
नई दिल्ली (शोर सन्देश)। दिल्ली में कोरोना संक्रमित पत्रकार की मौत के बाद दिल्ली के एम्स के ट्रॉमा सेंटर के चिकित्सा अधीक्षक को उनके पद से हटा दिया गया है। कोरोना पॉजिटिव पत्रकार तरुण सिसोदिया ने 6 जुलाई को एम्स में चौथी मंजिल से कथित तौर पर कूदकर जान दे दी थी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि देश के प्रमुख अस्पताल के प्रशासन में बदलाव के सुझाव देने के लिए एक विशेषज्ञ समिति बनाई जाएगी। उन्होंने साथ ही कहा कि समिति 27 जुलाई तक अपने सुझाव सौंपेगी। उन्होंने कहा पत्रकार की आत्महत्या के बाद उनकी जांच के लिए गठित 4 सदस्यीय जांच समिति ने रिपोर्ट सौंप दी थी। समिति को सिसोदिया की मौत में किसी में गलत इरादे के बारे में पता नहीं चला है। कोरोना के इलाज में किसी तरह की कोई लापरवाही नहीं पाई गई है।
मालूम हो कोरोना संक्रमित पत्रकार ने एम्स के चौथी मंजिल से कूदकर आपनी जान दे दी थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर एम्स प्रशासन की लापरवाही की खबरें आ रही थी। इसके बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने मामले में एम्स निदेशक को तुरंत इस घटना की आधिकारिक जांच करने का आदेश दिया था। उन्होंने उच्च स्तरीय समिति का गठन किया था।
तरुण एक प्रमुख हिंदी समाचार पत्र के लिए काम करते थे। एम्स की ओर से कहा गया था कि सिसोदिया दोपहर को चौथी मंजिल की तरफ भागने लगे। अस्पताल के सुरक्षाकर्मी पीछे गए लेकिन वह पत्रकार को पकड़ नहीं पाए। पत्रकार ने शीशा तोड़ा और चौथी मंजिल से कूद गया। खून से सने पत्रकार को तुरंत भर्ती किया जहां उनकी तुरंत मौत हो गई। सफदरजंग एंक्लेव थाना पुलिस के पास इस मामले की जांच चल रही है। पत्रकार को 24 जून को एम्स में भर्ती कराया गया था।

बलौदाबाजार (शोर सन्देश)। राजधानी में एक एएसआई के रिश्वत लेते पकड़े जाने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार रायपुर के सिविल लाइन थाने में पदस्थ एक एएसआई और एक आरक्षक को मिलाकर तीन लोगों को 50000 की रिश्वत लेते बलौदा बाजार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी एएसआई विनोद वर्मा पहले एसीबी में तैनात रह चुका है। जो वर्तमान में सिविल लाइन थाने में पदस्थ है। विनोद वर्मा ने एसीबी आरक्षक गजानंद वर्मा और वकील अनिल शर्मा के साथ मिलकर रिसाद पटवारी से 5 लाख रुपए रिश्वत की मांग की थी। आरोपियों ने पटवारी को यह कहकर डराया था कि उनके खिलाफ एसीबी में शिकायत आई है और उनके घर पर छापा पड़ने वाला है।
आरोपियों ने छापा ना पढ़ने देने के लिए पटवारी से 5 लाख रुपए की डिमांड की थी। जिसकी शिकायत पटवारी ने सिटी कोतवाली थाने में की। शुक्रवार को जब आरोपी पैसे लेने बलौदा बाजार पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया।

रायपुर/जम्मू (शोर सन्देश। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा ज़िले में नियंत्रण रेखा साथ सेना ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया है. इस दौरान सेना ने दो घुसपैठियों को मार गिराया है। मामला कुपवाड़ा जिले के नौगाम सेक्टर के हंदवाड़ा का है, ये नॉर्थ कश्मीर का हिस्सा है। सेना के एक अधिकारी ने बयान में कहा कि अलर्ट सैनिकों ने आज सुबह ही एलओसी के नजदीक टुटमार गली इलाके में संदिग्ध हरकत देखी। इस दौरान सीमा पार करने की कोशिश के दौरान दो घुसपैठियों को मार गिराया गया है। इनके पास से 2 एके-47 और अन्य हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए गए हैं। घटना के बाद से इलाके में ऑपरेशन जारी है।

