ब्रेकिंग न्यूज

देश-विदेश

डब्लूएचओ चीफ ने खुद को किया क्वारंटीन, ट्विटर पर साझा की जानकारी*

02-Nov-2020

नई दिली (शोर सन्देश) खतरनाक कोरोना वायरस अपने दूसरे चरण में प्रवेश कर चुका है। इसके साथ ही एक बार फिर दुनियाभर में कोरोना का प्रकोप बढ़ने लगा है। इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन( WHO) के प्रमुख टेड्रोस एडनोम घेब्रायसस को सेल्फ क्वारंटीन होना पड़ा है।

रविवार देर रात डब्ल्यूएचओ चीफ ने बताया कि उनके संपर्क में आया एक व्यक्ति कोरोनावायरस से संक्रमित निकला है, जिसके बाद वो खुद को क्वारंटीन कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने जोर देते हुए बताया कि उनको फिलहाल कोरोना का कोई लक्षण नहीं है। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा, `मेरी पहचान किसी ऐसे शख्स के कॉन्टैक्ट के तौर पर की गई है, जो कोविड-19 से संक्रमित निकला है।`
अपने ट्वीट में उन्होंने लिख कि वह बिल्कुल ठीक हैं। उन्होंने कहा कि उनमें कोरोना वायरस का कोई लक्षण नहीं हैं। हालांकि WHO के प्रोटोकॉल्स के तहत उन्होंने खुद को कुछ दिनों के लिए क्वारंटीन कर लिया है। उन्होंने बताया कि वह घर से ही काम करेंगे. टेड्रोस ने कहा कि हम सबको स्वास्थ्य दिशा-निर्देशों का पालन करना है।
WHO चीफ ने लिखा कि हम कोविड-19 के संक्रमण की चेन को तोड़कर और कोरोना वायरस को खत्म करके हेल्थ सिस्टम को बचा पाएंगे। WHO चीफ 55 साल के हैं. वह पिछले कई महीनों से जोर दे रहे हैं कि कोरोना वायरस को हराने में हर एक शख्स की भूमिका अहम है।

बता दें कि दुनिया भर में अब तक 4 करोड़ 64 लाख 82 हजार 846 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। कोरोना वायरस से अब तक दुनियाभर में 12 लाख 189 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक हालांकि तीन करोड़ 10 लाख 70 हजार 919 लोग ठीक होकर घर वापस लौट चुके हैं। अभी भी दुनियाभर में 1 करोड़ 42 लाख 11 हजार 738 एक्टिव केस हैं। 


कोरोना अपडेट : 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 45,230 नए मामले, 496 लोगों की मौत*

02-Nov-2020

नई दिल्ली (शोर सन्देश) भारत में सोमवार को 24 घंटे में 45,230 नए कोरोना वायरस मामले सामने आए हैं, जिसके साथ ही देश में 82 लाख कोविड केस का मामला पार कर लिया है। पिछले 24 घंटों में कोरोना महामारी से 496 लोगों की मौत हो गई है, जिसके बाद मरने वालों की संख्या 1,22,607 हो गई है।

भारत के कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8,229,313 हो गई है, जबकि कुल सक्रिय मामले 5,61,908 हैं, जोकि कुल केसलोड का 6.83 प्रतिशत है।
सोमवार को सुबह 8 बजे प्रकाशित स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 75,44,798 लोगों ने कोरोना वायरस से निजात मिल चुकी है, जिसके बाद राष्ट्रीय सुधार दर 91.68 प्रतिशत तक पहुंचा गई है।
आईसीएमआर (ICMR) के अनुसार, 1 नवंबर तक देश में कुल 11,07,43,103 नमूनों का परीक्षण किया गया है। वहीं अकेले रविवार को 8,55,800 नमूनों का परीक्षण किया गया है।
82 लाख से अधिक कोरोना वायरस मामलों के साथ भारत विश् में दूसरे स्थान पर है, जबकि सीएसएसई के अनुसार, दुनिया में सबसे अधिक कोरोना संक्रमित 9,199,523 और मौतों के साथ 230,934 अमेरिका सबसे खराब स्थिति वाला देश है।
00 तेलंगाना में 922 नए मामले
राज्य सरकार ने सोमवार को कहा कि तेलंगाना में 922 नए कोविड-19 मामले दर्ज किए गए हैं, जिसके बाद प्रदेश में कोरोना मरीजों की तादाद बढ़कर 2 लाख 40 हजार हो गई है, वहीं 707 लोगों की मौत भी इस महामारी के चलते हुए है।
00 झारखंड में 326 नए मामले

