ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज

ओयो हॉटल में बनाया जबरन शारीरिक संबंध, गिरफ्तार

19-Jul-2024
बिलासपुर।  ( शोर संदेश ) प्रार्थीया ने 17 जुलाई को थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि गौकरण साहू के साथ इसका फेसबुक के माध्यम से जान पहचान हुआ था। आपस में बातचीत करते थे, बातचीत दौरान आरोपी ने पत्नि बनाकर रखने का भरोसा दिलाकर 15.06. 2023 को अशोक नगर स्थित ओयो होटल में मिलने के लिए बुलाया और होटल रूम में लेजाकर शादी का झांसा देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया। तब से 23.03.2024 तक लगातार अलग-अलग स्थानों में लेजाकर शारीरिक संबंध बनाया है। प्रार्थिया के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया। घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भापुसे) को दी गई, जिनके द्वारा तत्काल आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिया गया।जिसके परिपालन में अति० पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपी गौकरण साहू को रिपोर्ट के महज 3 घंटों के भीतर विधिवत् गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
गौकरण साहू पिता रामाधार साहू उम्र 28 वर्ष निवासी बहतराई थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
 

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : 1 महिला और 4 पुरुष गिरफ्तार

18-Jul-2024
रायपुर।  ( शोर संदेश )राजधानी से सटे थाना मुजगहन क्षेत्र अंतर्गत अनैतिक व्यापार कराने वाली एक महिला और चार पुरुषों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। इस कार्यवाही के तहत कई आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह और अति पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राठौर के निर्देशानुसार यह कार्यवाही की गई। थाना मुजगहन क्षेत्र में चल रहे अनैतिक देह व्यापार पर यह संयुक्त ऑपरेशन डी.एस.पी. (आईयूसीएडब्ल्यू) ललिता मेहर, नगर पुलिस अधीक्षक कर्ण कुमार उके, निरीक्षक अजीत सिंह (थाना राखी), उपनिरीक्षक शशि पैकरा (थाना टिकरापारा), उपनिरीक्षक हरिप्रसाद देवता, आरक्षक सूर्यप्रताप राजपूत, नंदलाल अग्रहरि, धनेन्द्र जोशी, और महिला रक्षा टीम के सदस्य (म.प्रधान स्वलेहा शेख, के. पदमा, म.आर पुष्पा एक्का 2366, हेमलता वर्मा, म.आर 2292 कामिनी तिग्गा) द्वारा किया गया।
    महिला संचालिका
    महेश व्यास, पिता गोविंद व्यास, उम्र 27 साल, पता: गोकुल चंद्रमा मंदिर के पास, बुढापारा, थाना कोतवाली, जिला रायपुर
    तेजेन्दर सिंह, पिता जगदीश सिंह, उम्र 21 साल, पता: शीतला मंदिर के पीछे, आमापारा, थाना आजाद चौक, जिला रायपुर
    शिवेन्द्र निषाद, पिता मनोज निषाद, उम्र 21 साल
    डीसी कुमार देवदास, पिता व्यासनारायण देवदास, उम्र 24 साल, पता: ग्राम कन्हेरा, थाना अभनपुर, जिला रायपुर

इन सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना मुजगहन में अपराध क. 187/2024 धारा 3, 4, 5, 7 अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 के तहत कार्यवाही की गई है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड के लिए न्यायालय भेजा गया है। इस पूरे ऑपरेशन का नेतृत्व नगर पुलिस अधीक्षक अटल नगर नवा रायपुर कर्ण कुमार उके ने किया।
इस कार्यवाही के माध्यम से पुलिस ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि अनैतिक व्यापार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे अपराधों पर कठोर कार्यवाही की जाएगी।

पुलिस ने तीन चाकूबाजों को किया गिरफ्तार

18-Jul-2024
बिलासपुर   ( शोर संदेश ) । कोतवाली क्षेत्र स्थित लाइफ केयर अस्पताल के पास चाकू लेकर घूम रहे तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित युवक पहले भी हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में पकड़े गए हैं। पुलिस ने आराेपित युवकों को न्यायालय में पेश किया है। कोतवाली पुलिस को बुधवार की सुबह सूचना मिली कि कुछ युवक मोहर्रम के जुलुस के पास चाकू और धारदार हथियार लेकर घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने मौके पर घेराबंदी कर जुनैद हुसैन(20), अनम हुसैन(18), निवासी लाइफकेयर अस्पताल के पास और अमन हुसैन(18) निवासी हटरी चौक जूना बिलासपुर को पकड़ लिया। युवकों के कब्जे से तीन धरादार हथियार मिले हैं। कोतवाली थाना प्रभारी एसआर साहू ने बताया कि युवकों को पहले भी हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में गिरफ्तार किया गया था। युवकों को न्यायालय में पेश किया गया है।

