ब्रेकिंग न्यूज

देश-विदेश

देश के कई हिस्सों में बदलेगा मौसम, कहीं होगी बारिश तो कहीं पड़ेंगे ओले

14-Apr-2024
नई दिल्ली  ( शोर सन्देश ) । मौसम विभाग ने अगले कई दिनों के लिए अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि देश के कई हिस्सों में 13 से 15 अप्रैल तक गरज-चमक, बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिल सकती है। शनिवार शाम देश के कुछ हिस्सों में वर्षा और तेज हवा से मौसम बदला। इससे तेज गर्मी से राहत मिली।
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के साथ राजस्थान के दक्षिणी हिस्से और उत्तरी गुजरात में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इसलिए दिल्ली और इसके आसपास अगले दो दिन तेज हवा के साथ वर्षा होने की संभावना है। दिल्ली में शनिवार को दिन भर आंशिक बादल छाए रहे। दोपहर में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक होने से गर्मी रही।
पंजाब में हल्की वर्षा के बाद गर्मी से राहत
रविवार को कई जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार के साथ ही वर्षा होने की भी संभावना है। कुछ जिलों में ओलावृष्टि भी हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते चंडीगढ़, पंचकूला व मोहाली में 13 से 15 अप्रैल तक गरज-चमक, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी है।

उत्तराखंड में भी मौसम ने करवट बदली
उत्तराखंड में भी मौसम ने करवट बदली। यहां भी अगले दो दिन पहाड़ों में आंशिक रूप से बादल छाये रह सकते हैं। हिमाचल में कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा के साथ आंधी चली। मौसम विभाग ने 72 घंटे में भारी ओलावृष्टि और वर्षा के साथ ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात की संभावना है। 50 किलोमीटर की गति से आंधी चलने की चेतावनी है।

तीसरी बार नरेन्द्र मोदी बनेगें प्रधानमंत्री : चिराग

13-Apr-2024
गया ।( शोर सन्देश ) लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने नरेन्द्र मोदी के दस साल के कार्यकाल को उपलब्धियों भरा बताते हुए दावा किया कि आने वाले लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) प्रचंड जीत दर्ज करेगा और मोदी लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेगें।
पासवान ने शुक्रवार को गया संसदीय क्षेत्र के राजग उम्मीदवार और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राजद नेता मीसा भारती द्वारा जेल भेजने वाले दिए गए बयान को लेकर कहा कि आखिर यह कैसी भाषा है। प्रधानमंत्री देश के गौरव हैं। इस तरह की भाषा से देश दुनिया में क्या संदेश जाता है। जिनके परिवार के कई लोगों के ऊपर भ्रष्टाचार के आरोप है, वे इस तरह की भाषा का प्रयोग कर रहे हैं।
 

राजद ने किया एक करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा

13-Apr-2024
पटना।  ( शोर सन्देश )  राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने शनिवार को अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया, जिसमें उसने एक करोड़ युवाओं को रोजगार और महिलाओं को साल में एक लाख रुपया देने समेत 24 वादे किये हैं ।
राजद नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने शनिवार को यहां पार्टी के प्रदेश कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में अपना घोषणा पत्र, जिसे परिवर्तन पत्र नाम दिया गया है जारी कर दिया । वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए जारी परिवर्तन पत्र में 24 वादे किए गए हैं, जिसमें पूरे देश में एक करोड़ नौकरी, गरीब महिलाओं को साल में एक लाख रुपए, 500 रुपए में गैस सिलेंडर, 200 यूनिट मुफ्त बिजली, 10 फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) और बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने का वादा शामिल है ।
तेजस्वी यादव ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, बिहार में 17 साल बनाम 17 महीने की तर्ज पर हम सभी सरकारी विभागों और सार्वजनिक संस्थानों में रिक्त 30 लाख पदों के अलावा 70 लाख पदों का सृजन कर कुल एक करोड़ नौकरियां देंगे । हम संविदा और अस्थायी पदों को नियमित करने के लिए भी तेजी से अभियान चलाएंगे।
हम लोगों से ये वादा करते हैं कि बिहार में जिस प्रकार नौकरी का मतलब तेजस्वी हो गया है यही वादा हम इस चुनाव में एक प्रतिबद्ध संकल्प के रूप में लेते हैं। अतः केंद्र में राजद समर्थित गठबंधन की सरकार के गठन के छह महीने के अंदर एक करोड़ नौकरियों की प्रक्रिया प्रारम्भ की जाएगी।
 

