ब्रेकिंग न्यूज

देश-विदेश

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज, राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

16-Aug-2024
नई दिल्ली।  ( शोर  संदेश ) भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आज पुण्यतिथि है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उनके स्मारक 'सदैव अटल' पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
सदैव अटल जाकर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने भी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रार्थना सभा में शामिल हुए भाजपा नेता
वाजपेयी की दत्तक पुत्री नमिता कौल भट्टाचार्य भी पूर्व प्रधानमंत्री की समाधि 'सदैव अटल' पर प्रार्थना सभा में शामिल हुईं। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर भी पूर्व पीएम वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने के लिए 'सदैव अटल' स्मारक पर मौजूद थे। भाजपा के आधिकारिक हैंडल पर एक्स पर पोस्ट किया गया, "पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न, हमारे प्रेरणा स्रोत, श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि।"
शाह बोले- अटल जी ने देश को मजबूत किया
केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने पूर्व पीएम वाजपेयी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के तौर पर उन्होंने देश को सामरिक और आर्थिक रूप से मजबूत किया। जब भी देश में राजनीतिक शुचिता, राष्ट्रहित के प्रति निष्ठा और सिद्धांतों के प्रति अडिगता की बात होगी, अटल जी को याद किया जाएगा। एक तरफ उन्होंने भाजपा की स्थापना के जरिए राष्ट्रहित की विचारधारा को लोकप्रिय बनाया, वहीं प्रधानमंत्री के तौर पर उन्होंने देश को सामरिक और आर्थिक रूप से मजबूत किया। शाह ने ट्वीट किया, "भारत रत्न से सम्मानित अटल जी को उनकी पुण्यतिथि पर मैं अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।"
ग्वालियर में जन्मे थे वाजपेयी
1924 में ग्वालियर में जन्मे वाजपेयी दशकों तक भाजपा का चेहरा रहे और वह पहले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री थे जिन्होंने अपना कार्यकाल पूरा किया। वाजपेयी 16 मई 1996 से 1 जून 1996 तक और फिर 19 मार्च 1998 से 22 मई 2004 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे।
उन्होंने 1977 से 1979 तक प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के मंत्रिमंडल में भारत के विदेश मंत्री के रूप में भी कार्य किया। 16 अगस्त 2018 को दिल्ली के एम्स अस्पताल में उनका निधन हो गया। 

महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या मामले की होगी सीबीआई जांच, कलकत्ता हाईकोर्ट ने दिया आदेश

14-Aug-2024
कोलकाता। ( शोर  संदेश )   आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के मामले में लगातार नए-नए खुलासे हो रहे हैं। वहीं, कलकत्ता उच्च न्यायालय ने अब इस मामले की सीबीआई जांच के आदेश दे दिए हैं।
सीबीआई को सभी दस्तावेज सौंपेगी पुलिस
कलकत्ता उच्च न्यायालय ने पुलिस को निर्देश दिया कि महिला चिकित्सक की हत्या से संबंधित सभी दस्तावेज बुधवार सुबह 10 बजे तक सीबीआई को सौंपे जाएं। इससे पहले बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को मामले की जांच सीबीआई को सौंपने की बात कही थी।
अस्पताल के सेमिनार हॉल से मिला था महिला डॉक्टर का शव
मालूम हो कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सेमिनार हॉल से शुक्रवार सुबह एक जूनियर महिला डॉक्टर का अर्धनग्न शव बरामद किया गया था। शव के बरामद होने से पूरे अस्पताल परिसर में सनसनी फैल गई। मृतका पोस्ट ग्रेजुएट की द्वितीय वर्ष की छात्रा थी और अस्पताल के चेस्ट मेडिसिन डिपार्टमेंट में कार्यरत थी। उसका घर उत्तर 24 परगना जिले के सोदपुर इलाके में है।
कोर्ट ने सुनी दलीलेंः अधिवक्ता
वहीं, इस मामले में अधिवक्ता बिलवदल ने कहा कि सीएम ममता ने इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की बात कही थी। हालांकि, उन्होंने इसके लिए एक समय निर्धारित किया था कि कुछ समय के बाद ही इसकी जांच केंद्रीय जांच एजेंसी को सौंपी जा सकती है। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपने में देरी घातक साबित हो सकती है। उन्होंने इसके पीछे का तर्क दिया कि मामले से संबंधित कई सबूत नष्ट भी किए जा सकते हैं। इसलिए न्यायालय ने पक्षों की दलीलें सुनी हैं।

