ब्रेकिंग न्यूज

देश-विदेश

पीएम मोदी ने 6 नई वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

15-Sep-2024
जमशेदपुर। ( शोर संदेश )   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को झारखंड में 6 नई वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखा दी है। इससे पहले पीएम मोदी दौरा जमशेदपुर का था, जो रद्द हो गया है। इसके बाद उन्होंने रांची एयरपोर्ट से ही विभिन्न योजनाओं का ऑनलाइन उद्घाटन किया है। भारी बारिश के कारण यह फैसला लिया गया है। इसी वजह से रोड शो को भी रद्द कर दिया गया। पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार झारखंड के तेज विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
पीएम मोदी बोले- झारखंड के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं
झारखंड रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, झारखंड के तेज विकास के लिए हम कृतसंकल्प हैं। आज सुबह करीब 10 बजे टाटानगर में छह ‘वंदे भारत’ को हरी झंडी दिखाने के साथ-साथ कई और परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन का सौभाग्य मिलेगा। इसके अलावा पीएम आवास योजना-ग्रामीण के लाभार्थियों से जुड़े कार्यक्रम का भी हिस्सा बनूंगा।
21,000 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास
पीएम मोदी आज झारखंड में छह वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई है। इसके अलावा वह 21,000 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया है। पीएम के झारखंड दौरे के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पीएम मोदी करीब छह घंटे झारखंड में रहेंगे। पीएम मोदी की सुरक्षा के लिए 3,000 से अधिक पुलिस अधिकारी और जवान तैनात किए गए हैं।
इन रूट्स पर चलेंगी नई वंदे भारत ट्रेनें
पीएम मोदी जिन वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई है, इनमें बरहामपुर-टाटा, राउरकेला-हावड़ा, देवघर-बनारस, हावड़ा-गया और हावड़ा-भागलपुर के बीच चलेंगी। इन नई वंदे भारत ट्रेनों से देवघर में बैद्यनाथ धाम, वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर, कोलकाता में कालीघाट और बेलूर मठ जैसे धार्मिक स्थलों तक तीर्थयात्रियों को जल्दी पहुंचने में मदद मिलेगी। 

100 स्पेशल ट्रेनों का मिला तोहफा, अब दीपावली और छठ पर घर जाने में होगी सुविधा

15-Sep-2024
नई दिल्ली।   ( शोर संदेश )  घर से बाहर रहकर नौकरी व व्यापार करने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है. क्योंकि अब उन्हें दीवाली और छठ पूजा में घर जाने की चिंता नहीं करनी पड़ेगी। इस बार रेलवे ने पहले ही दोनों बड़े त्योहारों पर 100 स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। ताकि किसी को भी ट्रेन में सीट न मिलने की वजह से अपने घर जाने का प्लान कैंसिल करना पडे. यही नहीं जरूरत पड़ने पर ट्रेनों की संख्या बढ़ाने पर भी विचार किया जा सकता है.. आपको बता दें कि दिवाली, दुर्गा पूजा, छठ पूजा के लिए अभी से रेलवे ने एडवांस रिजर्वेश खोल दिये हैं. ताकि किसी भी मुशाफिर को कोई परेशानी न हो.
चलाई जाएंगी ये ट्रेनें 
दक्षिण रेलवे द्वारा संचालित दो विशेष ट्रेनें तीन महीने – सितंबर, अक्टूबर और नवंबर के लिए साप्ताहिक भी चलाई जाएंगी.  रेलवे के मुताबिक ट्रेन संख्या 06090 संतरागाछी से गुरुवार को रात 11:40 बजे वापस आएगी और तीन दिन बाद सुबह 9:00 बजे डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल पर वापस आएगी. 
दिवाली-छठ पर चलेंगी ये स्पेशल ट्रेन
भारतीय रेलवे ने कहा कि इन ट्रेनों के ठहराव में नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, गाडरवारा, नरसिंहपुर, जबलपुर, सिहोरा रोड, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा शामिल हैं.
भारतीय रेलवे ने कहा कि जबलपुर-दानापुर-जबलपुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन में कुल 16 फेरे होंगे. ट्रेन नंबर 01705 एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 23 अक्टूबर से 15 नवंबर तक हर बुधवार और शुक्रवार को शाम 19:35 बजे जबलपुर से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 08:45 बजे दानापुर पहुंचेगी.
ट्रेन नंबर 01706 एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 24 अक्टूबर से 16 नवंबर तक हर गुरुवार और शनिवार को सुबह 11:45 बजे दानापुर से रवाना होगी और अगले दिन आधी रात 00:10 बजे जबलपुर पहुंचेगी. इन ट्रेनों के स्टॉपेज में सिहोरा रोड, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्ज़ापुर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा शामिल हैं.

