
जशपुरनगर(chhatishgarh)। जिले के राहत शिविरों में पिछले डेढ़ माह से ठहरे झारखंड के करीब 210 प्रवासी श्रमिकों एवं अन्य लोगों को रविवार सुबह जिले के रणजीता स्टेडियम से 5 बसों के माध्यम से उनके गृह राज्य के लिए रवाना किया गया।
अनुविभागीय अधिकारी जशपुर योगेन्द्र श्रीवास द्वारा सभी प्रवासी श्रमिकों को बस में बिठाने के पूर्व मास्क, साबुन, सेनेटाईजर एवं अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया एवं उन्हें कोरोना वायरस से बचने के लिए जारी सरकारी गाइड लाइन का आवश्यक सुझाव दिए गए। साथ ही सभी श्रमिकों के नाम एव्ं अन्य आवश्यक जानकारी की पंजी संधारित किया गया। श्रमिको को बस में बिठाते समय भी सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा गया, उन्हेे पंक्तिबद्ध तरीखे से एक-एक करके बस में बिठाया गया एवं बस के अंदर भी यात्रियों के मध्य सोशल डिस्टेस बना रही इस बात का भी व्यवस्था की गई।
इस अवसर पर जिला प्रशासन एवं अन्य स्वयं सेवी संस्थान के माध्यम से सभी प्रवासी श्रमिको के रास्ते के लिए खान-पान का भी समुचित प्रबंध किया गया। यातायात पुलिस जशपुर, आरपीआई के विजय गुप्ता, कमलकांत वर्मा, संवेदना समूह के द्वारा सभी श्रमिकों को पानी, बिस्किट एवं स्वल्पाहार का पैकेट वितरण किया गया। सभी श्रमिकों द्वारा जिला प्रशासन एवं अन्य सभी समाजसेवी लोगों के इस कार्य के लिए सभी का आभार प्रकट करते हुए सभी को धन्यवाद दिया।

रायपुर। राज्य शासन के निर्देशानुसार गर्मी के दिनों में ग्रामीण क्षेत्रों में निस्तारी के लिए पानी की कमी को दूर करने के लिए तालाबों को भरा जा रहा है। जिले के निस्तारी तालाबों को महानदी प्रोजेक्ट की नहरों से भरना शुरु किया. जिले के लगभग 240 गावों के लगभग 300 तालाबों को भरा जायेगा। कार्य पालन अभियंता जल संसाधन विभाग रायपुर ने बताया कि तालाबों को भरने से ग्रामीणों को ग्रीष्मकाल में निस्तारी की सुविधा मिलेगी। इसी क्रम में पेयजल के लिए रायपुर, अभनपुर, गोबरा-नवापारा और अटल नगर नया रायपुर को भी जल प्रदाय किया जा रहा है।

रायपुर। वन मंत्री के निर्देशन में राज्य में वन विभाग द्वारा वनों की सुरक्षा और इसके संवर्धन के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही वनों की अवैध कटाई, वन्य प्राणियों के अवैध शिकार पर नियंत्रण के लिए सतत निगरानी रखी जा रही है। इस तारतम्य में अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) अरूण पाण्डेय ने बताया कि विगत दिवस 1 मई को कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल के अंतर्गत पाली परिक्षेत्र में वन्य प्राणियों के अवैध शिकार में लिप्त 11 आरोपियों को पकड़ कर उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। ग्राम डोंगानाला और सराईपाली निवासी इन आरोपियों के पास से मौके पर 10 धनुष-तीर, 5 नग फंदा-रस्सा जाल, 462 नग गुलेल आदि सामग्री सहित 4 नग मोबाइल भी जप्त किया गया है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) अतुल शुक्ला के मार्गदर्श, वनमंडल कटघोरा के वन मंडलाधिकारी शमा फारूकी के निर्देशन में पाली वन परिक्षेत्र में 8 अधिकारियों और कर्मचारियों के गठित दल द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। दल द्वारा विगत दिवस 1 मई को दोपहर 4 बजे पाली वन परिक्षेत्र के अंतर्गत दमिया जंगल और मुनगाडीह बीट में गस्त के दौरान वन्य प्राणियों के शिकार में लिप्त 7 आरोपियों को मौके पर पकड़ा गया । 2 मई को सुबह 6 बजे आरोपियों के ग्राम डोंगानाला और सराईपाली में 7 आरोपियों सहित अन्य 4 आरोपियों के घर में सर्च के दौरान बड़ी मात्रा में शिकार में प्रयुक्त किए जाने वाले औजार वन्य प्राणियों के अवशेष प्राप्त हुए। सर्च के दौरान अचानकमार टायरग रिजर्व से आया हुआ डॉग स्कावड भी शामिल था।

