्यक्तव्य देना बड़ा ही निंदनीय है, यदि कांग्रेस के ऐसे विधायक रहेंगे तो प्रदेश सरकार की भी किरकिरी ही होगी। एक ओर जहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 25 सौ रूपये क्विंटल धान खरीदी किये है उसको वे 25 रूपये क्चिंटल बता रहे हैं। ऐसा ही एक वाक्या कुछ साल पहले की है जब अरूण वोरा भिलाई के गालिब मेमोरियल स्कूल में शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि बनाया गया था वहां भी उन्होंने अपने भाषण में कहा था कि डॉ. राधाकृष्णन बचपन से ही मेघावी थे, वे अपने मेहनत काबिलयत के बल पर शिक्षक से देश के दूसरे प्रधानमंत्री बने थे। जिस नेता को यह नही बता कि डॉ. राधाकृष्णन देश के दूसरे प्रधानमंत्री नही बल्कि दूसरे राष्ट्रपति बने थे। हमारे संवाददाता द्वारा भाषण के बाद जब बताया गया कि डॉ. राधाकृष्णन देश के दूसरे प्रधानमंत्री नही बल्कि दूसरे राष्ट्रपति थे तो उन्हेांने जो उत्तर दिया था वह भी लाजवाब था कि मंै जिसमें पढा हूं उसमें छपा है डॉ. राधाकृष्णन देश के दूसरे प्रधानमंत्री थे। ऐसे नेता हमारे जनता के कर्णधार है तो उनसे क्या उम्मीद की जा सकती है। मेल में आया हुआ उनका न्यूज भी नीचे हुबहु दिया जा रहा है। और उनके लेटर पैड में लिखा भी फोटो के रूप में।
00 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेशवासियों की नजर में पहले नंबर पर : वोरा
विधायक अरूण वोरा ने आईएएनएस.सी वोटर स्टेट ऑफ नेशन 2020 सर्वे में देश के दूसरे सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री चुने जाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बधाई देते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ राज्य की जनता के नजर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पूरे देश में सबसे उत्कृष्ट मुख्यमंत्री हैं। मुख्यमंत्री और उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार का काम दूसरे नंबर पर नहीं बल्कि पहले नंबर पर है। वोरा ने कहा कि पिछले डेढ़ साल के कार्यकाल में भूपेश सरकार ने किसानों की कर्जमाफी और 25 रुपए प्रति क्विंटल पर धान खरीदी के साथ न्याय योजना शुरू कर बहुत बड़े राहत भरे फैसले किए हैं। देश में धान का सबसे ज्यादा मूल्य छत्तीसगढ़ सरकार दे रही है। इसी तरह वनोपज का मूल्य भी आदिवासियों को सबसे ज्यादा दिया जा रहा है। इन फैसलों से परेशानहाल किसानों आदिवासियों की आर्थिक स्थिति सुधर रही है। इसी तरह भूपेश सरकार ने हाट बाजार क्लीनिक, मोहल्ला क्लीनिक जैसी योजनाएं शुरू कर लोगों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए उनके इलाज की चिंता की है। हाफ बिजली बिल जैसी योजना लागू कर पूरे छत्तीसगढ़वासियों को बड़ी राहत देने का महत्वपूर्ण फैसला किया गया है। भूपेश सरकार ने कोविड 19 महामारी से बचाव और इलाज के लिए जिस तरह से योजनाबद्ध ढंग से काम किया है उसकी देश विदेश में प्रशंशा हो रही है।

वोरा ने कहा कि लॉकडाउन की विपरीत परिस्थितियों में लाखों गरीबों, मजदूरों को रोज भोजन देने, प्रवासी मजदूरों को राहत देने के लिए भोजन, नाश्ता, पेयजल के साथ चरणपादुका जैसी व्यवस्थाएं करते हुए मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार ने दूसरे राज्यों से मजदूरों को वापस लाने की दिशा में बहुत महत्वपूर्ण काम किया है। वोरा ने दावा किया कि सर्वे एजेंसियों की नजर में भले ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दूसरे नंबर पर हों, लेकिन प्रदेश के हर नागरिक को राहत देने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राज्य की जनता की नजर में पहले नंबर पर हैं। 


