ब्रेकिंग न्यूज

देश-विदेश

पीएम मोदी और मोहम्मद यूनुस की मुलाकात पर सस्पेंस, बांग्लादेश के अनुरोध के बाद भी भारत ने क्यों लटकाया फैसला

08-Sep-2024
नई दिल्ली।    ( शोर संदेश )   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस के बीच न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान बैठक होगी या नहीं, इस बात पर संशय बरकरार है। सूत्रों की मानें तो, यूनुस के हालिया विवादास्पद बयानों के कारण यह बैठक मुश्किल लग रही है। उल्लेखनीय है कि बांग्लादेश की यूनुस सरकार की तरफ से न्यूयॉर्क में पीएम मोदी के साथ बैठक की मांग की गई है।
बांग्लादेश ने इस हफ्ते की शुरुआत में औपचारिक रूप से अनुरोध किया था कि यूनुस और मोदी के बीच महीने के आखिर में न्यूयॉर्क में होने वाली संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक के दौरान द्विपक्षीय वार्ता हो। हालांकि, भारतीय अधिकारियों ने बताया कि अभी तक इस अनुरोध पर कोई फैसला नहीं हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के न्यूयॉर्क यात्रा के दौरान होने वाली अन्य द्विपक्षीय बैठकों के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
इससे पहले, मोहम्मद यूनुस ने एक भारतीय मीडिया को दिए इंटरव्यू में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि हसीना भारत में छिपी हैं, भारत को हसीना के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। इसके साथ ही यूनुस ने शेख हसीना को चुप रहने की भी सलाह दी थी। यूनुस ने यह भी आरोप लगाया कि भारत हसीना के प्रति अत्यधिक सहानुभूति दिखा रहा है और अन्य राजनीतिक पार्टियों को 'इस्लामवादी' के रूप में चित्रित कर रहा है। बताया जा रहा है कि यूनुस के यह बयान भारत को अच्छे नहीं लगे। यही वजह है कि भारत यूनुस के साथ द्विपक्षीय बैठक में हिस्सा लेना नहीं चाहता है।
बीते हफ्ते यूनुस ने अपने बयान में कहा, "यदि भारत हसीना को तब तक अपने पास रखना चाहता है जब तक बांग्लादेश उसे वापस नहीं लेता, तो यह शर्त होगी कि हसीना चुप रहे। भारत में रहते हुए हसीना बोल रही हैं और दिशा-निर्देश दे रही हैं, जो न तो बांग्लादेश के लिए अच्छा है और न ही भारत के लिए।" बांग्लादेश ने भारत से यह स्पष्ट कर दिया है कि हसीना को चुप रहना चाहिए, क्योंकि वह भारत में शरण प्राप्त कर चुकी हैं और वहीं से राजनीतिक गतिविधियां चला रही हैं।
भारतीय सरकार ने कहा है कि शेख हसीना को अगस्त 5 को पद छोड़ने के बाद तुरंत भारत में आने की मंजूरी दी गई थी। विदेश मंत्रालय ने हसीना के प्रत्यर्पण के लिए बांग्लादेश की संभावित मांग को एक काल्पनिक मामला बताते हुए टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।

महाभारत के समय पांडवों ने द्रौपदी पर दांव लगाया था और अब...विनेश फोगाट मामले में बृजभूषण सिंह का बड़ा बयान

