
रायपुर(शोर सन्देश)। कलेक्टर डॉ एस भारतीदासन ने कोरोना वायरस संकमण के नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जिले में कोरोना पॉजिटिव प्रकरणों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है।जिसे रोकने एवं नियंत्रण में रखने हेतु सभी संबंधित उपाय अमल में लाया जाना उचित एवं आवश्यक हो गया है। शासन द्वारा जारी निर्देशो के उल्लंघन करने पर एपीडेमिक डिसीज एक्ट एवं विधि अनुकुल नियमानुसार अन्य धाराओं के तहत कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए है ।
इसी तारतम्य में आज जोन-5 के इंसिडेंट कमांडर संदीप अग्रवाल ने दो व्यक्तियों के विरुद्ध एपेडेमीक एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्यवाही की है।जिसमे आशीष शर्मा निवासी फुटबाल हाउस के पास सुन्दर नगर रायपुर मो.नं . 9039363859 को 18 अगस्त को तथा ओंकार देवागन न्यू चंगोराभाठा रायपुर गिट्टी खदान के पास रायपुर मो.नं. 9303430769 को 21 अगस्त को कोरोना पाजिटिव पाया गया था। उनसे निरंतर संपर्क कर हास्पटिल में भर्ती होने कहा गया, परन्तु वे शासन के आदेश की अवहेलना करते हुए अपना पता छुपा कर मोबाईल में झूठी जानकारी देते रहे।शासन द्वारा उनके निवास पर होम आईसोलेशन का स्टीकर तथा रिबन भी लगाया गया था। कोरोना संकमित व्यक्ति को निर्देश दिये जाने के बाद भी प्रशासन का सहयोग ना कर संक्रमण फैलाने का कार्य किया जा रहा है। अशीष शर्मा सुन्दर नगर तथा ओंकार देवागन न्यू चंगोराभाठा रायपुर के विरूद्ध एपिडेमिक एक्ट का उलंघन कर जानबूझकर संकामक बीमारी फैलाने के अपराध में धारा 188, 269, 270.. आई.पी.सी. के तहत अपराध दर्ज करने के निर्देश दिए गए है।

रायपुर (शोर सन्देश)। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अफसर अंकित आनंद को विशेष सचिव आवास एवं पर्यावरण विभाग का प्रभार सौंपा गया है। उनके पास मार्कफेड एमडी का पद यथावत रहेगा। उल्लेखनीय है कि पी संगीता केन्द्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर जा रही हैं।