सालबीज का अच्छी गुणवत्ता का क्रय के लिए अमलो को निर्देश प्रसारित

04-Jun-2020

कोण्डागांव (शोर सन्देश) वनोपज संग्रहण स्व-सहायता समूह के माध्यम से ग्रामीणों को नगद भुगतान सालबीज और अन्य लघुवनोपज की खरीदी की जा रही है। स्व-सहायता समूह को वनोपज क्रय उपरांत संग्रहक को तत्काल भुगतान प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समितियों की ओर से किया जा रहा है। सालबीज का संग्रहण दर रुपए 20 प्रति किलोग्राम की दर से अच्छी गुणवत्ता का क्रय के लिए अमलो को निर्देश प्रसारित किया जा चुका है। सीजन में सालबीज संग्रहण कार्य का सुचारु रुप से संपादन के लिए क्षेत्रीय अधिकारियों कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

वन मंडल अधिकारी दक्षिण कोंडागांव उत्तम कुमार गुप्ता ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ मर्यादित रायपुर ने कोण्डागांव वनमंडल के लिए साल बीज का संग्रहण लक्ष्य 34000 क्विंटल निर्धारित किया गया है। जिससे संग्राहको को 6.80 करोड रुपए का आर्थिक लाभ होगा। प्राथमिक लघुवनोपज सहकारी समितियों को लगातार शासन ने राशि प्रदाय की जा रही है। वनमंडल अधिकारी कोण्डागांव ने ग्रामीणों से अपील की है कि अपना वनोपज वन विभाग के माध्यम से क्रय कर रहे स्व-सहायता समूह को ही विक्रय करें, ताकि उनको वनोपज का सही वजन और सही दाम मिल सके। भविष्य में संग्राहाको को बोनस भी मिलने की संभावना है। 


राजीव गाँधी किसान न्याय योजना से मिली राशि उपयोग किसान हाईब्रिड बीज खरीदने में करेंगे

01-Jun-2020

जशपुरनगर (शोर सन्देश) छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना राजीव गाँधी किसान न्याय योजना से मिली राशि उपयोग जशपुर जिले के किसानों के लिए खेती बाड़ी के दिनों में खाद-बीज खरीदने के साथ ही अन्य जरूरी चीजें खरीदने में मदद मिल रही है। फरसाबहार ग्राम महुआडीह के आदिवासी किसान धनेश्वर साय ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि 21 मई को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत् उनके खातें में 35 हजार रुपए की राशि जमा हुई है। वर्ष 2019-20 में कोनपारा धान खरीदी केन्द्र में उन्होंने अपना धान बेचा था। जिसके तहत् उन्हें राशि प्राप्त हुई है उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में बरसात शुरू होने वाला है और ऐसे समय में खेती बाड़ी करने के लिए पैसे की आवश्यकता होती है। किसान धनेश्वर ने मिली राशि का उपयोग बैंक से लोन में लिए हुए ट्रेक्टर की किश्त जमा करने के लिए करेंगे साथ ही हाईब्रिड खाद-बीज खरीदेंगे।  


कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व एवं निगम अमले ने की कार्रवाई

31-May-2020

जगदलपुर (शोर सन्देश) कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व विभाग एवं नगर निगम के अमले द्वारा आज 30 मई को जगदलपुर शहर के प्रवीर वार्ड के दलपत सागर के उत्तर दिशा के नीचे की तरफ निजी स्वामित्व की कृषि उपयोग भूमि पर अन्य प्रयोजन किये गए अवैध विकास कार्य को हटाने की करवाई की जा रही है। यह कार्य कृषि उपयोग की भूमिका अवैध व्यपर्तन की श्रेणी में आता है एवं नगर पालिका निगम अधिनियम 1956 की धारा 292 तीन स्पष्ट उल्लंघन है। नगर निगम द्वारा संबधित व्यक्ति को नोटिस देकर स्थल से डलवाए गए मिट्टी को हटाने के निर्देश भी दिए। अन्यथा उसे हटाने की करवाई की जाएगी एवं हटाने में होने वाला यह भू राजस्व के बकाया की भांति वसूली किया जाएगा। 


खेती-बाड़ी व खाद्-बीज के लिए आएगी काम

27-May-2020

00 खेती-बाड़ी खाद्-बीज के लिए आएगी काम
बेमेतरा (शोर सन्देश) राज्य सरकार की राजीव गांधी किसान न्याय योजना लॉकडाउन के समय बेमेतरा जिले के लघु-सीमांत किसानों को आर्थिक संबल दे रही है। जिले के नवागढ़ विकासखंड के सुदुरवर्ती ग्राम चक्रवाय के किसान झम्मन कुमार बघेल को इस योजना के तहत उनके खाते मे 16 हजार 700 रुपए की राशि जमा हुई है। बीते खरीफ सीजन 2019-20 मे धान उपार्जन केन्द्र-मारो मे उन्होंने अपना धान बेचा था, जिसके तहत उनके बैंक खाते मे अन्तरण राशि प्राप्त हुई है।

