ब्रेकिंग न्यूज

देश-विदेश

बिहार विस चुनाव : आज शाम थम जाएगा तीसरे चरण के चुनाव प्रचार का शोर*

05-Nov-2020

78 सीटों पर 7 नवंबर को मतदान
पटना (शोर सन्देश) बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण की 78 सीटों पर चुनाव प्रचार का शोर आज शाम छह बजे थम जाएगा। यहां पर सात नवम्बर को मतदान होना है।

7 नवम्बर को तीसरे चरण का चुनाव जिन 15 जिलों में होना है, उनमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चम्पारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, सहरसा, दरभंगा, वैशाली, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर शामिल हैं।
00 इन 78 विधानसभा सीटों पर होगा मतदान-
वाल्मीकिनगर, रामनगर(सुरक्षित), नरकटियागंज, बगहा, लौरिया, सिकटा, रक्सौल, सुगौली, नरकटिया, मोतिहारी, चिरैया, ढाका, रीगा, बथनाहा(सुरक्षित), परिहार, सुरसंड, बाजपट्टी, हरलाखी, बेनीपट्टी, खजौली, बाबूबरही, बिस्फी, लौकहा, निर्मली, पीपरा, सुपौल, त्रिवेणीगंज, छातापुर, नरपतगंज, रानीगंज(सुरक्षित), फारबिसगंज, अररिया, जोकिहाट, सिकटी, बहादुरगंज, ठाकुरगंज, किशनगंज, कोचाधामन, अमौर, बायसी, कस्बा, बनमनखी(सुरक्षित), रूपौली, धमदाहा, पूर्णिया, कटिहार, कदवा, बलरामपुर, प्राणपुर, मनिहारी (एसटी), बरारी, कोढ़ा, आलमनगर, बिहारीगंज, सिंघेश्वर(सुरक्षित), मधेपुरा, सोनबरसा(सुरक्षित), सहरसा, सिमरी बख्तियारपुर, महिषी, दरभंगा, हायाघाट, बहादुरपुर, केवटी, जाले, गायघाट, औराई, बोचहां(सुरक्षित), सकरा(सुरक्षित), कुढ़नी, मुजफ्फरपुर, महुआ, पातेपुर(सुरक्षित), कल्याणपुर(सुरक्षित), वारिसनगर, समस्तीपुर, मोरवा सरायरंजन विधानसभा सीटें शामिल हैं।
00 मुजफ्फरपुर जिले की गायघाट विस सीट में सर्वाधिक 31 उम्मीदवार, मैदान में कुल 1204 उम्मीदवार-
निर्वाचन विभाग के अनुसार राज्य के तीसरे अंतिम चरण में कुल 1204 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें गायघाट में सर्वाधिक 31 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि बहादुरगंज, जोकिहाट, त्रिवेणीगंज ढाका में 09-09 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इस चरण के 78 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव को लेकर 1411 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। इनमें 162 उम्मीदवारों का नामांकन पत्र जांच में अस्वीकृत किया गया था और कई ने अपना नामांकन वापस ले लिया। 

उल्लेखनीय है कि तीसरे चरण के मतदान के पूर्व सभी प्रमुख राजनीतिक दलों उम्मीदवारों ने चुनाव प्रचार को लेकर अपनी पूरी ताकत झोंक थी। तीसरे चरण के चुनाव प्रचार को लेकर मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, लोजपा प्रमुख चिराग पासवान सहित अन्य प्रमुख नेता लगातार चुनावी सभाओं में मतदाताओं को गोलबंद करने में जुटे रहे। 


राफेल का दूसरा जत्था पहुंचा भारत, फ्रांस से जामनगर तक नॉनस्टॉप उड़ान*

05-Nov-2020

नई दिल्ली (शोर सन्देश) राफेल विमानों का दूसरा जत्था फ्रांस से नॉन-स्टॉप उड़ान भरने के बाद बुधवार रात 8:14 बजे भारत पहुंचा। 3 नए विमान फ्रांस के इस्ट्रेस से गुजरात के जामनगर पहुंचे। इस यात्रा के दौरान फ्रेंच एयर फोर्स का मिड एयर रिफ्यूलिंग एयरक्राफ्ट साथ था। इस यात्रा के लिए भारतीय वायु सेना के पायलटों को फ्रांस के सेंट दिजिएर एयरबेस में ट्रेनिंग दी गई।