नाथ संप्रदाय के कार्यक्रम में बोले योगी- ज्ञानवापी ही विश्वनाथ धाम है, इसे मस्जिद कहना दुर्भाग्य है

14-Sep-2024
लखनऊ।  ( शोर संदेश ) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ज्ञानवापी विवाद को लेकर बड़ा बयान दिया है। गोरखपुर विश्वविद्यालय में नाथ पंथ पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में कहा कि दुर्भाग्य से उस ज्ञानवापी को आज लोग दूसरे शब्दों में मस्जिद कहते हैं लेकिन वास्तव में ज्ञानवापी साक्षात विश्वनाथ जी हैं। यही विश्वनाथ धाम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के लिए अस्पृश्यता एक अभिशाप है। यह न केवल साधना के मार्ग की सबसे बड़ी बाधा है बल्कि राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए भी सबसे बड़ी बाधा है। इस बात को यदि देश के लोगों ने समझा होता तो देश गुलाम नहीं होता।

मुख्यमंत्री, शनिवार को दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय और हिन्दुस्तानी एकेडमी उत्तर प्रदेश द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित ‘समरस समाज के निर्माण में नाथपंथ का अवदान’ विषयक दो दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय संगोष्ठी के उद्घाटन सत्र में बोल रहे थे। इस मौके पर सीएम ने तीन पुस्तकों और पत्रिकाओं का विमोचन भी किया। इनमें डॉ. पद्मजा सिंह की नाथपंथ पर लिखित पुस्तक और महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ शोध पीठ की पत्रिका ‘कुंडलिनी’ शामिल हैं। इसके अलावा एक दिव्यांगजन कैंटीन का उद्घाटन भी हुआ। इस कैंटीन का संचालन दिव्यांगजन ही करेंगे।

उन्होंने कहा कि आचार्य शंकर जब अपने अद्यैत ज्ञान से परिपूर्ण होकर आगे की साधना के लिए काशी में आए तो साक्षात भगवान विश्वनाथ ने उनकी परीक्षा लेनी चाहिए। आदिशंकर, जब ब्रह्ममुहूर्त में गंगा स्नान के लिए जा रहे होते हैं तो वह सबसे अछूत कहे जाने वाले एक सामान्य व्यक्ति के रूप में उनके मार्ग में खड़े हो जाते हैं। स्वाभाविक रूप से आदि शंकर के मुंह निकलता है, 'हटो, मेरे मार्ग से हटो।' इस पर सामने से उस सामान्य व्यक्ति के रूप में वह (भगवान विश्वनाथ) एक प्रश्न पूछते हैं कि आप तो अपने आप को अद्यैत ज्ञान के मर्मज्ञ मानते हैं। आप किसको हटाना चाहते हैं। आपका ज्ञान क्या इस भौतिक काया को देख रहा है या इस भौतिक काया के अंदर छिपे हुए ब्रह्म को देख रहा है?

यदि ब्रह्म सत्य है तो जो ब्रह्म आपके अंदर है, वही ब्रह्म मेरे अंदर भी है। इस ब्रह्म सत्य को जानकर यदि आप इस ब्रह्म को ठुकरा रहे हैं तो इसका मतलब आपका यह ज्ञान सत्य नहीं है। आदि शंकर भौचक थे। उन्होंने पूछा कि आप कौन हैं। इस पर उस सामान्य व्यक्ति ने कहा कि जिस ज्ञानवापी की साधना के लिए आप पैरों से चलकर यहां आए हैं, मैं उसका साक्षात स्वरूप विश्वनाथ हूं। तब वह उनके सामने नतमस्तक होते हैं और उन्हें इस बात अहसास होता है कि यह जो भौतिक अस्पृश्यता है वो न केवल साधना के मार्ग की सबसे बड़ी बाधा है बल्कि राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए भी सबसे बड़ी बाधा है। इस बात को यदि देश के लोगों ने समझा होता तो देश गुलाम नहीं होता। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्भाग्य से उस ज्ञानवापी को आज लोग दूसरे शब्दों में मस्जिद कहते हैं लेकिन वास्तव में ज्ञानवापी साक्षात विश्वनाथ जी हैं। संगोष्ठी के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने की। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में इंदिरा गांधी नेशनल ट्राइबल यूनिवर्सिटी, अमरकंटक के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी भी मौजूद रहे।
 

