ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज

छत्तीसगढ़ में 15 अक्टूबर से नहीं खुलेंगे स्कूल, सरकार ने लिया फैसला*

06-Oct-2020

रायपुर (शोर सन्देश) देश में अनलॉक 5 के मद्देनजर केंद्र सरकार ने राज्यों को स्कूल खोलने और बंद करने का अधिकार दिया है। केंद्र की गाइडलाइन के अनुसार छत्तीसगढ़ सरकार ने आज स्पष्ट किया है कि 15 अक्टूबर से स्कूल नहीं खुलेंगे। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा कि सभी स्कूल प्रमुखों और अभिभावकों से सहमति लेने के बाद ही तय होगा कि स्कूल खोला जाए या नहीं। वहीं स्कूल खोलने के बाद भी ऑनलाइन क्लासेस चलती रहेगी।
उल्लेखनीय है कि कोरोना के बीच अनलॉक-5 के तहत शिक्षा मंत्रालय ने 15 अक्टूबर के बाद स्कूल, काेचिंग संस्थान खोलने को लेकर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इस आदेश में राज्यों को अधिकार दिए हैं कि वे अपने स्तर पर चर्चा कर स्कूल को खुलने का आदेश दे सकते हैं। फिलहाल प्रदेश में अभी स्कूल बंद रहेंगे। 


कलेक्टर ने शिकायतों के चलते जांच दल का किया गठन*

06-Oct-2020

कोण्डागांव (शोर सन्देश) जिला अस्पताल, कोविड केयर सेंटर भर्ती मरीजों और उनके देखभाल में लगे मेडिकल स्टॉफ को साफ-स्वच्छ गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जांच निगरानी की जा रही है। ज्ञात हो कि मरीजों को प्रतिदिन दिए जाने वाले नास्ता और दिन-रात के भोजन का औचक निरीक्षण कर स्वयं चखकर और भौतिक रूप से परीक्षण किया जा रहा है। परिणाम स्वरूप कैंटीन में निर्मित खाद्य सामग्रियों की गुणवत्ता में सुधार पाया गया है। परोसे जा रहे भोजन पर अस्पताल में भर्ती मरीजों अधिकारियों-कर्मचारियों ने संतोष जताया है। पूर्व में मिली शिकायतों को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर के निर्देश पर टीम गठित कर कैंटीन संचालक को कड़ी फटकार लगाई गई थी। साथ ही कैंटीन में स्वच्छता और शुद्धता पर विशेष ध्यान देने के लिए निर्देशित किया था। जिसके बाद कैंटीन परिसर में खाद्य सामग्रियों के रख-रखाव, स्वच्छता, भण्डारण, पैकिंग आदि में विशेष सावधानी बरती जा रही है। मरीजों की विशेष देख-भाल के लिए प्रतिबद्ध शासन और जिला प्रशासन अच्छे भोजन की उपलब्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। शीघ्र ही कैंटीन में निर्मित भोजन का नमूना लेकर मोबाईल फूड टेस्टींग लैब या राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला से भी जांच कराए जाने की तैयारी है। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी के अतिरिक्त औषधि निरीक्षक सुखचैन सिंह ध्रुर्वे, सहित शकील मोहम्मद और रामसिंह कंवर शामिल है। इस संबंध में खाद्य सुरक्षा अधिकारी डोमेन धु्रव ने बताया कि कलेक्टर के शिकायतों के चलते खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को प्रतिदिन कोविड केयर सेंटर में खाने की गुणवत्ता की जांच के लिए निर्देशित किया गया है। टीम 2 अक्टूबर से लगातार सुबह-शाम कैंटीन के खाने को स्वयं खाकर उसकी गुणवत्ता की जांच कर रही है, साथ ही आस-पास में गंदगी ना हो इसके लिए कैंटीन संचालक को निर्देश भी दिए जा रहे हैं।


भाजपा का खेती-किसानी, धान ख़रीदी और वादे पूरा करने की मांग को लेकर प्रदर्शन 07 को*