अगले तीन दिन तक फिर पानी-पानी होगी दिल्ली, हिमाचल से राजस्थान तक आईएमडी का आया ये अलर्ट

14-Aug-2024
 ( शोर  संदेश )  उत्तर और पूर्वी भारत के पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक बारिश का सिलसिला जारी है. कई राज्य अगस्त महीने में औसत बारिश का आंकड़ा पार कर चुके हैं लेकिन बरसात अभी जारी रहने वाली है. दिल्ली-यूपी समेत हरियाणा, पंजाब और उत्तराखंड में मॉनसूनी बरसात जारी रहने वाली है. मौसम विभाग ने इस हफ्ते मॉनसूनी बारिश से कोई राहत की उम्मीद नहीं जताई है. आइए जानते हैं आज देशभर में कैसा रहेगा मौसम.
दिल्ली में 3 दिन येलो अलर्ट
राजधानी दिल्ली के मौसम की बात करें तो यहां मंगलवार को रुक-रुक कर बारिश हुई और अधिकतम तापमान सामान्य से 0.6 डिग्री कम 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने आने वाले तीन दिनों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बुधवार को आसमान में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है. मौसम विभाग ने सावधान रहने का येलो अलर्ट जारी किया है. आने वाले तीन दिनों में स्थिति खराब होने की संभावना जताई गई है. यानी दिल्ली में एक बार फिर जलभराव की स्थिति के साथ यातायात प्रभावित हो सकता है. बुधवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान 33 और 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.
इन राज्यों में आज बारिश ही बारिश
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी, स्काईमेट के मुताबिक, आज (14 अगस्त) हरियाणा, दिल्ली, पूर्वी और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, झारखंड के कुछ हिस्सों, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, केरल, आंतरिक तमिलनाडु,आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दक्षिण कर्नाटक, दक्षिण में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ भारी बारिश हो सकती है. बिहार, झारखंड, पूर्वोत्तर भारत, विदर्भ, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, पंजाब, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात में हल्की से मध्यम बारिश संभव है. सौराष्ट्र और कच्छ, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट, तटीय तमिलनाडु, लद्दाख और पश्चिमी राजस्थान में हल्की बारिश संभव है.
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण का क्या है हाल, देखें खास कवरेज
इसके अलावा, बारिश, भूस्खलन और बाढ़ के कारण हिमाचल प्रदेश में 213 सड़कें बंद हैं और स्थानीय मौसम कार्यालय ने 19 अगस्त तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में अधिक भारी बारिश के लिए 'येलो' अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने शनिवार तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश के लिए 'येलो' अलर्ट भी जारी किया है.