बिलासपुर, (वीएनएस)। बिलासपुर जिले में अन्य प्रांतों के जो लोग फंसे हुए हैं, उन्हें जिला प्रशासन अपने राज्य तक जाने के लिए पास जारी करेगा। यह पास उनके लिये ही जारी होगा, जिनके पास जाने के लिए स्वयं का साधन है। यह पास केवल अपने राज्य तक जाने के लिए मिलेगा।
लॉकडाउन के कारण जिले में दूसरे प्रांतों के भी अनेक लोग फंसे हुए हैं, जिन्हें अपने राज्य तक जाने के लिये अनुमति नहीं मिल रही थी। उनकी समस्या पर संवेदनशीलता से निर्णय लेते हुए कलेक्टर की ओर से ऐसे व्यक्तियों को पास जारी करने की अनुमति दी गई है। जिनके पास जाने के लिए स्वयं का साधन है। इच्छुक व्यक्ति कलेक्टोरेट बिलासपुर में अतिरिक्त कलेक्टर बी.एस. उइके (मोबाइल नंबर-9424272310) के समक्ष निर्धारित प्रारूप में आवेदन देकर पास प्राप्त कर सकते हैं।

कांकेर, (CHHATTISHGARH) कलेक्टर व जिला दंडाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक कांकेर को पत्र प्रेषित कर कहा है, कि पखांजूर क्षेत्र में महाराष्ट्र सीमा से अनाधिकृत रूप से लोगों के प्रवेश पर रोक लगाई जाएं तथा अनाधिकृत रूप से प्रवेश करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध एपिडेमिक एक्ट 1897 तथा यथा स्थिति धारा 188 भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता 1860 तथा धारा 51 से 60 आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के प्रावधानों के तहत् कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित करें।
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी चौहान ने वन मंडलाधिकारी वन मंडल भानुप्रतापपुर पश्चिम को भी पत्र प्रेषित कर कहा है, कि पखांजूर क्षेत्र में महाराष्ट्र सीमा से लगे क्षेत्रों में अनाधिकृत रूप से लोगों के आवागमन एवं प्रवेश को रोकने के लिए अपने अधिनस्थ अधिकारी-कर्मचारियों को निर्देशित करें कि कोई भी व्यक्ति महाराष्ट्र से छत्तीसगढ़ की सीमा में अनाधिकृत रूप से प्रवेश न करें, ऐसा करते हुए पाए जाने इसकी सूचना तत्काल स्थानीय अनुविभागीय दंडाधिकारी अथवा तहसीलदार या स्थानीय थाना प्रभारी को दिया जाएं।

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के फैसले के खिलाफ दुनियाभर से समर्थन जुटा रहे पाकिस्तान को हर जगह मुंह की खानी पड़ रही है। हाल ही में न्यूयॉर्क में हुए एक कार्यक्रम से इतर संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की स्थायी प्रतिनिधि मलीहा लोधी को उनके ही देश के एक नागरिक ने मीडिया के सामने खरी-खोटी सुनाई। उसने कहा, ‘‘आप चोर हैं, आपको पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करने का कोई हक नहीं है।’’ उसने आगे कहा, ‘‘इतने साल तुम सिर्फ पैसे खाती रहीं।’’

मथुरा:
मथुरा में दिल्ली-आगरा राजमार्ग से आगे छटीकरा-वृन्दावन मार्ग पर स्थित प्रेम मंदिर को उड़ा देने की धमकी मिली है. इस धमकी के बाद बीती शाम पुलिस और जिला प्रशासन में हड़कम्प मच गया. राधा और कृष्ण के अनन्य प्रेम को समर्पित इस मंदिर को उड़ा देने की धमकी मिलने के बाद आनन-फानन में इसके आस-पास के इलाके में चौकसी बढ़ा दी गई. मोबाइल नंबर से फोन करने वाले की सर्विलांस के आधार पर तलाश की गई तो पता चला कि यह फोन किसी मुन्ना नाम के युवक के नाम से पंजीकृत है. उसने बताया कि उसका फोन खो गया था. उससे किसी अन्य व्यक्ति ने यह कॉल की थी.