पीएम आवास में हुआ नन्हें मेहमान 'दीपज्योति' का आगमन, गौमाता ने नव वत्सा को दिया जन्म

14-Sep-2024
नई दिल्ली।   ( शोर संदेश )   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है और देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया. वीडियो में प्रधानमंत्री अपने आवास पर एक गाय के बछड़े (नव वत्सा) के साथ दिख रहे हैं.प्रधानमंत्री ने बताया कि इस बछड़े का नाम उन्होंने 'दीपज्योति' रखा है.
प्रधानमंत्री ने पोस्ट करते हुए लिखा, 'हमारे शास्त्रों में कहा गया है - 'गाव: सर्वसुख प्रदा'. लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री आवास परिवार में एक नए सदस्य का शुभ आगमन हुआ है. प्रधानमंत्री आवास में प्रिय गौमाता ने एक नए बछड़े को जन्म दिया है, जिसके माथे पर ज्योति का प्रतीक है. मैंने इसका नाम 'दीपज्योति' रखा है.' 
आपको बता दें कि बताते चलें कि पीएम मोदी के आवास पर पुंगनूर नस्ल की गायें रहती हैं जो आंध्र प्रदेश से ताल्लूक रखती है. इनकी हाइट सिर्फ ढाई से तीन फीट तक होती है. पुंगनूर नस्ल का बछड़ा या बछिया जब पैदा होती है तो उसकी हाइट महज 16 इंच से 22 इंच तक होती है. ये गाय अत्यधिक पौष्टिक दूध देती है.

लद्दाख की गलवान वैली सहित चार इलाकों से पीछे हटी चीनी सेना

14-Sep-2024
नई दिल्ली।  ( शोर संदेश )  चीनी सेना गलवान घाटी सहित चार इलाकों से पीछे हट गई है. चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि हम भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देना चाहते हैं. चीनी सेना ने लद्दाख के गलवान से अपने पैर पीछे कर लिए हैं. चीनी सेना गलवान सहित चार क्षेत्रों से पीछे हट गई है. चीन के विदेश मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी. बता दें, शुक्रवार को भारत के एनएसए अजित डोभाल ने चीनी विदेश मंत्री से रूस में मुलाकात की थी, जिसके बाद चीनी सेना पीछे हट गई. 
क्या बोला चीनी विदेश मंत्रालय
चीनी विदेश मंत्रालय ने बताया कि रूस में हुई बैठक के दौरान दोनों देश द्विपक्षीय संबंधों में सुधार के लिए मिलकर काम करने के लिए सहमत हुए हैं. चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने कहा कि दोनों सेनाएं चार क्षेत्रों से पीछे हटी हैं. सीमा पर स्थिति नियंत्रण में है. चीनी विदेश मंत्रालय ने बताया कि चीन-भारत संबंधों में स्थिरता रहे, यह दोनों देशों के मौलिक और दीर्घकालिक हित में है। क्षेत्रीय शांति और विकास के लिए यह जरूरी है. उन्होंने आगे कहा कि रूस में हुई बैठक के दौरान समझ और विश्वास को बढ़ाने, संचार बढ़ाने और द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के सहमति बनी है. 
राष्ट्रपति पुतिन से भी मिले डोभाल
चीनी विदेश मंत्री के अलावा, एनएसए अजित डोभाल ने आज रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी मुलाकात की. सेंट पीटर्सबर्ग के कॉन्स्टेंटिनोवस्की पैलेस में उनकी बातचीत हुई. चर्चा के दौरान, पुतिन ने भारत और रूस के बीच द्विपक्षीय संबंधों में सुरक्षा मुद्दों के महत्व को रेखांकित किया. उन्होंने क्षेत्र में संवाद बनाए रखने के लिए भारत का धन्यवाद भी किया. इस दौरान, पुतिन ने प्रस्ताव दिया कि ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक आयोजित की जाए. बता दें, कजान में 22 अक्टूबर को सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

