ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज

ऑपरेशन शंखनाद : 10 पशु तस्कर गिरफ्तार, 37 गौ-वंशों का रेस्क्यू

07-Aug-2024
जशपुर। ।  ( शोर संदेश )  एसपी जशपुर और 125 अधिकारियों-कर्मचारियों ने सीमावर्ती ग्राम साईंटांगरटोली में वृहद स्तर पर "ऑपरेशन शंखनाद" चलाया। जशपुर पुलिस ने पशु तस्करों के ठिकानों पर दबिश देकर 10 तस्करों को गिरफ्तार किया और 37 गौ-वंश को मुक्त कराया। दबिश के दौरान, तस्करी में प्रयुक्त 9 पीकअप, 4 कार, 5 मोटर साइकिल जब्त की गईं। पुलिस ने कार्यवाही के दौरान ड्रोन से निगरानी की। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध अनेकों न्यायालय से स्थाई वारंट जारी किए गए थे। गौ-तस्करी में जप्त वाहनों को राजसात किया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के नेतृत्व में 125 अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा पांच टीम बनाकर बलवा ड्रिल, अश्रु गैस सामग्री से लैस होकर बुधवार प्रातः 4 बजे ऑपरेशन शंखनाद चलाया गया। जशपुर-झारखंड प्रांत के सीमावर्ती ग्राम साईंटांगरटोली में एक साथ चारों तरफ से घेराबंदी कर दबिश दी गई। पुलिस ने ड्रोन से निगरानी की और 37 गौ-वंश को तस्करों के कब्जे से जप्त किया।
इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी, एसडीओपी जशपुर चंद्रशेखर परमा, एसडीओपी कुनकुरी विनोद कुमार मंडावी, उप पुलिस अधीक्षक विजय सिंह राजपूत, भावेष समरथ, थाना प्रभारी लोदाम निरीक्षक राकेश यादव, निरीक्षक हर्षवर्धन चौरासे,  उप निरीक्षक सरिता तिवारी सहित अन्य कर्मी शामिल थे।
पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा: "जशपुर पुलिस द्वारा आज प्रातः में साईंटांगरटोली में "ऑपरेशन शंखनाद" चलाते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर उनसे 09 पीकअप वाहन, 04 कार, 05 मोटर साइकिल जब्त किए गए हैं। आने वाले दिनों में पूरे जिले में इस तरह की कार्यवाही की जाएगी और जिले को पशु तस्करों से पूर्णतः मुक्त कराया जाएगा।"
इस कार्यवाही के दौरान, पुलिस ने समुदाय के युवाओं को अपराध से दूर रहने की सलाह भी दी। पुलिस की सख्त कार्यवाही से तस्करों में भय का माहौल है और इस अभियान से तस्करी पर बड़ा प्रभाव पड़ा है। आने वाले दिनों में भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

रायपुर में रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाए सरपंच-सचिव

06-Aug-2024
रायपुर।   ( शोर संदेश )  रायपुर जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो ने सरपंच और सचिव को 18 हजार रुपए की घूस लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। मामला डोमा गांव का है। जहां पंचायत कार्यालय में ACB की टीम ने दोनों को पैसे लेते गिरफ्तार किया। ACB ने आरोपी ग्राम पंचायत सचिव महेन्द्र कुमार साहू और सरपंच देव सिंह बघेल को गिरफ्तार किया है।
संतोषी नगर के रहने वाले लुकेश कुमार बघेल ने एंटी करप्शन ब्यूरो रायपुर के कार्यालय में शिकायत की थी। पीड़ित ने बताया कि उसके नाम पर ग्राम डोम में जमीन है। जिस पर घर बनाने के लिए बैंक लोन के लिए पंचायत से NOC और नक्शे की जरूरत थी।
NOC देने के लिए ग्राम पंचायत डोमा के सचिव धमेन्द्र कुमार साहू से आवेदन और दस्तावेज जमा करने के साथ 18 हजार रिश्वत की मांग की थी। पीड़ित के पैसा नहीं देने पर सचिव NOC देने में देरी कर रहा था। जिसके बाद व्यक्ति ने ACB से शिकायत की थी।
इस तरह किया गया ट्रैप
सोमवार को ACB की टीम ने पीड़ित लुकेश कुमार बघेल को पंचायत सचिव धमेन्द्र कुमार साहू के पास उसके कार्यालय में भेजा। लेकिन आरोपी धमेन्द्र कुमार साहू ने खुद रिश्वत न लेते हुए अपने ही कमरे में बैठे सरपंच देव सिंह बघेल को रिश्वत की रकम 18000 रुपए दी। तभी ACB के अधिकारी कमरे के अंदर जाकर दोनों आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया।

