
रायपुर/नई दिल्ली (शोर सन्देश)। अखिल भारतीय पशु कल्याण बोर्ड भारत सरकार ने 6 अगस्त को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को आदेश जारी किया है। इसमें जैनों के आध्यत्मिक महापर्व पर्युषण पर 15 से 24 अगस्त तक देश सभी पशुवध करने वाले वैध और अवैध बूचड़खाने, पशु-पक्षी वध और मांस की बिक्री पूर्ण रूप से बंद रहेगी। सर्वोच्च न्यायालय ने इस सम्बन्ध में आदेश भी जारी कर दिया है।

महासमुंद (शोर सन्देश)। महासमुंद नेशनल हाइवे-53 पर अभी एक भीषण सड़क दुर्घटना की खबर है। महासमुंद के टेका के पास तेज रफ्तार सूमो खड़ी ट्रक से जा टकराई है। इस हादसे में सूमो में सवार 4 लोगों की मौत हो गई है। घटना देर रात करीब 3 बजे की बताई जा रही है। हादसे में घायल 5 लोगों को गंभीर हालत में रायपुर रेफर किया गया है। पिथौरा थाना क्षेत्र की घटना बताई जा रही है।

रायपुर/राजनांदगांव (शोर सन्देश)। आज सुबह तड़के 5:30 बजे नेशनल हाईवे पर बर्फानी आश्रम के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के जज गौतम चौरडिया के पुत्र प्रियांश चौरडिया की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रियांश चौरडिया अपनी कार सीजी 07 ए आर 1300 में पेट्रोल डालने के लिए कामठी लाइन स्थित अपने निवास से निकला था। बर्फानी आश्रम के पास पहुंचा ही था कि ट्रेलर ने उनकी गाड़ी को जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी, कि गाड़ी के सामने के परखच्चे ही उड़ गए। प्रियांश को जैसे- तैसे गाड़ी से बाहर निकाला गया और उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल बसंतपुर ले जाया गया। जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

00 तीन हजार बारदानों की हुई जांच, डिप्टी कलेक्टर ने कहा, जिला कलेक्टर को भेजा जाएगा प्रतिवेदन
कोरबा (शोर सन्देश)। कस्टम मिलिंग के दौरान जिले में बारदानो के घोटाले की जांच करने तीन सदस्यीय दल कटघोरा के छुरी पहुंचा हुआ था। जांच दल ने इस दौरान करीब तीन हजार बोरो को अनसील करते हुए उनकी सूक्ष्मता से जांच की और प्रतिवेदन तैयार किया। इस संबंध में जिला कलेक्टर कार्यालय की अफसर कमलेश नंदिनी साहू ने बताया कि मामले की शिकायत के बाद जिला कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल ने उनके नेतृत्व में तीन सदस्यीय जांच दल का गठन किया गया है। साहू के मुताबिक कुछ बारदानों में उन्हें गड़बड़ी नजर आई है। उपलब्ध तथ्यों और जांच बिंदुओं के आधार पर प्रतिवेदन तैयार कर जिला कलेक्टर को प्रेषित किया जाएगा।

रायपुर (शोर सन्देश)। प्रदेश से एक बड़ी खबर है। कोरोना का कहर एक साथ 11 लोगों पर देखने को मिला है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल के कोरोना संक्रमित होने के बाद उनके सम्पर्क में आये 11 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। बड़ी बात यह है कि गौरीशंकर कुछ दिन पहले ही कोरोना पॉजिटिव आये थे उसके बाद उनके परिवार का कोरोना टेस्ट हुआ। उसमें उनकी पत्नी, बेटा, बहु, बड़ी बेटी, दामाद के अलावा अन्य शामिल हैं। बेटे नितिन अग्रवाल और बहु संध्या अग्रवाल ने सोशल मीडिया में बयान जारी कर संक्रमित होने की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि पॉजिटिव पाए जाने के बाद वे होम आइसोलेट हो गए हैं। आपको बता दें इससे पहले गौरी शंकर अग्रवाल कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां अभी उनका इलाज जारी है।

