ब्रेकिंग न्यूज

देश-विदेश

30 उड़ानों में फिर बम की धमकी, तीन उड़ानों की करानी पड़ी इमर्जेंसी लैंडिंग

23-Oct-2024
नई दिल्ली। ( शोर संदेश )  इंडिगो, विस्तारा और एयर इंडिया की 30 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में सोमवार रात फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकियों के बाद जेद्दा जाने वाली इंडिगो की तीन उड़ानों को सऊदी अरब और कतर के हवाई अड्डों पर भेजा गया। एक सप्ताह में भारतीय एयरलाइंस की ओर से संचालित 120 से अधिक उड़ानों को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने कहा, धमकियां भले ही फर्जी हैं, लेकिन हम इन्हें हल्के में नहीं ले सकते। ऐसी धमकी देने वालों के लिए कड़ी सजा सुनिश्चित करने के लिए विमान सुरक्षा नियमों में बदलाव किया जाएगा।
सीआरपीएफ के स्कूलों को भी धमकी
दिल्ली में सीआरपीएफ स्कूल के पास बम विस्फोट के बाद ईमेल के जरिए देश के अन्य राज्यों में सीआरपीएफ स्कलों में बम विस्फोट की धमकी दी गई है। इनमें दो स्कूल दिल्ली और एक हैदराबाद में बताया गया है। माना जा रहा है कि यह ईमेल किसी ने दहशत फैलाने के लिए किया है। उधर दिल्ली बम धमाके को लेकर अभी तक सुरक्षा एजेंसियां कुछ ठोस जानकारी हासिल नहीं कर पाईं।

मथुरा में मोहन भागवत और सीएम योगी के बीच अहम मुलाकात, ढाई घंटे तक हुई बातचीत

23-Oct-2024
लखनऊ।  ( शोर संदेश )   उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार शाम को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत से मुलाकात की. दोनों प्रमुख नेताओं के बीच ये अहम मुलाकात मथुरा के गौतम कुटीर में हुई. इसके अलावा सीएम योगी ने सप्त कुटीर में आरएसएस महासचिव दत्तात्रेय होसबोले से भी मुलाकात की. इस दौरान सीएम योगी करीब ढाई घंटे तक सप्त कुटीर में रुके. 
संघ प्रवक्ता के मुताबिक, योगी आदित्यनाथ और मोहन भागवत के बीच कुछ राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की. इसके अलावा उन्होंने गौतम कुटीर के मुद्दों के बारे में भी बातचीत की, जहां पर भागवत ठहरे हुए हैं. 
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, आरएसएस के अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पहले आदित्यनाथ ने महासचिव दत्तात्रेय होसबले से भी मुलाकात की और सप्त कुटीर में ढाई घंटे से अधिक समय तक रहे. आरएसएस की इस दो दिवसीय बैठक के दौरान संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी कई समसामयिक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी और भविष्य की योजनाएं तैयार होंगी. 
मथुरा के परखम गांव में होगी राष्ट्रीय बैठक
संगठन द्वारा 10 अक्टूबर को अपनी वेबसाइट पर अपलोड किए गए एक बयान के अनुसार, मंदिर शहर के पास परखम गांव में होने वाली इस बैठक में "संगठनात्मक लक्ष्यों" पर भी चर्चा की जाएगी, जिन्हें अगले साल तक हासिल किया जाना है, जब आरएसएस अपनी स्थापना के 100 साल पूरे करेगा.  
25-26 अक्टूबर को होगी आरएसएस की बैठक
आरएसएस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सुनील आंबेकर ने एक बयान में कहा कि इस साल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक 25 और 26 अक्टूबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ब्रज प्रांत में मथुरा के पास परखम गांव में होने जा रही है.  
उन्होंने कहा कि आरएसएस की 46 प्रांतीय इकाइयों के सभी प्रमुखों, महासचिवों और 'प्रचारकों' के बैठक में भाग लेने की उम्मीद है. आंबेकर ने बताया कि इस बैठक में आरएसएस प्रमुख भागवत, महासचिव दत्तात्रेय होसबले, सभी संयुक्त महासचिव और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के अन्य सदस्य मौजूद रहेंगे.