06-Oct-2020

रायपुर (शोर सन्देश) भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई कल 07 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक प्रदेशभर में खेती-किसानी, धान ख़रीदी और किसानों से किए गए सभी वादों को पूरा करने की मांग को लेकर ब्लॉक स्तर पर धरना-प्रदर्शन करेगी और इसके बाद एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेगी। पार्टी के तत्वावधान में मंगलवार को पूर्वाह्न में आहूत वेबिनार में इस विषय पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने सभी प्रमुख नेताओं, पदाधिकारियों सांसदों-विधायकों से चर्चा के उपरांत यह घोषणा की। भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश महामंत्री त्रय किरण देव, नारायण चंदेल भूपेंद्रसिंग सवन्नी, राज्य सभा संसद सदस्य द्वय डॉ. (सुश्री) सरोज पांडेय रामविचार नेताम सहित सभी प्रदेश पदाधिकारी ज़िला अध्यक्षों ने वेबिनार में शिरक़त की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री साय ने कहा कि अब केंद्र सरकार ने केंद्रीय पूल में पिछले वर्ष की तुलना में डेढ़ गुना अधिक यानी 60 लाख मीट्रिक टन चावल लेने की घोषणा की है, अत: प्रदेश सरकार को अब किसानों से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान ख़रीदने की घोषणा करनी चाहिए क्योंकि 60 लाख मीट्रिक टन चावल के लिए लगभग 90 लाख मीट्रिक टन धान की ज़रूरत होगी। केंद्र सरकार ने चावल की मद में प्रदेश सरकार को 09 हज़ार करोड़ रुपए की राशि भी हाल ही में दी है। श्री साय ने कहा कि केंद्र सरकार के फैसलों का पूरा लाभ किसानों को देकर प्रदेश सरकार इस वर्ष धान ख़रीदी का काम भाजपा शासनकाल की तरह ही 01 नवंबर से प्रारंभ करे और पिछले वर्ष की तरह किसानों के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार करे। श्री साय ने कहा कि चालू खरीफ सत्र का धान लगभग तैयार हो चुका है और बहुत ज़ल्द फसल की लुआई शुरू हो जाएगी, लेकिन प्रदेश सरकार ने अभी पिछले वर्ष के धान के समर्थन मूल्य का ही पूरा भुगतान नहीं किया है और जिससे किसानों को काफी दिक्कतों से दो-चार होना पड़ रहा है। प्रदेश सरकार अपने नेताओं के जन्मदिन-पुण्यतिथि पर किसानों को उनकी उपज का मूल्य टुकड़ों-टुकड़ों में देकर अन्नदाता किसानों का घोर अपमान करने से बाज आए क्योंकि भाजपा शासनकाल में 24 घंटे के भीतर किसानों के पूरे भुगतान की व्यवस्था थी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री साय ने कहा कि प्रदेश सरकार फ़िज़ूल की सियासी नौटंकियाँ करने के बजाय संघीय ढाँचे का सम्मान करते हुए नए कृषि क़ानूनों का क्रियान्वयन कर किसानों के खाते में उनकी फसल की पूरी कीमत 72 घंटे में एकमुश्त जमा करने की व्यवस्था सुनिश्चित करे और यह भी घोषणा करे कि इस क़ानून के मुताबिक़ इस साल से किसानों पर धान के परिवहन भंडारण के नाम पर कोई अत्याचार नहीं किया जाएगा, उन्हें परेशान करने के लिए कोई मुक़दमा नहीं करेगी। श्री साय ने कहा कि प्रदेश सरकार गिरदावरी के नाम पर किसानों के खेत का रकबा घटाने का घिनौना षड्यंत्र कर रही है ताकि पूरा धान खरीदने की ज़िम्मेदारी और अपने वादे से मुँह चुरा सके। यदि प्रदेश सरकार ने किसानों के खेतों का एक इंच रकवा भी घटाने की बदनीयती दिखाई तो भाजपा सड़क की लड़ाई लड़कर सरकार को किसानों की ताक़त का अहसास करने में कोई क़सर नहीं छोड़ेगी। श्री साय ने प्रदेश सरकार से अपने वादे को पूरा करते हुए किसानों को बकाया दो साल का बोनस भुगतान करने की भी मांग की है। प्रदेश सरकार की इस धोखाधड़ी से भी किसान क्षुब्ध हैं। श्री साय ने कहा कि कल 07 अक्टूबर को भाजपा कार्यकर्ता ब्लॉक स्तर पर इन्हीं सब मुद्दों पर धरना-प्रदर्शन कर अपनी मांगों से शासन को अवगत कराएंगे। 