इन तीन नए विमानों के आने के बाद भारत के पास कुल 8 राफेल विमान हो गए हैं। इससे पहले 29 जुलाई को पांच राफेल विमान आए थे। इन्हें 10 सितंबर को अंबाला में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान `गोल्डन एरोज स्क्वॉड्रन` में शामिल किया गया था।
फ्रांसीसी कंपनी दसॉल्ट एविएशन से तीन और राफेल फाइटर जेट बुधवार सुबह भारत आने के लिए उड़े। इस बार तीनों विमान सीधे 8500 किमी. की दूरी नॉनस्टॉप पूरी करके गुजरात के जामनगर एयरफोर्स स्टेशन पर उतरे। रात भर यहां ठहरने के बाद गुरुवार को अंबाला एयरफोर्स स्टेशन में बनाई गई गोल्डन एरोज स्क्वाड्रन में पहुंचे।

राफेल का दूसरा बैच भारत लाने के लिए वायुसेना की एक टीम असिस्टेंट चीफ ऑफ एयर स्टाफ (प्रोजेक्ट्स) एयर वाइस मार्शल एन. तिवारी की अगुआई में करीब 15 दिन पहले फ्रांस भेजी गई थी। विशेषज्ञों की इस टीम में पायलटों और तकनीशियनों के अलावा सहायक कर्मचारी भी हैं। इस टीम ने इतने दिनों में वहां राफेल लड़ाकू विमानों की दूसरी खेप को भारत लाने की तैयारियों, उन पर जरूरी युद्धक साजों-सामान लगाने और चुनिंदा पायलटों की ट्रेनिंग की समीक्षा करने के साथ ही लॉजिस्टिक मुद्दों की देखरेख की। 


सीएम शिवराज ने की वोटिंग की अपील, कहा- आ गई निर्णय की घड़ी*

03-Nov-2020

भोपाल (शोर सन्देश) मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। कोरोना महामारी में हो रहे इस उपचुनाव में मतदान केंद्र पर लोगों के लिए थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजेशन के इंतजाम किए गए हैं। 63 लाख मतदाता 355 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। इन उपचुनावों में शिवराज सिंह चौहान सरकार के 14 मंत्रियों के भाग्य का भी फैसला होगा। चुनाव नतीजों से तय होगा कि भाजपा सरकार में बरकरार रहेगी या कांग्रेस फिर सत्ता में वापसी करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व सीएम कमलनाथ ने लोगों से बड़ी संक्या में मतदान की अपील की है।

गाइडलाइंस का पालन करें: शिवराज
मुख्यमंत्री ने कहा, `मित्रों, निर्णय की घड़ी गई है! मैं 28 सीटों के सभी मतदाताओं से अपील करता हूं कि सभी गाइडलाइंस का पालन करते हुए अधिक से अधिक संख्या में वोट दें। मतदान लोकतंत्र की आत्मा है, मतदान से ही लोकतंत्र मजबूत होता है। सभी मतदाताओं से निवेदन करता हूं कि निष्पक्षता और निडरता के साथ मतदान करें और अपनी अपेक्षाएं पूरी करने वाली सरकार चुनें।
ऑफिस ऑफ कमलनाथ की तरफ से ट्वीट किया गया, `प्रिय साथियों, आपसे आग्रह है कि घरों से निकलिये और लोकतंत्र बचाने के लिये मतदान करिये। आपका एक वोट मध्यप्रदेश के सम्मान और स्वाभिमान की नई गाथा लिखेगा। लोकतंत्र अमर रहे।भाजपा के साथ सिंधिया

