जशपुरनगर (शोर सन्देश)। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना राजीव गाँधी किसान न्याय योजना से मिली राशि उपयोग जशपुर जिले के किसानों के लिए खेती बाड़ी के दिनों में खाद-बीज खरीदने के साथ ही अन्य जरूरी चीजें खरीदने में मदद मिल रही है। फरसाबहार ग्राम महुआडीह के आदिवासी किसान धनेश्वर साय ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि 21 मई को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत् उनके खातें में 35 हजार रुपए की राशि जमा हुई है। वर्ष 2019-20 में कोनपारा धान खरीदी केन्द्र में उन्होंने अपना धान बेचा था। जिसके तहत् उन्हें राशि प्राप्त हुई है उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में बरसात शुरू होने वाला है और ऐसे समय में खेती बाड़ी करने के लिए पैसे की आवश्यकता होती है। किसान धनेश्वर ने मिली राशि का उपयोग बैंक से लोन में लिए हुए ट्रेक्टर की किश्त जमा करने के लिए करेंगे साथ ही हाईब्रिड खाद-बीज खरीदेंगे।