ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग : पुलिस ने जप्त किया डेढ़ करोड़ से अधिक का गांजा, ओडिशा से दिल्ली ले जा रहे थे तस्कर*

26-Sep-2020

महासमुंद (शोर सन्देश) नशीले पदार्थो की तस्करी को रोकने की मुहीम में महासमुंद जिला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। महासमुंद पुलिस ने 1 करोड़ 62 लाख का गांजा जब्त किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा है। दोनों आरोपी राजस्थान के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखदिर से सूचना मिली कि करोड़ों का गांजा उड़ीसा से दिल्ली ले जाया जा रहा है, जिसे पुलिस ने जब्त किया। कोमाखान पुलिस ने बताया कि टेमरी नाका के पास दो युवकों से पूछताछ किया। जिसके बाद मामला संदिग्ध लगने पर जांच की तो गांजे का खुलासा हुआ। आरोपी उड़ीसा से गांजा की खेप लेकर दिल्ली जा रहे थे। पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर रही है। 



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account