संघर्षों और बलिदान को याद करने का दिवस... बोले पीएम मोदी

14-Aug-2024
नई दिल्ली।  ( शोर  संदेश )  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (14 अगस्त) को भारत के विभाजन को एक त्रास्दी बताया. उन्होंने अमानवीय पीड़ा और दर्द से गुजरने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी. पीएम मोदी ने कहा कि ये उन लोगों के साहस को श्रद्धांजलि देने का दिन है, जिन्होंने विभाजन का दंश झेला और फिर से अपने जीवन की शुरुआत की. अंग्रेजो ने 1947 में आज ही के दिन भारत का बंटवारा किया था. इसके बाद पाकिस्तान अस्तित्व में आया. 
पीएम मोदी ने कहा, 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के मौके पर हम उन लोगों को याद कर रहे हैं, जो विभाजन की भयावहता से प्रभावित हुए और बहुत ज्यादा दुख झेला. ये उनके साहस को श्रद्धांजलि देने का भी दिन है, जो इंसान के उबरने की ताकत को दिखाता है. विभाजन के हालात से बहुत से लोगों ने अपने जीवन को दोबारा से शुरू किया. इसके बाद अपार सफलता मिली. आज हम अपने देश में एकता और भाईचारे के बंधन की हमेशा रक्षा करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हैं.'
सैकड़ों लोगों की जानें गईं
आपको बता दें कि आज के दिन 1947 में भारत और पाकिस्तान दो देश बने. बंटवारे के दौरान उस वक्त लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी. इस दौरान बड़े दंगे हुए. सैकड़ों लोगों की जानें गईं. लाखों लोगों को विस्थापित होना पड़ा. पीएम मोदी ने बंटवारे के दौरान जान गंवाने वाले लोगों को याद करने के लिए 2021 में ऐलान किया कि हर वर्ष 14 अगस्त को 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' मनाया जाएगा.  
पीएम मोदी ने घोषणा करते हुए कहा था कि 14 अगस्त उन तमाम लोगों के संघर्षों और बलिदान को याद करने का दिवस है. इन्होंने बंटवारे का दंश झेला है. पीएम मोदी ने कहा कि बंटवारे के दंश को भुलाना मुमकिन नहीं है.
अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के मौके पर इससे पीड़ित लोगों को श्रद्धांजलि अपर्ति की. उन्होंने कहा, 'आज विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर उन लाखों लोगों को श्रद्धांजलि देता हूं, जिन्होंने इतिहास के सबसे क्रूर प्रकरण के दौरान अमानवीय पीड़ाओं को झेला है. उन्होंने अपना जीवन खो दिया. वे बेघर हो गए. अपने इतिहास को स्मृति में बसाकर, उससे सीख लेना ही एक राष्ट्र अपने मजबूत भविष्य का निर्माण कर सकता है. वह एक शक्तिशाली देश के रूप में  उभर सकता है.'

राज्यसभा की 12 सीटों पर नामांकन आज से, किसका टिकट कन्फर्म, कौन फंसा?