ऑनलाइन ट्रेडिंग घोटाला मामले में दर्ज 32 मामले सीबीआई को स्थानांतरित

14-Sep-2024
गुवाहाटी।     ( शोर संदेश )  असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि शुक्रवार को मंत्रिमंडल ने ऑनलाइन ट्रेडिंग घोटाले के संबंध में दर्ज 32 मामलों को जांच के लिए सीबीआई को स्थानांतरित करने का फैसला किया है। मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए शर्मा ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ इस मामले पर चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया है।
उन्होंने कहा कि कुछ प्रक्रियाओं के कारण मामलों को सीबीआई को स्थानांतरित करने में लगभग एक महीने का समय लगेगा। सीएम ने कहा कि 20 वर्ष से अधिक उम्र के पुरुष और महिलाएं इन कंपनियों का प्रचार करते हैं। इन कंपनियों ने लोगों से शेयर बाजार में निवेश करने पर भारी रिटर्न देने का दावा करते हुए करोड़ों रुपये जुटाए। इसके बाद कंपनियां निवेशकों का भुगतान नहीं कर सकीं।
 

मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर को तीन खानदानों ने बर्बाद किया

14-Sep-2024
नई दिल्ली.    ( शोर संदेश )  जम्मू-कश्मीर चुनाव से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने डोडा रैली में महबूबा मुफ्ती और उमर उब्दुल्ला पर जमकर निशाना साधा. पीएम मोदी ने मंच से जो कुछ कहा उससे कश्मीर के दोनों बड़े घरानों की इन चुनावों में पॉलिटिकल मंशाओं पर पानी फेर दिया है. उमर अब्दुल्ला ने हाल ही में यह बयान दिया था कि वो कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाकर रहेंगे. महबूबा भी आर्टिकल-370 हटाए जाने को लेकर बीजेपी के खिलाफ आग उगलती रही हैं. रैली ने पीएम नें खुद ही यह कह दिया कि जम्मू-कश्मीर को वो पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने का काम करेंगे. पीएम ने इसे मोदी की गारंटी बताया.

जम्मू-कश्मीर चुनाव 18 सितंबर को होने हैं. मंच से पीएम ने कहा, ‘जम्मू कश्मीर में रहने वाला कोई भी व्यक्ति चाहे वो किसी भी मजहब का हो, किसी भी वर्ग का हो, भाजपा की प्राथमिकता है आपके हर अधिकार की रक्षा. ये मोदी की गारंटी है. जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देने का काम भी भाजपा सरकार ही करेगी, लेकिन आपको ऐसे लोगों से सावधान रहना है, जो अपने स्वार्थ के लिए आपका अधिकार छीनते रहे हैं.’ बता दें कि इन चुनावों में महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला घाटी से आर्टिकल-370 हटाए जाने को सबसे बड़ा मुद्दा बना रहे हैं. इस मसले पर दोनों दल खुद को लोगों का सबसे बड़ा हितेशी बताने की कोशिश में लगे हैं.

पीएम ने जम्मू-कश्मीर चुनाव की रैली में यह माना कि जम्मू-कश्मीर के लोगों का यह हक है कि राज्य को पूर्ण राज्य का दर्जा मिले. पीएम ने कहा, ‘जम्मू कश्मीर का इस बार का विधानसभा चुनाव तीन खानदानों और जम्मू-कश्मीर के नौजवानों के बीच में है. एक खानदान कांग्रेस का है, एक खानदान नेशनल कॉन्फ्रेंस का है, एक खानदान पीडीपी का है। जम्मू-कश्मीर में इन तीन खानदानों ने मिलकर आप लोगों के साथ जो किया है वो किसी पाप से कम नहीं है। पीएम ने कहा कि आप याद करिए वो समय, जब दिन ढलते ही यहां अघोषित कर्फ्यू लग जाता था. हालत ये थे कि तब कांग्रेस की केंद्र सरकार के गृहमंत्री तक लाल चौक जाने से डरते थे. जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद अब अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है. पिछले 10 साल में यहां जो बदलाव आया है, वो किसी सपने से कम नहीं है.
 