गौ-तस्करी के शक में हुई मॉब लिंचिंग मामले में 5 आरोपियों गिरफ्तार

17-Jul-2024
रायपुर।  ( शोर संदेश )   आरंग के पास महानदी पुल पर 7 जून को गौ-तस्करी के शक में हुई कथित मॉब लिंचिंग के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसआईटी प्रमुख एएसपी कीर्तन राठौर ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ अदालत में चालान पेश कर दिया गया है। चालान पेश होने के बाद अब अदालत में मुकदमा शुरू हो जाएगा।
तनय लूनिया युवकों के उस ग्रुप का लीडर था, जो गौवंश से भरे ट्रक का पीछा कर रहे थे। यह पीछा रात में किया गया था और कुछ घंटे बाद पुल के नीचे सहारनपुर (यूपी) के दो युवकों चांद मियां और गुड्डू खान के शव मिले, जबकि तीसरा युवक सद्दाम गंभीर रूप से घायल पाया गया था। सद्दाम की भी एक हफ्ते बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।
पुलिस की जांच में यह सामने आया है कि गौवंश से भरे ट्रक का पीछा किया गया था और पुल पर मारपीट भी हुई थी। जांच के मुताबिक, मारपीट और धमकी से डर कर संभवतः तीनों ने पुल से छलांग लगाई होगी, लेकिन तीनों पथरीली सतह पर गिरे। इसके बाद से माब लिंचिंग की चर्चाएं शुरू हो गई थीं।
माब लिंचिंग की आशंका को देखते हुए एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने एसआईटी का गठन किया था। मौतों के मामले में दफा 308 का केस रजिस्टर किया गया था। एसआईटी ने लगभग 15 दिन तक सारे सबूतों की पड़ताल के बाद गिरफ्तारियां शुरू की थीं।
एसआईटी प्रमुख एएसपी कीर्तन राठौर ने बताया कि तफ्तीश जारी रहेगी और बाद में अन्य आरोपियों का पता चलेगा, तो उनकी भी गिरफ्तारी कर पूरक चालान पेश किया जा सकता है।
    हर्ष मिश्रा - बैजनाथपारा, रायपुर से गिरफ्तार।
    राजा अग्रवाल - पिथौरा से गिरफ्तार।
    मयंक शर्मा - महासमुंद से गिरफ्तार।
    नवीन ठाकुर - महासमुंद से गिरफ्तार।
    तनय लूनिया - घटना का मुख्य आरोपी, तीन दिन पहले गिरफ्तार।

धमतरी में चुरा रहे थे लोहे के होर्डिंग, तीन लड़के गिरफ्तार

16-Jul-2024
धमतरी।  ( शोर संदेश )  मगरलोड पुलिस ने लोहे के होर्डिंग स्टैण्ड को गैस कटर से काट चोरी कर ले जाते 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि ग्राम राकाडीह मधुबन धाम रोड किनारे लगे लोहे के फ्लैक्स होल्डिंग स्टैण्ड को आरोपीगण द्वारा गैस कटर की सहायता से काट कर चोरी कर वाहन कमांक CG 04 LN 5176 में भरकर ले जाते पकड़े जाने से थाना मगरलोड में अपराध क्र. 243/24 धारा 303 (2), 3 (5) बी.एन.एस. कायम कर आरोपीगणों का पूछताछ कर मेमोरेण्डम लिया गया। इस दौरान आरोपियों द्वारा ग्राम राकाडीह मधुबन धाम रोड किनारे लगे लोहे के फ्लैक्स होल्डिंग स्टैण्ड को गैस कटर से काटकर चोरी करना स्वीकार करते हुये चोरी किये 09 नग छोटे बड़े लोहे के एंगल, दो नग गैस टंकी एंव गैस कटर मशीन एंव घटना में प्रयुक्त वाहन कमांक CG 04 LN 5176 में को पेश करने पर गवाहों के समक्ष जप्त कर आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। 