2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रमुख चेहरा रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अब भाजपा के साथ हैं। कमलनाथ से नाराज 22 समर्थक विधायकों के साथ सिंधिया भाजपा में शामिल हो गए, जिसके बाद भाजपा ने शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में सरकार बनाई। अब उपचुनाव के नतीजे तय करेंगे कि प्रदेश की बागडोर किसके हाथ में रहेगी। यह पहला अवसर है कि प्रदेश में इतनी अधिक सीटों पर एक साथ उपचुनाव हो रहे हैं। 


मालाबार युद्धाभ्यास : भारत-अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, जापान की नौसेनाओं का सैन्य अभ्यास शुरू*

03-Nov-2020

नई दिल्ली (शोर सन्देश) बंगाल की खाड़ी में आज से तीन दिनों तक चलने वाले मालाबार युद्धाभ्यास की शुरुआत हो गई। इस युद्धाभ्यास में पहली बार ऑस्ट्रेलिया शरीक हो रहा है। इससे पहले मालाबार युद्धाभ्यास में भारत, अमेरिका और जापान की नौसेना शामिल होती रही हैं। विशाखापत्तनम से शुरू हो रहे इस अभ्यास के पहले चरण (3 से 6 नवंबर) में चारों देशों के युद्धपोत एवं विध्वंसक हिस्सा ले रहे हैं। इस अभ्यास में भारतीय नौसेना के साथ अमेरिकी यूएसएस जॉन एस मैक्केन (गाइडेड मिसाइल विध्वंसक), ऑस्ट्रेलिया का युद्धपोत एचएमएएस बालार्ट (लॉन्ग रेंज फ्रिगेट) और जापान का जेएस ओनमी (विध्वंसक) सागर की लहरों पर अपनी ताकत एवं पराक्रम का प्रदर्शन करेंगे। चीन को यह नौसैनिक युद्धाभ्यास रास नहीं आया।

00 चीन के साथ भारत तनाव के बीच हो रहा है यह सैन्य अभ्यास
बंगाल की खाड़ी में चारों देशों का यह युद्धाभ्यास ऐसे समय हो रहा है जब लद्दाख सहित वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चीन के साथ भारत का तनाव चल रहा है। यह अभ्यास चार देशों के रणनीतिक हितों के बढ़ते संबंध को दर्शाता है। अब तक इस अभ्यास में ऑस्ट्रेलिया शामिल नहीं था लेकिन पिछले महीने भारत ने इस युद्धाभ्यास में शामिल होने के लिए ऑस्ट्रेलिया को न्योता भेजा जिसे कैनबरा ने स्वीकार कर लिया। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया चीन के साथ किसी तरह के विवाद या गतिरोध से बचना चाहता था लेकिन हाल के समय में कोरोना वायरस सहित मानवाधिकार उल्लंघन के मुद्दों पर ऑस्ट्रेलिया और चीन के बीच एक दूरी सामने आई है जिसके बाद उसने भी मालाबार युद्धाभ्यास का हिस्सा बनने का फैसला किया।
सामरिक विशेषज्ञों का कहना है कि दक्षिण चीन सागर और हिंद प्रशांत क्षेत्र में चीन के बढ़ते प्रभाव एवं दबदबे को कम करने के लिए चारों देशों की नौसेनाओं का एक साथ आना अहम है। इससे चीन के आक्रामक रवैये एवं सामरिक एवं रणनीतिक बढ़त हासिल करने की कोशिशों को झटका लगेगा। पिछले महीने दिल्ली में हुई `2+2 वार्ता` के बाद अमेरिका ने स्पष्ट किया कि वह हिंद प्रशांत क्षेत्र में स्वाभाविक सामुद्रिक नौवहन व्यवस्था के पक्ष में है। भारत की भी यही राय है। मालाबाद युद्धाभ्यास में शामिल होने वाले ये सभी चारों देश हिंद प्रशांत क्षेत्र में एक नियम आधारित वैश्विक व्यवस्था चाहते हैं।
00 1992 में शुरू हुआ था मालाबार युद्धाभ्यास
मालाबार सैन्य अभ्यास की शुरुआत 1992 में हुई थी। इस अभ्यास में पहले भारत और अमेरिका की नौसेना शामिल होती थीं लेकिन साल 2015 में इस युद्धाभ्यास से जापान भी जुड़ गया। गत 20 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया ने भी इस अभ्यास से जुड़ने की घोषणा कर दी। साल 2007 के युद्धाभ्यास में ऑस्ट्रेलिया की नौसेना शामिल हुई थी। इस सैन्य अभ्यास में चारों देशों की नौसेनाएं युद्ध के समय रणनीतिक कौशल, समन्वय एवं पराक्रम को परखेंगी।


