
नई दिल्ली ( शोर सन्देश ) । छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के लाठी चलाने की बात अब दिल्ली तक पहुंच गई है। चरणदास महंत ने जिस तरीके से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदर्भ में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, उसे मानसिक संतुलन खोने का खिताब देते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि मोहब्बत की दुकान से ये कौन-कौन से फरमान निकल रहे हैं?




नई दिल्ली । ( शोर सन्देश ) दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री आतिशी को भारतीय जनता पार्टी ने लीगल नोटिस भेजा है. आतिशी ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए दावा किया था, ‘मुझे भाजपा ज्वॉइन करने के लिए अप्रोच किया गया था और कहा गया कि मैं बीजेपी में शामिल हो जाऊं और अपना राजनीतिक करियर बचा लूं. अगर भाजपा ज्वॉइन नहीं करी तो आने वाले एक महीने में मुझे एक महीने में अरेस्ट कर लिया जाएगा.’

नई दिल्ली। ( शोर सन्देश ) सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद संजय सिंह को अब ट्रायल कोर्ट से भी बेल मिल गई है। कोर्ट ने संजय सिंह को 2 लाख रुपए के बेल बॉन्ड और एक लाख का निजी मुचलका और एक लाख की श्योरिटी पर जमानत दी है। निजली मुचलका उनकी पत्नी अनीता सिंह ने भरा। ट्रायल कोर्ट ने संजय सिंह के लिए जमानत की कई शर्तें तय की हैं। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने भी उनके लिए एक शर्त रखी थी।