आम आदमी पार्टी के चार राज्यसभा सांसदों ने की सुनीता केजरीवाल से मुलाकात

13-Apr-2024
नई दिल्ली  ( शोर सन्देश ) । पंजाब से आम आदमी पार्टी के चार राज्यसभा सांसदों ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की। इन सांसदों में डॉ. संदीप पाठक, संजीव अरोड़ा, विक्रम साहनी और अशोक मित्तल शामिल रहे।
हालांकि, पंजाब से आम आदमी पार्टी के दो अन्य राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह और बलबीर सिंह अभी भी अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी से दूरी बनाए हुए हैं। वहीं राघव चड्ढा विदेश में हैं। आम आदमी पार्टी के मुताबिक पंजाब से आए राज्यसभा के इन सांसदों ने सुनीता केजरीवाल से कहा कि वे अरविंद केजरीवाल के साथ खड़े हैं।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल कथित शराब पॉलिसी में घोटाले के आरोप में जेल में बंद हैं। केजरीवाल के जेल जाने के बाद पंजाब से आप सांसदों की सुनीता केजरीवाल से यह पहली मुलाकात है।
आप के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) डॉ. संदीप पाठक के साथ राज्यसभा के इन सांसदों ने सुनीता केजरीवाल से उनके आवास पर मुलाकात की। सांसदों का कहना है कि संकट की घड़ी में हम सभी एकजुट हैं। सांसदों ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को जेल भेजने से जनता में जबरदस्त गुस्सा है। जनता जेल का जवाब दिल्ली और पंजाब में वोट से देगी।
पंजाब से आप के राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा ने सुनीता केजरीवाल से मुलाकात के दौरान ली गई तस्वीर अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट भी किया। संजीव अरोड़ा ने कहा कि सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की। उनकी साहस और दृढ़ता, संघर्ष के प्रतीक के रूप में दमक रहा है। सभी सांसदों ने सुनीता केजरीवाल को कहा कि वह अरविंद केजरीवाल के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं। अरविंद केजरीवाल जनता की लड़ाई लड़ रहे हैं। भाजपा को उन्हें जेल भेजना भारी पड़ेगा।
 

सपा मुखिया अखिलेश यादव से मिले आप के सांसद संजय सिंह

13-Apr-2024
लखनऊ ( शोर सन्देश ) । लोकसभा चुनाव को लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव से आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने शुक्रवार को लखनऊ में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने इंडिया गठबंधन को समर्थन देने की घोषणा भी की। हालांकि, आप पहले ही इंडिया गठबंधन का हिस्सा है।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पत्रकारों से कहा कि भाजपा की सरकार जिन एजेंसियों से लोगों को न्याय मिलना चाहिए, उनका इस्तेमाल विपक्ष के खिलाफ कर रही है। एजेंसियों की मदद से झूठे मुकदमे दायर कर चुने हुए मुख्यमंत्रियों को जेल भेजा जा रहा है। इन्हीं संस्थाओं की मदद से महाराष्ट्र में भाजपा ने अपनी सरकार बनवा ली है और इनकी मदद से वसूली कर रही है।
उन्होंने कहा कि 2024 का चुनाव कोई आम चुनाव नहीं है। ये लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है। हम आप सांसद संजय सिंह और आम आदमी पार्टी के आभारी हैं कि वो इस लड़ाई में हमारे साथ हैं। संजय सिंह को भी झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भेज दिया गया। उन्हें भी बहुत तकलीफें उठानी पड़ी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से फोन पर बात हुई और उनका हालचाल भी जाना।
आप नेता संजय सिंह ने भरोसा दिलाया कि उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन को लोकतंत्र बचाने और तानाशाही खत्म करने के लिए अपना पूरा समर्थन और सहयोग देगी।
 

