
रायपुर (शोर सन्देश)। राज्य सरकार ने भारतीय प्रशानिक सेवा 2017 बैच के अनुविभागीय अधिकारी मयंक चतुर्वेदी को गोरेला पेंड्रा मरवाही जिले का सहायक कलेक्टर नियुक्त किया गया है, आदेश जारी

महासमुंद (शोर सन्देश)। नशीले पदार्थो की तस्करी को रोकने की मुहीम में महासमुंद जिला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। महासमुंद पुलिस ने 1 करोड़ 62 लाख का गांजा जब्त किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा है। दोनों आरोपी राजस्थान के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखदिर से सूचना मिली कि करोड़ों का गांजा उड़ीसा से दिल्ली ले जाया जा रहा है, जिसे पुलिस ने जब्त किया। कोमाखान पुलिस ने बताया कि टेमरी नाका के पास दो युवकों से पूछताछ किया। जिसके बाद मामला संदिग्ध लगने पर जांच की तो गांजे का खुलासा हुआ। आरोपी उड़ीसा से गांजा की खेप लेकर दिल्ली जा रहे थे। पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर रही है।

00तीन माह के भीतर दर्जनभर हाथियों की जा चुकी जान.
महासमुंद (शोर सन्देश)। पिथौरा वन क्षेत्र के किशनपुर गांव के पास एक हाथी की संदिग्ध मौत हो गई । प्रदेश भर में तीन माह में 12 हाथियों की मौत हो चुकी है। आज शनिवार को घटना की जानकारी की सूचना ग्रामीणों के द्यारा वन विभाग के अधिकारियो को दी गई जिसमे वन मंडल अधिकारी मौके के लिए पहुंचे और बताया मौत किस वजह से पता नहीं चल पाया है विभागीय जांच में इसका खुलासा होगा डीएफओ मयंक पांडेय ने बताया ग्रामीणों से सूचना मिली है हमारे अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। प्रारंभिक तौर से कुछ पाना मुश्किल है जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

बीजापुर (शोर सन्देश)। देशभर में नीति आयोग सुरक्षित नाना नानी- दादा दादी अभियान चला रही है, जिसमे देश के 86 और छत्तीसगढ़ कै 10 आंकाक्षी जिलों को शामिल किया गया है। इस अभियान मैं बीजापुर जिला अव्वल आया है। गौरतलब है कि कोरोना महामारी मेँ सबसे ज्यादा चपेट मैं आने वाले नागरिकों में बुजुर्ग हैं, जिसकी देखभाल के लिए नीति आयोग ने यह अभियान चलाया है। बीजापुर कलेक्टर रितेश अग्रवाल ने बताया कि शासन की निर्देश अनुसार बीजापुर मे वृद्धजनों को संक्रमण से सुरक्षित रखने और उन्हें विभिन्न सेवाएं जैसे पेन्शन, स्वास्थ्य सेवा, राशन आदि मुहैया कराने घर-घर सम्पर्क किया जा रहा है। साथ ही सुरक्षित दादा-दादी-नाना नानी कार्यक्रम के तहत फ़ोन और वालंटियर्स के माध्यम सै भी उनसे सम्पर्क कर उनको शासन की यौजनाओं का लाश दिलाने का प्रयास किया जारी है।
कलेक्टर रितेश अग्रवाल ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के बारे मे जागरूक भी किया जा रहा है। जिसके अच्छे परिणाम आ रहे हैं। इस महामारी मे वृद्ध जनों को राशन भी दिया जा रहा है। जिससे उनकी भोजन की समस्या दूर हुई है। कलेक्टर रितेश अग्रवाल ने कहा कि हम सभी का कर्तव्य है कि इस कठिन परिशानियों मैं हम अपने वृद्धों का ध्यान रखें। नीति आयोग ने ट्विटर पर लिखा कि @surakshitddnn अभियान का आंकाक्षी जिला बीजापुर कलेक्टर द्वारा नेतृत्व किया गया। डोर टू डोर गतिविधियों के माध्यम से 31,978 वरिष्ठ नागरिकों तक पहुंच चुके हैं. मुश्किल समय मैं #ApmoKaDhyaan चलाने के लिए एक महत्वपूर्ण उपाय है।