ग्राम-मोहलाईन के किसान बिसौहा राम साहू को किसान न्याय योजना के अंतर्गत 23 हजार 375 रुपए की राशि उनके बैंक खाते मे जमा हुुई है। सुरेश कुमार साहू को 25 हजार 461 रुपए की राशि उनके बैंक खाते में जमा हुुई है। सुशील साहू को 24 हजार 100 रुपए की राशि उनके बैंक खाते मे जमा हुई है। उन्होंने अपना धान, उपार्जन केन्द्र गुंजेरा मे बेचा था। इसी तरह बेमेतरा विकासखंड के ग्राम-दाढ़ी के किसान सुरेन्द्र तिवारी के बैंक खाते मे 23 हजार 700 रुपए की राशि बैंक खाते मे जमा हुई है। इन सभी किसानों ने .. के संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद देते हुए कहा कि लॉकडाउन के इस संकट के घड़ी में प्रदेश सरकार ने सही समय पर बैंक खाते मे पैसे दिए है। 

जून-जुलाई मे खेती-बाड़ी का काम शुरु हो जाता है और किसानों को खेती-बाड़ी के लिए खाद-बीज की जरुरत होती है, ऐसे समय मे पैसे आने से उनको अपने खेतों के लिए उन्नत बीज और खाद् खरीदने में आसानी होगी, ताकि वे उन्नत खेती करके अपने परिवार का भरण-पोषण कर सके। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों की समस्यांओं को समझा और राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत लॉकडाउन के कठिन दौर से गुजर रहे किसानों के खातों मे धान उपार्जन की राशि अंतरित की गई, जिससे उनको अर्थिक रुप से मदद् मिली है। 


आदिम जाति सेवा सहकारी समितियों में खरीफ ऋण वितरण वर्ष 2019-20 प्रति दिन किसानों को किया जा रहा

27-May-2020

सूरजपुर (शोर सन्देश) जिले में कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशन और शासन की मंशानुसार आदिम जाति सेवा सहकारी समितियों में खरीफ ऋण वितरण वर्ष 2019-20 के लिए नगद और वस्तु में खाद बीज का वितरण प्रति दिन किसानों को किया जा रहा है। अभी तक जिले के 26 समितियों के अंतर्गत 8217 किसानों को 1408.94 लाख रूपयें का वितरण किया जा चुका है। इस संबंध में बैंक के नोडल अधिकारी अरविन्द सिंह नामदेव ने बताया कि जिले के सभी समितियो में सोशल डिसटेंसिंग का ध्यान रखते हुए किसान भाईयों को खाद बीज एवं नगद राषि ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होनें किसान भाईयों से अपील किया है कि खाद, बीज बारिश होने से पूर्व समितियों में आकर लेवें।

इसी क्रम में कृषक गुलाब पिता नारायण ग्राम सलका विकासखंड सूरजपुर ने बताया कि ऋण के तौर पर आज समिति से 22965 रू का खाद प्राप्त किया है। जिससे बहुत खुषी है, अब इसका उपयोग खेतों में करके अच्छी फसल का उत्पादन कर सकेेंगें। इसके साथ ही कृषक गुलाब ने बताया कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना से उनके खाते में 24838 रूपये प्राप्त हुए है जिससे उनकी परिवार के भरण-पोषण की चिन्ता भी दुर हुई है। इसके लिए उन्होनें राज्य शासन सहित जिला प्रशासन का धन्यवाद किया हैं। 


सब्जी और फलों की खरीदी करते दुकानों में ग्राहकों को सोशल डिस्टेंसिंग में रहना होगा अनिवार्य

27-May-2020

सूरजपुर (शोर सन्देश) सब्जी और फलों के दुकानों में ग्राहकों के द्वारा सब्जी फलों को छुकर छांटने से कोरोना संक्रमण फैलने की संभावना को देखते हुए कलेक्टर दीपक सोनी ने 25 मई 2020 को आदेश जारी करते हुए कहा है, कि ग्राहकों के द्वारा छांट-छांट कर सब्जी और फलों को क्रय किये जाने से संक्रमण के बढ़ने की संभावना अत्यधिक है। जिसे दृष्टिगत रखते हुए सभी सब्जी एवं फलों के व्यवसायियों को ग्राहकों की सहुलियत स्वयं ग्राहकों की मंशा अनुसार सब्जी और फलों को छांटकर विक्रय करने के निर्देश दिये गये हैं। व्यवसायियों को प्रातः 9 बजे से शाम 4 बजे तक ही दुकान खोलने की अनुमति दी गई हैं, जो यथावत रहेगी। सभी संबंधितों के लिए सामाजिक और शारीरिक दूरी के साथ-साथ मुंह को मास्क या गमछा से ढंकना अनिवार्य रहेगा। 