भव्य राम मंदिर बन जाना एक कल्पना के बाहर की बात : श्रीश्री रविशंकर

13-Apr-2024
नई दिल्ली ( शोर सन्देश ) । मुंबई में शुक्रवार को 'विकसित भारत एंबेसडर कार्यक्रम' में आध्यात्मिक गुरु और आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्रीश्री रविशंकर, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और सिंगर सोनू निगम मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। कार्यक्रम में श्रीश्री रविशंकर ने कहा कि भारत व्यक्ति के विकास से शुरू होता है और व्यक्ति का विकास दो तरह से होता है, एक हृदय और दूसरा मस्तिष्क से। हम पुराने दोस्तों पर गर्व करते हैं, नए टेक्नोलॉजी पर गर्व करते हैं, पुरानी विरासत और संस्कृति पर हमें गर्व होना चाहिए। हमें नई टेक्नोलॉजी और प्रगति पर गर्व होना चाहिए और यह दोनों अभी भारत में ही संभव हो पाया है। ये हम सबका सौभाग्य है।
श्रीश्री ने आगे कहा कि सिर्फ दिमाग का विकास होने से काम नहीं चलेगा या हम पुरानी गाथा गाते रहेंगे, उससे काम नहीं चलेगा। हम अपनी धरोहर को भूल गए थे। लेकिन, अब उसको लेकर जाग उठे हैं। हमें अपनी संस्कृति पर, देश पर गर्व होना चाहिए।
उन्होंने आगे कहा कि इस देश में हजारों साल पहले से अक्षुण्ण परंपरा चली आ रही है। इन्हीं 10 सालों में हमें अपने धर्म के प्रति, संस्कृति के प्रति, कला के प्रति गर्व होने लगा। लोग भारत से बाहर विदेश जाते थे, तो अपना नाम बदल देते थे। आज वो माहौल नहीं है। मैं एक महीने में 12 देश और 20 नगरों का दौरा करके सीधा मुंबई आया हूं। वो भी इसी कार्यक्रम के लिए।
पूरी दुनिया में देश का नाम आज जितना अच्छा हुआ है। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का माहौल बदला है। हमें एक ऐसा व्यक्ति चाहिए जो लोगों के मन की बात, धरोहर और देश को समझे और ये तीनों काम होने से आज हमको कितना हर्ष हो रहा है। रामराज्य का यही सपना था कि इस देश के गरीबों के आंसू पोंछे जाए और उन्हें रोटी, कपड़ा मिल जाए। उस दिशा में हम लोग जा रहे हैं, इसके लिए हम सबको मिलकर काम करना पड़ेगा।
श्रीश्री रविशंकर ने कहा कि हमें ऐसा नेतृत्व मिला है, जो दिल से सबको समझते हैं। आज तक आपने देखा उन्होंने रविवार को देश से 'मन की बात' की, जिसमें वह देश की अलग-अलग चीजों को लेकर बात करते हैं। अयोध्या के राम मंदिर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मंदिर बनने में कितना समय लग जाता है। लेकिन इतने कम समय में भव्य राम मंदिर बन जाना एक कल्पना के बाहर की बात है।

 