रायपुर (शोर सन्देश)। वरिष्ठ पत्रकार मोहन राव जी का पार्थिव शरीर हैदराबाद से सड़क मार्ग के जरिए यहां रायपुर लाया जा रहा है। पहले यह उम्मीद थीं कि उनकी अंतिम यात्रा सी-75 टैगोर नगर स्थित उनके आवास से दोपहर दो बजे निकलगी। लेकिन मार्ग में भीषण बारिश के चलते पार्थिव शरीर शाम छह-सात बजे तक यहां पहुंच पाएगा। उनकी एकमात्र पुत्री जो अमेरिका में रहती है वह भी कल सुबह दस बजे तक रायपुर पहुंच जाएगी।
परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब उनकी अंतिम विदाई का कार्यक्रम रविवार की सुबह 11 से 12 बजे के बीच राजेंद्र नगर स्थित मुक्तिधाम में होगी ।

रायपुर (शोर सन्देश)। राजधानी रायपुर में कोरोना संक्रमित हेड कॉन्स्टेबल की मौत हो गई है। मृतक प्रधान आरक्षक का नाम दाऊ लाल चंद्राकर (56) था और खरोरा जिला महासमुंद के रहने वाले थे। वर्तमान में वो सिविल लाइन थाना में रह रहे थे। प्रधान आरक्षक दाऊ लाल की तबियत अचानक खराब हुई थी, जिसके बाद उनका कोरोना टेस्ट कराया गया था। 24 सितम्बर को जवान की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। देर रात रायपुर के निजी हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

कवर्धा (शोर सन्देश)। कोरोना संकट के कारण रोजी-रोटी की समस्या से जूझ रहे पिपरिया नगर पंचायत के 86 छोटे दुकानदारों और फुटकर व्यवसायियों को क्षेत्रीय विधायक एवं मंत्री मोहम्मद अकबर ने बड़ी राहत दी। अपने कवर्धा प्रवास के दौरान मो अकबर ने पिपरिया नपं के छोटे व्यवसायियों को ₹5000-5000 की आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए राहत पहुंचाई। कोरोना काल में मंत्री अकबर की सहृदयता पर लोगों के चेहरे पर प्रसन्नता देखने को मिली। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नीलू चंद्रवंशी, कन्हैया अग्रवाल, महेश शर्मा समन्वयक विधानसभा कवर्धा, अजीत बाजपेई उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी भाटापारा, नगर पंचायत अध्यक्ष महेंद्र कुंभकार, उपाध्यक्ष शत्रुघ्न साहू, गणपत गुप्ता, रमन केसरी, राजपाल साहू,जिलाधीश रमेश कुमार शर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी विजय दयाराम के, पुलिस अधीक्षक के एल ध्रुव, वनमंडल अधिकारी दिलराज प्रभाकर, अनुविभागीय अधिकारी विपुल गुप्ता सहित गणमान्य नागरिक कांग्रेसी कार्यकर्ता और आसपास के लोग उपस्थित थे।

बिलासपुर (शोर सन्देश)। वर्तमान में खरीफ वर्ष की फसलों पर कीटव्याधि प्रकोप को देखते हुए जिले के नगरीय क्षेत्रों में समस्त कृषिक को खाद, बीज और दवाई की बिक्री के लिए सुबह 8 बजे से 11 बजे तक खोलने और संचालन की अनुमति शर्तों के अधीन दी गई है। कलेक्टर के जारी आदेशानुसार विक्रेता अपनी दुकान निर्धारत समय पर ही संचालन और बंद करेंगे। व्यावसायिक प्रतिष्ठान में 2 या 2 से अधिक व्यक्तियों के बीच कम से कम 1-2 मीटर की दूरी बनाये रखना सुनिश्चित करें। प्रतिष्ठानों में आने वाले ग्राहक को ऋण पुस्तिका लेकर आने की अनिवार्यता होगी।