कारगिल-लेह में रोजगार का जरिया बना खादी, 8200 युवाओं को मिला रोजगार*

03-Nov-2020

नई दिल्ली (शोर सन्देश) कोरोना काल में जहां एक ओर रोजगार में कमी आई वहीं दूसरी और खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) को कारगिल और लेह में रोजगार पैदा करने में सफलता मिली है। पिछले साढ़े तीन साल के भीतर केवीआईसी ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) के तहत करीब 1000 छोटी और मध्यम स्तर की मैन्युफैक्च रिंग यूनिट स्थापित की हैं। इनसे केवल साढ़े तीन साल की अवधि में ही स्थानीय युवाओं के लिए 8200 से अधिक रोजगार सृजित हुए हैं। इन इकाइयों ने 2017-18 से 32.35 करोड़ रुपये की मार्जिन मनी जारी की है। लेह लद्दाख क्षेत्र का विकास केंद्र सरकार का प्रमुख उद्देश्य रहा है। 2019 में जम्मू और कश्मीर के विभाजन के बाद से इस क्षेत्र में स्थानीय रोजगार के सृजन पर विशेष ध्यान दिया गया है।

00 इन क्षेत्रों में बढ़ें रोजगार के अवसर-
सीमेंट ब्लॉको के विनिर्माण से लेकर लोहे और स्टील की वस्तुओं के विनिर्माण, ऑटोमोबाइल मरम्मत वर्कशॉप, टेलरिंग इकाइयां, लकड़ी की फर्नीचर निर्माण इकाइयां, लकड़ी पर नक्काशी की इकाइयां, साइबर कैफे, ब्यूटी पार्लर और सोने के आभूषणों के निर्माण आदि कुछ ऐसे क्षेत्र हैं, जिनमें केवीआईसी ने सहायता प्रदान की है। इससे स्थानीय लोगों को सम्मानजनक आजीविका अर्जित करने में मदद मिली है। यहां तक कि 2020-21 के पहले 6 महीनों के दौरान, कोविड-19 लॉकडाउन के बावजूद केवीआईसी ने विभिन्न क्षेत्रों में कारगिल में 26 और लेह में 24 नई परियोजनाएं स्थापित करने में मदद की, जिससे इन दोनों क्षेत्रों में 350 नौकरियों का सृजन हुआ।
00 32.35 करोड़ रुपये का किया वितरण
दरअसल, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत केवीआईसी एक नोडल कार्यान्वयन एजेंसी है। 2017 18 से 30 सितंबर 2020 तक केवीआईसी ने कारगिल में 802 परियोजनाएं और लेह में 191 परियोजनाएं स्थापित की हैं। जिसमें कारगिल में 6,781 और लेह में 1421 रोजगारों का सृजन हुआ। केवीआईसी ने कारगिल में इन परियोजनाओं के लिए मार्जिन मनी के रूप में 26.67 करोड़ रुपये का वितरण किया, जबकि इसी अवधि के दौरान लेह क्षेत्र में 5.68 करोड़ रुपये का वितरण किया गया।
00 कारगिल और लेह में 6 महीने तक ही होता है संपर्क-