आधी रात पुलिस ने चलाया कॉम्बिंग गश्त, 10 वारंटी गिरफ्तार

16-Jul-2024
अंबिकापुर।   ( शोर संदेश )  सरगुजा पुलिस द्वारा जिले में सख्त कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया जा रहा है। आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे गुंडा बदमाश, निगरानी बदमाशों की सतत चेकिंग कर आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण करने पुलिस अधीक्षक सरगुजा योगेश पटेल द्वारा निर्देशित किया गया है। बता दें कि इसी कड़ी में देर रात पुलिस ने 10 वारंटियों को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि 100 से ज्यादा पुलिस कर्मी गस्त में शामिल थे। मिली जानकारी के मुताबिक कॉम्बिंग गश्त के दौरान थाना/चौकी क्षेत्रों में पुलिस टीम द्वारा रात 11.30 बजे से चेकिंग अभियान की शुरुवात कर देर रात तक सघन सुरक्षा जांच की गई। पुलिस टीम द्वारा पूर्व मे आपराधिक गतिविधियों मे संलिप्त संदेहियों सहित गुंडा बदमाश, निगरानी बदमाश की औचक चेकिंग कर गुजर बसर चेक किया गया। गुंडा बदमाश एवं निगरानी बदमाश अपने सकुनत पर उपस्थित मिले। गुंडा एवं निगरानी बदमाशों कों आपराधिक गतिविधियों में शामिल होना पाये जाने पर सख्ती से कार्यवाही किये जाने की हिदायत दी गई, थाना/चौकी क्षेत्रों में पूर्व में संपत्ति संबंधी अपराधों मे शामिल आरोपियों एवं जमानत से छूटे हुए पूर्व के आरोपियों की भी चेकिंग कर सख्त चेतावनी दी गई। पुलिस टीम द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों में सघन चेकिंग अभियान चलाकर देर रात तक बेवजह घूम रहे व्यक्तियों को रोककर पूछताछ कर चेकिंग करते हुए सख्त चेतावनी देकर छोड़ा गया।
 

पांच दुकानों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

16-Jul-2024
धमतरी।  ( शोर संदेश )  ग्राम पोटियाडीह में चोरी करने वाले को पुलिस गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक ग्राम पोटियाडीह थाना अर्जुनी के नवीन काम्पलेक्स के दुकान नंबर 01,05 एवं 06 में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा दुकानों के शटर का सेंटर लॉक काटकर दुकान अंदर प्रवेश कर हार्डवेयर सामग्री एवं डेलीनीड्स सामग्री एवं नगदी रकम को चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना अर्जुनी में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर आरोपी को पकड़ने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
जिस पर सायबर सेल तकनीकी एवं थाना अर्जुनी तथा केरेगांव की संयुक्त टीम द्वारा आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी। विवेचना दौरान मुखबिर सूचना एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदेहियों से पूछताछ किया गया जिन्होने बताया कि दिनांक 12.07.2024 के दरम्यानी रात्रि में रामकुमार ध्रुव अपचारी विधि से संघर्षरत बालक के मोटर सायकल में बैठकर ग्राम पोटियाडीह, थाना अर्जुनी के नवनिर्मित काम्पलेक्स के दुकान नंबर 01,05 एवं 06 में शटर के सेंटर लॉक तोडकर दुकान अंदर प्रवेश कर चोरी करना बताये तथा उसी क्रम में दिनांक 05-06/07/2024 के दरम्यानी रात्रि में थाना केरेगांव क्षेत्रान्तर्गत के अपराध कमांक 47/2024, 48/2024 धारा 331 (4), 305 (ए) बीएनएस. के संबंध में पूछताछ करने पर ग्राम कुकरेल के थानू किराना दुकान एवं सांई गणेश मेडिकल स्टोर्स में भी चोरी करना स्वीकार करने पर आरोपी रामकुमार ध्रुव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। 2 अपचारी विधि से संघर्षरत् बालकों को बाल कल्याण समिति में पेश किया जा रहा है।