बिलासपुर (शोर सन्देश)। प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए आज जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर डॉ. सारांश ने योजना के अंतर्गत अपूर्ण 8265 आवासों को पूर्ण कराने का निर्देश दिए। जो हितग्राही आवास योजना के राशि का दुरूपयोग कर निर्माण नहीं कर रहे है उनके विरुद्ध राशि वसूल करने की कार्रवाई करने कहा। ऐसे आवास जिनका निर्माण किसी अन्य व्यक्ति से कराया जा रहा है और कार्य रोक दिया गया है। उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने का निर्देश सभी एसडीएम को दिया गया है। उक्त आवासों को पूर्ण कराने का सख्त निर्देश कलेक्टर ने दिया। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह ठाकुर ने बताया कि जिले को वर्ष 2020-21 के लिए 6671 आवास निर्माण का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। जनपद पंचायत बिल्हा में 1888, कोटा में 1842, मस्तूरी में 1891, तखतपुर में 1050 आवास के निर्माण का लक्ष्य दिया गया है, जिसके विरूद्ध अब तक 3781 आवासों की स्वीकृति दी जा चुकी है।
बिलासपुर जिले में आवास योजना अंतर्गत स्थायी प्रतीक्षा सूची में अनुसूचित जाति प्रवर्ग में 1 कमरा कच्चा मकान की श्रेणी में 17311 हितग्राही और 2 कमरा कच्चा मकान की श्रेणी में 11 हजार 561 हितग्राहियों के नाम हैं। कुल स्थायी प्रतीक्षा सूची में 28 हजार 872 हितग्राहियों के नाम हैं। इनमें से अब तक 15हजार 593 की श्रेणी के हितग्राहियों की स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। शेष बचे 1718 हितग्राहियों में 1271 हितग्राही अपात्र पाए गए हैं। बैठक में अनुसूचित जाति वर्ग के दो कमरे वाले कच्चे मकानों को पात्रता के अनुसार अनुमोदन दिया गया। बैठक में जिला पंचायत के अध्यक्ष अरूण सिंह चैहान, जिले के सभी एसडीएम, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