ब्रेकिंग : क्वीन्स क्लब गोलीकांड में 14 पर केस दर्ज, 5 गिरफ्तार*

28-Sep-2020

रायपुर (शोर सन्देश) लाॅक डाॅउन अवधि के दौरान थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत व्ही.आई.पी. रोड स्थित होटल क्वीन्स क्लब में हुई बर्थ-डे पार्टी और इस दौरान चली गोली मामले में पुलिस ने 14 के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसमें 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 27 सितम्बर की रात्रि पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि लाॅक डाउन के दौरान क्वीन्स क्लब आफ इंडिया व्हीआईपी रोड तेलीबांधा का होटल खुला है। बर्थ डे पार्टी हो रही है इस दौरान वहां गोली चली है। लाॅक डाउन के दौरान होटल में बर्थ-डे पार्टी करने एवं पार्टी के दौरान गोली चलाने की घटना को पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी तेलीबांधा को गोली चलाने वाले एवं प्रशासन द्वारा जारी लाॅक डाउन के निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों एवं थाना तेलीबांधा की टीम द्वारा व्हीआईपी रोड स्थित होटल क्वीन्स क्लब ऑफ़ इंडिया जाकर देखने पर रिसेप्शन में होटल को मैनेजर अन्य ग्राहकों का भीड लगी थो होटल के अंदर चेक करने पर होटल का कमरा नंबर 206 खुला था। वहा बर्थ डे पार्टी के लिए कमरा सजाया गया था। होटल के मैनेजर सूरज शर्मा ने पुलिस को बताया कि अमित धवल, मीनल निवासी एम जी रोड रायपुर के नाम से कमरा बुककिया गया ही। कोरोना संक्रमण बीमारी फैलने से जिला दंडाधिकारी रायपुर द्वारा 22 से 28 सितंबर तक जिला रायपुर में लाॅक डाउन घोषित किया गया है। जिसमें होटल, किराना आदि सभी व्यवसाय पूर्ण रूप से बंद करने का आदेश किया गया है। होटल संचालक हर्षित सिंघानिया, होटल का जनरल मैनेजर सूरज शर्मा, फ्रंट मैनेजर संस्कार पाचे, असिटेन्ट मैनेजर करन सोनवानी द्वारा जिला दंडाधिकारी रायपुर के आदेश का स्पष्ट उल्लंघन करते हुये उपेक्षा पूर्ण कार्य जिससे जीवन के लिए संकटपूर्ण रोग का संक्रमण फैलना सम्भाव्य है जानते हुये होटल संचालन करते पाया गया है।
जनरल मैनेजर सूरज शर्मा से पूछने पर होटल का संचालक हर्षित सिंघानिया, नमित जैन, चम्पा लाल जैन, श्रीमती नेहा जैन, मीनाली सिंघानिया है बताया गया। होटल में अभिजीत कौर निरंकारी, टिंवकल सिंह, अमित धवल, मिनल, राजवीर सिंह, हितेश भाई पटेल एवं अन्य बर्थ डे पार्टी में आये थे जो उपस्थित थे। पूछताछ करने पर हितेश भाई पटेल द्वारा होटल परिसर में अपने पिस्टल से गोली चलाने की जानकारी प्राप्त हुई। संचालकगण, मैनेजर एवं बर्थ डे पार्टी में आये उपस्थित लोगो द्वारा कोरोना जैसे महामारी बीमारी का फैलने का पूर्ण संभावना है। जानते हुये होटल संचालन एवं पार्टी किये है होटल संचालक हर्षित सिंघानिया से होटल खोलने के संबंध मे कोई वैध कागजात हो तो पेश करने कहने पर कोई वैध कागजात नही है बताया गया है। संचालक हर्षित सिंघानिया, चम्पा लाल जैन, श्रीमती नेहा जैन, मीनाली सिंघानिया है, इनके द्वारा मैनेजर के माध्यम से दण्डाधिकारी रायपुर द्वारा लाक डाउन आदेश का अवहेलना करते हुये होटल संचालन कर बर्थडे पार्टी कराते पाया गया। जनरल मैनेजर सूरज शर्मा, फ्रंट मैनेजर संस्कार पाचे, असिटेन्ट मैनेजर करन सोनवानी एवं अभिजीत कौर निरंकारी, टिंवकल सिंह, अमित धवल, मिनल, राजवीर सिंह, हितेश भाई पटेल के द्वारा धारा 188, 269, 270 भा..वि. एवं महामारी अधिनियम 1897 की धारा 3 का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपियों के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 342/20 धारा 188, 269, 270 भा..वि. का अपराध कायम कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।
00 पुलिस की जांच में निम्न बिंदुओं के दोष साबित हुए
-होटल प्रबंधन द्वारा होटल में पार्टी करने की किसी प्रकार से नहीं ली गई थी अनुमति।
-प्रशासन द्वारा जारी लाॅक डाउन के निर्देशों का कर रहे थे उल्लंघन।
-आरोपियों द्वारा जिला दंडाधिकारी रायपुर के आदेश का स्पष्ट उल्लंघन करते हुये किया गया उपेक्षा पूर्ण कार्य
-बर्थ-डे पार्टी के दौरान आरोपी हितेश भाई पटेल द्वारा अपने पिस्टल से चलायी गयी थी गोली।
-आरोपियों के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 342/20 धारा 188, 269, 270 भा..वि. एवं महामारी अधिनियम 1897 की धारा 3 के तहत् किया गया है अपराध पंजीबद्ध।
00 नामज़द 14 आरोपियों के नाम
01. हर्षित सिंघानिया।
02. चम्पालाल जैन।
03. श्रीमती नेहा जैन।
04. मीनाली सिंघानिया।
05. सूरज शर्मा।
06. संस्कार पाचे।
07. करन सोनवानी साकिनान क्वीन्स क्लब आफ इंडिया व्हीआईपी रोड तेलीबांधा रायपुर।
08. अभिजीत कौर निरंकारी।
09. ट्विंकल सिंह।
10. अमित धवल।
11. मीनल।
12. राजवीर सिंह।
13. हितेश भाई पटेल।
14.नमित जैन
00 गिरफ़्तार आरोपी
1.हर्षित सिंघानिया
2. सूरज शर्मा
3.संस्कार पाचे
4.हितेश पटेल 