00 जिले में आज दो परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा, जिला प्रशासन ने कराई नि:शुल्क वाहन की व्यवस्था
महासमुंद (शोर सन्देश)। इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए आज से संयुक्त प्रवेश परीक्षा-मुख्य (जेईई मेन्स ) का आयोजन किया जा रहा है। यह परीक्षा शुरू हो गई है। शारीरिक दूरी बनाए रखने से लेकर हर तरह के दिशानिर्देशों को अमल में लाने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। 1 सितम्बर से शुरू 6 सितंबर तक होने वाली इस परीक्षा के लिए पूरे छत्तीसगढ़ से 13 हजार 425 परीक्षा देंगे। महासमुंद जिले से अब तक कुल 90 परीक्षार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर की आयोजित परीक्षा में जाने-आने के नि:शुल्क वाहन के लिए अपना पंजीयन कराया है। इनमें 30 परिक्षार्थियों ने जेईई मेन्स परीक्षा केंद्रो तक आने-जाने के नि: शुल्क वाहन के लिए पंजीयन कराया है। वही 13 सितम्बर को आयोजित नीट की परीक्षा के लिए अब तक 60 परीक्षार्थियों ने भी परीक्षा केंद्रो तक आने-जाने के लिए पंजीयन कराया है। जिला प्रशासन की ओर से परीक्षार्थियों के पंजीकृत मोबाईल नम्बर पर परीक्षा तिथि से एक दिन पहले परीक्षा केंद्र तक जाने के लिए नि:शुल्क परिवहन सेवा की पूरी जानकारी स्थान, तिथि समय आदि भेजी जा रही है। आज जिले के बागबाहरा से दो परीक्षार्थी हिमांशु साहू और नेहा साहू रायपुर और भिलाई स्थित परीक्षा केंद्रों में परीक्षा देने पहुंचे। परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा हॉल में टच फ्री एंट्री थी। छत्तीसगढ़ में 5 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। तीन बिलासपुर, और एक-एक परीक्षा केंद्र रायपुर और भिलाई में बनाया गया है। कोरोना के खतरे को देखते हुए परीक्षा केंद्रो में सीटिंग व्यवस्था में बदलाव किया गया है और दो परीक्षार्थियों के बीच एक सीट खाली छोड़ी गई। महासमुंद जिले के विकासखंड बागबाहरा से नि: शुल्क वाहन का उपयोग कर सुबह की शिफ्ट 9 से 12 की परीक्षा देने गए छात्र हिमांशु साहू ने बताया कि दोनों परीक्षार्थियों के बीच कम से कम 6 फीट की दूरी थी। परीक्षा के लिए दो शिफ्ट (सुबह 9 से 12 और दोपहर में 3 से 6 बजे) तय की गई है। परीक्षार्थियों को सुबह डेढ़ घंटे पहले से प्रवेश मिलना शुरू हो गया। परीक्षार्थी का प्रवेश पत्र बार कोड से चेक किया गया।

00 जिस गांव का निवासी उसी गांव में होगा अंतिम संस्कार
कांकेर (शोर सन्देश)। नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण से पीडि़त व्यक्ति की मृत्यु होने पर उसका अंतिम संस्कार उसी गांव में किया जाएगा, जिस गांव का वह रहने वाला होगा। इस संबंध में मंगलवार को विधायक शिशुपाल शोरी, अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य नितिन पोटाई, बस्तर विकास प्राधिकरण के सदस्य बिरेष ठाकुर, पूर्व सांसद सोहन पोटाई, नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष जितेन्द्र ठाकुर, कलेक्टर के.एल. चौहान और पुलिस अधीक्षक एम.आर. अहिरे की उपस्थिति में गोंड, हल्बा, कलार, साहू, यादव, पटेल (मरार), ब्राहम्ण, सेन, महार, गांड़ा, मुस्लिम, देवांगन, राजपूत, सतनामी इत्यादि सर्व समाज प्रमुखों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि किसी व्यक्ति की मृत्यु कोरोना से होती है, तो उसका अंतिम संस्कार उसके गांव में ही उसके रीति रिवाज एवं परंपरा के अनुसार जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की देख-रेख में नोवल कोरोना वायरस के लिए जारी प्रोटोकॉल के अनुसार किया जाएगा। कोविड-19 से मृत व्यक्ति के दाह संस्कार के लिए जिले के समस्त ग्रामों में ग्रामसभा के द्वारा जगह का चिन्हांकन किया जाएगा। मुस्लिम समाज के किसी व्यक्ति की कोरोना से मृत्यु होने पर उसका अंतिम संस्कार अपने रीति रिवाज के अनुसार कांकेर के मुस्लिम क्रबिस्तान में करने की सहमति प्रदान की गई है। कांकेर शहर के किसी व्यक्ति की कोरोना से मृत्यु होने पर मुक्तिधाम के पास दूध नदी के किनारे उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
सर्व समाज प्रमुखों की बैठक में सुमेर सिंग नाग, रोमनाथ जैन, महेष जैन, गिरवर साहू, ओमप्रकाष साहू, महेन्द्र यादव, नरोत्तम पटेल, अरूण कौशिक, दिनेश सेन, प्रदीप कुमार कुलदीप, पप्पू मरकाम, मकबूल खान, गफ्फार मेमन, शादाब खान, अमजद वारसी, एस.एस. अली, आसकरण देवांगन, रूपेष्वर सिंह ठाकुर, बी.आर. नायक, अमृत लाल मौर्य, गंगाराम बघेल सहित समाज प्रमुख अन्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
00 समाज प्रमुखों और प्रशासन की अपील जिले के सर्व समाज के प्रमुखों ने नोवल कोरोना वायरस से मृत व्यक्ति के अंतिम संस्कार के लिए अपने-अपने समाज के लोगों से अपील किया है, कि वे अपने गांव में ही नोवल कोरोना से मृत व्यक्ति का अंतिम संस्कार अपनी रीति रिवाज और परंपरा के अनुसार करें तथा इस दौरान पूरी सावधानी बरतें। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की देख-रेख में अंतिम संस्कार किया जाएं। कलेक्टर के.एल. चौहान ने भी सभी समाज के लोगों से अनुरोध किया है, कि समाज प्रमुखों के द्वारा लिए गए निर्णयानुसार अपने गांव में ही कोरोना से मृत व्यक्ति का अंतिम संस्कार किया जाएं।