केवीआईसी के चेयरमैन विनय कुमार सक्सेना ने कहा कि, `प्रधानमंत्री मोदी के नजरिए के कारण चुनौतीपूर्ण कारगिल और लेह में रोजगार में वृद्धि हो सकी है। इस क्षेत्र में पूरे साल में केवल छह महीने तक ही संपर्क स्थापित हो पाता है। कारगिल और लेह ने विभिन्न विनिर्माण गतिविधियों को बनाए रखने की अपार क्षमता दिखाई है। लेह और कारगिल देश के बाकी हिस्सों से लगभग छह महीने तक कटा रहता है। हालांकि, ये इकाइयां इन क्षेत्रों में पूरे वर्ष सामानों की स्थानीय उपलब्धता सुनिश्चित करेंगी। कारगिल और लेह के लाभार्थियों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें अपनी उत्पादन इकाइयां शुरू करने के बाद नौकरियों की तलाश में दूसरे राज्यों में नहीं जाना पड़ेगा। इन इकाइयों ने केवल उनके लिए स्व रोजगार सृजित किए हैं बल्कि इस क्षेत्र के कई अन्य बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा किए हैं। 


कोरोना अपडेट : 24 घंटे में आए 38 हजार 310 नए मामले*

03-Nov-2020

नई दिल्ली (शोर सन्देश) देश में कोरोना का कहर कम होता नजर रहा हैं। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 38 हजार 310 नए मामले सामने आए हैं और 490 लोगों की कोरोना से मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,23,097 हो गई है और देश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 82,67,623 हो गई है।

मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में एक्टिव केस 5,41,405 रह गए हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में 38,310 नए कोविड-19 के मामले आने से संक्रमितों की संख्या 82,67,623 हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 58,323 मरीज़ ठीक हुए हैं। गौर किया जाये तो रोजाना ठीक होने वाले मरीजों की संख्या दैनिक आधार पर दर्ज नए केसों की तुलना में काफी अधिक है। इसके चलते कोरोना के एक्टिव केस की संख्या में कमी आई है। 


भारी संख्या में मतदान करने पीएम मोदी ने की अपील*

03-Nov-2020

नयी दिल्ली (शोर सन्देश) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बिहार के लोगों से भारी संख्या में मतदान कर लोकतंत्र के उत्सव को सफल बनाने की अपील की। बिहार विधानसभा चुनाव में आज दूसरे चरण के तहत राज्य के 17 जिलों की 94 सीटों पर मतदान हो रहा है।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, ``बिहार विधानसभा चुनावों में आज दूसरे चरण के लिए वोट डाले जाएंगे। सभी मतदाताओं से मेरी अपील है कि वे भारी संख्या में मतदान कर लोकतंत्र के इस उत्सव को सफल बनाएं। इस दौरान सामाजिक दूरी का पालन करने के साथ ही मास्क जरूर पहनें।`` बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में राज्य की 71 विधानसभा सीटों पर 55.69 फीसदी मतदान हुआ था। 


विएना के 6 इलाकों में ताबड़तोड़ फायरिंग, कई लोगों की मौत, देश में अलर्ट*

03-Nov-2020

पीएम मोदी ने की हमले की निंदा, कहा-ऑस्ट्रिया के साथ खड़ा है भारत
विएना/नई दिल्ली (शोर सन्देश) फ्रांस, इग्लैंड के बाद ऑस्ट्रिया में बड़ा हमला हुआ है। ऑस्ट्रिया के विएना शहर में यहूदी मंदिर समेत 6 अलग-अलग इलाकों में हथियारबंद लोगों ने फायरिंग की है। ऑस्ट्रिया सरकार मानती है कि यह एक सुनियोजित आतंकी हमला है। इस आतंकी हमले में अब तक एक हमलावर समेत 8 लोगों की मौत हो गई है।

