ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज

सराफा कारोबारियों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांग पत्र

23-Jun-2024
रायपुर। (  शोर संदेश  ) सराफा कारोबारी लंबे समय से प्रयासरत्त हैं कि राजधानी रायपुर में सर्वसुविधायुक्त जेम्स एंड ज्वैलरी पार्क का निर्माण हो सके इसके लिए रायपुर सराफा एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हरख मालू के नेतृत्व में लगातार शासन स्तर पर बातचीत के साथ प्रयास किए जा रहे हैं। पहले भी छत्तीसगढ़ औद्योगिक केंद्र विकास निगम द्वारा सारी औपचारिकताएँ पूर्ण कर योजना को कार्यशील करने हेतु प्रस्ताव बन चुका था,किंतु अपरिहार्य कारणों से नहीं हो पाया। अब राज्य के संवेदनशील मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पर पूर्ण विश्वास है कि वे व्यापार हित में इसे स्वीकृति प्रदान करेंगे इसी उम्मीद में आज उनसे मिलकर मांगपत्र सौंपना था पर मुलाकात नहीं हो पाने की स्थिति में उप मुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव से मिलकर उनके नाम का ज्ञापन सौंपा।
मालूम हो कि पूर्व में जहां पर पंडरी में बस स्टैंड संचालित हो रहा था वह अब बस स्टैंड के भाठागांव स्थानांतरित हो जाने के बाद रिक्त है। चंूकि यह शहर के बीचो बीच व सुरक्षित क्षेत्र में हैं इसलिए इस भूमि पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर के जेम्स एवं ज्वैलरी पार्क का निर्माण होता है तो इससे शासन के राजस्व में वृद्धि एवं सराफा व्यवसाय के विस्तार की संभावना बढ़ेगी वर्तमान में यह भूमि लगभग 8.50 एकड़ है इस हेतु पूर्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जेम्स एवं ज्वैलरी पार्क हेतु योजना बनायी गई थी और इस हेतु छत्तीसगढ़ औद्योगिक केंद्र विकास निगम द्वारा सारी औपचारिकताएँ पूर्ण कर योजना को कार्यशील करने हेतु धरातल पर लाया गया था किंतु अपरिहार्य कारणों से नहीं हो पाया अत: आप  से सनम्र निवेदन है की जेम्स एवं ज्वैलरी पार्क का निर्माण पंडरी बस स्टैंड की रिक्त भूमि पर हो सके इसलिए इसे शासन की स्वर्णिम योजनाओं में सम्मिलित करने की कृपा करे।
हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है की आप हमारी इस माँग पर सहानुभूति पूर्वक विचार कर स्वीकृति प्रदान करने की कृपा करेंगे। रायपुर सराफा एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हरख मालू के नेतृत्व में गए प्रतिनिधिमंडल में कमल सोनी, प्रकाश गोलछा, हर्षवर्धन जैन, पवन सोनी, गौतम लोढ़ा, संजय कानूगा, प्रकाश सोनी, विजय सोनी व अन्य सराफा कारोबारी शामिल थे। 

ढाबा के पास अवैध शराब बेचते दो गिरफ्तार

22-Jun-2024
रायगढ़। (  शोर संदेश  )  पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन पर अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक राकेश मिश्रा द्वारा थाने स्टाफ को प्रत्येक गांव में मुखबीर लगाकर अवैध गतिविधियों की सूचनाएं लेने निर्देशित किया गया है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी पूंजीपथरा को मुखबीर से तमनार चौंक पर स्थित ढाबे के पास अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री की सूचना मिली। थाना प्रभारी के निर्देशन पर पूंजीपथरा स्टाफ द्वारा तमनार चौक पूंजीपथरा में घेराबंदी कर आरोपी गिरीराज सिंह पिता स्वर्गीय नृपत सिंह उम्र 45 वर्ष निवासी चमरावाला थाना नगीना जिला बिजनौर (उ0प्र0) हाल मुकाम पूंजीपथरा साहू होटल जिला रायगढ़ को 10 लीटर क्षमता वाली जरिकेन में रखा हुआ 07 बल्क लीटर महुआ शराब के साथ पकड़ा गया है।
वहीं एक अन्य कार्यवाही में पूंजीपथरा पुलिस द्वारा तमनार चौक के पास महिला आरोपिया सुशीला साहू पति उग्रसेन साहू उम्र 29 वर्ष निवासी गोदगोदा थाना पूंजीपथरा जिला रायगढ़ को 10 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरिकेन में भरा करीब 06 बल्क लीटर महुआ शराब के साथ पकड़ा गया है । थाना पूंजीपथरा में दोनों आरोपियों पर पृथक-पृथक धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई किया गया है । पूंजीपथरा पुलिस ढाबा, होटल में अवैध शराब बिक्री पर निगाह रखे हुए है।