14-Aug-2024
नई दिल्ली।  ( शोर  संदेश )   राज्यसभा की 12 रिक्त सीटों पर हो रहे उपचुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है. 21 अगस्त तक इन सीटों के लिए नामांकन दाखिल किए जाएंगे. 12 सीटों में से 11 पर भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली एनडीए और एक सीट पर कांग्रेस को उम्मीदवार तय करना है. अब तक जो जानकारी सामने आ रही है, उसके मुताबिक 12 में 4 सीटों पर नाम लगभग तय हो गए हैं, जबकि 8 सीटों पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है.
राज्यसभा की जिन 12 सीटों पर उपचुनाव होने हैं, वो सभी नेताओं के इस्तीफा देने की वजह से रिक्त हुई है. चुनाव आयोग के मुताबिक 2-2 सीटें महाराष्ट्र, बिहार और असम की जबकि 1-1 सीटें मध्य प्रदेश, त्रिपुरा, राजस्थान, हरियाणा, तेलंगाना और ओडिशा की है.
बिहार में राज्यसभा की 2 सीटों पर अलग-अलग से नामांकन दाखिल किए जाएंगे. यहां पर दोनों ही सीटों पर एनडीए को उम्मीदवार तय करना है. एक उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा के नाम की घोषणा हो भी गई है. कुशवाहा एनडीए के सहयोगी रालोमा के अध्यक्ष हैं. हाल ही में उन्होंने काराकाट सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ा था, लेकिन वे जीत नहीं पाए थे.
दूसरी सीट जनता दल यूनाइटेड के खाते में जाएगी. कहा जा रहा है कि जेडीयू इस सीट से सरयू रॉय को उम्मीदवार बना सकती है. सरयू रॉय झारखंड विधानसभा के सदस्य हैं और हाल ही में नीतीश कुमार की पार्टी में शामिल हुए हैं. झारखंड में इसी साल के अंत में विधानसभा के चुनाव होने हैं.
लोकसभा चुनाव बाद नवीन पटनायक की पार्टी बीजू जनता दल की राज्यसभा सदस्य ममता मोहंथा ने इस्तीफा दे दिया था. मोहंथा बीजेडी छोड़ बीजेपी में आ गई थीं. अब इस सीट पर भी चुनाव होना है और कहा जा रहा है कि ममता ही यहां से उम्मीदवार होंगी.
असम की 2 सीटों पर राज्यसभा के चुनाव होने हैं. इन सीटों पर उम्मीदवारों को लेकर हाल ही में बैठक हुई थी, जिसमें 5 नामों का एक लिस्ट हाईकमान को भेजा गया था. असम बीजेपी के अध्यक्ष भबेश कलीता के मुताबिक पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली, राजदीप रॉय, तपन गोगोई, मनब डेका और मिशन रंजन दास का नाम भेजा है. फैसला हाईकमान को करना है.
तेली डिब्रूगढ़ से लोकसभा के सांसद थे, लेकिन 2024 में उनका टिकट काटकर पार्टी ने सर्वानंद सोनोवाल को दे दिया. राजदीप रॉय और तपन गोगोई पूर्व सांसद हैं. मनब डेका वर्तमान में विधायक हैं और मिशन रंजन दास पूर्व विधायक.
तेलंगाना में भी राज्यसभा की एक सीट पर उपचुनाव प्रस्तावित है. यह सीट कांग्रेस के खाते में जाएगी. यहां से वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी के उम्मीदवार बनने की चर्चा है. सिंघवी मार्च में हिमाचल राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की तरफ से उम्मीदवार बनाए गए थे, लेकिन वे जीत नहीं पाए.
इन राज्यों में अभी भी सस्पेंस
महाराष्ट्र की 2, हरियाणा, त्रिपुरा, मध्य प्रदेश और राजस्थान की 1-1 सीट पर कौन उम्मीदवार होगा, इस पर सस्पेंस बना हुआ है. ये सभी सीटें बीजेपी के खाते में जाएगी. बीजेपी ने मोदी सरकार के गठन के वक्त पंजाब के रवनीत सिंह बिट्टू को मंत्री बनाया था. बिट्टू अभी किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं. ऐसे में पार्टी अगर बिट्टू को मंत्री बनाए रखना चाहती है, तो किसी भी राज्य से उन्हें राज्यसभा भेजना ही पड़ेगा.
हरियाणा और महाराष्ट्र में अब से 2 महीने बाद विधानसभा के चुनाव होने हैं. ऐसे में कहा जा रहा है कि यहां समीकरण साधकर ही पार्टी उम्मीदवार घोषित करेगी. महाराष्ट्र में अजित पवार की पार्टी एनसीपी और एकनाथ शिंदे की शिवसेना भी एक सीट की डिमांड दबे जुबान कर रही है.
मध्य प्रदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया के लोकसभा सांसद बनने से एक सीट रिक्त हुई है. सिंधिया जिस गुना सीट से सांसद बने हैं, उस पर 2019 में केपी यादव ने जीत दर्ज की थी. ऐसे में कहा जा रहा है कि बीजेपी यादव को राज्यसभा भेजकर मामले को संतुलित कर सकती है.
हालांकि, इस सीट से राज्यसभा जाने के लिए केपी यादव के अलावा कई और भी नेता दावेदारी कर रहे हैं. राजस्थान में भी केसी वेणुगोपाल के इस्तीफे की वजह से सीट रिक्त हुई है. यहां पर भी बीजेपी में सस्पेंस बना हुआ है.

सातवीं बार फरलो लेकर बरनावा आश्रम पहुंचा राम रहीम, हनीप्रीत व परिवार के सदस्य भी साथ

