सूरजपुर (शोर सन्देश)। जिले में कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशन और शासन की मंशानुसार आदिम जाति सेवा सहकारी समितियों में खरीफ ऋण वितरण वर्ष 2019-20 के लिए नगद और वस्तु में खाद बीज का वितरण प्रति दिन किसानों को किया जा रहा है। अभी तक जिले के 26 समितियों के अंतर्गत 8217 किसानों को 1408.94 लाख रूपयें का वितरण किया जा चुका है। इस संबंध में बैंक के नोडल अधिकारी अरविन्द सिंह नामदेव ने बताया कि जिले के सभी समितियो में सोशल डिसटेंसिंग का ध्यान रखते हुए किसान भाईयों को खाद बीज एवं नगद राषि ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होनें किसान भाईयों से अपील किया है कि खाद, बीज बारिश होने से पूर्व समितियों में आकर लेवें।
इसी क्रम में कृषक गुलाब पिता नारायण ग्राम सलका विकासखंड सूरजपुर ने बताया कि ऋण के तौर पर आज समिति से 22965 रू का खाद प्राप्त किया है। जिससे बहुत खुषी है, अब इसका उपयोग खेतों में करके अच्छी फसल का उत्पादन कर सकेेंगें। इसके साथ ही कृषक गुलाब ने बताया कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना से उनके खाते में 24838 रूपये प्राप्त हुए है जिससे उनकी परिवार के भरण-पोषण की चिन्ता भी दुर हुई है। इसके लिए उन्होनें राज्य शासन सहित जिला प्रशासन का धन्यवाद किया हैं।