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि झारखंड का कोविड-19 केसलोड सोमवार को 1,02,087 हो गया, क्योंकि 326 और लोगों को संक्रमण हुआ है। 


मप्र में उपचुनाव प्रचार को लेकर हाईकोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट की रोक*

26-Oct-2020

नई दिल्ली (शोर सन्देश) उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के उस आदेश पर रोक लगा दी जिसमें राजनीतिक दलों से कहा गया था कि कोविड-19 के मद्देनजर वे 3 नवंबर को होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रत्यक्ष रैलियां करने के बजाय ऑनलाइन प्रचार करें। न्यायमूर्ति .एम. खानविलकर की अध्यक्षता वाली पीठ ने भारत निर्वाचन आयोग से कहा कि कोविड-19 के दिशा-निर्देशों और कानून को ध्यान में रखते हुए राजनीतिक रैलियों के संबंध में उचित निर्णय लिया जाए। शीर्ष अदालत में आयोग और मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की याचिकाओं की सुनवाई हो रही थी जिनमें उच्च न्यायालय के 20 अक्टूबर के आदेश को चुनौती दी गई थी। शीर्ष अदालत ने तोमर की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी से कहा कि वह ईसीआई को बताएं कि उच्च न्यायालय के आदेश के चलते चुनाव प्रचार का कितना वक्त बरबाद हुआ। चुनाव आयोग ने उच्च न्यायालय के आदेश की पृष्ठभूमि में कहा कि संविधान के तहत चुनावों के आयोजन और प्रबंधन की देखरेख का जिम्मा उसका है और संविधान के अनुच्छेद 329 के तहत चुनावी प्रक्रिया के मध्य में न्यायिक दखल पर रोक है। याचिका में कहा गया कि चुनाव आयोग ने अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए 25 सितंबर को चुनावी रैली या सभाओं के बारे में कोविड-19 संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए थे। इसमें कहा गया कि उनके दिशा-निर्देशों और राज्य सरकार की मानक संचालन प्रक्रियाओं के मुताबिक सुरक्षा उपायों के साथ राजनीतिक सभाओं में 100 से अधिक लोगों के एकत्रित होने की अनुमति दी जा सकती है। मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों के लिए तीन नवंबर को उपचुनाव होना है। 


भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोंपियो, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा*

26-Oct-2020

नई दिल्ली (शोर सन्देश) अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से पहले भारत और अमेरिका के बीच टू-प्लस-टू वार्ता होनी है। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोंपियो और रक्षा मंत्री मार्क टी एस्पर इसमें शामिल होगे। माइक पोंपियो अपनी पत्नी के साथ नई दिल्ली पहुंच गए हैं। इस दौरान दोनों देशों के बीच चीन से लेकर कोरोना वैक्सीन समेत कई अहम मुद्दों पर बात होगी। भारतीय पक्ष का प्रतिनिधित्व विदेश मंत्री एस जयशंकर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। माइकल पोंपियो और मार्क एस्पर मंगलवार को भारत-अमेरिका के बीच टू-प्लस-टू वार्ता के तीसरे संस्करण में हिस्सा लेंगे। अमेरिका में चुनाव से महज एक हफ्ते पहले ट्रंप के दो शीर्ष मंत्रियों की यह वार्ता बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। वार्ता में कई महत्वपूर्ण द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होगी जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में प्रभाव बढ़ाने का चीन का प्रयास और पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में उसका आक्रामक व्यवहार भी शामिल है। 


