ब्रेकिंग न्यूज

गढत हे नवा छत्तीसगढ़ : प्रदेश की आंचलिक खबरें एक नजर में*

25-Aug-2020

बेमेतरा : बेमेतरा वार्ड में नं. 02 और 20 कंटेनमेंट जोन घोषित
कलेक्टर जिला दंडाधिकारी शिव अनंत तायल ने एक आदेश जारी कर बेमेतरा जिले के विकासखंड बेमेतरा वार्ड नं. 02 और वार्ड नं. 20 मे कोरोना पॉजिटिव के केस पाए जाने के कारण कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव को दृष्टिगत रखते हुए उक्त स्थानों को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। उक्त क्षेत्र के चौहद्दी ग्राम-पिकरी, भोईनाभांठा, फरी और किरकी को कन्टेनमेंट जोन का क्षेत्र घोषित किया गया है।
बेमेतरा : 16 किसानों के पंप को मिला विद्युत कनेक्शन : निर्बाध विद्युत आपूर्ति से फसल हुई समृद्ध, किसान हुए हर्षित
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, दुर्ग क्षेत्र में किसानों को खेती-किसानी के लिए पर्याप्त सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से पंप के लिए विद्युत कनेक्शन देने का कार्य सक्रियता के साथ किया जा रहा है। इसी तारतम्य में नवागढ़ सबडिविजन के ग्राम धौराभाटा, बीरसींग, मानपुर, मरका, रनबोड़, हथमुड़ी, मेहना, घोरहा और सिंघनपुरी गांवों के 16 किसानों के पंप को विद्युत कनेक्षन प्रदान किया जा चुका है।
मुंगेली : जिले के 1343 प्रभावितों को सुरक्षित स्थान पर की गई ठहराने की व्यवस्था
00 बाढ़ में फसे 36 लोगों को किया गया रेस्क्यू
चालू मानसून के दौरान जिले में विगत दिनों तीन दिन से लगातार अत्यधिक हुई बारिश से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया था। ऐसे समय में कलेक्टर पी.एस. एल्मा के मार्गदर्शन में राजस्व अनुभाग पथरिया के अनुविभागीय अधिकारी अनुराधा अग्रवाल की ओर से अतिवृष्टि और बाढ़ से प्रभावितों के बचाव के लिए किया गया कार्य अति महत्वपूर्ण और सराहनीय रहा। उल्लेखनीय है कि विगत दिनों तीन दिन से लगातार अत्यधिक बारिश होने के कारण राजीव गांधी जलाशय (खुडिय़ा बांध) से आने वाले जल बहाव के कारण मनियारी नदी, हाथीनाला और रहन नदी अपने पूरे उफान पर थे।
कांकेर : डांगरा में पशु चिकित्सा शिविर लागाकर 166 पशुओं का किया गया उपचार
जिले के दुर्गकोन्दल विकासखंड के ग्राम डांगरा में उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाऐं डॉ. एल.पी. सिंह और पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ डॉ. नरेन्द्र कुमार राणा और डॉ. टिकेश्वर ठाकुर के मार्ग दर्शन में चलित पशु चिकित्सा ईकाई कांकेर की ओर से बहुउद्देशीय पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसके अन्तर्गत स्नउचल ैपद क्पेमेंम रोग ग्रस्त 166 पशुओं का उपचार, विभिन्न रोगों के रोकथाम के लिए 309 पशुओं और 783 कुक्कुटों के लिए औषधि वितरण किया गया। शिविर में 84 पशुओं को कृमि नाशक दवापान करवाया गया और 192 पशुओं में किलनी नाशक दवा का छिड़काव किया गया।
गरियाबंद : करचाली, अकलवारा, द्वारतरा रानीपरतेवा के शासकीय उचित मूल्य दुकान निलंबित
00 आगामी आदेश तक सहकारी समिति खड़मा से होगा संचालित
विकासखंड छुरा अंतर्गत शासकीय उचित मूल्य दुकान करचाली, अकलवारा, द्वारतरा और रानीपरतेवा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गरियाबंद की ओर से यह कार्यवाही की गई है। ज्ञात है कि करचाली की उचित मूल्य की दुकान ग्राम पंचायत करचाली की ओर से ही संचालित थी। जबकि ग्राम पंचायत अकलवारा, द्वारतरा और रानीपरतेवा का शासकीय उचित मूल्य दुकान आदिम जाति सेवा सहकारी समिति रानीपरतेवा की ओर से संचालित था।