08-Sep-2024
नई दिल्ली।    ( शोर संदेश )   भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने एक बार फिर पहलवान विनेश फोगाट पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने रविवार को कहा कि जैसे महाभारत में द्रौपदी को दांव पर रखकर पांडवों ने जुआ खेला था, ठीक वैसे ही यहां महिला पहलवानों की प्रतिष्ठा को दांव पर लगा कर दांव खेला गया है. मेरे खिलाफ जिन महिला पहलवानों ने विरोध-प्रदर्शन किया वो सिर्फ उनका ही प्रदर्शन नहीं था बल्कि उन्हें आगे करके किसी और ने अपना दांव खेला था. इस पूरे खेल के पीछे भूपेंद्र सिंह हुड्डा और दीपेंद्र हुड्डा हैं. 
बृजभूषण सिंह ने आगे कहा कि कांग्रेस उनकी कुंडली में ही बैठ गई है. जब भी उनके या उनके परिवार के खिलाफ कुछ होता है तो उसके पीछे कांग्रेस का ही हाथ होता है. फिलहाल ये मामला मामला कोर्ट में है और मुझे पूरा भरोसा है कि मैं इससे निकलकर बाहर आऊंगा.
आपको बता दें कि बृजभूषण सिंह ने शनिवार को भी विनेश फोगाट पर निशाना साधा था. उन्होंने कहा था कि विनेश फोगाट को ओलंपिक में क्वालीफाई करने से पहले बेईमानी करके जीताया गया था. और इसका परिणाम भगवान ने उन्हें ओलंपिक में दे दिया है. उन्होंने मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि एक खिलाड़ी दो वेट कैटेगरी में वजन नहीं दे सकता है. ये कुश्ती का नियम है. विनेश ने एक दिन में दो वेट कैटेगरी में ट्रायल दिया. वजन लेने के बाद पांच घंटे तक कुश्ती को रुकवाए रखा. पहली कुश्ती 53 किलोग्राम वर्ग में 10-0 से हार गईं. फिर 50 किलोग्राम में कुश्ती लड़ा. उस समय 5-0 स्कोर था. शिवानी पंवार कुश्ती जीत रही थी. इसके बाद हंगामा खड़ा किया गया. रेलवे के रैफरी ने बेईमानी करके विनेश को जीताया.
बृजभूषण सिंह ने आगे कहा था कि मेरे ऊपर जो आरोप लगे हैं फिलहाल उसकी जांच चल रही है. लेकिन मैं शुरू से ही कह रहा हूं कि मेरे ऊपर लगे आरोप झूठे हैं. इन पहलवानों ने मेरे ऊपर जो भी आरोप लगाए हैं वो कांग्रेस द्वारा प्रायोजित है. 

बक्सर जिले में हादसे का शिकार हुई मगध एक्सप्रेस, देखते ही देखते दो हिस्सों में बंट गई ट्रेन

08-Sep-2024
बक्सर।   ( शोर संदेश )   नई दिल्ली से पटना होते हुए इस्लामपुर तक जाने वाली 20802 डाउन मगध एक्सप्रेस दानापुर रेल मंडल के डुमरांव रेलवे स्टेशन से चलने के करीब आठ मिनट बाद दो हिस्सों में बंट गई।
यह घटना बक्सर-आरा रेलखंड पर टुड़ीगंज और रघुनाथपुर रेलवे स्टेशनों के बीच हुई। टुड़ीगंज रेलवे स्टेशन से चलने के करीब एक मिनट बाद ही यह घटना हुई। करीब 200 मीटर के फासले पर ट्रेन के दोनों हिस्से अलग-अलग खड़े हो गए।
गेट संख्या 61 के पास हुई इस घटना में किसी यात्री को कोई नुकसान पहुंचने की जानकारी नहीं है। इस घटना के बाद स्लीपर श्रेणी के एस-6 से लेकर एस - 1 के अलावा दो जनरल और एक एसएलआरडी कोच पीछे छूट गया। जबकि अन्य कोच को लेकर इंजन आगे बढ़ गया था।
पाइप फटते ही स्वत: तरीके से ट्रेन रुक गई
घटना के दौरान एयर पाइप फटते ही स्वत: तरीके से ट्रेन रुक गई। इस घटना के बाद यात्रियों में अफरातफरी की स्थिति मच गई। ट्रेन के एक यात्री ने बताया कि अचानक तेज झटके के साथ आवाज हुई। इसके बाद ट्रैक के अगल-बगल की गिट्टी बिखरने और हवा में उड़ने लगी।
इससे कुछ यात्रियों को लगा कि ट्रेन शायद बेपटरी हो गई है। कुछ यात्रियों ने आग लगने की आशंका से इधर-उधर भागना शुरू कर दिया। हालांकि, इसके बाद ट्रेन की गति धीमी होती गई और कुछ ही दूर जाकर ट्रेन रुक गई। इसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। 
 

