
चेन्नई ।( शोर संदेश ) रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज (डीएसएससी) वेलिंगटन की कमान गुरुवार को लेफ्टिनेंट जनरल मनीष एरी ने संभाल ली। उन्होंने लेफ्टिनेंट जनरल वीरेंद्र वत्स, वाईएसएम, एसएम, वीएसएम का स्थान लिया, जिन्होंने पिछले तीन सालों में इस प्रमुख त्रि-सेवा संस्थान में शैक्षणिक स्तर को बेहतर करने, संयुक्त प्रशिक्षण को बढ़ावा देने और अंतरराष्ट्रीय सैन्य सहयोग को मजबूत करने में अहम योगदान दिया।





काठमांडू। ( शोर संदेश ) नेपाल में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान 16 लोगों की मौत हो गई है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, नेपाल पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। 100 से ज्यादा युवा घायल भी हुए हैं। प्रदर्शनकारी युवक संसद में घुसने का प्रयास कर रहे थे और घुस भी गए,इस बीच सोशल मीडिया को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। युवक भ्रष्ट्रचार के खिलाफ अपना विरोध जता रहे थे। काठमांडू में संसद भवन के बाहर तनाव बढऩे पर दंगा पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई। सुरक्षा बल डटे रहे और बढ़ती हुई तनावपूर्ण स्थिति को संभालने के लिए भीड़ नियंत्रण उपायों का इस्तेमाल किया। विरोध प्रदर्शन टकराव में बदल गए हैं और सेना के फायरिंग के बीच 16 लोगों की मौत हो गई है। सरकार पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों और फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप, यूट्यूब और स्नैपचैट समेत कई प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर हाल ही में लगाए गए प्रतिबंध के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने काठमांडू में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किए। हज़ारों प्रदर्शनकारी अपनी असहमति जताने के लिए काठमांडू के मैतीघर में एकत्रित हुए। प्रदर्शनकारियों द्वारा प्रतिबंधित क्षेत्र का उल्लंघन कर संसद परिसर में घुसने के बाद स्थिति और बिगड़ गई। पुलिस ने पानी की बौछारों, आंसू गैस और गोला-बारूद से जवाबी कार्रवाई की। नेपाल में अशांति के कारण भारत ने भी सुरक्षा बढ़ा दी है। सशस्त्र सीमा बल ने भारत-नेपाल सीमा पर निगरानी बढ़ा दी है और सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा सतर्कता बनाए रखने के लिए अतिरिक्त जवानों को तैनात किया है।