विएना पुलिस ने बताया कि इस हमले में कई लोग घायल भी हुए हैं और अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि अभी एक आतंकी की तलाश की तलाश की जारी है।
विएना पुलिस ने बताया कि आतंकियों ने रात 8 बजे गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आगे कहा कि कई संदिग्स राइफल्स से लैस देख गए हैं। गोलीबारी की घटना शहर के 6 अलग-अलग जगहों पर हुई है। इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं जिनमें एक अधिकारी भी शामिल है।
एक संदिग्ध मारा गया
इसके अलावा पुलिस ने एक संदिग्ध हमलावर को ढेर कर दिया है। विएना पुलिस ने लोगों से अपील की है। इस हमले के प्रति सावधानी बरतते हुए लोग फिलहाल घरों में ही रहें। इसके साथ ही पुलिस ने लोगों अफवाहों पर ध्यान नहीं देने को कहा है।
पुलिस ने लोगों से कहा कि कृपया किसी भी अफवाहों, आरोपों, अटकलों या पीड़ितों की अपुष्ट संख्याओं पर ना ध्यान दें। वो किसी भी प्रकार की सहायता नहीं करता है। घर के अंदर रहें! आश्रय लें, सार्वजनिक स्थानों से दूर रहें।
सुनियोजित आतंकी हमला
ऑस्ट्रिया के चांसलर सेबेस्टियन क्रूज ने इसे सुनियोजित आतंकी हमला करार दिया है। उन्होंने कहा कि वे पूरी तैयारी के साथ आए थे, उनके पास ऑटोमैटिक हथियार थे। उन्हें प्रोफेशनल ट्रेनिंग भी मिली थी, लेकिन एक हमलावर को पुलिस ने मार गिराया। इस बीच सशस्त्र संदिग्धों में से एक दूसरी जगह देखा गया है। हमलावर ने भागने से पहले फायरिंग भी की थी।
प्रशासन ने प्रभावित इलाकों में लोगों से घर में रहने की अपील की है। इसके साथ ही उन स्थानों पर सार्वजनिक परिवहन ले जाने पर रोक लगा दिया गया है। पुलिस ने ट्वीट कर कहा कि विएना का सार्वजनिक परिवहन अगले सूचना तक फर्स्ट जिले में नहीं रुकेगा! सार्वजनिक स्थानों से दूर रहें और घरों में रहें!`
मुश्किल वक्त में भारत ऑस्ट्रिया के साथ : पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस आतंकी हमले पर प्रतिक्रिया दी है। मंगलवार सुबह पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि `वियना में हुए नृशंस आतंकी हमले से गहरा सदमा और दुख हुआ। इस दुखद समय में भारत ऑस्ट्रिया के साथ खड़ा है। मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। वहीं मौजूदा वक्त में आतंकवाद के खात्म के लिए भारत भी दुनिया के बड़े देशों के साथ खड़ा है।` हाल ही में जब फ्रांस में आतंकी हमला हुआ था तो भी पीएम मोदी ने तुरंत उसकी निंदा की थी। इसके साथ ही आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत ने फ्रांस का साथ देने की अपील की थी।
हम झुकेंगे नहीं : इमैनुएल मैक्रों
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा है कि उनका देश और फ्रांसीसी नागरिक ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में हुई गोलीबारी के बाद ऑस्ट्रियाई लोगों के दुख की घड़ी में साथ हैं। उन्होंने जोर देकर कहा किहमारे दुश्मनों को पता होना चाहिए कि वे किसके साथ लड़ रहे हैं। हम झुकेंगे नहीं।

मैक्रों ने सोमवार को ट्वीट किया, ” फ्रांस के बाद, हमारे एक मित्र देश पर हमला हुआ है। यह हमारा यूरोप है। हमारे दुश्मनों को पता होना चाहिए कि वे किससे लड़ रहे हैं। हम झुकेंगे नहीं।” 


भीषण सड़क हादसे में 6 की मौत व 10 घायल, सीएम योगी ने दिए समुचित उपचार के निर्देश*