यूपी में दिवाली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों को मिलेगा बोनस

23-Oct-2024
नई दिल्ली।  ( शोर संदेश )  उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने दिवाली से पहले अपने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देने का ऐलान किया है. योगी सरकार ने ऐलान किया है कि दिवाली के मौके पर पूर्णकालिक अराजपत्रित राज्य कर्मचारियों, राज्य निधि से सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, स्थानीय निकायों, जिला पंचायतों और राजकीय विभागों के कार्य प्रभारित अधिष्ठान के कर्मचारियों व दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को बोनस दिया जाएगा. इसे लेकर सीएम योगी के आधिकारिक एक्स हैंडल से एक पोस्ट भी किया है. 
यूपी सरकार ने सीएम योगी के एक्स हैंडल से बोनस दिए जाने का ऐलान किया. उन्होंने इस पोस्ट में लिखा कि UPCM @myogiadityanath ने प्रदेश के समस्त पूर्णकालिक अराजपत्रित राज्य कर्मचारियों, राज्य निधि से सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, स्थानीय निकायों, जिला पंचायतों और राजकीय विभागों के कार्य प्रभारित अधिष्ठान के कर्मचारियों तथा दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को वर्ष 2023-2024 के लिए बोनस प्रदान करने का सहर्ष निर्णय लिया है.

यूपी उपचुनाव के लिए कांग्रेस को मनाने में जुटी सपा, अब 3 सीटें का ऑफर

23-Oct-2024
उत्तर प्रदेश में विधानसभा उपचुनावों में सीट के बंटवारे पर अभी तक समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच आम सहमति नहीं बन पाई है. दोनों पार्टियों के बीच लगातार खींचतान चल रही है. इस बीच बड़ी खबर सामने आई है कि सपा और कांग्रेस के बीच आम सहमति बनते हुए दिखाई दे रही है. सपा ने कांग्रेस को एक और सीट ऑफर की है, जिसके बाद कहा जा रहा है कि कांग्रेस सूबे में इंडिया गठबंधन के तहत तीन सीटों पर चुनाव लड़ सकती है.
यूपी विधानसभा उपचुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस से सपा संपर्क में है. कांग्रेस को गाजियाबाद के बाद फूलपुर विधानसभा सीट भी मिल सकती है. सपा के इस तीसरे सीट के ऑफर के बाद आज कांग्रेस इस मसले पर मंथन करेगी, जिसके बाद वह अपना फैसला लेगी. इससे पहले सपा की ओर से कांग्रेस को दो सीटों का ऑफर दिया गया था, जिसमें गाजियाबाद और खैर शामिल थी, जबकि कांग्रेस लगातार पांच सीटों की मांग करती आ रही है.
कांग्रेस का दावा, यूपी में एकसाथ लड़ेंगे
हालांकि कांग्रेस ने दावा किया है कि उसका सपा के साथ सीट बंटवारे को लेकर बातचीत का रिजल्ट जो भी रहे लेकिन वह इस उपचुनाव में एकसाथ मैदान में उतरेगी. बीते दिन यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए कहा, ‘सपा के साथ सीट बंटवारे की बातचीत का नतीजा चाहे जो भी हो, इंडिया ब्लॉक एकजुट होकर उपचुनाव लड़ेगा.’ दरअसल, समाजवादी पार्टी पहले ही 7 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार चुकी है, जिसमें करहल, सीसामऊ, फूलपुर, मिल्कीपुर, कटेहरी, मझवान और मीरापुर शामिल है. यूपी में उपचुनाव मिल्कीपुर (अयोध्या) को छोड़कर नौ सीटों पर हो रहे हैं.
महाराष्ट्र में सपा चाहती है 12 सीटें
समाजवादी पार्टी भी कह चुकी है कि कांग्रेस के साथ उसका समझौता आखिरी हो गया. 10 में से कांग्रेस 2 सीटों, खैर (अलीगढ़) और गाजियाबाद पर वह चुनाव लड़ेगी, जबकि बाकी आठ सीटों पर सपा अपने प्रत्याशी उतारेगी. हालांकि अब समाजवादी पार्टी का मन बदला है और उसने कांग्रेस को एक और सीट का ऑफर दे दिया. सियासी गलियारों में चर्चा है कि सपा इस ऑफर का फायदा महाराष्ट्र में उठाना चाहती है. वह इंडिया गठबंधन के तहत महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 12 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है. यही वजह है कि सपा यूपी में कांग्रेस को संतुष्ट करने के बाद महाराष्ट्र में तवज्जो चाहती है. 

