00 अगले महीने जबलपुर फ्लाइट
रायपुर (शोर सन्देश)। हवाई यात्रियों को 25 अगस्त से अहमदाबाद, लखनऊ और भुवनेश्वर फ्लाइट की सौगात के साथ ही इंदौर फ्लाइट भी मिलने वाली है। इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट क्रमांक 6 ई 7295 सुबह 10.15 बजे रायपुर से इंदौर के लिए उड़ान भरेगी और दोपहर 12.10 बजे इंदौर पहुंचेगी। इसके बाद फ्लाइट क्रमांक 6ई 7296 इंदौर से शाम 4.30 बजे रायपुर के लिए उड़ान भरेगी और रायपुर शाम 6.15 बजे पहुंचेगी। व्यास ट्रैवल्स के संचालक कीर्ति व्यास ने बताया कि इंदौर फ्लाइट भी शुरू करने की मांग की जा रही थी। यह फ्लाइट अभी 31 अगस्त तक के लिए ही शुरू की जा रही है। कंपनी की ओर से 31 अगस्त तक का ही समय सारिणी तय किया गया है। इस प्रकार से हवाई यात्रियों को इस महीने नए-नए शहरों के लिए उड़ाने मिल रही है। इस महीने की सौगात के बाद अगले महीने रायपुर से जबलपुर के लिए भी फ्लाइट शुरू होने वाली है। इसके लिए भी काफी समय से फ्लाइट शुरू करने मांग की जा रही थी। कंपनी ने रायपुर विमानतल में अपना टिकट काउंटर व ऑफिस भी खोलने वाली है।