02-Nov-2020

लखनऊ (शोर सन्देश) यूपी के बहराइच में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां श्रद्धालुओं से भरी मैजिक खड़े हुए ट्रक से टकरा गई, जिससे 6 लोगों की मौत हो गई है और 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, यह सभी श्रद्धालु लखीमपुर के रहने वाले हैं, जो किछौछा शरीफ मज़ार से दर्शन कर वापस लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि तभी पयागपुर के पास ये हादसा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। घायलों में पांच की हालत गंभीर बनी है।
एसपी विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि लखीमपुर जिले के सिंगाही थाना क्षेत्र के निवासी महिंद्रा सुपर वैन (UP31AT3437) में सवार होकर अंबेडकरनगर के किछौछा में जियारत करने गए थे। वापस लौटते समय बहराइच-गोंडा हाइवे पर पयागपुर थाना क्षेत्र के शिवदहा मोड़ के पास चालक को झपकी गई और तेज रफ्तार वाहन सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया।
जानकारी पाकर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने वाहन में फंसे घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और सभी को तत्काल सीएचसी पयागपुर पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पांच लोगों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। मृतकों की शिनाख्त चाँद खान (51), शकील (08), सोहन (50), सोहन की पत्नी, सलीम (60) के रूप में की गई है, वहीं एक शव की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है।
00 मुख्यमंत्री योगी ने घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्घटना में लोगों के मारे जाने पर शोक व्यक्त किया है, साथ ही ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को इस हादसे में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। 


लाहौर की सड़कों पर लगे पीएम मोदी और अभिनंदन के पोस्टर*

02-Nov-2020

 

नई दिल्ली (शोर सन्देश) अभी तक आपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बड़े-बड़े पोस्टर भारत की सड़कों पर ही देखें होंगे, लेकिन यह पहली बार है जब पाकिस्तान की सड़कों पर पीएम मोदी और विंग कमांडर अभिनंदन के पोस्टर नजर रहे हैं। इन पोस्टरों के जरिए नवाज शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग के नेता अयाज सादिक पर निशाना साधा गया है। कई पोस्टरों में अयाज सादिक को कौम का गद्दार बताते हुए मीर जाफर से तुलना की गई है। अयाज सादिक ने ही पाकिस्तानी संसद में अभिनंदन की रिहाई को लेकर इमरान खान सरकार की पोल खोली थी। हालांकि इन पोस्टरों के बाद इमरान सरकार बौखला गई है और वहां के सांसद अयाज सादिक पर देशद्रोह का मुकदमा दायर कर दिया है।

अयाज सादिक मुख्य विपक्षी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज़ (पीएमएल-एन) के वरिष्ठ नेता, जो एक समय में प्रधानमंत्री इमरान खान के करीबी थे। उन्होंने नेशनल असेंबली या पाकिस्तान के संसद के निचले सदन में बोलते हुए खुलासा किया था कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के `पैर कांप रहे थे`, जब उन्होंने भारतीय पायलट अभिनंदन को को लेकर एक बैठक में बुलाया गया।
अब पाकिस्तान सरकार सरदार अयाज सादिक के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी करने के लिए देशद्रोह का मामला किया गया है। सादिक ने था कि विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के पैर कांप रहे थे और माथे पर पसीना रहा था। कुरैशी ने हमें बताया, `खुदा के खातिर, उन्हें (अभिनंदन वर्धमान) को जाने दो नहीं तो भारत रात 9 बजे पाकिस्तान पर हमला कर देगा।` उस बैठक में पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) और पीएमएल-एन के नेताओं ने भी भाग लिया था।
सादिक की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए पाकिस्तान के गृह मंत्री एजाज शाह ने कहा कि सरकार देशद्रोह का मामला दर्ज करने पर विचार कर रही है, क्योंकि पुलिस को उनके खिलाफ कई शिकायतें मिली हैं। उन्होंने कहा कि सादिक को भारत में रहने के लिए अमृतसर जाना चाहिए।

पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के नेता के खुलासे के बाद उनके संसदीय क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन के साथ उनके पोस्टर लगाकर उनका विरोध किया गया है। उन्हें भारत की तारीफ करने के लिए गद्दार कहा गया है और कुछ पोस्टर में उनकी शक् को अभिनंदन से मिलाकर बनाई गई है। 




kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account