BJP में शामिल हुईं राधिका खेड़ा, एक्टर शेखर सुमन के साथ दिल्ली में ली सदस्यता

07-May-2024
रायपुर (शोर संदेश)। कांग्रेस छोड़ने के बाद राधिका खेड़ा बीजेपी में शामिल हो गई हैं। उन्होंने दिल्ली में एक्टर शेखर सुमन के साथ बीजेपी की सदस्यता ली है। छत्तीसगढ़ में विवाद के बाद रविवार (5 मई) को राधिका ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। इसके बाद सोमवार को उन्होंने सुशील आनंद शुक्ला समेत कई बड़े नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए थे।
सोमवार देर शाम सुशील आनंद शुक्ला ने भी उन्हें मानहानि का नोटिस भेज दिया है। राधिका खेड़ा ने कहा कि, राहुल गांधी की यात्रा के दौरान मुझे सुशील आनंद शुक्ला ने शराब ऑफर की। भूपेश बघेल ने कहा छत्तीसगढ़ छोड़ दो। राजीव भवन में मुझे बंद किया गया, मैं चीखती-चिल्लाती, गुहार लगाती रही। मुझे गालियां दी गईं। मैंने ये बात सचिन पायलट, भूपेश बघेल और जयराम रमेश को बताई, लेकिन कुछ नहीं हुआ।
राधिका खेड़ा कांग्रेस की नेशनल मीडिया कॉर्डिनेटर थीं जिन्होंने छत्तीसगढ़ में विवाद के बाद पार्टी छोड़ी। इसके साथ ही एक्टर शेखर सुमन भी कांग्रेस की टिकट पर 2009 में उन्होंने बिहार से लोकसभा चुनाव लड़ा था। उन्होंने पटना साहिब से चुनाव लड़ा है।

जेवर सफाई की आड़ में करोड़ों की ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

12-Feb-2024

 बिलासपुर(शोर संदेश)। जेवर की सफाई के बहाने जेवर से चांदी निकालने वाले दो आरोपियों को सकरी पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक घूम घूम कर घरेलु महिलाओं को अपने झांसे में लेकर जेवर सफाई करने के बहाने जेवर से सोने चांदी का कट निकाल लेते है। इसी तरह सकरी थाना क्षेत्र में रहने वाली बमलेश्वरी साहू ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि 10 फरवरी को उनके घर के पास UP 93 AM 7018 मे सवार 02 अज्ञात व्यक्ति आये उस समय प्रार्थिया अपने बच्चे को लेकर टहल रही थी। जहा पहुंच आरोपियों ने महिला से कहा कि वो लोग नीरमा का प्रचार कर बर्तन एवं जेवर साफ सफाई करते है। उन्होंने महिला को अपने बातो में फसाकर महिला से चांदी का लच्छा लेकर उसे साफ करने लगे।

 देखते ही देखते उस चांदी का लच्छे का वजन कम होता दिखा। जिसपर प्रार्थिया ने अपने पति और आसपास पड़ोसियों को बुलाया। इस बीच दोनो युवक वहा से भाग निकले। इधर मामले में पीड़ित महिला के शिकायत पर सकरी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर भागलपुर बिहार निवासी रोमी कुमार शाह और आकाश कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। जब पुलिस ने उनसे पूछताछ कि तो उन्होंने घटना कारित करना स्वीकार कर लिया। वही पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तेजाब, पाउडर, मोटर सायकल को जप्त कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। उपरोक्त् संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश मिश्रा, सउनि हेमंत आदित्यए सउनि जीवन साहू, सउनि कृष्ण कुमार यादव, आरक्षक पवन सिंह, रूपेश कौशिक, संजय बंजारे, कलेश्वर यादव, इंद्रावन मरकाम, नंदझरोखा सुमन एवं थाना स्टाफ सकरी की भूमिका रही।