13-Aug-2024
बिनौली/बागपत।  ( शोर संदेश )   रोहतक की सुनारिया जेल से सातवीं बार 21 दिन की फरलो पर डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह मंगलवार सुबह बरनावा आश्रम पहुंच गया। उसके साथ हनीप्रीत व परिवार के सदस्य भी आए है। 
दुष्कर्म व हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा काट रहे डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह को रोहतक की सुनारिया जेल से हरियाणा पुलिस सुरक्षा में लेकर सुबह 6.40 बजे निकली। जनपद में प्रवेश पर बागपत पुलिस प्रशाशन ने उसे सुरक्षा दी। बरनावा डेरा आश्रम के मुख्य द्वार पर पुलिस फोर्स तैनात किया गया।
बरनावा आश्रम पहुंचा राम रहीम।
सुबह आश्रम पहुंचा राम रहीम, गेट हुए बंद
गुरमीत सिंह को पुलिस की चार गाड़ियों की सुरक्षा में लेकर इंस्पेक्टर एमएस गिल शाह सतनाम सिंह आश्रम बरनावा में मंगलवार सुबह करीब 8.26 बजे पहुंचे। जबकि सफेद रंग की चार फॉर्च्युनर गाड़ियों में से एक गाड़ी में डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह था। उसके आश्रम में प्रवेश करते ही मुख्य द्वार बंद कर दिया गया। गेट पर पुलिस का सख्त पहरा लगाया गया। अनुयायियों के आश्रम के अंदर प्रवेश करने पर रोक लगाई गई।
इंस्पेक्टर एमएस गिल ने बताया कि पैरोल के नियमों का पालन करते हुए आश्रम में भीड़ नहीं जुटने दी जाएगी। यदि नियमों का उल्लंघन हुआ तो कार्रवाई भी की जाएगी।
फरलो पर सातवीं बार बरनावा आया डेरा प्रमुख
डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह को सबसे पहले 30 दिन की पैरोल 17 जून 2022 को मिली। जिसके बाद वह बरनावा आश्रम में रहा। 18 जुलाई को वापस सुनारिया जेल चला गया।
88 दिन बाद फिर 15 अक्टूबर को दूसरी बार पैरोल मिल गई। 25 नवंबर को वह वापस सुनारिया जेल चला गया।
    21 जनवरी 2023 को फिर तीसरी बार 40 दिन की पैरोल पर गुरमीत सिंह बरनावा आश्रम में आकर रहा। तीन मार्च को पैरोल पूरी कर वापस सुनारिया जेल चला गया। चौथी बार फिर डेरा प्रमुख 20 जुलाई को 30 दिन की पैरोल पर बरनावा आश्रम पहुंचा। फिर 20 अगस्त को वापस जेल गया। 21 नवंबर को 21 दिन की फरलो पर पांचवी बार फिर बरनावा आया। 13 दिसंबर को वापस सुनारिया जेल गया। 19 जनवरी 2024 को फिर 50 दिन की पैरोल पर आया। दस मार्च को वापस जेल चला गया। 

आईआईटी मद्रास छठी बार देश का बेस्ट एजुकेशनल इंस्टीट्यूट बना: टॉप-3 यूनिवर्सिटीज में आईआईएस बेंगलुरु, जेएनयू और जामिया

13-Aug-2024
नई दिल्ली।  ( शोर संदेश )  नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क 2024 की रैंकिंग जारी हो गई है। इसमें आईआईटी मद्रास लगातार 6वीं बार देश का बेस्ट एजुकेशनल इंस्टीट्यूट बना है। देश के टॉप 10 एजुकेशनल इंस्टीट्यूट्स में 7 आईआईटी शामिल हैं।
वहीं, टॉप यूनिवर्सिटीज की रैंकिंग में बेंगलुरु का इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस पहले स्थान पर है। दिल्ली की जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी दूसरे और जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी तीसरे नंबर पर है।
एनआईआरएफ हर साल कॉलेजों और यूनिवर्सिटीज की कैटेगरी वाइज रैंकिंग जारी करता हैं। इस बार 46 कैटेगरी में रैंकिंग जारी की गई है। 2023 में ये रैंकिंग 11 कैटेगरी मे जारी की गई थी। इनमें सभी कॉलेज, विश्वविद्यालय, रिसर्च इंस्टीट्यूट, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, फार्मेसी, डेंटल, आर्किटेक्चर और लॉ कॉलेज शामिल हैं।
पांच आधारों पर तय होती है इंस्टीट्यूट्स की रैंक
रैंकिंग तय करने के लिए कॉलेजों और यूनिवर्सिटीज को पांच पॉइंट्स के आधार पर आकलन किया जाता है- टीचिंग लर्निंग एंड रिसर्च, ग्रेजुएशन आउटकम, परसेप्शन, आउटरीच और इंक्लूसिविटी। इनमें से हर पैरामीटर के तहत कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को 100 में से नंबर दिए जाते हैं। इन्हीं के आधार पर स्टूडेंट्स टॉप कॉलेज में एडमिशन लेते हैं।
रैंकिंग के साथ-साथ कॉलेज-यूनिवर्सिटी में कुछ और एलिमेंट्स भी जरूरी होते हैं, जैसे एन्वायर्नमेंट, टीचर, प्लेसमेंट परसेंट और बेसिक स्ट्रक्चर।
2023 में टॉप पर था मिरांडा हाउस
एनआईआरएफ 2023 रैंकिंग के टॉप 5 कॉलेजों में दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस, हिंदू कॉलेज, प्रेसिडेंसी कॉलेज (कोलकाता), पीएसजीआर कृष्णमल कॉलेज फॉर विमेन (कोयंबटूर) और सेंट जेवियर्स कॉलेज (मुंबई) शामिल थे।
 