अग्नि-4 मिसाइल का भारत ने किया सफल परीक्षण

07-Sep-2024
नई दिल्ली।    ( शोर संदेश )  भारत अपने दुश्मन को मार देने के लिए लगातार अपनी ताकत में इजाफा कर रहा है. इस बीच रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने एक बार फिर से अपनी बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया. जिसे इंटरमीडिएट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-4 के नाम से जाना जाता है. डीआरडीओ ने करीब दो साल बर इस मिसाइल का परीक्षण किया है. मिसाइल का सफल परीक्षण ओडिशा के चांदीपुर स्थित एपीजे अब्दुल कलाम आइलैंड पर शुक्रवार (6 सितंबर 2024) को किया गया. इससे पहले 6 जून 2022 को इस मिसाइल का परीक्षण किया गया था.
मिसाइल ने पूरे किए सभी तय मानक
अग्नि-4 मिसाइल ने परीक्षण के दौरान सभी तय मानकों को पूरा कर लिया. परीक्षण के बाद स्ट्रैटेजिक फोर्स कमांड ने जानकारी दी कि यह एक रूटीन ट्रेनिंग लॉन्च था. इस दौरान सभी ऑपरेशनल पैरामीटर्स की दोबारा से जांच की गई. बता दें कि भारत इस टेस्टिंग के जरिए ये बताना चाहता है कि वह अपने विश्वसनीय न्यूनतम प्रतिरोध क्षमता को बनाए रखने से पीछे नहीं हट रहा. बता दें कि अग्नि-4 मिसाइल देश के स्ट्रैटेजिक फोर्स कमांड की अग्नि मिसाइल सीरीज की चौथी सबसे खतरनाक बैलिस्टिक मिसाइल है. जो अपनी रेंज की दुनिया के दूसरे देशों की मिसाइलों की तुलना में काफी हल्की है.
17000 किग्रा है इस मिसाइल का वजन
बता दें इस मिसाइल का वजह सिर्फ 17 हजार किलोग्राम है, जिसकी लंबाई 66 फीट है. इस मिसाइल को डीआरडीओ और भारत यनेमिक्स लिमिटेड ने संयुक्त रूप से बनाया है. इस मिसाइल में तीन तरह के हथियारों का इस्तेमाल किया जा सकता है. जिनमें पारंपरिक, थर्मोबेरिक और स्ट्रैटेजिक न्यूक्लियर वेपन भी शामिल है.
3500 से 4000 किमी तक करती है मार
बता दें कि अग्नि-4 मिसाइल की एक्टिव रेंज 3500 से 4000 किलोमीटर है. जो अधिकतम 900 किमी की ऊंचाई तक सीधी उड़ान भर सकती है. जिसकी सटीकता 100 मीटर है, यानी ये हमले के वक्त 100 मीटर के दायरे में आने वाली सभी चीजों को नष्ट कर सकती है. जिससे दुश्मन का बचना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है.
बता दें कि अग्नि-4 का पहला सफल परीक्षण 15 नवंबर 2011 को किया गया था. इस मिसाइल के अब तक कुल 8 सफल परीक्षण हो चुके हैं. इस मिसाइल में एक टन का हथियार लोड किया जा सकता है. यही नहीं अग्नि-4 मिसाइल 3000 डिग्री सेल्सियस का तापमान को छेलने की क्षमता रखती है. 

एमपी में सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात, बच्चों-परिजनों या आश्रितों की नियुक्ति पर लिया अहम फैसला