लाखों के ब्राउन शुगर की तस्करी, 2 तस्कर गिरफ्तार

12-Feb-2024

  दुर्ग(शोर संदेश)। अवैध रूप से लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से लोगों को ब्राउन शुगर की पुडिय़ा बेच रहे दो आरोपियों को कोतवाली दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के पास से 110 पुडिय़ा ब्राउन शुगर की जब्त की गई है, जिसकी कीमत 45,000 रुपए आंकी गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 8 एवं 21 (बी) नारकोटिक्स एक्ट के तहत के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया। कोतवाली पुलिस को शुक्रवार की शाम को मुखबिर से सूचना मिली कि बाबू तालाब के पास शिवपारा में दो आरोपी अवैध रूप से लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से लोगों को ब्राउन शुगर बेच रहे हैं।

कोतवाली थाना प्रभारी महेश ध्रुव ने बताया कि जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम को भेजा गया। टीम ने घेराबंदी करते हुए आरोपी लक्की महार (29) तथा लल्ला ढीमर (24) को पकड़ा। आरोपी लक्की महार के बरमूडा की जेब से तीन बंडल कुल 60 नग सफेद कागज की पुडिय़ा तथा आरोपी लल्ला ढीमर के नीले रंग के लोअर की जेब से दो बंडल कुल 50 हरे रंग के कागज की पुडिय़ा में ब्राउन शुगर बरामद किया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने बताया है कि उन्होंने 10 दिन पहले कुल 120 नग ब्राउन शुगर की पुडिय़ा को नागपुर रेलवे स्टेशन के पास स्थित बस्ती से चेहरे पर कपड़ा लपेटे हुए एक अनजान व्यक्ति से खरीदा था। उन्होंने 100 रुपए प्रति पुडिया के हिसाब से रकम अदा की थी।


VIP रोड के कई बार, रेस्टोरेंट और क्लब में रायपुर पुलिस की रेड

12-Feb-2024


रायपुर (शोर संदेश)। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशानुसार वीआईपी रोड छेत्र में स्थित विभिन्न बार,रेस्टोरेंट,क्लब में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर के नेतृत्व में चेकिंग कार्रवाई की गई। चेकिंग कार्रवाई के तहत ज़ुक, ऑन द रॉक, ग्रैंड इंपीरिया ,दिया कैफ़े, मोका ,मिथ्या आदि बार ,रेस्टोरेंट का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा बार मैनेजर को बार को नियमानुसार चलाने, नियमों का पालन करने, समय पर बंद करने, किसी प्रकार का सूखा नशा (ड्रग्स, MDMA, गोगो अन्य ) का सेवन बार मे ना हो, बार छेत्र के बाहर किसी प्रकार का शराब सेवन बार द्वारा ना कराया जाय,के अलावा बार में बैठे लोगों को भी कानून का पालन, व्यवहार, लडाई झगड़ा न करने, समस्या होने पर पुलिस को सूचना देने जैसे बात लोगो को बताया गया। उपरोक्त कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले, मयंक गुर्जर ,नगर पुलिस अधीक्षक ,आजाद चौक, मनोज कुमार ध्रुव ,नगर पुलिस अधीक्षक ,सिविल लाइन विमल पाठक प्रशिक्षु आईपीएस ,विनय सिंह ,थाना प्रभारी, सिविल लाइन ,फैजुल होदा शाह ,थाना प्रभारी ,तेलीबांधा पारेश पाण्डेय, थाना प्रभारी गुढ़ियारी, मनोज नायक थाना प्रभारी मोवा एवं पुलिस स्टाफ मौजूद रहे।
 


छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हार की समीक्षा, टिकट कटने से लेकर शिकायत, समस्या सभी मुद्दों पर नेताओं से होगी चर्चा