हरियाणा के नारनौल में स्कूल बस पलटी, आठ बच्चों की मौत और 37 घायल

11-Apr-2024
नई दिल्ली।  ( शोर सन्देश )  नारनौल में कनीना के गांव उन्हानी के पास आज बृहस्पतिवार को एक दर्दनाक बस हादसा हो गया। यहां ओवरटेक करने के कारण स्कूल बस पलट गई। दुर्घटना में आठ बच्चों की मौत और करीब 37 घायल हो गए। घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई है। गंभीर घायलों को रेवाड़ी अस्पताल पहुंचाया गया है। सूचना पर स्थानीय पुलिस और लोग घटनास्थल पर जमा हुए हैं।
बस में सवार थे कुल 45 बच्चे
संवाद सहयोगी, नारनौल। कनीना क्षेत्र के गांव उन्हाणी स्थित महिला कॉलेज के पास बृहस्पतिवार सुबह एक स्कूल के बस चालक चलती बस से कूद गया और बस एक पेड़ से टकराकर पलट गई। दुर्घटना इतनी भयंकर थी कि बस पलटते ही स्कूली बच्चे बस के शीशों में से बाहर निकल कर गिर गए। इस घटना में एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ की मौत हो गई है। बस में कुल 45 बच्चे थे और 37 घायल हैं। जीएल पब्लिक स्कूल कनीना की यह स्कूल बस सेहलंग, झाड़ली, धनौंदा, से कनीना की ओर बच्चों को लेकर आ रहे थे। ईद की छुट्टी होने के बावजूद भी छुट्टी नहीं की गई थी।
बस से कूद गया चालक
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक बस से कूद गया। इसके बाद बस का पिछला हिस्सा पेड़ से टकरा गया। इस कारण बस पलट गई। बस की गति तेज होने की वजह से कुछ बच्चे शीशे तोड़ते हुए बाहर निकल कर गिए गए। करीब दस बच्चों की हालत गंभीर है और सभी 45 बच्चे घायल हैं। इनको तुरंत कनीना लाया गया। यहां से कुछ नारनौल, पीजीआइएमएस रोहतक और रेवाड़ी रेफर कर दिए गए। एक बच्चे छितरौली के बच्चे की मौत मौके पर ही हो गई है।
घटनास्थल पर मच 
गई चीख-पुकार
जैसे ही बस पलटी तो हादसे के साथ ही त्राहि-त्राहि मच गई। हर कोई बच्चों को संभालने में जुटा था। आस-पास के लोग भी एकत्रित हो गए और उन्होंने बच्चों को रेस्क्यू करना शुरू कर दिया। पुलिस को सूचना दे दी गई। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर अर्थमूअर मशीन की सहायता से बस को उठाया और पुलिस थाने में ले गई।
हरियाणा के सीएम ने जताया शोक
सीएम नायब सैनी ने हादसे पर शोक जताया है। उन्होंने कहा, ‘महेंद्रगढ़ के कनीना में स्कूल बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से आहत हूं।मेरी संवेदनाएं उन शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने मासूम बच्चे खोए हैं। स्थानीय प्रशासन घायलों की सहायता के लिए मुस्तैद है। सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’

पीओके हमारा था और रहेगा, पीएम मोदी के रहते एक इंच नहीं ले सकता चीन’, राजनाथ सिंह ने पड़ोसियों को दी वॉर्निंग

11-Apr-2024
नई दिल्ली। देश में चुनावी माहौल है और ऐसे में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पड़ोसी देश चीन और पाकिस्तान को लेकर कहा कि भारत पर बुरी नजर रखने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा. उन्होंने चीन को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि पीएम मोदी के सत्ता में रहते हुए देश की जमीन पर एक इंच भी कब्जा नहीं कर सकता तो वहीं पाकिस्तान को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को आतंकवाद का खामियाजा भुगतना पड़ेगा. 
रक्षा मंत्री ने कहा, ‘जिंदगी में दोस्त बदल सकते है पड़ोसी नहीं. पीओके हमारा था है और रहेगा. अगर पाकिस्तान को लगता है कि आतंकवाद को काबू कर पाने में असमर्थ है तो भारत सहयोग करने को तैयार है. आतंकवाद को रोकने के लिये भारत सहयोग करने को तैयार है. पाकिस्तान को आतंकवाद का खामियाजा भुगतना पड़ेगा.’ 
इससे पहले बुधवार (10 अप्रैल) को राजनाथ सिंह ने संभल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि इस समय देश सुरक्षित हाथों में है और देश की जनता को चिंता करने की जरूरत नहीं है. जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘बीजेपी ने जब से आर्टिकल 370 खत्म करने का काम किया तब से वहां पर न तो अलगाववाद है और न पत्थरबाजी होती है. कश्मीर सुकून में हैं. यह भी संभव है कि पीओके के लोग भी न कह दें कि हमें भी कश्मीर का हिस्सा बना दो.’