सेल्समैन से लूट, पुलिस चार बदमाशों को किया गिरफ्तार

15-Jul-2024
दुर्ग।   ( शोर संदेश )  जिले में सेल्समैन का रास्ता रोककर लूटपाट करने वाले चार आरोपियों को उतई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 2 बाइक और लूट का मोबाइल सहित 7 हजार रुपए कैश, आधार कार्ड और दो एटीएम कार्ड जब्त किया है। पाटन एडीओपी आशीष बंछोर ने बताया कि रूपेश कुमार देशलहरे (23 वर्ष) चोला मंडलम कंपनी के ऑफिस में काम करता है। वो दो पहिया वाहन बेचने का काम करता है। उसने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 11 जुलाई को वो अपनी मोटर साइकिल से रानीतराई और जामगांव (एम) गया था। वहां से अपना काम कर वापस अपने निवास तालपुरी आ रहा था। 
रात 11.30 बजे के करीब वो ग्राम- पंचायत महकाखुर्द के पास जैसे ही पहुंचा, वहां दो बाइक में 4 लोग अचानक से आ गए। उन्होंने रुपेश की बाइक को रोक लिया। इसके बाद एक लड़का बाइक से उतरा और रुपेश को धमकी दी।आरोपियों ने कहा कि वो सारा पैसा और सामान नहीं देगा तो वो उसे जान से मार देंगे। इसके बाद चारों लड़कों ने उसका मोबाइल, पर्स में रखे नगद 10 हजार रुपए, आधार कार्ड, एटीएम को लूट लिया। उन्होंने उसे धमकी दी की यदि घटना के बारे में किसी को बताया तो वो उसे जान से मार देंगे। इसके बाद रूपेश सीधे उतई थाने पहुंचा और मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने के लिए एक टीम बनाई। इसके बाद संदेहियों के चरोदा स्थित घर में छापा मारा। इस दौरान युवराज शिवारे (19 वर्ष) निवासी दादर रोड भटठी के पास चरोदा और मुकुल यादव (19 वर्ष) निवासी चरोदा बस्ती सहित 2 नाबालिग लड़कों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उन्होंने लूट का अपराध करना स्वीकार किया।

22 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

15-Jul-2024
राजनांदगांव  ( शोर संदेश )। राजनांदगांव जिले में मध्यप्रदेश से बस्तर ले जाई रही 22 पेटी अंग्रेजी शराब कोतवाली पुलिस ने जब्त की है। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने एक लाख 26 हजार रुपए की शराब पकड़ी है। मौके से आरोपी के पास एक कार और दो नग मोबाइल भी बरामद किया गया है। टीआई एमन साहू ने बताया कि पेट्रोलिंग के दौरान मुखबीर से सूचना मिली थी कि नागपुर की ओर एक सफेद रंग की स्कोडा कार में भारी मात्रा में अवैध रूप से शराब रखकर रायपुर की ओर ले जाया जा रहा है।
चालक से नाम पता पूछने पर अपना नाम और पता शेख आमिर (28) निवासी अटल आवास पेण्ड्री थाना लालबाग बताया। वाहन को चेक करने पर अंदर अवैध रूप से मध्यप्रदेश राज्य निर्मित 22 पेटी अंग्रेजी गोवा शराब मिलने पर जब्त किया गया। पूछताछ में आरोपी ने उक्त शराब को बैतूल मध्यप्रदेश से जगदलपुर बस्तर ले जाना बताया गया है। आरोपी का कृत्य आबकारी अधिनियम के तहत पाए जाने से आबकारी एक्ट कायम कर गिरफ्तार किया गया है। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
 

सुरक्षाबलों ने एक लाख के ईनामी सहित पांच नक्सलियों को किया गिरफ्तार

14-Jul-2024
बीजापुर: ( शोर संदेश )   सुरक्षाबलों की संयुक्त कार्रवाई में गंगालूर क्षेत्र के मेटापाल से एक लाख के ईनामी सहित पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार नक्सली हत्या, हत्या का प्रयास, आईईडी विस्फोट करने की घटना में शामिल थे। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नक्सल विरोधी अभियान के दौरान डीआरजी व गंगालुर थाना की संयुक्त पार्टी मेटापाल व पुसनार की ओर अभियान पर निकली थी। अभियान के दौरान मेटापाल के जंगलों से एक लाख रुपये का ईनामी आरपीसी पुसनार अंतर्गत जनताना सरकार अध्यक्ष साई मंगू उर्फ मंगू कुंजाम निवासी मेटापाल, कटेकल्याण एरिया कमेटी छात्रसंघ अध्यक्ष महेश कुरसम उर्फ मनकू निवासी पटेलपारा सावनार, पुसनार आरपीसी मिलिशिया प्लाटून कमाण्डर लालू पोटाम उर्फ श्यामलाल निवासी मेटापाल, पुसनार आरपीसी सेक्सन मिलिशिया प्लाटून कमाण्डर फुल्ली पुनेम उर्फ सेप्पी निवासी मेटापाल तथा मेटापाल भूमकाल मिलिशिया सदस्य धन्नू पुनेम उर्फ बुईया निवासी नयापारा मेटापाल शामिल हैं। पकड़े गए नक्सली 5 मार्च 2022 को गंगालुर थाना क्षेत्र के पुसनार व टेकामेटा के जंगल में पुलिस पार्टी पर हमला करने की घटना में शामिल थे। साथ ही हत्या, हत्या का प्रयास, आईईडी ब्लास्ट, लूट, डकैती व अपहरण जैसी घटनाओं में शामिल थे। पकड़े गए नक्सलियों के विरुद्ध गंगालुर थाना में वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया है।
 



kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account