बीजेपी, एकनाथ शिंदे और अजित पवार इतनी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव, महायुति में फाइनल हुआ सीटों का बंटवारा?

23-Oct-2024
मुंबई।   ( शोर संदेश ) महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए सत्ताधारी गठबंधन महायुति में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला लगभग फाइनल माना जा रहा है. सूत्रों की मानें तो बीजेपी इस बार 153 से 156  सीटों पर चुनाव लड़ेगी. वहीं, एकनाथ शिंदे की शिवसेना के खाते में 78 से 80 आएंगी. इसके अलावा, अजित पवार की एनसीपी को 53 से 55 सीटें मिलेंगी.
महाराष्ट्र में कुल 288 विधानसभा सीटें हैं. यहां बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी गठबंधन की सरकार है, जिसे महायुति गठबंधन कहा जाता है. साल 2019 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने सबसे ज्यादा 105 सीटें जीती थीं. मौजूदा समय में बीजेपी के 103 विधायक हैं. शिवसेना के पास 40 विधायक और एनसीपी के पास 43 विधायक हैं. 
एमवीए सीट शेयरिंग भी फाइनल
महाराष्ट्र के विपक्षी गठबंधन महा विकास अघाड़ी में भी सीट शेयरिंग पर फाइनल फैसला लगभग आ गया है. हालांकि, अभी औपचारिक रूप से ऐलान होना बाकी है. सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस 103-108 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है. वहीं, उद्धव ठाकरे की शिवसेना यूबीटी के खाते में 90-95 सीटें आ सकती हैं. इसके अलावा, शरद पवार गुट की एनसीपी (एसपी) 80-85 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है. 
महाराष्ट्र चुनाव के लिए बीजेपी कैंडिडेट लिस्ट जारी
इस बीच बीजेपी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी करते हुए 99 कैंडिडेट के नाम का ऐलान किया है. रविवार (20 अक्टूबर) को जारी हुई लिस्ट में महिला उम्मीदवारों की भी काफी संख्या है. 
इसके अलावा, बीती रात ही एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने 45 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा करते हुए अपनी पहली लिस्ट जारी की है. इसमें सीएम एकनाथ शिंदे का भी नाम है. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे कोपरी पाचपाखाडी सीट से चुनावी मैदान में उतरने वाले हैं. 
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 
महाराष्ट्र की कुल 288 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में मतदान होने हैं. चुनाव आयोग द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक, 20 नवंबर को सभी सीटों पर एक साथ वोटिंग होगी. इसके बाद 23 नवंबर को मतगणना के बाद चुनावी नतीजों की घोषणा की जाएगी.

 


आजसू को 10 सीट, जेडीयू को 2 और एलजेपी को 1... झारखंड एनडीए में हुआ सीटों का बंटवारा

18-Oct-2024

झारखंड। विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए के सीटों का बंटवारा हो गया है. आजसू 10 सीटों पर लड़ेगी जबकि जेडीयू को 2 सीट दी दी गई है. वहीं चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी को चतरा की एक सीट दी गई है बाकी 68 सीटों पर बीजेपी चुनाव लड़ेगी.