रायपुर (शोर सन्देश)। आज एसीबी बिलासपुर की टीम ने उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं, जांजगीर चांपा के कार्यालय में पदस्थ, सहायक ग्रेड-3 को 2,500 रूपये की राशि रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। सहायक ग्रेड - 3 दीपक यादव प्रार्थी की पत्नी के ईलाज के लिए 1 लाख रूपये पार्ट फाइनल निकलवाने के लिए उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं, जांजगीर चांपा में आवेदन दिया है। जिसे स्वीकृत कराने के लिए कार्यालय में पदस्थसहायक ग्रेड-3 दीपक कुमार यादव द्वारा 5 हजार रूपये रिश्वत की मांग की थी। शिकायत की तस्दीक बिलासपुर एसीबी ने की। शिकायत सहीं पाया गया, आवेदक और आरोपी के मध्य आज रिश्वत की प्रथम किस्त के रूप में 2,500/- रूपये दिये जाने पर सहमती हुई थी, जिस पर एसीबी, बिलासपुर की टीम न जाल बिछाकर आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा गया है। आरोपी के विरूद्ध विधिक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायिक रिमांड पर भेजी जा रही है।

रायपुर (शोर सन्देश)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव ने पुलिस बल के 1 उप पुलिस अधीक्षक, 1 सहायक उप निरीक्षक और 2 प्र.आरक्षकों को उनकी अर्द्धवार्षिकी आयु 62 वर्ष पूर्ण होने पर सेवानिवृत्त हुए। पुलिस अधीक्षक लखन पाटले, उप पुलिस अधीक्षक मणिशंकर चंद्रा ने विभाग से सेवानिवृत्त हुए। उप पुलिस अधीक्षक दिलीप मित्रा, सउनि मो. फारुख, प्र.आर. 70 संतराम वर्मा और प्र. आर. 960 दलजीत सिंह को पूरे मान सम्मान के साथ समारोह आयोजित कर विदाई और भविष्य के लिये शुभकामनाएं दी। उप पुलिस महानिरीक्षक अजय यादव ने सेवानिवृत्त अधिकारी और कर्मचारियों से अनुरोध किया कि अपने अनुरोधों को सदैव विभाग से साझा करते रहेंगे। यह आशा भी की गई कि आप सभी लोग दीर्घायु और निरोगी रहे। इस अवसर पर रक्षित निरीक्षक चंद्र प्रकाश तिवारी, सूबेदार गोविंद वर्मा सहित पुलिस कार्यालय के 50 अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