रेलवे ने दिवाली-छठ के लिए किया 46 स्पेशल ट्रेनों का ऐलान, देखें लिस्ट*

26-Oct-2020

नई दिल्ली (शोर सन्देश) रेलवे ने त्योहारी सीजन में बढ़ी टिकट की डिमांड को देखते हुए 46 स्पेशल ट्रेनों को चलाने का ऐलान किया है। बता दें कि कोरोना काल में देश में सीमित संख्या में ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है, ऐसे में त्योहारी सीजन में एकाएक बढ़ी डिमांड को देखते हुए रेलवे ने अन्य स्पेशल ट्रेनों को चलाने का फैसला किया है। अगर आप भी यात्रा की योजना बना रहे हैं तो स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट आपके काम सकती है।

00 स्पेशल ट्रेनों में-
गाड़ी संख्या 04404 आनंद विहार टर्मिनल-भागलपुर सुपर फास्ट स्पेशल 23 अक्टूबर से 30 नवंबर तक आनंद विहार टर्मिनल से प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को शाम 06.35 बजे चलेगी।
गाड़ी संख्या 04403 भागलपुर-आनंद विहार टर्मिनल सुपर फास्ट स्पेशल, 24 अक्टूबर से 01 दिसंबर तक प्रत्येक मंगल और शनिवार को भागलपुर से शाम 07.45 बजे चलेगी।
गाड़ी संख्या 04406 नई दिल्ली-बरौनी सुपर फास्ट स्पेशल, 23 अक्टूबर से 27 नवंबर तक नई दिल्ली से प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को शाम 07.25 बजे चलेगी।
गाड़ी संख्या 04405 बरौनी-नई दिल्ली सुपर फास्ट स्पेशल, 24 अक्टूबर से 28 नवंबर तक बरौनी से प्रत्येक बुधवार और शनिवार को शाम 07.30 बजे चलेगी।
गाड़ी संख्या 04408 नई दिल्ली-दरभंगा सुपर फास्ट स्पेशल, 22 अक्टूबर से 26 नवंबर तक नई दिल्ली से शाम 07.25 बजे चलेगी।
गाड़ी संख्या 04407 दरभंगा-नई दिल्ली सुपर फास्ट स्पेशल, 23 अक्टूबर से 27 नवंबर तक दरभंगा से रात को 08.55 बजे चलेगी।
गाड़ी संख्या 04092 नई दिल्ली-जयनगर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन, 21 अक्टूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार और शनिवार को सुबह 09.20 बजे नई दिल्ली से चलेगी।
गाड़ी संख्या 04091 जयनगर-नई दिल्ली एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन, 22 अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार और रविवार को जयनगर से दोपहर 03.30 बजे चलेगी।
गाड़ी संख्या 04030 दिल्ली-मुजफ्फरपुर द्वि-साप्ताहिक सुपर फास्ट स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन, 20 अक्टूबर से 2 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार और शनिवार को दिल्ली से दोपहर 01.45 बजे चलेगी।
गाड़ी संख्या 04029 मुजफ्फरपुर-दिल्ली जंक्शन द्वि-साप्ताहिक सुपर फास्ट स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन, 22 अक्टूबर से 29 नवंबर को प्रत्येक गुरुवार और रविवार को मुजफ्फरपुर से शाम 04.15 बजे चलेगी।
गाड़ी संख्या 04410 नई दिल्ली-पटना सुपर फास्ट स्पेशल एक्सप्रेस, 23 अक्टूबर से 29 नवंबर तक नई दिल्ली से दोपहर 02.55 बजे चलेगी।