केंद्रीय मंत्री और झारखंड के लिए भाजपा के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "झारखंड में भाजपा, ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (एजेएसयू), जनता दल (यूनाइटेड) और लोक जनशक्ति पार्टी मिलकर चुनाव लड़ेंगे. सीट बंटवारे पर भी सहमति बन गई है और जल्द ही उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी...
असम के मुख्यमंत्री और झारखंड बीजेपी चुनाव सह प्रभारी हेमंत बिस्व सरमा ने कहा कि चुनाव पीएम मोदी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा. बीजेपी 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और आजसू को 10 सीटें दी गई हैं.
दो चरणों में होगी वोटिंग
झारखंड में दो चरणों में मतदान होगा और 23 नवंबर को नतीजे आएंगे. पहले चरण में 13 नवंबर को 43 सीटों पर वोटिंग होगी और दूसरे चरण में 20 नवंबर को 38 सीटों पर मतदान होगा. इसके बाद 23 नवंबर को मतगणना होगी. चुनाव आयोग के मुताबिक, झारखंड में कुल मतदाता की संख्या 2,55,18,642 हैं, जिसमें पुरुष मतदाता की संख्या 1,29,97,325 है, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1,25,20,910 है. यानी महिलाओं की सहभागिता बढ़ी है.
झारखंड में कितनी सीटों की फाइट
छोटा नागपुर के पठार पर जंगलों से आच्छादित झारखंड में विधानसभा की कुल 81 सीटों के लिए चुनाव होने हैं. विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने के लिए जादुई आंकड़ा 42 सीटों का है. पिछले यानि 2019 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो 30 सीटें जीतकर जेएमएम सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी।

 


'पांच करोड़ दो या बाबा सिद्दीकी जैसा हश्र भुगतो...', पुलिस को सलमान के लिए मिला धमकी भरा संदेश

18-Oct-2024
मुंबई। मैसेज भेजने वाले ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के हवाले से कहा है कि अगर सलमान खान जिंदा रहना चाहते हैं और लॉरेंस बिश्नोई गैंग से दुश्मनी खत्म करना चाहते हैं तो उन्हें पांच करोड़ रुपये देने होंगे।
मुंबई ट्रैफिक पुलिस को सलमान खान के लिए लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से धमकी मिली है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर मैसेज भेजा है। इसमें सलमान खान से पांच करोड़ रुपये की मांग की गई है। मैसेज भेजने वाले ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के हवाले से कहा है कि अगर सलमान खान जिंदा रहना चाहते हैं और लॉरेंस बिश्नोई गैंग से दुश्मनी खत्म करना चाहते हैं तो उन्हें पांच करोड़ रुपये देने होंगे। इसे हल्के में लेने की गलती न करें। मैसेज में कहा गया कि अगर उन्होंने पैसे नहीं दिए तो उनका हाल बाबा सिद्दीकी से बुरा होगा। मुंबई पुलिस ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मामले में मुंबई पुलिस ने वर्ली पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज किया है। 
पहले भी लॉरेंस बिश्नोई से मिल चुकी है सलमान को धमकी
अप्रैल महीने से ही सलमान लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर हैं। इस मामले को लेकर अभिनेता 4 जून को मुंबई पुलिस के सामने एक बयान भी दर्ज करा चुके हैं। इस बयान के मुताबिक लॉरेंस बिश्नोई  ने अपने गिरोह के सदस्यों की मदद से उनके घर के बाहर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। अभिनेता के मुताबिक वे उन्हें और उनके मेरे परिवार के लोगों को मारने की योजना बना रहे थे। मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद पुलिस ने चार्जशीट में दावा किया था कि चलॉरेंस ने सलमान को मारने के लिए छह लोगों को 20 लाख रुपये दिए थे। गैंग ने अभिनेता सलमान खान को मारने के लिए 25 लाख रुपये की सुपारी ली थी। 

 


पाकिस्तान का टूट गया घमंड! नवाज शरीफ ने भारत से रिश्ते शुरू करने की लगाई गुहार, कहा- हमने 70 साल लड़ते बिता दिए...