रायपुर (शोर सन्देश)। तस्करी एवं जालसाजी जैसी गतिविधियों को खत्म करने की दिशा में प्रभावी कदम उठाना हमारी सरकार की प्राथमिकता में है और संबंधित विभाग ऐसे मामलों से निपटने के लिए सक्रियता से काम कर रहे हैं। फिक्की की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर रही तस्करी एवं जालसाजी जैसी गतिविधियों के खिलाफ कमेटी (कास्केड) द्वारा कोविड-19 महामारी एवं इसके बाद जालसाजी एवं तस्करी के खिलाफ लड़ाई विषय पर आयोजित वेबिनार में उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने बेहतर माहौल देने की दिशा में अप्रत्याशित सुधार के कदम उठाए हैं एवं निवेशकों के अनुकूल इंफ्रास्ट्रक्चर मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आगे कहा कि यह बहुत आवश्यक है कि हम राज्य में अवैध कारोबारी गतिविधियों पर नजर रखें एवं उनमें कमी लाएं तथा विकास के लिए बेहतर माहौल का निर्माण करें। छत्तीसगढ़ सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के प्रधान सचिव मनोज कुमार पिंगुआ ने कहा, वैश्विक स्तर पर आर्थिक महाशक्ति का केंद्र बनने की दिशा में भारत की भूमिका इस बात पर निर्भर करती है कि यहां सख्त नियमों के माध्यम से अवैध रूप से कारोबार करने वालों की सुरक्षा सुनिश्चित हो तथा कानून एवं नियमन का सख्त अनुपालन हो।
आगे उन्होंने बाजार को अवैध उत्पादों से मुक्त करने के लिए केंद्र एवं राज्य की एजेंसियों के बीच प्रभावी गठजोड़, घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने, मांग एवं आपूर्ति के अंतर को पूरा करने और टेक्नोलॉजी का लाभ उठाने जैसी जरूरतों को भी रेखांकित किया। छत्तीसगढ़ के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आरके विज ने कहा, कोविड-19 के दौरान छत्तीसगढ़ पुलिस ने तस्करी में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाया है तथा उपभोक्ता वस्तुओं की कालाबाजारी करने वालों से सख्ती से निपटी है। उन्होंने सुझाव दिया कि इस संकट के खिलाफ संयुक्त स्तर पर कदम सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न सरकारी विभागों के प्रतिनिधियों के साथ एक नोडल एजेंसी बनाई जानी चाहिए। फिक्की कास्केड के चेयरमैन अनिल राजपूत ने कहा, अवैध कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ सतत कार्यवाही करने के लिए मैं छत्तीसगढ़ सरकार और प्रवर्तन एजेंसियों की प्रशंसा करता हूं। उन्होंने आगे कहा कि वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री के नेतृत्व में स्थानीय उत्पादों एवं वैध कारोबार को बढ़ावा देने से राज्य की अर्थव्यवस्था के लिए बेहतर माहौल बनाने में मदद मिलेगी और यह भारत को भी मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगा। पिछले कुछ महीने के दौरान तस्करी एवं जालसाजी जैसे मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए आज के वेबिनार का आयोजन महामारी के कारण सामने आई उन मुश्किलों को समझने एवं चर्चा करने के उद्देश्य से किया गया, जिनके कारण अपराधियों को संगठनों एवं उपभोक्ताओं को झांसे में लेने का मौका मिला। इस वेबिनार में उद्योग जगत से जुड़े लोगों, सरकारी अधिकारियों, प्रवर्तन एजेंसियों के अधिकारियों एवं सेगमेंट से जुड़े अन्य लोगों ने हिस्सा लिया और इसमें छत्तीसगढ़ से जुड़ी परिस्थितियों पर चर्चा की गई। विभिन्न राज्यों में जालसाजी एवं तस्करी तथा अवैध कारोबार के मामलों को सामने लाने के लिए फिक्की कास्केड द्वारा देशभर में आयोजित किए जाने वाले ऐसे आयोजनों की श्रृंखला के तहत ही यह पहल की गई। सत्र की अध्यक्षता पूर्व रॉ प्रमुख तथा फिक्की कास्केड के थिंक टैंक मेंबर संजीव त्रिपाठी ने की। समापन संबोधन फिक्की छत्तीसगढ़ राज्य काउंसिल के चेयरमैन तथा जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड के प्रेसिडेंट प्रदीप टंडन ने दिया।