गाड़ी संख्या 04409 पटना- नई दिल्ली सुपर फास्ट स्पेशल एक्सप्रेस, 24 अक्टूबर से 30 नवंबर तक पटना जंक्शन से दोपहर 12.00 बजे चलेगी।
गाड़ी संख्या 04412 दिल्ली जं-सहरसा द्वि-साप्ताहिक सुपर फास्ट स्पेशल एक्सप्रेस, 25 अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार और शनिवार को दिल्ली जंक्शन से रात को 11.00 बजे चलेगी।
गाड़ी संख्या 04411 सहरसा-दिल्ली जंक्शन द्वि-साप्ताहिक सुपर फास्ट स्पेशल एक्सप्रेस, 26 अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार और सोमवार को सहरसा से रात को 09.15 बजे चलेगी।
गाड़ी संख्या 04624 अमृतसर-सहरसा सुपर फास्ट स्पेशल एक्सप्रेस, 21.10.2019, 28 नवंबर तक अमृतसर से सुबह 05.45 बजे चलेगी।
गाड़ी संख्या 04623 सहरसा-अमृतसर द्वि-साप्ताहिक सुपर फास्ट स्पेशल एक्सप्रेस, 22 अक्टूबर से 29 नवंबर तक सहरसा से दोपहर 02.30 बजे चलेगी।
गाड़ी संख्या 02422 जम्मूतवी-अजमेर सुपर फास्ट एक्सप्रेस स्पेशल, 20 अक्टूबर से 30 नवंबर तक जम्मूतवी से शाम 06.10 बजे चलेगी।
गाड़ी संख्या 02421 अजमेर- जम्मूतवी सुपर फास्ट एक्सप्रेस स्पेशल, 21 अक्टूबर से 01 दिसंबर तक अजमेर से दोपहर 02.05 बजे चलेगी।
गाड़ी संख्या 02238 जम्मूतवी- वाराणसी सुपर फास्ट स्पेशल ट्रेन 21 अक्टूबर से 01 दिसंबर तक जम्मूतवी से दोपहर 02.00 बजे चलेगी।
गाड़ी संख्या 02237 वाराणसी-जम्मूतवी सुपर फास्ट स्पेशल ट्रेन, 20 अक्टूबर से 30 नवंबर तक वाराणसी से दोपहर 12.40 बजे चलेगी।
गाड़ी संख्या 04041 दिल्ली जंक्शन-देहरादून एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन, 20 अक्टूबर से 30 नवंबर तक दिल्ली से रात को 10.25 बजे चलेगी।
गाड़ी संख्या 04042 देहरादून-दिल्ली जंक्शन एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन, 21 अक्टूबर से 01 दिसंबर तक देहरादून से रात को 09.20 बजे चलेगी।
गाड़ी संख्या 02231 लखनऊ- चंडीगढ़ स्पेशल ट्रेन, 20 अक्टूबर से 30 नवंबर तक लखनऊ से रात को 10.25 बजे चलेगी।
गाड़ी संख्या 02232 चंडीगढ़-लखनऊ सुपर फास्ट एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन, 21 अक्टूबर से 01 दिसंबर तक चंडीगढ़ से रात को 09.05 बजे चलेगी।
गाड़ी संख्या 02448 हज़रत निजामुद्दीन-मानिकपुर सुपर फास्ट स्पेशल (दैनिक), 20 अक्टूबर से 30 नवंबर तक हज़रत निजामुद्दीन से रात को 08.10 बजे चलेगी।
गाड़ी संख्या 02447 मानिकपुर-हज़रत निजामुद्दीन सुपर फास्ट स्पेशल (दैनिक) ट्रेन, 21 अक्टूबर से 01 दिसंबर तक मानिकपुर से शाम 05.25 बजे चलेगी।
गाड़ी संख्या 04503 कालका-शिमला एक्सप्रेस स्पेशल (दैनिक), 20 अक्टूबर से 30 नवंबर तक कालका से दोपहर 12.10 बजे चलेगी।
गाड़ी संख्या 04504 शिमला-कालका एक्सप्रेस स्पेशल (दैनिक) 21 अक्टूबर से 30 नवंबर तक शिमला से सुबह 10.40 बजे चलेगी।