23-Dec-2023
रायपुर (शोर संदेश)। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस में मंथन का शनिवार को दूसरा दिन है। राजीव भवन में बैठक कर हार की समीक्षा की जाएगी। सभी नेताओं से उनके क्षेत्र में हुई हार की वजह जानी जाएगी। नेताओं से उनकी शिकायत, समस्या समेत सभी मुद्दों पर चर्चा होगी। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बैठक को काफी अहम माना जा रहा है।
सुबह 11 बजे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री और सचिव बैठक लेंगे। दोपहर 12.30 बजे विधानसभा चुनाव 2023 में टिकट नहीं मिलने वाले पूर्व विधायकों के साथ चर्चा होगी। दोपहर 2 बजे प्रदेश मोर्चा, संगठन, प्रकोष्ठ विभाग के अध्यक्षों से बातचीत होगी। फिर दोपहर 3.30 बजे सभी जिला और शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की बैठक रखी गई है।
इससे पहले 22 दिसंबर को कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक हुई थी। बैठक में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, पीसीसी चीफ दीपक बैज, पूर्व सीएम भूपेश बघेल समेत पूर्व मंत्री, नए विधायक भी शामिल हुए।
प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में कई अहम फैसले हुए। 28 दिसंबर को सभी जिला मुख्यालयों में कांग्रेस नेता ध्वजारोहण करेंगे। बूथ स्तर पर कांग्रेस नेता ध्वज लहराएंगे। नागपुर में 28 दिसंबर को 25 हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे। 28 दिसंबर तक क्राउड फंडिंग जारी रहेगा। 28 दिसंबर के बाद डोर टू डोर कार्यकर्ता राशि एकत्र करेंगे।
2023 विधानसभा चुनाव के नतीजों में कांग्रेस के बड़े-बड़े नेताओं को हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस के पास वैसे तो 35 विधायक हैं, लेकिन इनमें से 14 विधायक पहली बार विधानसभा पहुंचे हैं। बाकी 21 में आधे से   ज्यादा दूसरी बार विधायक बने हैं। कांग्रेस पार्टी को इस बार कुल 35 विधानसभा सीटों में जीत हासिल हुई है। वहीं भाजपा ने 54 सीट पर जीत दर्ज की। जबकि गोंगपा ने एक सीट जीती।

प्रशासनिक फेरबदल : रायपुर सहित इन जिलों के सहायक कलेक्टर हटाए गए.

23-Dec-2023
रायपुर (शोर संदेश)। छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है। रायपुर में सहायक कलेक्टर के रूप में तैनात जयंत नाहटा को अब दंतेवाड़ा का अनुविभागीय अधिकारी बनाया गया है।
वहीं दुर्ग के सहायक कलेक्टर लक्ष्मण तिवारी अब सूरजपुर में एसडीएम के रूप में अपनी सेवाएं देंगे। इसके अलावा बिलासपुर जिले में पदस्थ सहायक कलेक्टर वासु जैन को सांरगढ़-बिलाईगढ़ का एसडीएम बनाया गया है। ये सभी भारतीय प्रशासनिक सेवा 2021 बैच के अधिकारी है। 

मनोज पिंगुआ होंगे माशिमं के अध्यक्ष
इसके अलावा प्रदेश के वरिष्ठ आइएएस अधिकारी मनोज पिंगुआ को अब माध्यमिक शिक्षा मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है। उन्हें माशिमं का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने एक अलग से आदेश जारी किया है। मनोज पिंगुआ वर्तमान में वन विभाग के प्रमुख सचिव के रूप में कार्यरत हैं। साथ ही गृह एवं जेल विभाग के सचिव की जिम्मेदारी भी उनके पास है।
 

भर्ती के बाद अटकी प्रक्रिया, नई सरकार के गठन के बाद असमंजस में अभ्यर्थी

23-Dec-2023

 रायपुर (शोर संदेश)। जिले के 27 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में 71 में से केवल 50 प्रतिशत पदों पर ही संविदा शिक्षकों की भर्ती होने के बाद प्रक्रिया के अटक जाने से अभ्यर्थी असमंजस में है। प्रदेश में नई सरकार बन जाने के बाद अभ्यर्थी इस बात को लेकर भी संशय में हैं कि स्वामी आत्मानंद स्कूल आगे संचालित होंगे भी या नहीं। कहीं भर्ती रद तो नहीं हो जाएगी?