07-Sep-2024
भोपाल।   ( शोर संदेश )   मध्यप्रदेश में कर्मचारियों को सरकार ने बड़ी सौगात दी है। राज्य के सरकारी कर्मचारियों के बच्चों, परिजनों या आश्रितों की नियुक्ति पर प्रदेश सरकार ने लाभदायक फैसला लिया है। सरकारी कर्मचारियों की मृत्यु के बाद अनुकंपा नियुक्ति को लेकर राज्य सरकार ने नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए पंचायत सचिवों के आश्रितों के लिए अवधि में शिथिलता की है। अब प्रदेशभर में पंचायत सचिवों के परिजनों को भी सामान्य कर्मचारियों के समान अनुकंपा नियुक्ति मिल सकेगी। अनुकंपा नियुक्ति के मामले में राज्य सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। प्रदेशभर में पदस्थ पंचायत सचिव की असामयिक मौत होने पर उनके आश्रितों को अब राज्य के अन्य कर्मचारियों के समान 7 साल की समय अवधि में अनुकंपा नियुक्ति दी जा सकेगी। अभी तक इसके लिए 3 साल की समय अवधि निर्धारित थी।
पंचायत सचिवों के परिजनों के लिए सामान्य कर्मचारियों के समान 7 साल तक अनुकंपा नियुक्ति दिए जाने के लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने पात्रता संबंधी नियमों में बदलाव कर दिया है। नवंबर 2017 में जारी किए गए नियमों के अनुसार पंचायत सचिव की असमय मौत पर उनके आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति के लाभ के लिए 3 साल की समय सीमा निर्धारित थी। इसे बदलकर अब 7 साल कर दिया गया है।
पंचायत सचिवों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति का लाभ दिए जाने की समय सीमा बढ़ाने से आश्रितों को सुविधा होगी। वे अपना अध्ययन पूरा कर सकेंगे। आश्रित के बालिग नहीं होने या समुचित शैक्षणिक योग्यता नहीं होने की स्थिति में वह अपनी कमी पूरी कर सकेगा। 7 साल की अवधि में आश्रित उम्र या पढ़ाई पूरी कर सकेगा।
पंचायत सचिवों के लिए यह प्रावधान भी किया गया है कि उनके परिजनों या आश्रितों को अन्य जिलों में रिक्त पद पर नियुक्ति दी जा सकेगी। इसके लिए पंचायत अधिनियम के नियम 5 क में परिवर्तन किया गया है।

मणिपुर के जिरीबाम में फिर हिंसा, गोलीबारी में 3 लोगों की मौत

07-Sep-2024
मणिपुर।  ( शोर संदेश )   जिरीबाम जिले में एक बार फिर हिंसा हुई है. कुकी और मैतेई समूहों के बीच भारी गोलीबारी में 3 लोगों की मौत हो गई. संदिग्ध लोगों ने एक मकान में आग भी लगा दी है. सूत्रों के अनुसार, घटनास्थल पर भारी गोलीबारी जारी है. यह हमला जिरीबाम जिले के नुंगसेकपी में हुआ, जो जिरीबाम पुलिस स्टेशन से करीब 7 किमी दूर है.
इससे पहले शुक्रवार रात को संदिग्ध उग्रवादियों ने पूर्व मुख्यमंत्री मैरेम्बम कोइरेंग के घर पर रॉकेट से हमला किया है.रॉकेट पूर्व सीएम के घर के परिसर में गिरा. इस घटना में एक बुजुर्ग की मौत की खबर है. जबकि इस घटना में छह लोगों के घायल होने की भी सूचना है.
कुछ दिन पहले मणिपुर के सेनजम चिरांग में एक और ड्रोन बम हमले में तीन लोग घायल हो गए. मणिपुर पुलिस (Manipur Police) ने एक्स पर एक बयान में यह जानकारी दी थी. साथ ही कहा था कि सुरक्षा बल इलाके में हैं. यह ताजा हमला "संदिग्ध कुकी विद्रोहियों" द्वारा लॉन्च कई ड्रोनों द्वारा इंफाल पश्चिम जिले के कौट्रुक गांव में बम गिराए जाने के एक दिन बाद हुआ है।

भूमध्य सागर तक भारत की क्या हैं प्राथमिकताएं, विदेश मंत्री जयशंकर ने बताया अब पश्चिम का प्लान