नक्शा पास कराने ग्राम सचिव ने मांगे 18 हजार, एसीबी ने पकड़ा

06-Aug-2024
रायपुर।   ( शोर संदेश )   सेजबहार के डोमा में मकान का नक्शा पास करने और एनओसी देने रिश्वत मांगने वाले ग्राम सचिव व सरपंच को एंटी करप्शन ब्यूरो एसीबी ने सोमवार को रंगे हाथ पकड़ा है। सरपंच और ग्राम सचिव ने गांव के ही एक युवक से 18 हजार रुपए रिश्वत मांगी थी। युवक पैसा नहीं दे रहा था तो उन्होंने एनओसी रोक दी।
वे कोई न कोई बहाना कर उसे टाल रहे थे। कई बार चक्कर काटने के बाद युवक ने परेशान होकर एसीबी में इसकी शिकायत की। सोमवार को एसीबी ने पूरी प्लानिंग के साथ दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया। एसीबी के अफसरों ने युवक को नोटों में केमिकल लगाकर दिया।
युवक उन्हीं नोटो को लेकर ग्राम सचिव के पास पहुंचा। उसने सीधा पैसा लेने से मना कर दिया। उसने पैसे सरपंच देवसिंह बघेल को दिलवाए। उसी समय एसीबी की टीम पहुंच गई और दोनों को पकड़ लिया।
एसीबी के अधिकारियों ने बताया कि संतोषी नगर निवासी लुकेश बघेल प्राइवेट नौकरी करता है। उसकी डोमा में जमीन है। वह उस जमीन पर मकान बनाना चाहता है। उसने बैंक में कर्ज के लिए आवेदन किया है। बैंक प्रबंधन ने ग्राम पंचायत की एनओसी मांगी और नक्शा भी पास करवाने को कहा है। लुकेश ग्राम सचिव धर्मेंद्र साहू के पास गया।
उसने नक्शा पास करने और एनओसी जारी के लिए 18 हजार रुपए रिश्वत मांगी। लुकेश ने पैसा नहीं दिया इसलिए उसे कई दिनों तक चक्कर कटवाया गया। उसने 10 दिन पहले एसीबी में शिकायत की। एसीबी ने शिकायत की जांच के बाद नोटों में केमिकल लगाकर लुकेश को भेजा।

ट्रेन में कोच अटेंडर शराब सप्लाई करते गिरफ्तार

05-Aug-2024
रायपुर।  ( शोर संदेश )  आबकारी टीम रायपुर की टीम ने संपर्क क्रांति ट्रेन से हरियाणा की शराब जब्त की है। मुखबिर से सूचना मिली कि रायपुर स्टेशन में संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में रेलवे कोच के अटेंडर द्वारा अवैध शराब बेची जा रही है। सूचना पर ट्रेन में तलाशी ली गई। आरोपी के पास से हरियाणा की निर्मित व्हिस्की बरामद की गई। मामले में अपराध दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। 
इधर रायपुर में एक युवक अवैध तरीके से शराब बेचते गिरफ्तार हुआ है। आरोपी ने एक बोरी में शराब छिपाकर रखा हुआ था। जिसे बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा था। तभी पुलिस को भनक लग गई। युवक को घेर लिया गया। युवक पर आबकारी एक्ट में एक्शन लिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम को सूचना मिली के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में आछी तालाब भांठागाव के पास एक खंडहर मकान के पास एक युवक खड़ा है। उसने बोरी में शराब रखा हुआ है। जिसे बेचने के लिए वह ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम को मौके में पहुंची। पूछताछ में युवक ने अपना नाम संजय ध्रुव निवासी गणेश चौक भांठागाव बताया। उसके पास रखे बोरे की तलाशी लेने पर उसमें करीब 30 बॉटल देशी शराब रखी हुई मिली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। 