रायपुर (शोर सन्देश)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दस महंत से मिलने उनके निवास में पहुंचे हैं। विधानसभा अध्यक्ष के निवास में संसदीय कार्यमंत्री रविंद्र चौबे भी मौजूद हैं। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और संसदीय कार्यमंत्री रविंद्र चौबे के बीच बैठक हो रही है। बताया जा रहा है कि 25 अगस्त से शुरू होने वाले मानसून सत्र पर चर्चा हो रही है।

जांजगीर-चांपा (शोर सन्देश)। जांजगीर-चांपा जिले के डभरा ब्लॉक कोविड अस्पताल में एक कोरोना संक्रमित युवक ने खुदकुशी किए जाने का मामला सामने आया है। संक्रमित युवक की इस हरकत के चलते पूरे कोविड अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया है। मामला सामने आने के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है, जिसके बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर अस्पताल पहुंच जांच में जुट गई है. मिली जानकारी के मुताबिक मृतक युवक डभरा ब्लॉक के जमगहन गांव का रहने वाला था। उसने जिले के दिव्यांग स्कूल में बने कोविड केयर सेंटर में फांसी लगा ली। बताया जा रहा है कि युवक गुजरात से अपने गांव पहुंचा था, जिसके बाद स्वास्थ्य अमला ने कोरोना जांच के लिए युवक का सैंपल लिया था। जांच में उसके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।इसके बाद 4 अगस्त को युवक को कोविड केयर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था, जिसने आज फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। फिलहाल मामले की जानकारी के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और मामले की जांच कर रहे हैं।

रायपुर (शोर सन्देश)। राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग ने रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन वाले क्षेत्रों की नई सूची अधिसूचित की है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के मुताबिक प्रदेश के सभी विकासखंडों और शहरी क्षेत्रों में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या, इनके दोगुने होने की दर तथा प्रति एक लाख जनसंख्या पर सैंपल जांच की ताजा स्थिति के आधार पर उन्हें रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में पुनः वर्गीकृत किया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 2 अगस्त की स्थिति के आधार पर यह वर्गीकरण किया गया है

रायपुर/अयोध्या (शोर सन्देश)। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण कार्य का के भूमिपूजन में अब कुछ ही घंटे बाकि हैं। देश के प्रधानमंत्री इस समारोह में शामिल होंगे, ऐसे में भूमिपूजन का मुहूर्त बताने वले पुजारी को धमकी मिली है। पुजारी ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