07-Sep-2024
नई दिल्ली ( शोर संदेश )  । विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत आगामी वर्षों में भूमध्य सागर से लेकर पश्चिम में अटलांटिक और प्रशांत महासागर तक आर्थिक और रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने की योजना पर काम कर रहा है। शुक्रवार को नई दिल्ली में सीआईआई इंडिया मेडिटेरिनियन बिजनेस कॉन्क्लेव के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए जयशंकर ने भूमध्य सागर क्षेत्र में भारत की भागीदारी को बढ़ाने की इच्छा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि भूमध्य सागरीय अर्थव्यवस्था में भारत एक बड़े पार्टनर की भूमिका निभा सकता है।
जयशंकर ने यह भी कहा कि हाल के वर्षों में भूमध्यसागरीय क्षेत्र के देशों के साथ भारत के संबंधों में खास प्रगति हुई है। उन्होंने कहा, "मेरा मानना है कि पिछले साल भूमध्यसागरीय क्षेत्र में भारतीय व्यापार का स्तर 77.89 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया है।" कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए, जयशंकर ने कहा,"... पिछले साल नई दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन में भारत-मध्य-पूर्व यूरोप आर्थिक गलियारे की घोषणा ने वास्तव में उम्मीदों के कई द्वार खोले हैं।"
अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में देश द्वारा की गई प्रगति पर बोलते हुए, उन्होंने कहा, “भारत ने वन सन, वन वर्ल्ड, वन ग्रिड पहल का समर्थन किया है। यह दूरदर्शी प्रयास एक अंतरक्षेत्रीय हरित ग्रिड का निर्माण करता है जो विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों में अक्षय ऊर्जा के हस्तांतरण को सक्षम बनाता है।”उन्होंने कहा, "भारत जैसा देश, जिसने औसतन हर साल डेढ़ से दो नए मेट्रो बनाए हैं, जिसने पिछले दस वर्षों से सालाना सात नए हवाई अड्डे बनाए हैं, हम भूमध्यसागरीय अर्थव्यवस्थाओं के लिए एक गंभीर भागीदार हो सकते हैं।"

दुनिया में भारत की बढ़ती आर्थिक स्थिति पर बोलते हुए, जयशंकर ने कहा, "आज, भारत पाँचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और इस दशक के अंत तक यह तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकती है।" उन्होंने कहा कि भूमध्य सागर लगभग 600 बंदरगाहों के माध्यम से वैश्विक समुद्री व्यापार में 25% का योगदान देता है, इसलिए अंतर्राष्ट्रीय वाणिज्य के लिए इस क्षेत्र का महत्व अहम है। उन्होंने यह भी कहा कि पारस्परिक लाभ के लिए भूमध्य सागर को हिंद-प्रशांत क्षेत्र से जोड़ना उचित है। पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष को संबोधित करते हुए जयशंकर ने कहा कि इस स्थिति के कारण शिपिंग मार्गों में महत्वपूर्ण व्यवधान उत्पन्न हुए हैं। जयशंकर ने कहा, “पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष ने इन समकालीन पहलों, व्यवधानों और महत्वपूर्ण जलीय मार्गों में से कुछ के बारे में चिंताएँ पैदा की हैं, जिससे जहाजों की परिवहन लागत बढ़ गई है।”

एमपी में ट्रेन हादसा, पटरी से उतरी इंदौर-जबलपुर एक्सप्रेस

07-Sep-2024
भोपाल।   ( शोर संदेश )   मध्य प्रदेश के जबलपुर रेलवे स्टेशन के पास एक बड़ा हादसा होने से बच गया। यहां इंदौर-जबलपुर एक्सप्रेस ट्रेन पलटने से बच गई। दरअसल, शनिवार की सुबह 5:50 बजे ट्रेन जबलपुर स्टेशन के पास पहुंची। तभी ट्रेन के दो कोच पटरी से नीचे उतर गए। हालांकि ट्रेन की स्पीड कम होने की वजह से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। ट्रेन में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। वहीं रेलवे ट्रैक पर आवागमन फिर से शुरू करने का काम किया जा रहा है। रेलवे विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए हैं।
सुबह-सुबह हुआ हादसा
बता दें कि इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस के दो डिब्बे प्लेटफार्म पर पहुंचने से पहले पटरी से उतर गए। इस बारे में जानकारी देते हुए पश्चिम मध्य रेलवे के सीपीआरओ हर्षित श्रीवास्तव ने बताया, "इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस जो इंदौर से आ रही थी और जबलपुर जा रही थी, जब डेड स्टॉप स्पीड पर थी तब उसके दो डिब्बे पटरी से उतर गए। किसी भी यात्री को हानि नहीं हुई है। सभी सुरक्षित हैं और अपने घरों के लिए रवाना भी हो चुके हैं। यह घटना सुबह लगभग 5.50 बजे घटी है जब ट्रेन प्लेटफार्म पर पहुंच रही थी। स्टेशन से लगभग 150 मीटर की दूरी पर यह हादसा हुआ।"

दिल्ली से चलने वाली वंदे भारत ट्रेनों में होंगे ये बदलाव, यात्रियों को मिलेगी ये बड़ी सुविधा