कोरबा (शोर सन्देश) । भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में नए आयाम स्थापित किए हैं। सामुदायिक विकास के अंतर्गत अनेक प्रशिक्षण एवं कौशल उन्नयन कार्यक्रमों और स्व सहायता समूहों के गठन के जरिए बालको ने अपने संयंत्र के आसपास रहने वाली महिलाओं के स्वावलंबन का मार्ग प्रशस्त किया है। बालको संचालित ‘दिशा परियोजना’ के जरिए बालको संयंत्र के समीप स्थित ग्राम दोंदरो की राजकुमारी ने अपने जीवन में रचनात्मकता के नए रंग भरे हैं। परियोजना से लाभान्वित होकर आज वह हर वर्ष लगभग 50 हजार रुपए कमा लेती हैं। लगभग पांच वर्ष पूर्व बालको ने ग्राम दोंदरो में स्थानीय जन प्रतिनिधियों की मदद से ‘दिशा परियोजना’ के अंतर्गत नारी शक्ति केंद्र की आधारशिला रखी। इसी केंद्र में 20 वर्षीय राजकुमारी ने लगभग 80 अन्य महिलाओं के साथ दो महीने का प्रशिक्षण लिया। प्रशिक्षण के बाद राजकुमारी ने अपने स्वतंत्र व्यवसाय की दिशा में कदम बढ़ाया। हालांकि राजकुमारी के घर का वातावरण ऐसा नहीं था जिसमें वह किसी रचनात्मक व्यवसाय के जरिए अपने पैरों पर खड़ा होने और परिवार की आर्थिक मदद के बारे में सोच सके। ऐसे में बालको के सामुदायिक विकास विभाग की ओर से मिले प्रोत्साहन से राजकुमारी ने एक से बढ़कर एक म्यूरल आर्ट तैयार किए। कलाकृतियों की उत्कृष्टता को देखकर बालको प्रबंधन ने प्रोत्साहन स्वरूप राजकुमारी की कृतियों की खरीद की। इसके साथ ही राजकुमारी की कलाकृतियों के अनेक स्टॉल विभिन्न अवसरों पर लगाए गए जहां कलाप्रेमियों ने उसकी कलाकृतियों को हाथों-हाथ लिया। राजकुमारी का हौसला बढ़ता गया और उसने स्वतंत्र तौर पर कोरबा के विभिन्न मंचों पर अपनी कला का प्रदर्शन किया। इतना ही नहीं, बालको के प्रोत्साहन से राजकुमारी ने कक्षा 10वीं में छूटी अपनी अधूरी पढ़ाई नारी शक्ति केंद्र की मदद से पूरी की। उसने वर्ष 2017 में पत्राचार के जरिए कक्षा 12वीं उत्तीर्ण की। म्यूरल आर्ट को मिले प्रतिसाद और कला प्रेमियों की हौसला अफजाई को देखते हुए राजकुमारी पूरे गर्व के साथ बताती हैं कि आज वह अपने परिवार की आर्थिक रूप से मदद कर पाने में सक्षम हैं। एक छोटा भाई है जो पुलिस में जाना चाहता है। इस बात की खुशी है कि भाई को आगे बढ़ाने में वह योगदान कर पा रही हैं। बालको के प्रति आभार जताते हुए राजकुमारी कहती हैं कि अपने नाम के अनुरुप ‘नारी शक्ति केंद्र’ उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। महिलााओं और बच्चों की प्रगति से ही देश सशक्त बन सकता है। राजकुमारी से प्रेरित होकर दूसरी महिलाएं भी इसे अपनी आजीविका के स्रोत के तौर पर विकसित कर रही हैं। बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक अभिजीत पति कहते हैं कि स्वस्थ व खुशहाल नौनिहाल और स्वावलंबी महिलाएं किसी भी देश की सतत प्रगति का आधार हैं। महिला सशक्तिकरण परियोजनाओं ने बालको के पासपास रहने वाली महिलाओं के स्वावलंबन के नए रास्ते तैयार किए हैं। स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने महिलाओं को प्रशिक्षण कार्यक्रमों से जुड़ने की दिशा में प्रोत्साहित किया है। यह प्रसन्नता की बात है कि महिलाएं सिलाई-कढ़ाई, मशरूम एवं सब्जियों के उत्पादन जैसे कार्यों से जुड़कर आर्थिक रूप से मजबूत बन रही हैं। श्री पति ने अपने संदेश में यह भी कहा है कि कोरोना संबंधी दिशानिर्देशों का पालन कर हम स्वयं तथा परिवार को स्वस्थ बनाए रखें। श्री पति विश्वास जताते हैं कि एकजुटता और अनुशासन से देश के लोग जल्दी ही इस चुनौती पर विजय पा लेंगे। दिशा परियोजना पर एक नजर कोरबा जिला प्रशासन के सहयोग से संचालित परियोजना का क्रियान्वयन स्वयंसेवी संगठन ‘स्त्रोत’ ने किया है। परियोजना का उद्देश्य ग्राम दोंदरो में स्वास्थ्य और पोषण संबंधी मानकों की मजबूती तथा महिलाओं , बच्चों, किशोरों और युवाओं को प्रशिक्षण कार्यक्रमों के जरिए जागरूक बनाना है। परियोजना के अंतर्गत 0 से 6 वर्ष के बच्चों के सर्वांगीण विकास तथा शिक्षा के प्रति महिलाओं और बच्चों को जागरूक बनाने में मदद मिल रही है। नारी शक्ति केंद्र से लगभग 100 महिलाएं सिलाई का प्रशिक्षण ले चुकी हैं। नौ महिला स्व सहायता समूहों का गठन किया गया है। पढ़ाई छोड़ चुके ग्रामीण बच्चों को पत्राचार पाठ्यक्रम के माध्यम से शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। इसके लिए विद्यार्थियों को निःशुल्क ट्यूशन देने की व्यवस्था की गई है। नारी शक्ति केंद्र में म्यूरल आर्ट, कंप्यूटर, ब्यूटी पार्लर आदि के प्रशिक्षण की सुविधाएं हैं। लाइब्रेरी संचालित है जिसका लाभ जरूरतमंदों को मिलता है। केंद्र में बाल स्वास्थ्य शिविर, किशोरी बालिका प्रशिक्षण, स्वस्थ्य शिशु प्रतियोगिता, मातृत्व बैठक खेलकूद प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया जाता है।