सुकमा, (शोर सन्देश)। छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव आर पी मंडल ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से सभी जिलों में चल रहे महत्वपूर्ण योजना गोधन न्याय योजना सहित अन्य प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा की। मंडल ने सुकमा सहित जिला कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत से प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा कर समीक्षा की। उन्होंने जिले में चल रहे गिरदावरी कार्य की समीक्षा करते हुए कहा कि धान खरीदी छत्तीसगढ़ शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है जिसके लिए कृषकों के रकबे कि सही जानकारी उपलब्ध होना आवश्यक है। उन्होंने कृषकों द्वारा लगाए अन्य उद्यानिकी फसल जैसे सब्जियों, मछलीपालन के लिए बनाए गए तालाब, मकान आदि के रकबे को गिरदावरी में शामिल ना करते हुए केवल धान के फसल के रकबे की ही गिरदावरी किया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने जिले के कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को स्वयं जाकर गिरदावरी कार्य का अवलोकन करने के निर्देश दिए। वहीं जिले के प्रभारी सचिवों द्वारा भी गिरदावरी कार्य का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। गोधन न्याय योजना में बेहतर कार्य के लिए की प्रशंसा - छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना की समीक्षा करते हुए मंडल ने सभी जिले के कलेक्टर और सीईओ जिला पंचायत के कार्य की प्रशंसा की। गोठानों में पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था करने के साथ ही उनके स्वास्थ्य के लिए भी आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गोठानों एवं पशुओं के प्रति संवेदनशील होकर कार्य करें। वहीं गोबर विक्रेताओं के पंजीयन करने पर जोर देते हुए श्री मंडल ने कहा कि विक्रेताओं को ऑनलाइन माध्यम से ही भुगतान किया जाना है, इसलिए विक्रेताओं द्वारा उनकी पूर्ण जानकारी पंजीकृत करवाना आवश्यक है। जिलों के पशु चिकित्सा अधिकारियों को पशुओं के सेहत पर ध्यान देने के निर्देश देते हुए समय समय पर टीकाकरण और जरूरी दवाई देने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही उन्होंने शासन द्वारा आईआईटी जेईई तथा नीट परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों के लिए गंतव्य तक आवागमन सुविधा की जानकारी भी ली। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों के संख्यानुसार कलेक्टर जीप, मिनी वैन, मिनी बस आदि की व्यस्था सुनिश्चित करे। इस अवसर पर सुकमा जिला मुख्यालय के वीसी कक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर चंदन कुमार सहित मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत नूतन कुमार कंवर, वनमण्डलाधिकारी आर डी तारम, संक्युक्त कलेक्टर रवि साहू तथा संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

जशपुरनगर (शोर सन्देश)। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक बालाजी राव ने आज फरसाबहार विकास खंड के ग्राम डुमरिया का निरीक्षण किया। ग्रामवासियों से पेंशन उचित मूल्य दुकान के माध्यम से राशन समय पर मिलता है कि नहीं जानकारी ली। कलेक्टर महादेव कावरे ने गांव के हरिराम से प्रधानमंत्री आवास योजना की जानकारी ली और समय पर अपने आवास को पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ के एस मंडावी एसडीएम फरसाबहार चेतन साहू तहसीलदार लक्ष्मण राठिया उपस्थित थे।

रायपुर (शोर सन्देश)। कोरोना काल मे विधायकों को राज्य सरकार ने सौगात दी है। विधायक के भत्ते और पेंशन बढ़ाने का विधेयक विधानसभा में पेश किया गया। विधायक की यात्रा पात्रता राशि के साथ पेंशन राशि में बढ़ोतरी होगी। पारिवारिक पेंशन जीवनकाल के लिए होगा। 10 मिनट के भीतर ही सर्वसम्मति से विधायक वेतन भत्ता विधेयक संशोधन विधेयक पारित हो गया।