'आप बारिश में प्रदर्शन कर रहे, मैं सो नहीं पा रही...' प्रोटेस्ट कर रहे डॉक्टरों से मिलकर बोलीं ममता बनर्जी

14-Sep-2024
कोलकाता।   ( शोर संदेश )  कोलकाता के आरजी कर हॉस्पिटल में रेप के बाद मर्डर मामले को लेकर डॉक्टर पिछले 33 दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. इसी बीच शनिवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं आपके विरोध को सलाम करती हूं. मैं एक छात्र नेता थी. कल रात (शुक्रवार) बहुत भारी बारिश हुई. आप सो नहीं पाए, न ही मैं. यह 33 दिनों से जारी है.
जब आप सोते हैं तो हम जागते हैं. मेरी पोस्ट नहीं, आप लोगों की पोस्ट बड़ी है. मैं शुक्रवार रात सो नहीं पाई क्योंकि आप सभी ने इस भारी बारिश में विरोध प्रदर्शन किया. आपने बहुत तकलीफ़ उठाई है. अगर आप प्रदर्शन खत्म करना चाहते हैं, तो मैं अपने अधिकारियों से बात करूंगी और आपकी मांगों का अध्ययन करूंगी.
मैं आपकी सभी मांगों पर विचार करूंगी. मैं सीबीआई से कहूंगी कि अपराधी को फांसी दें. अगर आप काम पर वापस लौटना चाहते हैं, तो मैं वादा करती हूं कि मैं आपकी मांगों का अध्ययन करूंगी. मैं आपकी मांगों पर विचार करूंगी. ऐसे में मैं आपसे अनुरोध करती हूं कि मुझे कुछ समय दें.
अगर आप मुझे कुछ समय देंगे तो मैं आपकी मांगों पर फिर से विचार करूंगी. मैं उन रातों में सो नहीं पाई जब आप सड़कों पर थे. मैं आपको यह बताने आई हूं कि कृपया ऐसा न करें. मैं आपसे वादा करती हूं कि हम आपकी मांगों को पूरा करेंगे. मैं सीबीआई से पूछूंगी और अनुरोध करूंगी. अगर आपको मुझ पर भरोसा है तो कृपया मुझे कुछ समय दें. अगर मैं किसी को दोषी पाऊंगी तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करूंगी. 

जिसके सामने जमीन पर बैठ गए पीएम मोदी, वो साढ़े चार फिट का नवदीप कौन है?

13-Sep-2024
नई दिल्ली।   ( शोर संदेश )  जिसके सामने जमीन पर बैठ गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आखिर वह साढ़े चार फिट का नवदीप सिंह कौन है, इसे जानने के लिए ज्यादातर भारतीय फैंस के मन में उत्सुकता है. पेरिस पैरालंपिक में भाला फेंक एफ 41 स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतने के बाद नवदीप सिंह ने आक्रामक तेवर दिखाए जिसके बाद से ही वह फेमस हो गए हैं. नवदीप सिंह को बचपन से ही बौनापन के कारण लोगों के कड़वे कमेंट्स का सामना करना पड़ा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अपने आवास पर भारत के पैरालंपियन खिलाड़ियों से मुलाकात की और उन्हें रिकॉर्ड 29 पदक जीतने के लिए बधाई दी.
जमीन पर बैठ गए पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवदीप सिंह से बातचीत के दौरान भावुकता के साथ विनम्रतापूर्वक टोपी स्वीकार करने के लिए फर्श पर बैठ गए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसा कर सभी देशवासियों का दिल जीत लिया है. कम लंबाई के कारण एफ41 वर्ग में प्रतिस्पर्धा करने वाले नवदीप सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपने उस हाथ पर हस्ताक्षर करवाए जिसका इस्तेमाल वह भाला फेंकने के लिए करते हैं. बता दें कि छोटे कद से पीड़ित नवदीप सिंह को हरियाणा के पानीपत जिले में अपने गांव में प्रशिक्षण की सामान्य कठिनाइयों के साथ लोगों के क्रूर तानों का भी सामना करना पड़ता था.
आयकर विभाग में निरीक्षक के रूप में काम 
नवदीप सिंह ने 10 साल की उम्र में अपनी एथलेटिक यात्रा शुरू की, राष्ट्रीय नायक नीरज चोपड़ा से प्रेरित होने के बाद भाला फेंक में पहचान पाने से पहले उन्होंने कुश्ती और दौड़ में हाथ आजमाया. नवदीप सिंह आयकर विभाग में निरीक्षक के रूप में काम कर रहे हैं. मौजूदा समय में नवदीप बेंगलुरु में पोस्टेड हैं. गोल्ड मेडल  विजेता भाला फेंक पैरा-थ्रोअर नवदीप सिंह कहते हैं, 'देश लौटने के बाद अच्छा लग रहा है क्योंकि हमें जो समर्थन और सम्मान मिल रहा है - साथ ही लोग पैरा-एथलीटों को पहचान रहे हैं और हमें उचित सम्मान दे रहे हैं. यह (प्रधानमंत्री मोदी के साथ) एक अच्छी मुलाकात थी, उन्होंने हमें बधाई दी. उन्होंने हमें प्रेरित किया- इस सफलता से उत्साहित न होने और भविष्य में और अधिक पदकों के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए.'

