ब्रेकिंग न्यूज

मनरेगा के तहत मिली रामू को मदद, डबरी निर्माण से हुई सिंचाई में सुविधा*

31-Dec-2020

नारायणपुर (शोर सन्देश) डबरी निर्माण होने से रामू कुमेटी को फसलों को पानी देने में अब दिक्कत नहीं होती है और फसल का अच्छा उत्पादन भी हो रहा है। जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनी। नारायणपुर जिले के ग्राम पालकी में शासन की मनरेगा योजना के तहत रामू कुमेटी ने डबरी निर्माण करवाया। रामू और उनके परिवार का आजीविका पूर्णतः कृषि पर निर्भर है। डबरी निर्माण के पहले रामू के पास सिंचाई सुविधा नहीं होने से वे सालों से वर्षा के पानी पर निर्भर थे, जिससे खेत में फसल का उत्पादन कम होता था। वर्तमान में डबरी का निर्माण होने से सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होने से धान की फसल में वृद्धि हुई है। डबरी निर्माण होने के पहले कि स्थिति को बताते हुए रामू ने बताया कि डबरी निर्माण होने से पहले उनकी भूमि में वर्षा का पानी नहीं रूकता था, जिसके कारण अच्छी फसल नहीं होती थी। आज डबरी निर्माण होने के बाद वर्तमान में भूमि में फसल बढ़ी है। जिससे जल संरक्षण हुआ है और भूमि का जल स्तर बढ़ा है। 



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account