भारत का तिरंगा युद्धक्षेत्र में भी सुरक्षा की गारंटी - ऋषिकेश में पीएम मोदी

11-Apr-2024

 नई दिल्ली। ( शोर सन्देश )  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव प्रचार के लिए उत्तराखंड के ऋषिकेश में मौजूद हैं. यहां जनता को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘आपसे आशीर्वाद मांगने के साथ ही अपने सभी पुराने परिवारजनों के साथ अपनी यांदे ताजा कर लेता हूं. उन्होंने कहा, कल मैं भारत के दक्षिणी छोर पर सागर तट पर बसे तमिलनाडु में था और वहां भी लोग कह रहे हैं कि फिर एक बार मोदी सरकार’. उन्होंने कहा, ‘आज मैं हिमालय की गोद में बाबा केदार और बद्रीनारायण की शरण में हूं और यहां भी वही गूंज है, फिर एक बार मोदी सरकार... यह तो देवभूमि है. यहां देवताओं का आह्वान करने की परंपरा है. आज मुझे भी जनता-जनार्धन, जो देवरूपी है, उनका आह्वान करने के लिए 'हुडक़ा' (परंपरागत वाद्य यंत्र) का नाग बजाने का सौभाग्य मिला. साथियो यह गूंज इसलिए है क्योंकि देश के लोगों ने पूर्ण बहुमत वाली सरकार का काम देखा है’. उन्होंने कहा, ‘जब-जब देश में कमजोर और अस्थिर सरकार रही है, तब-तब दुश्मनों ने फायदा उठाया है. जब भारत में कमजोर और अस्थिर सरकारें थी, तब भारत में आतंकवाद ने पैर पंसारे. आज भारत में मोदी की मजबूत सरकार है. इसलिए आतंकवादियों को घर में घुसकर मारा जाता है. आज भारत में मजबूत सरकार है, इसलिए भारत का तिरंगा, युद्ध क्षेत्र में भी सुरक्षा की गारंटी बन जाता है. यह बीजेपी की मजबूत सरकार ही है, जिसने 7 दशक बाद जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 खत्म करने का साहस लिया.  यह बीजेपी की मजबूत सरकार ही है, जिसने तीन तलाक के खिलाफ कानून बनाया. ये बीजेपी की मजबूत सरकार है, जिसने महिलाओं को लोकसभा, विधानसभा में आरक्षण दिया.

पीएम मोदी ने कहा, यह बीजेपी की मजबूत सरकार ही है जिसने सामान्य वर्ग के गरीबों को भी 10 प्रतिशत आरक्षण दिया है. साथियों कांग्रेस की सरकार होती तो वन रैंक वन पैंशन कभी भी लागू नहीं होता. मोदी ने यह गारंटी दी थी और उसे पूरा कर के दिखाया. कांग्रेस थी जो कहती थी कि वन रैंक वन पैंशन लागू कर के हम पूर्व सैनिकों को 500 करोड़ रुपये देंगे. ये मोदी है, जिसने वन रैंक वन पैंशन लागू कर के पूर्व सैनिकों को एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा, उनके बैंक खाते में पहुंचा दिए हैं. 