नई दिल्ली (शोर सन्देश)। मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर से गिरफ्तार हुआ और उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा एनकाउंटर में मारा कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे की पोस्टमॉर्टेम रिपोर्ट आ गयी है। खबरों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है की गैंगस्टर विकास दुबे को सीने में दो गोली और कमर में एक गोली लगी है वहीँ अत्यधिक खून बहने के कारण गैंस्टर की मौत हो गयी है।
हांलाकि पहले विउकस दुबे को चार गोली लगने की बात सामने आयी थी जिसमे से तीन गोली सीने में और एक गोली हाथ में लगने की बात कही गयी थी पर अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट से तीन गोली लगने की बात उजागर हुई है। बता दे कि बता दें कि मोस्ट वांटेड 5 लाख इनामी गैंगस्टर विकास दुबे को उत्तर प्रदेश के उज्जैन से पकड़ा गया था और उत्तर प्रदेश लाते हुए शुक्रवार सुबह एनकाउंटर में मारा गया। विकास दुबे पर कानपुर के बिकरू गांव में 8 पुलिसकर्मियों को शहीद करने के आरोप के साथ ही कई अन्य आरोप थे।

महासमुंद (शोर सन्देश)। महासमुंद जिले में वृक्षारोपण अभियान को ध्यान में रखते हुए जिले में आज 11 जुलाई को द्वितीय चरण में करीब पौने दो लाख पौधे लगाए गए। इससे महासमुंद और हरा-भरा होगा। इस दौरान जिला प्रशासन द्वारा जिला अस्पताल परिसर में वृक्षारोपण किया गया। वृहद वृक्षारोपण के दौरान कलेक्टर कार्तिकेया गोयल, पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रवि मित्तल, वनमण्डलाधिकारी मयंक पाण्डेय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एस.पी. वारे ने क्रमशः आंवला, नीम, अमरूद, कटहल, मुनगा, आम, मोहगनी, करंज सहित विभिन्न प्रजातियों के फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया। पौधरोपण के द्वितीय चरण में जिले में शनिवार को सीडबाल रोपण वन एवं वनोत्तर क्षेत्रों में फलदार वृक्ष एवं सब्जी बीज का छिड़काव तथा अन्य विभागों के माध्यम से वृक्षारोपण किया जा रहा हैं। अन्य विभागों को वृक्षारोपण के लिए लगभग एक लाख 74 हजार पौधें, एक हजार किलोग्राम फलदार बीज, 200 किलोग्राम सब्जी बीज एवं एक लाख नग सीडबाल की बुआई जनप्रतिनिधियों एवं विभागीय अधिकारियों, गणमान्य नागरिकों, स्वयं सेवी संस्थाओं द्वारा किया जाएगा। इसके अतिरिक्त वन विभाग द्वारा लगभग आठ लाख पौधें का रोपण किया जाएगा। जिसमें अब तक पाॅॅच लाख पौधें रोपित किए जा चुके हैं। पौध रोपण का कार्य निरन्तर प्रगति पर हैं। कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने कहा कि वृहद वृक्षारोपण का कार्य जिले में वन विभाग, पंचायत विभाग सहित सभी विभागों के समन्वय से किया जा रहा हैं। हम सब की नैतिक जिम्मेदारी हैं कि पौधें को अपने बच्चों की तरह संवार कर रखें, जिससे पौधें बड़े होकर हम सभी लोगों के लिए काम आए। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने बताया कि जिले के सभी थानें एवं लाईन में पौध रोपण करने के लिए लक्ष्य दिए गए हैं। सभी के संयुक्त प्रयास से पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने के लिए पौध रोपण किया जा रहा हैं। पुलिस जवानों द्वारा लगाएं गए पौधे सुरक्षित बड़े होते हैं, तो उन्हें आगामी समय में पुरष्कृत किया जाएगा। वनमण्डलाधिकारी मयंक पाण्डेय ने बताया कि अभियान के तीसरे चरण में 20 जुलाई को हरेली तिहार के दिन पौधारोपण किया जाएगा, जिसमें जिले के गोठान, चारागाह स्थलों में छायादार और फलदार पौधे रोपण किए जाएंगे। जिले में 74 विभिन्न प्रजातियों के पौधे वन विभाग की नर्सरी में तैयार कर लिए है। इसके अलावा उद्यानिकी विभाग के नर्सरी में भी पौधे तैयार है। मनरेगा से पौधे तैयार कर निःशुल्क पौधा वितरण योजना के अंतर्गत निःशुल्क पौधे बांटे जा रहे है, साथ ही महासमुन्द शहर में घर पहुँच सेवा के द्वारा निःशुल्क पौधा वितरण प्रारंभ किया गया है। वर्तमान में महासमुंद वनमण्डल के नर्सरी में 74 प्रजातियों के पौधे उपलब्ध है। नर्सरी में महुआ, ईमली, करंज, अर्जुन, नीम, शीशम, जामुन, बहेड़ा, मुनगा, शिशु सिरस, अमरूद, खम्हार, कुसुम, नीलगिरी, गुलमोहर, बेल, खैर, कटहल, कचनार, सीताफल इत्यादि प्रजातियों के पौधे हैं।
जिला चिकित्सालय में वृहद वृक्षारोपण के दौरान सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डाॅ. आर.के. परदल, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुनील कुमार चंद्रवंशी, पशु चिकित्सक सेवाएं के उप संचालक डाॅ. डी.डी. झारिया, डिप्टी कलेक्टर पूजा बंसल सहित जिला स्तरीय एवं जिला चिकित्सालय के अधिकारी-कर्मचारियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों ने पौध रोपण किया। जिले के सभी शासकीय विभागों द्वारा विभागीय परिसरों के रिक्त भूमि पर पौध रोपण किया गया। इनमें कृषि विभाग, आयुर्वेद विभाग, लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, पशु चिकित्सा विभाग, परिवहन विभाग, राजस्व विभाग सहित जनप्रतिनिधियों, विभिन्न संस्थाओं, गणमान्य नागरिकों, आम नागरिकों ने भी वृहद पैमानें पर पौध रोपण किया।