18-Oct-2024
इस्लामाबाद : भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर का पाकिस्तान का दौरा करने के बाद पाकिस्तान के सुर बदले नजर आ रहे हैं। पाकिस्तान की सत्ताधारी पार्टी पीएमएल-एन के नेता नवाज शरीफ ने तो भारत के साथ रिश्तों को सुधारने की सार्वजनिक तौर पर अपील कर डाली। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने तो यहां तक कह दिया कि भारत और पाकिस्तान को अब अतीत को भुलाकर आगे की तरह देखना चाहिए और अच्छे पड़ोसियों की तरह रहना चाहिए। शरीफ की इस टिप्पणी को भारत से रिश्तों को सुधारने की पहल के रूप में देखा जा रहा है।
गुरुवार को भारतीय पत्रकारों के एक समूह के साथ बातचीत में तीन बार प्रधानमंत्री रह चुके और सत्तारूढ़ पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एन) के अध्यक्ष ने जयशंकर की यात्रा को ‘अच्छी शुरुआत’ बताया। दिसंबर 2015 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लाहौर की अचानक यात्रा की सराहना करते हुए शरीफ ने कहा कि वह दोनों देशों के बीच संबंधों में 'लंबे समय से जारी ठहराव' से खुश नहीं हैं और उम्मीद जतायी कि दोनों पक्षों को सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ना चाहिए। नवाज (74) ने कहा, 'हम अपने पड़ोसियों को नहीं बदल सकते, न ही पाकिस्तान और न ही भारत। हमें अच्छे पड़ोसियों की तरह रहना चाहिए।'
दोनों देश के बीच पुल बनना चाहते हैं नवाज
जब उनसे पूछा गया कि क्या दोनों देशों के बीच ‘सेतु’ बनाने की आवश्यकता है, तो उन्होंने कहा, 'मैं यही भूमिका निभाने का प्रयास कर रहा हूं।' जयशंकर शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सम्मेलन में भाग लेने के लिए करीब 24 घंटे की यात्रा पर इस्लामाबाद पहुंचे। दोनों देशों के संबंधों में जारी तनाव के बीच पिछले नौ वर्षों में भारत के विदेश मंत्री का पाकिस्तान का यह पहला दौरा था।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के बड़े भाई नवाज ने कहा, 'चीजें इसी तरह आगे बढ़नी चाहिए। हम चाहते थे कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आएं, लेकिन यह अच्छा हुआ कि भारतीय विदेश मंत्री आए। मैंने पहले भी कहा है कि हमें अपनी बातचीत के क्रम को आगे बढ़ाना चाहिए।'
'70 साल लड़ते हुए बिता दिए'
उन्होंने कहा, 'हमने 70 साल इसी तरह (लड़ाई करते हुए) बिताए हैं और हमें इसे अगले 70 सालों तक नहीं चलने देना चाहिए। हमने (पीएमएल-एन की सरकारों ने) इस रिश्ते को चलने देने के लिए कड़ी मेहनत की है। दोनों पक्षों को बैठकर चर्चा करनी चाहिए कि आगे कैसे बढ़ना है।' एससीओ सम्मेलन के दौरान भारतीय और पाकिस्तानी विदेश मंत्रियों के बीच कोई द्विपक्षीय बैठक नहीं हुई। हालांकि, पाकिस्तानी प्रतिष्ठान के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि जयशंकर की यात्रा से दोनों देशों के रिश्तों में लंबे समय से जमी बर्फ पिघली है।

ओबीसी से 5 मंत्री, दलितों को भी सम्मान; नायब सिंह सैनी की कैबिनेट में जाट की कितनी हिस्सेदारी