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, अर्द्धसैनिकबलों को पुरानी पेंशन के आदेश पर दिया ये ऑर्डर

13-Aug-2024
नई दिल्ली।  ( शोर संदेश )  सुप्रीम कोर्ट ने सीआरपीएफ, सीआइएसएफ जैसे केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के कर्मचारियों को पुरानी पेंशन देने के दिल्ली हाईकोर्ट (के फैसले पर अंतरिम रोक की पुष्टि कर दी। जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस संजय कुमार और जस्टिस आर महादेवन की बेंच ने केंद्र सरकार को दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील की अनुमति देते हुए यह आदेश पारित किया।
ये है मामला
याचिकाकर्ताओं ने केंद्र द्वारा जारी 17 फरवरी, 2020 के कार्यालय विज्ञापन को रद्द करने की मांग की गई थी। इसमें 01 जनवरी, 2004 की अधिसूचनाओं/विज्ञापनों के अनुसार नियुक्त किए गए कार्मिकों को OPS का लाभ नहीं दिया गया है। याचिकाकर्ताओं में सीआरपीएफ, सशस्त्र सीमा बल, सीमा सुरक्षा बल और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, भारत तिब्बत सीमा पुलिस आदि के कार्मिक शामिल थे।
सुप्रीम कोर्ट दिया ये आदेश
दिल्ली हाईकोर्ट ने पवन कुमार मामले में यह माना गया कि अर्धसैनिक बल केंद्र सरकार के अधीन सशस्त्र बल हैं और उन पर पुरानी पेंशन योजना लागू है। केंद्र सरकार ने हाईकोर्ट के इस फैसले को शीर्ष अदालत में चुनाैती दी थी। कोर्ट में संक्षिप्त सुनवाई में अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्या भाटी ने कहा कि प्रतिवादी देश के रक्षा बलों के साथ समानता की मांग कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने सितंबर 2023 में हाईकोर्ट के आदेश पर अंतरिम रोक लगाई थी जिसकी अब पुष्टि की गई।
 

यूपी में दस नए राष्ट्रीय मार्ग बनेंगे, नेपाल, झारखंड, एमपी और राजस्थान को एक साथ जोड़ने की योजना