06-Sep-2024
नई दिल्ली। ( शोर संदेश )  देश की सबसे तेज गति से चलने वाली वंदे भारत ट्रेन, आरामदायक सफर की सुविधा के चलते कम समय में ही काफी लोकप्रिय हो गई. यही वजह है कि बीते कुछ समय में वंदे भारत ट्रेनों की संख्या में इजाफा किया गया है, क्योंकि यात्री इससे सफर करने को प्राथमिकता भी दे रहे हैं. हालांकि, अत्यधिक मांग होने के कारण इसमें कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल होता जा रहा है.
खास कर त्योहारों के दिनों में दिल्ली से चलने वाली वंदे भारत ट्रेनों में टिकटों के लिए मारामारी बढ़ जाती है. इसे देखते हुए दिल्ली से देश के विभिन्न शहरों के लिए चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के कोचों में इजाफा करने का फैसला किया गया है. अब जल्दी ही दिल्ली से 20 कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चलेंगी. वर्तमान में आठ और 16 कोच वाली वंदे भारत का संचालन हो रहा है.
130km प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी 20 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन
रेलवे के महाप्रबंधक ने उत्तर रेलवे के अलग-अलग रूट पर अधिक कोच वाली ट्रेनें चलाने की अनुमति दे दी है. कोच बढ़ने से कंफर्म टिकट मिलने में होने वाली परेशानी दूर हो जाएगी. 20 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन का 130 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से अगस्त में मुंबई-अहमदाबाद रूट पर सफल परीक्षण किया गया था. 
उत्तर रेलवे के विभिन्न रूट पर भी अधिकतम गति 130 km प्रति घंटे रखने की अनुमति दी गई है. रेलवे के इस कदम का लाभ दिल्ली और उत्तर रेलवे के अन्य शहरों से वंदे भारत एक्सप्रेस से यात्रा करने वाले यात्रियों को होगा.

ममता बनर्जी को अब राज्यपाल ने दिया बड़ा झटका

06-Sep-2024
कोलकाता। ( शोर संदेश ) पश्चिम बंगाल के गवर्नर आनंद बोस ने कहा कि ममता सरकार की वजह से अपराजिता बिल अभी पेंडिंग हैं. ममता सरकार ने बिल के साथ टेक्निकल रिपोर्ट नहीं भेजी है. टेक्निकल रिपोर्ट के बिना अपराजिता बिल को मंजूरी नहीं मिल सकती है. 
राजभवन की तरफ गुरुवार (5 सितंबर) को जारी बयान कहा गया कि गवर्नर आनंद बोस ममता सरकार के इस रवैये से खुश नहीं हैं. ममता सरकार ने महिलाओं से जुड़े इस बिल को लेकर कोई भी तैयारी नहीं की है. 
ममता सरकार पहले भी करती रही है ऐसा
पहले भी ममता सरकार ऐसा करती रही है. ममता सरकार ने पहले भी विधानसभा से पास हुए कई बिल की टेक्निकल रिपोर्ट राजभवन नहीं भेजी थी, जिस वजह से ये बिल पेंडिंग हो जाते हैं. ममता सरकार बाद में इसका आरोप राजभवन पर लगाती है.
3 सितंबर को ममता सरकार ने पेश किया था एंटी-रेप 
कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर से रेप-मर्डर के बाद राज्य में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे थे. पूरे राज्य में इस मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. जिसके बाद राज्य सरकार ने पश्चिम बंगाल विधानसभा में 3 सितंबर को एंटी-रेप बिल पेश किया था. 
इस बिल के अनुसार, पुलिस को 21 दिन में रेप केस की जांच पूरी करनी है. विधानसभा में बिल के पास होने के बाद इसे राज्यपाल के पास भेजा गया था. यहां से पास होने के बाद बिल को राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा. यहां से मुहर लगने के बाद ही यह बिल कानून में बदल सकेगा.
साधा ममता सरकार पर निशाना
गवर्नर आनंद बोस ने इस बिल को आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और अरुणाचल प्रदेश के बिल की नकल बताया है. उन्होंने कहा कि इस तरह के बिल राष्ट्रपति के पास पहले ही पेंडिंग है. लोगो को धोखा देने के लिए ममता धरना-प्रदर्शनों में भाग ले रही हैं. 
 



kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account