रायपुर/नई दिल्ली (शोर सन्देश)। भारत के रक्षामंत्री और अमेरिकी रक्षा मंत्री ने पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा के साथ भारत और चीन के बीच तनाव के बीच द्विपक्षीय सैन्य संबंधों और क्षेत्रीय सुरक्षा स्थिति पर फोन पर बात की। इस दौरान भारत और चीन के बीच हालिया तनाव पर भी चर्चा हुई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पूर्व में अमेरिकी रक्षा मंत्री मार्क टी ओशो के साथ एक-दूसरे के नियमित संपर्क में रहे हैं। हाल ही में, दोनों के बीच द्विपक्षीय रक्षा सहयोग पर चर्चा हुई है। आज की बातचीत भी उसी कड़ी का हिस्सा थी। आज का टेलीफोन वार्तालाप अमेरिकी पक्ष के अनुरोध पर था। भारत और चीन के बीच तनाव बढ़ने के बाद भारत और अमेरिका के बीच आधिकारिक रूप से चुप्पी थी, लेकिन यह स्पष्ट है कि भारत और अमेरिका दोनों चीनी अतिक्रमण के संबंध में एक-दूसरे के संपर्क में रहे और किसी भी मुश्किल स्थिति के मामले में सहयोग का वादा किया। किया। विदेश मंत्री एस। जयशंकर और अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोंपियो के बीच कई दौर की गोपनीय बातचीत की खबरें भी आई हैं। अमेरिकी विदेश मंत्री पोम्पेओ लद्दाख में चीन के अतिक्रमण पर सबसे ज्यादा तीखी प्रतिक्रिया देने वालों में से रहे हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अमेरिकी रक्षा मंत्री मार्क टी। ओशो ने पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा के साथ भारत और चीन के बीच तनाव के बीच द्विपक्षीय सैन्य संबंधों और क्षेत्रीय सुरक्षा स्थिति पर चर्चा करने के लिए शुक्रवार शाम को फोन पर बात की। इस दौरान भारत और चीन के बीच हालिया तनाव पर भी चर्चा हुई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पूर्व में अमेरिकी रक्षा मंत्री मार्क टी ओशो के साथ एक-दूसरे के नियमित संपर्क में रहे हैं। हाल ही में, दोनों के बीच द्विपक्षीय रक्षा सहयोग पर चर्चा हुई है। आज की बातचीत भी उसी कड़ी का हिस्सा थी। आज का टेलीफोन वार्तालाप अमेरिकी पक्ष के अनुरोध पर था।

