कोण्डागांव (शोर सन्देश)। वनोपज संग्रहण स्व-सहायता समूह के माध्यम से ग्रामीणों को नगद भुगतान सालबीज और अन्य लघुवनोपज की खरीदी की जा रही है। स्व-सहायता समूह को वनोपज क्रय उपरांत संग्रहक को तत्काल भुगतान प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समितियों की ओर से किया जा रहा है। सालबीज का संग्रहण दर रुपए 20 प्रति किलोग्राम की दर से अच्छी गुणवत्ता का क्रय के लिए अमलो को निर्देश प्रसारित किया जा चुका है। सीजन में सालबीज संग्रहण कार्य का सुचारु रुप से संपादन के लिए क्षेत्रीय अधिकारियों कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
वन मंडल अधिकारी दक्षिण कोंडागांव उत्तम कुमार गुप्ता ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ मर्यादित रायपुर ने कोण्डागांव वनमंडल के लिए साल बीज का संग्रहण लक्ष्य 34000 क्विंटल निर्धारित किया गया है। जिससे संग्राहको को 6.80 करोड रुपए का आर्थिक लाभ होगा। प्राथमिक लघुवनोपज सहकारी समितियों को लगातार शासन ने राशि प्रदाय की जा रही है। वनमंडल अधिकारी कोण्डागांव ने ग्रामीणों से अपील की है कि अपना वनोपज वन विभाग के माध्यम से क्रय कर रहे स्व-सहायता समूह को ही विक्रय करें, ताकि उनको वनोपज का सही वजन और सही दाम मिल सके। भविष्य में संग्राहाको को बोनस भी मिलने की संभावना है।