



नई दिल्ली। ( शोर सन्देश ) महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी ने सीट बंटवारे का ऐलान कर दिया है. इसके तहत 21 सीटों पर शिवसेना का उद्धव गुट, 10 सीटों पर एनसीपी और 17 सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी. मुंबई में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तीनों दलों के प्रमुख नेता- उद्धव ठाकरे, शरद पवार और पृथ्वीराज चव्हाण मौजूद रहे. इस दौरान कांग्रेस नेता नाना पटोले ने कहा, ‘कांग्रेस राष्ट्रीय पार्टी है. हमें तानाशाही से लडऩा होगा. गठबंधन के लिए सोनिया गांधी को ईडी दफ्तर में बैठाया गया. हमने सीट शेयरिंग की समस्या खत्म कर दी है. हमारे कार्यकर्ताओं को भी बीजेपी को हराने के लिए बड़ा दिल दिखाना चाहिए.’ नाना पटोले ने आगे कहा, ‘वे हमारे गठबंधन को मुस्लिम लीग बता रहे हैं, वह डरे हुए है. वोट ट्रांसफर होगा. हमारे साथ असली एनसीपी और असली शिवसेना है.लोग हमारे लिए चुनाव लड़ रहे हैं. वे मोदी के लिए वोट मांग रहे हैं. लोग मोदी को वोट क्यों देंगे?’ एनसीपी पवार- एनसीपी (पवार) को 10 सीटें मिली हैं जिनमें बारामती, शिरूर, सतारा, भिवंडी, डिंडोरी, माढा, रावेर, वर्धा, अहमदनगर दक्षिण और बीड शामिल है.

नई दिल्ली। ( शोर सन्देश ) कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सोमवार की रात मध्य प्रदेश के शहडोल में गुजारनी पड़ी. पहले उनके हेलिकॉप्टर का फ्यूल खत्म हो गया और फिर खराब मौसम के कारण उनका हेलिकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका, जिसके बाद उन्होंने शहडोल में ही सोमवार की रात गुजारी. राहुल गांधी ने शहडोल-कटनी नेशनल हाईवे 43 पर स्थित ढाबे में पहुंचकर डिनर किया, उनके साथ मध्य प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और कांग्रेस नेता कुणाल चौधरी भी मौजूद रहे. दरअसल, राहुल गांधी लोकसभा अभियान के लिए मध्य प्रदेश में थे. वे मंडला और शहडोल में दो रैलियों को संबोधित कर चुके हैं. यहां 26 अप्रैल को मतदान होना है. राहुल ने शहडोल के एक होटल में रात गुजारी और मंगलवार सुबह 6 बजे रवाना हो गए. प्रदेश कांग्रेस चीफ जीतू पटवारी ने बताया कि शहडोल में खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का हेलिकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका. इसके बाद मंगलवार की सुबह राहुल गांधी ने उमरिया में महुआ बीनने वाली महिलाओं से चर्चा की. सुबह उमरिया से गुजरते हुए जब राहुल गांधी ने आदिवासी महिलाओं को देखा तो उनके पास पहुंच गए. महिलाएं महुआ बीन रही थीं, तब राहुल गांधी ने भी उनके साथ महुआ बीना और फिर कुछ देर चर्चा के बाद दिल्ली रवाना हो गए. आपको बता दें कि इस इलाके में बड़ी संख्या में आदिवासी रहते हैं, जहां महिलाएं महुआ बीन कर परिवार क गुजर-बसर करती हैं.


जयपुर। ( शोर सन्देश ) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर शुक्रवार (5 अप्रैल, 2024) को निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जनता के लिए नहीं सिर्फ अपने परिवार के लिए काम किया है. हम लोगों के लिए लगातार काम कर रहे हैं. उन्होंने इस दौरान दावा किया कि हमारी सरकार ने हर मुस्लिम परिवार की रक्षा की है.


नई दिल्ली। ( शोर सन्देश ) आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें उन्होंने दावा किया है कि दिल्ली शराब घोटाला भाजपा ने किया है। इस घोटाले में भाजपा के कई बड़े नेता शामिल हैं।