इधर, विभागीय अधिकारियों का कहना है कि भर्ती की प्रक्रिया पूरी हो गई है। प्रदेश में नई सरकार का गठन होने के कारण आगे की भर्ती प्रक्रिया रुकी हुई है। जैसे ही सरकार से निर्देश मिलेगा, प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। 71 पदों के लिए पांच हजार से ज्यादा आवेदन आए हैं। भर्ती के लिए चार अक्टूबर तक आवेदन मंगवाए गए थे। पहले आचार संहिता के कारण भर्ती प्रक्रिया को रोक दिया गया था। अब नई सरकार के गठन होने से रुक गया है। बता दें कि प्रदेश में 279 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय संचालित हो रहे हैं। इनमें अत्याधुनिक लैब, लाइब्रेरी की सुविधा के साथ-साथ इंटरनेट की सुविधा भी है।
जिले के पांच नए और 22 पुराने स्कूलों में व्याख्याता, प्रधान पाठक, शिक्षक, व्यायाम शिक्षक, सहायक शिक्षक, सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला और सहायक ग्रेड-3 के 71 पदों पर भर्ती की जा रही है।
संविदा भर्ती के जरिये गणित, भौतिकी, वाणिज्य, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान विषय के लिए शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। अभ्यर्थी को एक पद के लिए आवेदन करना था। एक से अधिक पदों के लिए आवेदन करने पर आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।

नए वर्ष पर हुड़दंगियों की खैर नहीं... जश्र में रहेगा पुलिस का पहरा, होगी सख्त कार्रवाई

23-Dec-2023
रायपुर (शोर संदेश)। नए वर्ष के जश्न को लेकर होटल, क्लब संचालकों ने अब तक कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति के लिए पुलिस को पत्र नहीं लिखा है। वहीं, दूसरी ओर पुलिस नए वर्ष में जश्न की आड़ में हुड़दंग रोकने की तैयारी में जुट गई है। आउटर के थाना क्षेत्र मंदिरहसौद, राखी, अभनपुर, धरसींवा और शहरी क्षेत्र के तेलीबांधा, राजेंद्र नगर, विधानसभा सहित अन्य थानों की पुलिस से एसएसपी कार्यालय ने उन होटल व क्लबों की जानकारी मांगी है, जहां नए वर्ष को लेकर पार्टी आयोजित की जाती है।
 
पुलिस के मुताबिक नए वर्ष में कार्यक्रम आयोजित करने के लिए नियमानुसार अनुमति दी जाएगी। हुड़दंग करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। शहर के एंट्री पाइंट में ट्रैफिक तथा पुलिस जवानों द्वारा वाहन चालकों की जांच की जाएगी। ड्रंक एंड ड्राइव कर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नए वर्ष में कितने जवान तैनात किए जाएंगे, इस पर 25 दिसंबर के बाद निर्णय लिया जाएगा।

नागरिक संघर्ष समिति ने सचिव को लिखा पत्र
 
आयोजनों को लेकर नागरिक संघर्ष समिति ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग करने की अनुमति नहीं देने की मांग की है। समिति ने कहा है कि पिछले वर्ष 30 दिसंबर को ध्वनि विस्तारक यंत्र के उपयोग की अनुमति आनन-फानन में दी गई थी। पिछले वर्ष देर रात तक कार्यक्रम आयोजित होने से ध्वनि प्रदूषण फैलने के साथ ला एन आर्डर की स्थिति भी बिगड़ी थी। देर रात ध्वनि विस्तारक यंत्र बजाने से असहनीय ध्वनि प्रदूषण होता है। इस वर्ष वैसी अनुमति न दी जाए।
 
प्रशासन के रुख के आधार पर आवेदन
 
होटल कारोबारियों का कहना है कि प्रशासन के रुख के आधार पर नए वर्ष की पार्टी आयोजित करने के लिए आवेदन किया जाएगा। पूर्व में नियमों में छूट होने की वजह से होटल, बार व क्लब संचालक नए वर्ष के जश्न की तैयारी एक माह पूर्व से करते थे। नए वर्ष के जश्न को लेकर पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। चौक-चौराहों पर, जहां कार्यक्रम होंगे, वहां पुलिस बल तैनात किया जाएगा। सिविल में भी पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। आउटर में विशेष तैनाती की जाएगी। - लखन पटले, एएसपी, रायपुर



kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account