'सील की जाएगी अवैध निर्माण वाली मस्जिद', हिमाचल के मंडी में जबरदस्त बवाल के बाद डिप्टी कमिश्नर का ऐलान

13-Sep-2024
शिमला।  ( शोर संदेश )   हिमाचल प्रदेश के मंडी में अवैध मस्जिद निर्माण को लेकर विभिन्न हिंदू संगठन शुक्रवार को रैली निकाल रहे हैं. ये प्रदर्शन रैली मंडी शहर से सकोडी चौक की ओर बढ़ रही है. 
हिंदू संगठनों की इस रैली के मद्देनजर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछार भी की. बता दें कि कंगना रनौत मंडी से ही बीजेपी सांसद हैं.
हिंदू संगठनों की प्रदर्शन रैली जेल रोड स्थित सकोडी चौक के पास पहुंचने वाली है. पुलिस ने इस चौक पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है. यहां पुलिस ने पूरी तरह से बैरिकेडिंग की है.
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि मंडी में अवैध निर्माण की बात सामने आई है. मस्जिद विवाद को लेकर कमेटी बनेगी. यह शांति प्रिय राज्य है, जहां सभी धर्मों का सम्मान होता है. किसी भी धर्म और जाति को ठेस नहीं पहुंचाई जाएगी. हमारी सरकार कानून के अनुसार कार्रवाई करेगी. अवैध निर्माण स्वीकार्य नहीं है. लेकिन अवैध निर्माण को लेकर भी कानून के दायरे में कार्रवाई होगी.
सीएम सुक्खू ने कहा कि हम चाहते हैं कि विधानसभा स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर एक समिति बनाए और स्थानीय विवादों का निपटारा करे. स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर एक समिति बनाए जाएगी. बाहर से आकर लोग अवैध निर्माण कर लेते हैं, जिससे लोगों को भी दिक्कत होती है. हिमाचल प्रदेश में प्रदर्शन होते रहते हैं. इनमें कुछ नया नहीं है. हम शिमला मस्जिद मामले में भी कानून के अनुरूप कार्रवाई करेंगे.

शिमला में भी हुआ था इसी तरह का प्रदर्शन

शिमला के संजौली इलाके में मस्जिद परिसर में अवैध निर्माण को लेकर हिंदू संगठनों और स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था. इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिसकर्मियों से झड़प भी हुई थी. प्रदर्शनकारियों ने मस्जिद की ओर मार्च करते हुए 'हिमाचल ने ठाना है, देवभूमि को बचाना है' और 'भारत माता की जय' जैसे नारे लगाए थे. इस दौरान पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोकने की कोशिश की थी, जिसे लोगों ने तोड़ दिया और आगे बढ़ने लगे थे. पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए वाटर कैनन चलाया और लाठीचार्ज किया था.



kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account