गरियाबंद : गरियाबंद, राजिम छुरा विकासखंड के चिन्हित क्षेत्र कन्टेनमेंट जोन घोषित
जिले के गरियाबंद तहसील अंतर्गत ग्राम बारूका, कुरूभाठा और राजिम तहसील अंतर्गत ग्राम कोपरा, बेलटुकरी के वार्ड क्रमांक 1 13, किरवई के वार्ड क्रमांक-2, 3, 4, 6, 11 17, ग्राम देवरी, धुमा, सुरसाबांधा में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के पश्चात संबंधित क्षेत्र के चौहद्दी कन्टेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है।
दंतेवाड़ा : समर्थन मूल्य पर धान-मक्का विक्रय के लिए पंजीयन के रकबा का गिरदावरी शत-प्रतिशत पूर्ण कराएं
समर्थन मूल्य पर धान और मक्का खरीदी के लिए कलेक्टर दीपक सोनी की अध्यक्षता में विकासखंड दंतेवाड़ा, गीदम, कुआकोण्डा और कटेकल्याण के समिति प्रबंधक, अध्यक्ष, राजस्व और खाद्य विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों को संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में मंगलवार को प्रशिक्षण दिया गया। समर्थन मूल्य पर धान और मक्का विक्रय के लिए जिले के किसानों का पंजीयन और संशोधन कार्य 31 अक्टूबर तक पूर्ण कराने के निर्देश कलेक्टर सोनी की ओर से दिए गए हैं।
जशपुरनगर : लॉकडाउन के दौरान आधे शटर खोलकर सामान विक्रय करने वाले दुकानदारों पर कार्यवाही करें : कलेक्टर
00 लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर होगी कार्यवाही
कलेक्टर महादेव कावरे ने मंगलवार को कोरोना संक्रमण की सुरक्षा को देखते हुए अधिकारियों की बैठक ली। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बालाजी राव, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के.एस. मंडावी, अपर कलेक्टर आई.एल. ठाकुर, एसडीएम बगीचा रोहित व्यास, पत्थलगांव एसडीएम दशरथ सिंह राजपूत, जशपुर एसडीएम योगेन्द्र श्रीवास, फरसाबहार एसडीएम चेतन साहू, डिप्टी कलेक्टर आकंाक्षा त्रिपाठी, ज्योति बबली कुजूर, मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी पी. सुथार, मुख्य नगरपालिका अधिकारी बसंत बुनकर, डिपीएम गनपत नायक और सभी सीईओ उपस्थित थे।
कोण्डागांव : गोधन न्याय योजना जिले के कृषकों को मिलेगी 5 लाख 73 हजार 521 रुपए की राशि
00 महिलाओं ने बेचा 79 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट
इसमें कोई संदेह नहीं कि शासन की महात्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना के सफल क्रियान्वयन से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को एक नई दिशा मिलेगी। शायद ही किसी ने कल्पना की होगी कि गोबर जैसे पशु अपशिष्ट से ग्रामीण समाज के हर तबके को एक सहज सुलभ रोजगार उपलब्ध कराया जा सकता है। चूंकि ग्रामीणों को ग्राम के समीप ही एक रोजगार का विकल्प मिला है, अत: इससे कृषक, पशुपालक, चरवाहे, स्व-सहायता समूह की महिलाएं सहित सभी लाभांवित हो रहे हैं।
बलौदाबाजार : गोधन न्याय योजना : जिले में अब तक 13 हजार 354 क्विंटल गोबर की खरीदी
00 गोबर खरीदी से वर्मी कम्पोस्ट निर्माण को मिल रही गति, अतिरिक्त आय का बना जरिया
राज्य शासन की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना से दोहरा लाभ अर्जित किया जा रहा है। एक तरफ पशुपालक गोबर बेचकर आय अर्जित कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर गोबर से वर्मी कम्पोस्ट बनाकर महिला समूहों को भी फायदा पहुंच रहा है। सुराजी ग्राम योजना अंतर्गत नरूवा, गरूवा, घुरूवा, बाड़ी योजना से बने आदर्श गौठानों में पहले से ही गोबर इकठ्ठा कर वर्मी कम्पोस्ट बनाया जा रहा था, जिसे गोधन न्याय योजना से और अधिक मजबूती और गति मिल गई है।