18-Oct-2024
नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव की राजनीति में भाजपा ने जाट बनाम गैर जाट की लड़ाई के सहारे कांग्रेस को पछाड़ा। इसका असर नए नवेले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की कैबिनेट में भी देखने को मिल रही है। भाजपा ने 13 सदस्यीय नई कैबिनेट में जातिगत समीकरण और क्षेत्रों के प्रतिनिधित्व को संतुलित करने की कोशिश की है। पार्टी के ओबीसी चेहरे सैनी के साथ भाजपा ने दलित, जाट, ब्राह्मण, अहीर, पंजाबी, गुर्जर, बनिया और राजपूत समुदायों से मंत्रियों को शामिल किया है।
सात बार के विधायक अनिल विज, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की बेटी आरती राव सिंह (अटेली विधायक) और पूर्व सीएम बंसीलाल की पोती श्रुति चौधरी (तोशाम विधायक) को मंत्री बनाकर हरियाणा के महत्वपूर्ण राजनीतिक खिलाड़ियों, परिवारों और क्षेत्रों को मंत्रिमंडल में जगह मिली है।
पांच ओबीसी मंत्रियों को कैबिनेट में जगह मिली है। नायब सिंह सैनी के अलावा अन्य ओबीसी मंत्रियों में बादशाहपुर विधायक राव नरबीर सिंह, बरवाला विधायक रणबीर सिंह गंगवा, तिगांव विधायक राजेश नागर और आरती राव सिंह शामिल हैं। रणबीर सिंह गंगवा कुम्हार समुदाय से हैं। वहीं, आरती और नरबीर अहीर हैं। राजेश नागर गुर्जर हैं।
आरती और नरबीर को कैबिनेट में शामिल करने को दक्षिण हरियाणा को अधिक प्रतिनिधित्व देने के भाजपा के प्रयास के रूप में भी देखा जा रहा है। इस इलाके ने 2014 से पार्टी की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
हरियाणा की आबादी का एक चौथाई हिस्सा जाट समुदाय का है। यह समुदाय कांग्रेस के पीछे मजबूती से खड़ा है। इस समुदाय से भी कैबिनेट में दो मंत्री हैं। श्रुति चौधरी और पानीपत ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा को मंत्री बनाया गया है। ढांडा और बल्लभगढ़ विधायक मूलचंद शर्मा पिछले सैनी कैबिनेट में मंत्री थे। उनमें से सिर्फ एक को रखा गया और नया चेहरा दिया गया।
दलितों को भी सम्मान
भाजपा को जब जाट ने नकार दिया तो भगवा पार्टी ने सारा ध्यान दलितों को साधने पर लगाया। नरवाना विधायक कृष्ण बेदी और इसराना विधायक कृष्ण लाल पंवार चुनाव जीतने में सफल रहे। दलितों भाजपा ने काफी तरजीह दी है। इसलिए भाजपा ने शपथ ग्रहण के लिए वाल्मीकि जयंती का दिन चुना। सैनी ने शपथ लेने से पहले पंचकूला में वाल्मीकि मंदिर का दौरा किया।
2014 में मनोहर लाल खट्टर के सीएम बनने के बाद से पंजाबी समुदाय, जो भाजपा के लिए एक प्रमुख वोट बैंक रहा है, को भी सात बार के विधायक अनिल विज के रूप में समायोजित किया गया है। उन्हें प्रमुख विभाग मिलने की संभावना है। कैबिनेट में गोहाना विधायक अरविंद शर्मा और पलवल विधायक गौरव गौतम के रूप में दो ब्राह्मण हैं। फरीदाबाद विधायक विपुल गोयल को कैबिनेट में शामिल करके एक बनिया को भी जगह मिली है। रादौर विधायक श्याम सिंह राणा को कैबिनेट में जगह मिली है, जो कि राजपूत हैं।

 


हरियाणा में तीसरी बार बीजेपी सरकार, नायब सैनी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

17-Oct-2024
पंचकूला ( शाेर संदेश ) ।नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. सीएम सैनी के साथ 13 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली. इसी के साथ बीजेपी ने हरियाणा में लगातार तीसरी बार अपनी सरकार बना ली है. सैनी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा समेत एनडीए के कई नेता मौजूद थे.
हरियाणा में पिछले 10 साल से सत्ता पर काबिज बीजेपी ने इस बार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाई है. बीजेपी ने 48 सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि कांग्रेस के खाते में 37 सीटें गई हैं.
नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, मनोहर लाल खट्टर समेत बीजेपी के कई नेता शामिल थे. इसके अलावा कई राज्यों के सीएम और पार्टी के वरिष्ठ नेता भी मंच पर मौजूद थे. इसके लिए पंचकूला में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. नायब सिंह सैनी दूसरी बार हरियाणा के सीएम बने हैं. इससे पहले 12 मार्च 2024 को वह पहली बार हरियाणा के मुख्यमंत्री चुने गए थे.
हरियाणा में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत
पिछले 10 साल से सत्ता पर काबिज बीजेपी ने इस बार हरियाणा में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया. राज्य की 90 में से 48 सीटों पर अपना परचम लहराया. वहीं, कांग्रेस को 37 सीटों पर जीत मिली. इसके अलावा दो सीटें इंडियन नेशनल लोक दल के खाते में गई.



kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account