13-Aug-2024
लखनऊ। ( शोर संदेश )   मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ हुई बैठक में यूपी के लिए 10 राष्ट्रीय मार्ग (कॉरिडोर) बनाने का प्रस्ताव रखा। राष्ट्रीय राजमार्गों की जरूरतों की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यूपी में अधिकांश राष्ट्रीय राजमार्ग पूरब से पश्चिम अथवा पश्चिम से पूरब को जोड़ने वाले हैं। उत्तर से दक्षिण को जोड़ते हुए नये राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने की जरूरत है। उन्होंने दस नए राष्ट्रीय मार्ग बनाने का प्रस्ताव रखा। जिसमें कुछ कॉरिडोर यूपी, नेपाल, राजस्थान, झारखंड, मध्यप्रदेश और उत्तराखंड को जोड़ने वाले हैं।
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के काशीपुर -मुरादाबाद-अलीगढ़-मथुरा-भरतपुर (राजस्थान) तक राष्ट्रीय मार्ग (कारिडोर) बनाने की बात कही। यह कारिडोर आगरा एक्सप्रेस-वे को भी जोड़ेगा। इसी प्रकार मुरादाबाद-चंदौसी-बदायूं-फर्रुखाबाद-छिबरामऊ-सौरिख मार्ग (लंबाई 270 किमी.) तक दूसरा कॉरिडोर बनाने का सुझाव दिया। यह कॉरिडोर गंगा एक्सप्रेस वे के साथ फर्रुखाबाद से आगरा एक्सप्रेस-वे से भी जोड़ने का सुझाव दिया गया। वहीं मथुरा में पंचकोशी मार्ग को कॉरिडोर के रूप में विकसित करने पर पैसेंजर कार यूनिट (पीसीयू) कम होने की बात सामने आई। जिस पर तय हुआ कि इसके लिए अध्ययन किया जाएगा।
एनएच का काम पूरा होने से पहले टोल पर जताई आपत्ति
मुख्यमंत्री ने राजमार्गों का काम शेष रहने पर भी टोल की वसूली शुरू कर दिए जाने पर आपत्ति दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि ऐसा होने से सरकार को किसानों व ग्रामीणों के गुस्से का सामना करना पड़ता है। मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार को आश्वस्त किया कि राष्ट्रीय राजमार्गों के क्रियान्वयन में जो व्यवधान हैं, उनका प्रदेश में समयबद्ध ढंग से समाधान किया जाएगा। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया एवं मुआवजा वितरण को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।
11500 किमी और राष्ट्रीय राजमार्गों का विस्तार हो
मुख्यमंत्री योगी ने राष्ट्रीय राजमार्ग से संबंधित परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में मांग की कि यूपी में राजमार्गों को राष्ट्रीय औसत के स्तर पर लाने के लिए 11 हजार 500 किमी और राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने होंगे। उन्होंने 2025 में आयोजित होने वाले महाकुंभ से संबंधित परियोजनाओं, जिसमें प्रयागराज रिंग रोड भी शामिल है, को भी दिसंबर 2024 तक पूरा करने की बात कही। वहीं 14 जिलों में नये बाईपास बनाने का प्रस्ताव रखा गया है।

एमएससीआई के फ़ैसले के बाद अदाणी ग्रुप में बढ़ीं विदेशी निवेश की संभावनाएं

13-Aug-2024
( शोर संदेश )   अदाणी समूह के लिए बेहद अच्छी ख़बर ग्लोबल इंडेक्स प्रोवाइडर एमएससीआई आईएनसी की तरफ़ से आई, जब उन्होंने अपनी समीक्षा में अदाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों को शामिल करने का फ़ैसला किया. इंडेक्स प्रोवाइडर के मुताबिक, यह फ़ैसला ग्रुप की हालिया स्थिति को देखकर लिया गया है. गौरतलब है कि जनवरी, 2023 में अमेरिकी शॉर्टसेलर हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के बाद से वापसी कर रहे अदाणी समूह को इस फ़ैसले से लाभ मिलने की संभावना है.
भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड की प्रमुख माधबी पुरी बुच तथा उनके पति धवल बुच के ख़िलाफ़ हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा लगाए गए ताज़ातरीन आरोपों को बाज़ार द्वारा नकार दिए जाने के अगले ही दिन एमएससीआई की समीक्षा सामने आई है. गौरतलब है कि पिछले डेढ़ साल के दौरान अदाणी समूह ने शुरुआती झटकों के बावजूद बहुत तेज़ी से शानदार वापसी की है.
इस दौरान ग्रुप ने रकम जुटाई है, विस्तार योजनाओं की गति बढ़ाई है, और निवेशकों के बीच भरोसे को बहाल करने में कामयाबी हासिल की है. अदाणी एनर्जी सॉल्यूशन्स के लिए फ़ंड जुटाने की खातिर लाए गए क्यूआईपी में निवेशकों ने जमकर निवेश किया है. इश्यू को छह गुणा सब्सक्राइब किया गया और ₹8300 करोड़ के इश्यू आकार के मुकाबले ₹50000 करोड़ से अधिक की मांग देखी गई.
अब इस समीक्षा की बदौलत एमएससीआई कवरेज में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशन्स का वेटेज बढ़ जाएगा. इसी समीक्षा से अदाणी समूह की कंपनियों का वेटेज विदेशी निवेश सीमा के अनुरूप हो जाएगा.



kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account