धमतरी (शोर सन्देश)। वर्तमान अनलॉक फेज व लंबे लॉकडाउन को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक बी.पी. राजभानु की ओर से सभी राजपत्रित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अनलॉक फेज के दौरान लूट, चोरी, नकबजनी जैसे संपत्ति संबंधी अपराधों में लगाम लगाने के लिए आसूचना तंत्र मजबूत किया जाएं। साथ ही सभी थाना व चौकी प्रभारियों को वर्तमान में सूचना तंत्र मजबूत करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों और निगरानी बदमाशों की जांच, सतत पेट्रोलिंग व गस्त सुदृढ़ करने निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में सभी थाना, चौकी प्रभारी अपने सूचना तंत्र को बेहतर करने से अपेक्षानुरूप परिणाम भी नजर आ रहा है। गत दिनों संपत्ति संबंधी अपराधों को ट्रेस कर आरोपियों को गिरफ्तार करने में धमतरी पुलिस सफल रही है। इसी दरमियान 31 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना अर्जुनी क्षेत्रांतर्गत ग्राम आमदी और पोटियाडीह के मध्य कोयला भंडारण के पास सुनसान जगह में संदिग्ध अवस्था में एक ट्रक बहुत समय से खड़ी है, जिसके पास लाल रंग की इंडिगो कार में 3-4 लोग इधर-उधर घूम रहे है। उक्त सूचना पर पुलिस अधीक्षक बी.पी. राजभानु की ओर से थाना अर्जुनी और साइबर तकनीकी सेल की संयुक्त टीम को सूचना की तस्दीक कर वैधानिक कार्यवाही के लिए रवाना किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे के मार्गदर्शन और उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अरुण जोशी के पर्यवेक्षण में संयुक्त पुलिस टीम के द्वारा गवाहों को साथ लेकर मौके पर पहुंचकर प्राप्त सूचना की तस्दीक करने पर एक महाराष्ट्र पासिंग 10 चक्का ट्रक जिसके नंबर प्लेट में कीचड़ मिट्टी लगे होने से नंबर अस्पष्ट था, जिसके पास लाल रंग की इंडिगो कार क्रमांक सीजी 04 एचबी 6160 खड़ी थी और ट्रक के पास 4 लोग संदिग्ध स्थिति में खड़े मिलने पर उनका नाम-पता और आने का कारण पूछा गया। पूछताछ में उक्त व्यक्तियों की ओर से अपना नाम मोहम्मद सुलेमान, प्रफुल्ल मतलाने, आकाश राऊत साकिनान नागपुर (महाराष्ट्र) और अब्दुल नाजिम साकिन नागपुर (महाराष्ट्र) हाल-सिद्धि विनायक कॉलोनी रुद्री रोड धमतरी बताएं किंतु मौके पर संदिग्ध अवस्था में खड़े होने के संबंध में स्पष्ट जानकारी नही देने पर चारों संदेहियों को अभिरक्षा में लेकर कड़ाई से पृथक-पृथक पूछताछ किया गया, जिस पर संदेही मोहम्मद सुलेमान, प्रफुल्ल मतलाने व आकाश राऊत ने 29-30 जुलाई की दरमियानी रात्रि रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने कामठी रोड नागपुर (महाराष्ट्र) में खड़ी ट्रक को चोरी कर अब्दुल नाजिम से बिक्री करवाने की बात कर उक्त चोरी के ट्रक को यहां लाकर ग्राहक तलाश करना बताएं। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर उनके निर्देशानुसार मौके पर गवाहों के समक्ष आरोपियों के कब्जे से चोरी की टाटा ट्रक क्रमांक एम एच 16 सीसी 6799, कीमती 25 लाख रुपए मय चाबी के बरामद किया गया और आरोपी अब्दुल नाजिम के कब्जे से टाटा इंडिगो कार क्रमांक सीजी 04 एचबी 6160 को जप्त कर उक्त आरोपियों के मेमोरेंडम कथन और अपराध स्वीकारोक्ति के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध धारा 41(1+4) दंड प्रक्रिया संहिता/379 भादवि के तहत विधिसम्मत कार्यवाही कर आरोपियों को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। जप्तशुदा संपत्ति 10 चक्का ट्रक के स्वामी की पतासाजी की जा रही है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मोहम्मद सुलेमान पिता अब्दुल रहमान उम्र 23 वर्ष साकिन कामठी रोड बालाजी मंदिर न्यू कॉलोनी नागपुर (महाराष्ट्र), प्रफुल्ल मतलाने पिता गजानंद राव मतलाने उम्र 29 वर्ष साकिन पवन गांव रोड 4 नंबर नाका हनुमान नगर प्लॉट नंबर 27 नागपुर (महाराष्ट्र), आकाश राउत पिता बबन राउत उम्र 23 वर्ष साकिन कलमना पवन गांव रोड रेल पटरी के आगे कामठी नागपुर (महाराष्ट्र), अब्दुल नाजिम पिता अब्दुल रफीक उम्र 38 वर्ष साकिन के.डी.के. कॉलेज चौक दर्शन कॉलोनी वार्ड नंबर 264 हनुमान मंदिर के पास थाना नंदनवन नागपुर (महाराष्ट्र) हाल- सिद्धि विनायक कॉलोनी क्वार्टर नंबर बी-6 रुद्री रोड धमतरी जिला धमतरी शामिल हैं।