5.करन सोनवानी 


स्वास्थ्य मंत्री से वार्ता के बाद NHM कार्यकर्ताओं ने स्थागित की हड़ताल, काम पर लौटे*

28-Sep-2020

रायपुर (शोर सन्देश) मांगों को लेकर पिछले कुछ दिनों से हड़ताल कर रहे एनएचएम कार्यकर्ता सोमवार से काम पर लौट आये हैं। रविवार को स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से मुलाकात के बाद एनएचएम कार्यकर्ताओं ने हड़ताल को स्थगित करने का एलान किया। कार्यकर्ताओ के कहना है कि स्वास्थ्य मंत्री की ओर से सकारात्मक जवाब मिलने के बाद कुछ समय के लिए हड़ताल को स्थगित किया है। वहीं सोमवार से सभी हड़ताली कार्यकर्ता काम पर लौट रहे हैं। बता दें कि अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ हुए सीएमएचओ ने अपना इस्तीफा सौंप दिया था। मंत्री सिंहदेव ने सभी से अपील करते हुए समाप्त करने को कहा था। साथ ही कहा है कि घोषणा पत्र में जो कहा गया है उससे वे पीछे नहीं हटेंगे।

 


संसदीय सचिव चन्द्रदेव राय के पिता की कोरोना संक्रमण से मौत*

28-Sep-2020

रायपुर (शोर सन्देश) बिलाईगड़ के विधायक संसदीय सचिव चन्द्रदेव राय के पिता रामजी राय की कोरोना संक्रमण से मौत हो गयी। संसदीय सचिव के पिता की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद रायपुर स्थिति एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए उन्हें भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान सोमवार को रामजी राय की मौत हो गयी। रामजी राय के मौत की पुष्टि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. खेमराज सोनवानी ने की है। 


ब्रैकिंग : राजधानी में नहीं बढ़ेगा लॉकडाउन, मंगलवार से रात 8 बजे तक खुलेंगी सभी दुकानें*

28-Sep-2020

रायपुर (शोर सन्देश) मुख्यमंत्री निवास में लॉकडाउन पर आयोजित समीक्षा बैठक खत्म हो गई है
मंगलवार से रात 8 बजे तक सभी दुकानें खुली रहेंगी। इसके साथ ही रात 10 बजे तक होम डिलीवरी की जा सकेगी। रायपुर ज़िले के प्रभारी मंत्री रविंद्र चौबे के साथ बैठक में रायपुर कलेक्टर, SP समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इसके पहले जिला कलेक्टर द्वारा 28 सितंबर तक के लिए राजधानी को कंटेनमेंट जोन घोषित कर लॉकडाउन लगाया गया था। कोरोना संक्रमण को लेकर बीते 21 सितंबर से राजधानी में लागू किए गए लॉकडाउन का सोमवार को अंतिम दिन है। यह लॉकडाउन आगे बढ़ाया जाएगा या नहीं इस बात के लिए जिले के प्रभारी मंत्री के साथ अधिकारियों की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि राजधानी में मंगलवार से लॉकडाउन खुल जाएगा।

 


लॉक डाउन को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने किया खुलासा, कहा-पुरानी खबर के स्क्रीनशॉट से फैलाई जा रही अफवाह*