गाड़ी संख्या 09717 जयपुर-दौलतपुर चौक स्पेशल एक्सप्रेस, 20 अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक मुगलवार, शुक्रवार और रविवार को जयपुर से शाम 07.30 बजे चलेगी।
गाड़ी संख्या 09718 दौलतपुर चौक-जयपुर स्पेशल एक्सप्रेस, 21 अक्टूबर से 31 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार, शनिवार और सोमवार को दोपहर 02.05 बजे चलेगी।
गाड़ी संख्या 04888 बाडमेर-ऋषिकेश- स्पेशल एक्सप्रैस (दैनिक), 20 अक्टूबर से 30 नवंबर तक बाड़मेर से सुबह 06.45 बजे चलेगी।
गाड़ी संख्या 04887 ऋषिकेश-बाडमेर एक्सप्रेस स्पेशल (दैनिक) 21 अक्टूबर से 01 दिसंबर तक ऋषिकेश से शाम 06.05 बजे चलेगी।
गाड़ी संख्या 04519 दिल्ली जंक्शन-बठिण्ड़ा स्पेशल (दैनिक), 20 अक्टूबर से 30 नवंबर तक दिल्ली जंक्शन से दोपहर 02.00 बजे चलेगी।
गाड़ी संख्या 04520 बठिंडा-दिल्ली जंक्शन स्पेशल (दैनिक), 20 अक्टूबर से 30 नवंबर तक बठिंडा से सुबह 05.00 बजे चलेगी।
गाड़ी संख्या 02472 दिल्ली जंक्शन-श्रीगंगानगर सुपर फास्ट स्पेशल (दैनिक), 20 अक्टूबर से 30 नवंबर तक दिल्ली जंक्शन से दोपहर 01.05 बजे चलेगी।
गाड़ी संख्या 02472 श्रीगंगानगर-दिल्ली जंक्शन स्पेशल (दैनिक), 20 अक्टूबर से 30 नवंबर तक श्रीगंगानगर से सुबह 05.35 बजे चलेगी।
गाड़ी संख्या 09611 अजमेर-अमृतसर एक्सप्रेस स्पेशल, 22 अक्टूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार और शनिवार को अजमेर से शाम 05.55 बजे चलेगी।
गाड़ी संख्या 09612 अमृतसर-अजमेर एक्सप्रेस स्पेशल, 22 अक्टूबर से 01 दिसंबर तक अमृतसर से दोपहर 02.30 बजे चलेगी।
गाड़ी संख्या 09613 अजमेर-अमृतसर एक्सप्रेस स्पेशल, 21 अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार और बुधवार को अजमेर से शाम 05.55 बजे चलेगी।
गाड़ी संख्या 09614 अमृतसर-अजमेर एक्सप्रेस स्पेशल, 23 अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार और रविवार को अमृतसर से शाम 05.50 बजे चलेगी।
गाड़ी संख्या 02191 जबलपुर-हरिद्वार सुपरफास्ट स्पेशल, 21 अक्टूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को जबलपुर से शाम 06.55 बजे चलेगी।
गाड़ी संख्या 02192 हरिद्वार-जबलपुर सुपरफास्ट स्पेशल, 22 अक्टूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक वीरवार को हरिद्वार से शाम 04.20 बजे चलेगी।
गाड़ी संख्या 02530 लखनऊ-पाटलिपुत्र सुपर फास्ट एक्सप्रेस स्पेशल, 20 अक्टूबर से 31 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार को लखनऊ से सुबह 05.00 बजे चलेगी।
गाड़ी संख्या 02529 पाटलिपुत्र-लखनऊ सुपर फास्ट एक्सप्रेस स्पेशल, 20 अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार को पाटलिपुत्र से शाम 03.50 बजे चलेगी।
गाड़ी संख्या 02165 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस सुपर फास्ट एक्सप्रेस स्पेशल, 22 अक्टूबर से 30 नवंबर तक गोरखपुर से प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को शाम 03.45 बजे चलेगी। 