उन्होंने बताया, यहां उत्तराखंड में भी वन रैंक वन पैंशन के साढ़े तीन हजार करोड़ रुपये से ज्यादा सैनिक परिवारों को मिले हैं. कांग्रेस के समय में तो जवानों के पास बुलेट प्रूफ जैकेट तक की कमी थी, दुश्मनों की गोली से बचाने के लिए पुख्ता इंतजाम नहीं था. यह बीजेपी है, जिसने भारत में बनी बुलेट प्रूफ जैकेट अपने सैनिकों को दी और उनके जीवन की रक्षा की. आज आधुनिक राइफल से लेकर, लड़ाकू विमान और विमान वाहक तक देश में ही बन रहे हैं.

भारत को अब रोका नहीं जा सकता..., पीएम मोदी ने अमेरिकी मैगजीन को दिया इंटरव्यू

11-Apr-2024
नई दिल्ली। ( शोर सन्देश )   सीमा विवाद और अरुणाचल प्रदेश को लेकर भारत और चीन के बीच एक बार फिर विवाद बड़ता जा रहा है। भारत की कोशिश है कि चीन के साथ सभी मुद्दों को बातचीत के जरिए हल किया जाए। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि भारत और चीन के बीच स्थिर और शांतिपूर्ण संबंध पूरे क्षेत्र और विश्व के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने उम्मीद जताई कि राजनयिक और सैन्य स्तरों पर द्विपक्षीय बातचीत के माध्यम से दोनों देश अपनी सीमाओं पर शांति और स्थिरता बहाल करने में सक्षम होंगे।
‘भारत की प्रगति को अब रोका नहीं जा सकता’
प्रधानमंत्री ने यह टिप्पणी अमेरिकी पत्रिका न्यूजवीक के साथ एक इंटरव्यू में की। यह हाल के दिनों में किसी अमेरिकी पत्रिका को दिया गया पीएम मोदी का पहला साक्षात्कार है। वहीं, न्यूजवीक ने कहा है कि भारत की प्रगति को अब रोका नहीं जा सकता है। तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था और मजबूत होती राजनयिक, वैज्ञानिक तथा सैन्य ताकत इसे एक उभरती हुई महाशक्ति बनाती है। अमेरिका और विश्व के लिए इसका महत्व लगातार बढ़ रहा है। मोदी का साक्षात्कार प्रकाशित करने के साथ ही पत्रिका ने उनको अपने कवर पर भी स्थान दिया है। 

भारत के साथ चीन का संबंध महत्वपूर्ण- पीएम मोदी
न्यूजवीक को दिए विस्तृत साक्षात्कार में पीएम मोदी ने आगामी लोकसभा चुनाव, पाकिस्तान के साथ संबंध, क्वाड, राम मंदिर और लोकतंत्र समेत तमाम मुद्दों पर बातचीत की है। इस दौरान पीएम ने कहा कि भारत के लिए चीन के साथ संबंध महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, हमें अपनी सीमाओं पर लंबे समय से चली आ रही स्थिति का तत्काल समाधान निकालने की आवश्यकता है। भारत और चीन के बीच स्थिर और शांतिपूर्ण संबंध न केवल दोनों देशों के लिए, बल्कि पूरे क्षेत्र और विश्व के लिए महत्वपूर्ण हैं।
क्वाड का उद्देश्य किसी भी देश के खिलाफ नहीं- पीएम मोदी
पाकिस्तान के साथ संबंधों के बारे में पूछे जाने पर मोदी ने कहा कि उन्होंने वहां के प्रधानमंत्री को पदभार संभालने पर बधाई दी है। उनसे कहा है कि भारत ने हमेशा आतंक और हिंसा से मुक्त माहौल में शांति, सुरक्षा और समृद्धि को आगे बढ़ाने का समर्थन किया है। चीन और क्वाड के बारे में बात करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, जापान, भारत और चीन कई समूहों के सदस्य हैं। उन्होंने कहा,‘हम अलग-अलग समूहों में मौजूद हैं।
 



kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account