27-Sep-2020

रायपुर (शोर सन्देश) प्रदेश और जिलों में लॉकडाउन को लेकर सोशल मीडिया में फिर एक बार पुरानी खबर की स्क्रीन शॉट को आधार बनाकर जनता के बीच भ्रम फैलाया जा रहा है। सोशल मीडिया में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव की तस्वीर के साथ लॉकडाउन की पुरानी खबर को शेयर कर कहा जा रहा है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा 14 दिन के लिए लॉकडाउन बढ़ाने की सिफारिश की गई है, जबकि ऐसा कुछ नहीं है। ये खबर पूरी तरह से फेक और झूठी है। राजधानी में 28 सितंबर तक लॉकडाउन है। मंत्री मोहम्मद अकबर के अनुसार 28 सितंबर को ही कोरोना समेत लॉकडाउन के मामलों की समीक्षा की जाएगी उसके बाद ही आगे के लिए निर्देश जारी होंगे। फिलहाल लॉकडाउन बढ़ाने को लेकर कोई बात नहीं कही गई है। स्वास्थ्य विभाग या फिर स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने मौजूदा दौर में ऐसा कोई भी बयान या आदेश जारी नहीं किया है। 


वन विभाग ने जप्त किया 70 किलो करील व 3 सागौन सिलपट*

27-Sep-2020

बलौदाबाजार (शोर सन्देश) उप वनमंडलाधिकारी आलोक तिवारी के निर्देश पर वनो की कटाई रोकने वन विभाग की गश्त लगातार जारी है। आज सुबह लगभग 4:30 बजे बिलाईगढ़ वृत के कर्मचारीयों को 2 मोटर साइकिल मलुहा से भंडोरा मार्ग पर आते दिखी जिसे रोक जांच की गई। जांच के दौरान मोटर साईकिल में अलग-अलग 40 किलो 35 किलो कुल 70 किलो बांस करील बेचने के लिए ले जा रहे दो व्यक्तियों को पकड़ा गया। वही दूसरी ओर मलुहा से झरनीडीह मार्ग पर 2 सायकल में 3 सागौन सिलपट बरामद किया। एक साइकिल में 2 नग सागौन सिलपट और दूसरी मे 1 नग सागौन सिलपट 0.118 . मीटर जप्त कर पी..आर. नंबर 15550/15 जारी कर विवेचना में ले कार्रवाई की जा रही है। 


मशहूर रंगकर्मी सत्यजीत भट्टाचार्य का निधन*

27-Sep-2020

जगदलपुर (शोर सन्देश) बस्तर के मशहूर रंगकर्मी सत्यजीत भट्टाचार्यबापी दाका निधन हो गया है। बापी दा पिछले छह महीने से बोन कैंसर से पीड़ित थे। 58 साल के बापी दा ने बीती रात 1 बजे अंतिम सांस ली। अभियान संस्था के जरिये रंगमंच से जुड़े बापी दा ने देश-विदेश में बस्तर को एक अलग पहचान दिलाई। बापी दा के निधन से कला प्रेमियों में शोक की लहर है. नाट्यश्री, नाट्यभूषण, नाट्यरत्न जैसे कई पुरस्कारों से सम्मानित बापी दा का असमय चले जाना अंचल के लिए अपूरणीय क्षति है। बापी दा ने जगदलपुर में कई सालों तक नाट्य परब का आयोजन किया जिसमे देश भर के रंगकर्मी अपनी कला का प्रदर्शन करने बस्तर आते रहे हैं। बापी दा के नाम 5000 नुक्कड़ नाटकों का अनुभव रहा। उन्होंने करीब 100 नाटकों का निर्देशन किया। हिंदी बंग्ला थियेटर के वे सशक्त हस्ताक्षर थे।
कई बांग्ला नाटकों मे उनके अभिनय को भी लोगों ने देखा है। वे नई पुरानी पीढी के रंगकर्मियो के बीच की कड़ी थे। उन्होंने बस्तर के रंगकर्म को 70 के दशक से अब तक देखा था। इसके अलावा शिक्षा के क्षेत्र में भारत सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग से भी वे जुडे रहे एनसीएसटीसी नेटवर्क के वे मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ प्रमुख थे। बच्चों मे विज्ञान के प्रति अभिरुचि विकसित करने उक्त विभाग ने यह दायित्व उन्हे सौंपा था जिसका उन्होने बखूबी निर्वाह किया। पेशे से व्यावसायिक फोटोग्राफर होने के साथ-साथ कुशल वीडियोग्राफर, मूर्ति कार, मेकअप आर्टिस्ट, सिंगर, एंकर सब कुछ थे। 




kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account