गाड़ी संख्या 02165 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर सुपर फास्ट एक्सप्रेस स्पेशल, 22 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से सुबह 05.23 बजे चलेगी। 


सतर्कता एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ राष्ट्रीय सम्मेलन 27 को, प्रधानमंत्री करेंगे उद्घाटन*

26-Oct-2020

नई दिल्ली (शोर सन्देश) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सतर्क भारत, समृद्ध भारत के मुद्दे पर 27 अक्टूबर को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए सतर्कता एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ एक राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। यह उद्घाटन शाम 4.45 बजे होगा और यह लाइव स्ट्रीम किया जाएगा तथा निम्न लिंक पर उपलब्ध होगा। केन्द्रीय जांच ब्यूरो इस राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन करता है जो प्रतिवर्ष 27 अक्टूबर से दो नवंबर तक आयोजित होने वाले सतर्कता जागरूकता सप्ताह के साथ-साथ हो रहा है। इस सम्मेलन की गतिविधियों में सतर्कता संबंधी विषयों पर ध्यान दिया जाएगा जिनमें लोगों को जागरूक करना और नागरिकों की सहभागिता से सार्वजनिक जीवन में अस्मिता तथा सत्यनिष्ठा के भारत के संकल्प को पुष्ट करना है। इस तीन दिवसीय सम्मेलन में विदेशों में विधि शास्त्र संबंधी जांच की चुनौतियों, भ्रष्टाचार के खिलाफ एहतियाती सतर्कता को प्रक्रियागत अंकुश के तौर पर लेना, वित्तीय समावेशन में चरणबद्ध सुधार और बैंकों में धोखाधड़ी को रोकना, वृद्धि के इंजन कारक के तौर पर प्रभावी अंकेक्षण पर विचार करना, क्षमता निर्माण और प्रशिक्षण, त्वरित एवं अधिक प्रभावी जांच के लिए एजेंसी का बहु आयामी समन्वयन, आर्थिक अपराधों की उभरती प्रवृत्तियां, साइबर अपराध औऱ आपराधिक जांच एजेंसियों के बीच जांच एवं अपराध को रोकने के लिए अपनाई जाने वाली विधियों को साझा करना शामिल है। यह सम्मेलन नीति निर्माताओं और इस तरह की विधियों में कार्यरत पेशेवरों को एक सामन्य प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराएगा ताकि वे प्रक्रियागत सुधारों से भ्रष्टाचार से लड़ सके और इससे बेहतर सुशासन तथा जवाबदेह प्रशासन को बढ़ावा मिलेगा। यह भारत में कारोबार करने में सरलता के लिए एक महत्वपूर्ण योगदान कारक है।

केन्द्रीय राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार), पूर्वोत्तर राज्यों के विकास (डोनियर), राज्य मंत्री, प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, जन शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष, डॉ. जितेन्द्र सिंह भी इसके उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। इस सम्मेलन में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के शीर्ष अधिकारी, सतर्कता ब्यूरो, आर्थिक अपराध इकाइयों / राज्यों और संघ शासित प्रदेशों के सीआईडी अधिकारी, मुख्य सतर्कता अधिकारियों, सीबीआई के अधिकारियों के अलावा विभिन्न केन्द्रीय एजेंसियों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। सम्मेलन सत्र में राज्यों और संघ शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों के अलावा तथा पुलिस महानिदेशक हिस्सा लेंगे। 


लाल चौक में तिरंगा फहराने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता, पुलिस ने किया गिरफ्तार*

26-Oct-2020

महबूबा के बयान से बिगड़ा माहौल
श्रीनगर (शोर सन्देश) श्रीनगर के लालचौक पर सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक बार फिर तिरंगा फहराने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान कई भाजपा कार्यकर्ता गिरफ्तार भी किए गए।

बता दें कि पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती के तिरंगे के अपमान के विरोध में शनिवार को कुछ प्रदर्शनकारियों ने पीडीपी कार्यालय में तिरंगा फहरा दिया और नारेबाजी की थी। इस दौरान कार्यालय में मौजूद पीडीपी नेताओं के साथ प्रदर्शनकारियों की नोंकझोंक भी हुई। 
पीडीपी प्रवक्ता एवं पूर्व एमएलसी फिरदोस टाक ने ट्वीट कर आरोप लगाया कि कार्यालय पर हमला हुआ है। उनके साथ और पीडीपी के अन्य नेता परवेज वफा के साथ हाथापाई की गई। टाक ने कहा कि कुछ शरारती तत्व राजनीतिक विचारधारा को हिंसा में बदलने की कोशिश कर रहे हैं। 
उन्होंने कहा कि पीडीपी राष्ट्रीय ध्वज का कोई अपमान नहीं कर रही है। पार्टी केवल अपनी विचारधारा पर अडिग है। अनुच्छेद 370 पार्टी की विचारधारा से जुड़ा एजेंडा है। पार्टी ने पुलिस में कोई मामला दर्ज नहीं करवाया है, लेकिन पार्टी नेताओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस की है। 
00 क्या बोलीं थीं महबूबा मुफ्ती
चौदह माह तक नजरबंद रहीं पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने रिहा होते ही कश्मीर घाटी में अलगाववाद को हवा देनी शुरू कर दी है। नेशनल कांफ्रेंस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम फारूख अब्दुल्ला के चीन की मदद से 370 बहाल करवाने के बयान के बाद महबूबा मुफ्ती ने भी शुक्रवार को अपनी अलगाववादी सोच स्पष्ट कर दी है। प्रेस कांफ्रेंस ने उन्होंने कहा कि आज के भारत के साथ वह सहज नहीं हैं।
महबूबा ने कहा, आज के भारत में अल्पसंख्यक, दलित आदि सुरक्षित नहीं हैं। यह एक सियासी जंग है जो कि डॉ. फारूक, उमर या सज्जाद लोन अकेले नहीं लड़ सकते और एक साथ होकर भी नहीं लड़ सकते। हमें लोगों का साथ चाहिए। महबूबा ने कहा, आज तक यहां के लोगों का खून बहा और अब हम जैसे लीडरों की खून देने की बारी है। हम हिंसा नहीं चाहते लेकिन वे हिंसा चाहते हैं।
महबूबा ने कहा, अनुच्छेद 370 हटाने के बाद भी यहां ऐसे कानून लागू करने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई जिससे जम्मू-कश्मीर में लोग हिंसा पर उतर आएं। चाहे वो उर्दू भाषा की बात हो, डोमिसाइल कानून हो या अन्य कानून। जिस दौरान मैं जेल में बंद थी तो मुझे लगता था कि इन लोगों (केंद्र सरकार) ने पीडीपी को खत्म कर दिया लेकिन बाहर आने पर मैंने कार्यकर्ताओं से बात की तो साफ लगा कि हर कार्यकर्ता मुफ्ती साहब के एजेंडे के साथ है।