रायपुर (शोर सन्देश)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में सरायपाली विधायक किस्मत लाल नंद के नेतृत्व में गाड़ा समाज के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। गाड़ा समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सुराजी योजना के माध्यम से गांव के अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य की चार चिन्हारी नरवा, गरूवा, घुरवा और बाड़ी को सहेजने तथा पशुधन के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए गांवों में गौठान का निर्माण कराए जाने तथा गोधन न्याय योजना शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताया। प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि आपके नेतृत्व में ग्रामीण किसानों की भलाई के लिए शुरू की गई योजनाओं एवं कार्यक्रमों से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को एक नया संबल मिला है। प्रतिनिधि मंडल ने राज्य में कोरोना की रोकथाम तथा प्रवासी श्रमिकों के लिए क्वारंटाईन सेंटर में की गई व्यवस्था के लिए भी मुख्यमंत्री के प्रयासों की सराहना की। गाड़ा समाज के प्रतिनिधि मंडल ने इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को समाज की ओर से ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि ग्रामीणों, किसानों, मजदूरों और समाज के सभी वर्ग के लोगों के जीवन में बदलाए आए। गांव स्वावलंबी बने। ग्रामीण अर्थव्यवस्था बेहतर हो, इसको ध्यान में रखकर राज्य सरकार काम कर रही है। इस अवसर पर जुगराज बघेल, श्रीमती बसंती योगेश बघेल, मोहन कुलदीप, कोमल महानंद सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

00 गोधन न्याय योजना के लिए जताया आभार रायपुर (शोर सन्देश)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर साहू समाज ने गौवंश के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सुराजी योजना के तहत गांव-गांव में गौठानों के निर्माण तथा गोधन न्याय योजना के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री का सम्मान करते हुए उन्हें अभिनंदन पत्र तथा गाय और बछड़े की एक मूर्ति भेंट की।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रतिनिधिमंडल से चर्चा के दौरान कहा कि गौवंश के धार्मिक महत्त्व के साथ ही अब हमें पशुधन के आर्थिक महत्व को भी समझने की जरूरत है। गोधन न्याय योजना के अंतर्गत गोबर संग्रहण कर वर्मी कम्पोस्ट खाद तैयार की जाएगी। इससे किसानों की रासायनिक खाद पर निर्भरता कम होगी और इसके उपयोग से जमीन की उर्वरा क्षमता बढ़ेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरेली त्योहार से इस बार गोबर क्रय करने की शुरूआत होगी। उन्होंने सभी पशुपालकों एवं किसानों से इस योजना में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आव्हान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना से हमने किसानों को आर्थिक सम्बल प्रदान किया। उन्होंने कहा कि राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए किसानों का सक्षम होना जरूरी है। हमारी यह कोशिश है कि छत्तीसगढ़ के किसान, मजदूर और सभी वर्ग के लोग आर्थिक रूप से सक्षम बनें। इनकों ध्यान में रखकर ही राज्य सरकार आवश्यक कदम उठा रही है। इस अवसर पर सर्वश्री अर्जुन हिरवानी, थानेश्वर साहू, शांतनु साहू, महेश साहू, तुलसी दास साहू सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

अंबिकापुर (शोर सन्देश)। सरगुजा संभाग के अंबिकापुर में लखनपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के 4 प्राध्यापकों को निलंबित कर दिया गया है। इसमें 2 सहायक प्राध्यापक और 2 सह प्रध्यापक शामिल हैं। स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्विद्यालय ने यह कार्रवाई की है। लखनपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में तकनीकी शिक्षा पर आधारित योजना मद से करीब 1 करोड़ की गड़बड़ी का खुलासा हुआ है। ऑडिट रिपोर्ट में इस गड़बड़ी का खुलासा हुआ है। निलम्बित कर्मियों के खिलाफ एफआईआर के आदेश भी दिए गए हैं।

रायपुर (शोर सन्देश)। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के निधन के बाद अब उनके बेटे अमित जोगी की जाति को लेकर की गई शिकायतों पर जांच शुरू हो गई है। अमित जोगी को अपना पक्ष रखने के लिए 10 जुलाई को जिला छानबीन समिति ने बुलाया है। गौरेला पेंड्रा मरवाही में जिला स्तरीय छानबीन समिति ने जांच प्रक्रिया की शुरूआत करते हुए अमित जोगी को तलब किया है। आपको बता दें कि अमित जोगी को साल 2013 में जारी किए गए जाति प्रमाण पत्र को लेकर समीरा पैकरा और संत कुमार नेताम ने आवेदन देकर आपत्ति जताई थी, जिसके बाद अमित जोगी से उनका पक्ष रखने के लिए कहा गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह भी चर्चा है कि हाल ही में होने वाले मरवाही विधानसभा उपचुनाव में अमित जोगी अपने पिता अजीत जोगी की जगह ताल ठोंकने वाले हैं।