ब्रेकिंग न्यूज

किसान

मैनपुरी में कर्ज से परेशान किसान ने फंदा लगाकर दे दी जान

13-Aug-2019

 मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पड़रिया में कर्ज से परेशान होकर 50 वर्षीय किसान ने आम के पेड़ पर फांसी लगा ली। किसान का शव मंगलवार को तड़के ग्रामीणों ने पेड़ पर लटका देखा तब घटना की जानकारी हो सकी। किसान की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। खबर पाकर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पड़रिया निवासी रामवीर शर्मा पुत्र रामलाल सोमवार की शाम अचानक घर से गायब हो गए। मंगलवार को तड़के गांव से थोड़ी दूर खेतों में आम के पेड़ पर उनका शव लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण और परिजन मौके पर जमा हो गए। खबर पाकर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पेड़ से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया हैं।

फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जाकर किया परीक्षण

मैनपुरो। एसपी अजय शंकर राय के निर्देश पर फॉरेंसिक विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। टीम के सदस्यों ने भी घटनास्थल का परीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की। परिजनों के मुताबिक मृतक के ऊपर डेढ़ लाख से अधिक का कर्ज़ प्राइवेट लोगों का था। फसल भी साथ नहीं दे रही थी। जिसके चलते कर्ज से परेशान होकर किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कोतवाली प्रभारी ओम हरी वाजपेई का कहना है कि घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। मौत का कारण जानने के लिए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर घटना का मुकदमा दर्ज किया जाएगा।




kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account