मुंगेली : पूर्णिमा और पंचमति ने अपनी साड़ी की रस्सी बनाकर उफनती शिवनाथ नदी में डूब रहे दो लोगों की बचायी थी जान
उफनती नदी में डूब रहे लोगों का जान बचाना असंभव सा प्रतीत होता है। लेकिन जिले के विकासखंड पथरिया के ग्राम छिंदभोग के पूर्णिमा और पंचमति ने अपनी साड़ी की रस्सी बनाकर विगत दिनों तीन दिन से लगातार अत्यधिक बारिश से उफनती शिवनाथ नदी में डूब रहे दो लोगों की जान बचाकर अपने साहस का परिचय दिया। कलेक्टर पी.एस. एल्मा ने पूर्णिमा और पंचमति की सहास और पराक्रमों की सराहना करते हुए इन दोनों महिलाओ को सम्मानित करने के लिए पथरिया अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनुराधा अग्रवाल को निर्देश दिये थे।
राजनांदगांव : मोहला के भोजटोला जोन में शिक्षकों और शिक्षा सारथियों ने संभाली मोहल्ला क्लास की कमान
00 मोहला विकासखंड के भोजटोला, पाटनखास, वासड़ी संकुल में मोहल्ला क्लास संचालित
कोरोना महामारी ने विश्व को प्रभावित किया है, इसका असर शिक्षा पर पड़ा है, लेकिन छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी योजना पढ़ई तुंहर दुआर की ओर से आनलाईन अध्यापन कार्य सतत जारी है। साथ ही मोहल्ला क्लास के माध्यम से विद्यार्थियों को अध्यापन करने की सुविधा की शुरुआत की गई है, जिसके अंतर्गत मोहला ब्लाक में मोहल्ला क्लास का सफलता पूर्वक संचालन हो रहा है।
रायगढ़ : नेत्रदान से किसी दृष्टिहीन व्यक्ति के जीवन में सकती है नई रोशनी
भारत में कार्नियल दृष्टीहीनता में कमी लाने और सामाजिक चेतना जागृत करने के लिए प्रति वर्ष 25 अगस्त से 8 सितम्बर तक नेत्रदान पखवाड़ा के रूप में मनाया जाता है। मनुष्य के मरणोंपरांत स्वस्थ्य नेत्रों का दान उसके परिवार की ओर से किया जाता है। दान से प्राप्त नेत्रों को उन रजिस्टर्ड जरूरतमंद कार्नियल ब्लाईड के मरीजों में कार्निया प्रत्यारोपण और नेत्र रोग चिकित्सा शोध कार्य के लिए उपयोग में लाया जाता है। कार्निया में किसी भी प्रकार के चोट लगने से सफेदी हो जाती है, जिसका उपचार कार्नियल ट्रासप्लांट कर दृष्टि वापस लायी जा सकती है और मृत्यु पश्चात ही नेत्रदान की जाती है।
बलरामपुर : पशुपालक बीमारी का पता चलने पर तत्काल नजदीकी पशु औषधालय में सूचना दें
उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं बलरामपुर ने बताया कि लम्पी स्किन बीमारी वर्तमान में गाय-भैंसों में विद्यमान हैं, यह एक वायरस जनित तेजी से फैलने वाली संक्रामक बीमारी है, जो कीटों(मच्छर, मक्खी) के काटने से होती है और यह बीमारी संक्रमित पशु से स्वस्थ पशु में तीव्रता से फैलती है। इस बीमारी में पशु के पूरे शरीर में छोटी-छोटी गांठ जैसी सूजन जाती है और कुछ दिन बाद गांठें फुट जाती हैं, जिनसे गाढ़ा द्रव निकलता है, जिनमें जीवाणु संक्रमण होने से मवाद भी बनता है। पशुओं के अगले दोनों पैरों के बीच में सूजन और अगला पैर के जोड़ से कंधे तक सूजन जाती है।
सूरजपुर : प्राकृतिक आपदा पीडि़त 55 हितग्राहियों के परिवार को 2 करोड़ 20 लाख की राहत राशि स्वीकृतकलेक्टर रणबीर शर्मा के निर्देशन में अपर कलेक्टर एस.एन. मोटवानी से प्राप्त जानकारी अनुसार प्राकृतिक आपदा पीडि़त 55 व्यक्तियों के परिजनों अथवा निकटम वारिशों को सहायता राशि चार-चार लाख रुपए प्रति परिवार करीब 2 करोड़ 20 लाख रुपए स्वीकृत किया गया है, जिसमें कुआं खोदते समय कुएं का पत्थर मिट्टी खसकने से मृत हुए स्व. जगसाय निवासी ग्राम चंदनपुर, रामानुजनगर की पत्नी शुक्रवारो को चार लाख रुपए आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत किया गया है। 



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account