कोरोना अपडेट : देश में कोरोना के केस में गिरावट जारी, आंकड़ा पहुंचा 50 हजार से नीचे*

26-Oct-2020

नई दिल्ली(शोर सन्देश) कोरोना वायरस से दुनियाभर में जारी कोहराम के बीच भारत में लगातार संक्रमितों की संख्या में गिरावट का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे में देशभर में नए संक्रमितों की संख्या में हाल के समय में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को कोविड-19 के करीब 45000 नए केस समाने आए। जबकि 500 से कम लोगों की इस महामारी की वजह से जानें गई।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज सुबह जारी ताजा अपडेट के मुताबिक, देश में कुल कंफर्म केस की संख्या 79,09,960 है, जिसमें 1,19,014 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में फिलहाल 6,53,717 एक्टिव केस हैं। वहीं, ठीक होने वालों का आंकड़ा बढ़कर 71,37,229 हो गया है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में 45,149 की बढ़ोतरी हुई है। जबकि 480 लोगों की मौतें हुई। वहीं पिछले 24 घंटे में 59,105 लोग कोरोना वायरस को मात देकर इलाज के बाद अस्पताल से अपने घरों को लौटे।
देश में लगातार वायरस से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या और सक्रिय मामलों के बीच अंतर बढ़ रहा है। कोविड-19 के सक्रिय मामले लगातार सात लाख से नीचे बने हुए हैं। देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 6,53,717 है, जिसमें पिछले 24 घंटे में 14,437 मामलों की गिरावट हुई है। वहीं, कोविड-19 के चलते अब तक देश में 1,19,014 लोगों की मौत हुई है।
इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 9,39,309 टेस्ट किए गए गए। महामारी की शुरूआत से अब तक देश में 10.34 करोड़ टेस्ट हो चुके हैं। इसके साथ ही देश में रिकवरी रेट 90.23 फीसदी हो गई है।

भारत समेत दुनियाभर के 200 से ज्यादा देशों में चीनी वायरस कोरोना से कोहराम मचा है। दुनियाभर में कोरोनावारस पॉजिटिव मामलों का आंकड़ा 4 करोड़ 26 लाख के पार पहुंच गया है। जबकि मृतकों की संख्या भी 11 लाख 49 हजार के पार पहुंच गया है। वहीं अबतक 2 करोड़ 87 लाख से ज्यादा लोग कोरोना वायरस को मात देकर ठीक हो चुके हैं। दुनिया भर में भारत कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की सूची में अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर है। जबकि ब्राजील तीसरे और रूस चौथे नंबर पर है। सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका में 86.35 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और लगभग 2.25 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका एकमात्र ऐसा देश है जहां भारत से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं। तीसरे नंबर पर काबिज ब्राजील में 53.80 लाख संक्रमितों में से लगभग 1.57 लाख मरीजों की मौत हुई है। 


पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन ने प्रदेशवासियों को दी विजयादशमीं की बधाई एवं शुभकामनाएं*

25-Oct-2020

रायपुर (शोर सन्देश) छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने प्रदेशवासियों को विजयादशमीं की बधाई और शुभकामनाएं दी है। डॉ. रमन सिंह ने अपने सन्देश में कहा कि `यतो धर्मस्ततो जय:` जहां धर्म है, सत्य है, न्याय है वहां विजय है, हमें बाहरी शत्रुओं के साथ अपने अंतरंग में पड़े कषाय रंजित परिणामों को भी जीतना है।

इस विजयादशमी भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लें, दंभ, अहंकार असत्य, अन्याय को हराएं। 


मन की बात : वीर बेटे-बेटियों के सम्मान में जलाना है एक दिया-पीएम मोदी*

25-Oct-2020

नई दिल्ली (शोर सन्देश) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मन की बात कार्यक्रम के जरिए एक बार फिर देश को संबोधित कर रहे हैं। मन की बात कार्यक्रम का यह 70वां संस्करण है। पीएम मोदी ने कहा, `आज विजयादशमी यानि दशहरे का पर्व है। इस पावन अवसर पर आप सभी को ढेरों शुभकामनाएं। दशहरे का ये पर्व, असत्य पर सत्य की जीत का पर्व है, लेकिन साथ ही ये एक तरह के संकटों पर धैर्य की जीत का पर्व भी है।`

प्रधानमंत्री ने कहा, `जब हम त्योहार की बात करते हैं, तैयारी करते हैं, तो सबसे पहले मन में यही आता है कि बाजार कब जाना है? इस बार जब आप खरीदारी करने जाएं तो `Vocal for Local` का अपना संकल्प अवश्य याद रखें बाजार से सामान खरीदते समय हमें स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देनी है।`
पीएम मोदी ने कहा कि लॉकडाउन में हमने समाज के उन साथियों को और करीब से जाना है जिनके बिना हमारा जीवन बहुत मुश्किल हो जाता। कठिन समय में ये आपके साथ थे, अब अपने पर्वों में अपनी खुशियों में भी हमें इनको साथ रखना है।
नरेंद्र मोदी ने कहा, `हमें अपने उन जांबाज सैनिकों को भी याद रखना है जो त्योहारों में भी सीमाओं पर डटे हैं। भारत माता की सेवा और सुरक्षा कर रहे हैं। हमें उनको याद करके ही अपने त्योहार बनाने हैं. हमें घर पर एक दीया भारत माता के इन वीर बेटे-बेटियों के सम्मान में भी जलाना है।`
उन्होंने कहा, `खादी की Popularity तो बढ़ ही रही है, साथ ही दुनिया में कई जगह खादी बनाई भी जा रही है। मेक्सिको में एक जगह है `ओहाका` इस इलाके में कई गांव ऐसे हैं जहां स्थानीय ग्रामीण खादी बुनने का काम करते हैं। दिल्ली के कनॉट प्लेस के खादी स्टोर में इस बार गांधी जयंती पर एक ही दिन में एक करोड़ रुपये से ज्यादा की खरीदारी हुई। इसी तरह कोरोना के समय में खादी के मास्क भी बहुत पॉपुलर हो रहे हैं।
उन्होंने कहा, `जब हमें अपनी चीजों पर गर्व होता है तो दुनिया में भी उनके प्रति जिज्ञासा बढ़ती है। जैसे हमारे आध्यात्म ने, योग ने पूरी दुनिया को आकर्षित किया है। हमारे कई खेल भी दुनिया को आकर्षित कर रहे हैं।`
पीएम ने कहा कि कुछ ही दिनों बाद सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जन्म जयंती, 31 अक्टूबर को हम सब `राष्ट्र्रीय एकता दिवस` के तौर पर मनाएंगे।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर लोगों से कहा था कि वो NaMo या MyGov ऐप का इस्तेमाल करके या 1800-11-7800 पर कॉल करके अपने संदेशों को रिकॉर्ड करके भेज सकते हैं। सुझावों के भेजने की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर थी। 




kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account