टिड्डी दल के प्रकोप से बचाव के लिए अलर्ट जारी

27-May-2020

दुर्ग (शोर सन्देश) फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले टिड्डी दल (लोकस्ट स्वार्म) का प्रकोप राजस्थान होते हुए महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश राज्य तक पहुंच गया है। सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण यह हमारे राज्य और जिले में भी प्रवेश कर सकते है। केन्द्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केन्द्र के सहायक निर्देशक ने सीमावर्ती जिले के कृषि अधिकारीयों कर्मचारियों और किसानों को सचेत रहने कहा है। टिड्डी दल सायंकाल 6-9 बजे खेतों में झुड़ में रहते है, इनकी गति 80-150 किलोमीटर प्रतिदिन होती है। तदनुसार कृषकों,ग्रामीणों कृषि विस्तार अधिकारी के माध्यम से तत्काल जानकारी प्राप्त करके नियंत्रण हेतु कृषि विभाग द्वारा पूर्ण तैयारी कर ली गई है। इसके रोकथाम के लिए जिले के प्राइवेट डीलर्स के यहाँ प्रभावशील अनुसंशित दवाइयां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।

किसान डेजर्ट एरिया के लिए कीटनाषक मैलाथियोन, फेनवलरेट, क्विनालफोस तथा फसलों और अन्य वृक्षों के लिए क्लोरोपायरीफोस, डेल्टामेथ्रिन, डिफ्लूबेनजुरान, फिप्रोनिल, लेमडासाइहेलोथ्रिन कीटनाशक का प्रयोग कर सकते है। 


प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत ऋणी एवं गैर ऋणी किसान (भू-धारक एवं बटाईदार) शामिल हो सकते है

27-May-2020

राजनांदगांव (शोर सन्देश) प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना खरीफ मौसम वर्ष 2020-21 जिले में संचालित है। इसके तहत् खरीफ में मुख्य फसल धान सिंचित, धान असिंचित एवं अन्य फसल मक्का, सोयाबीन शामिल है। योजना के अंतर्गत ऋणी एवं गैर ऋणी किसान (भू-धारक एवं बटाईदार) शामिल हो सकते है। जिस ग्राम में अधिसूचित फसल निहित है वह किसान फसल बीमा करा सकते है। किसानों को फसल बीमा कराने के लिए जिले में फसलवार निर्धारित ऋणमान के आधार पर प्रति हेक्टेयर 2 प्रतिशत प्रीमियम दर से योजना में शामिल हो सकते है। बीमा इकाई में अधिसूचित फसल उगाने वाले सभी ऋणी एवं गैर ऋणी किसान जो इस योजना में शामिल होने के इच्छुक हो वे बुआई पुष्टि प्रमाण पत्र क्षेत्रीय पटवारी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी से सत्यापित कराकर तथा आधार कार्ड, बैंक पासबुक, खसरा बी-1 एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज (बोनी प्रमाण पत्र) प्रस्तुत कर योजना में शामिल हो सकते है। 


टिड्डी दल (Locust Swarm) का प्रकोप राजस्थान होते हुए महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश राज्य तक पहुंच गया

25-May-2020

राजनांदगांव (शोर सन्देश) फसलों को नुकसान पहुचाने वाले टिड्डी दल (Locust Swarm) का प्रकोप राजस्थान होते हुए महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश राज्य तक पहुंच गया है। सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण यह हमारे राज्य और जिले भी प्रवेश कर सकते है। केन्द्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केन्द्र के सहायक निर्देंशक ने सीमावर्ती जिले के कृषि अधिकारियों, कर्मचारियों और किसानों को सचेत रहने कहा है। किसान डेजर्ट एरिया के लिए कीटनाशक मालाथियोन, फेनवालरेट, क्विनालफोस, फसलों और अन्य वृक्षों के लिए क्लोरोपायरीफोस, डेल्टामेथ्रिन, डिफ्लूबेनजुरान, फिप्रोनिल, लामडासाइहलोथ्रिन कीटनाशक का प्रयोग कर सकते हैं।



Feedback/Enquiry



Log In Your Account