सास को चाकू मारने वाला दामाद गिरफ्तार

02-Aug-2024
बिलासपुर।  ( शोर संदेश )   तिफरा में रहने वाला युवक अपने बच्चे को मारने का प्रयास कर रहा था। इस दौरान उसकी सास ने बीच-बचाव किया। इससे नाराज होकर युवक ने अपनी सास पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में घायल महिला ने घटना की शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपित युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर आरोपित को जेल भेजा गया है। जोरापारा तालाब के पास रहने वाली तारणी शुक्ला निजी संस्थान में काम करती हैं। उनकी बेटी रिया शुक्ला की शादी चार साल पहले यदुनंदन नगर में रहने वाले अमन मिश्रा से हुई है। महिला ने बताया कि उनकी बेटी की एक ढाई साल की बेटी और आठ महीने का बेटा है। अमन मिश्रा आए दिन शराब पीता है। शराब पीने के बाद वह अपनी पत्नी से मारपीट करता है। इससे तंग आकर रिया अपने मायके आ गई। अमन अपनी पत्नी को लेने के लिए बुधवार की दोपहर अपने ससुराल आया था। यहां पर उसने विवाद करते हुए अपने छोटे बेटे को मारने का प्रयास किया। इस पर उसकी सास ने बीच-बचाव किया। इसी दौरान उसने अपने पास रखे चाकू से सास के गर्दन पर वार किया। महिला ने वार से बचने के लिए अपने दोनों हाथ आगे कर दिया। इससे उनके हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। उनकी बेटी ने किसी तरह बीच-बचाव किया। इस बीच आसपास के लोग भी पहुंच गए। लोगों को देखकर हमलावर वहां से भाग निकला। घायल महिला ने घटना की शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। 

छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस नेता ने रेस्टोरेंट में की तोड़फोड़

01-Aug-2024
रायपुर।   ( शोर संदेश )  रायपुर में यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव राहुल ठाकुर ने 10-15 लड़कों के साथ रेस्टोरेंट में जमकर तोड़फोड़ की। घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है। तोड़फोड़ करने वाले ज्यादातर लड़कों ने चेहरे पर कपड़ा बांधा हुआ था। वीडियो में साफ दिख रहा है कि बांस के डंडे रखे हैं। बताया जा रहा है कि विवाद बिल को लेकर हुआ था।
मंदिर हसौद पुलिस के मुताबिक, 28 जुलाई को युवा कांग्रेस का प्रदेश सचिव राहुल ठाकुर अपने दोस्तों के साथ रात साढ़े 11 बजे वुड आइलैंड रेस्टोरेंट सेरीखेड़ी गया था। खाना खाने के बाद उनका बिल देने की बात पर रेस्टोरेंट स्टाफ के साथ विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर गाली-गलौज हुई।
इसके बाद राहुल दोस्तों के साथ वहां से चला गया। 29 जुलाई को शाम साढ़े 4 से 5 बजे के बीच राहुल 10 से 15 लड़कों के साथ वुडलैंड रेस्टोरेंट पहुंचा। सभी लोग रेस्टोरेंट के अंदर घुसते ही गाली-गलौज करते हुए स्टाफ को खोजने लगे। इस दौरान लड़कों ने सोफा, कुर्सी, कांच, ड्रेसिंग, टीवी, फ्रिज, सीसीटीवी कैमरे समेत डीजे सिस्टम को तोड़ दिया।
तोड़फोड़ के बाद ज्यादातर स्टाफ डर कर रेस्टोरेंट से बाहर भाग गए। बदमाशों ने रेस्टोरेंट के फ्रिज में रखी शराब की बोतलें निकालकर स्टाफ पर फेंकनी शुरू कर दी। इसमें स्टाफ के लोग भी घायल हो गए। इस तोड़फोड़ और हंगामे के बाद राहुल ठाकुर अपने दोस्तों के साथ चला गया।
मामले में मंदिर हसौद पुलिस ने रेस्टोरेंट के मैनेजर युगेन कुमार सिन्हा की शिकायत पर आरोपी राहुल ठाकुर, प्रथम चौधरी, पुष्पराज ठाकुर, हर्ष पटवा, अमित सिंह चौहान, संस्कार झा और यश चोपड़ा को गिरफ्तार किया है। इनके पास से घटना में इस्तेमाल बांस और डंंडा भी जब्त कर लिया गया है। अभी कुछ लोग फरार बताए जा रहे हैं।
 

रायपुर में ऑनलाइन सट्टा खिलाते युवक गिरफ्तार, एक की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी

01-Aug-2024
रायपुर। ( शोर संदेश )   रायपुर में एक युवक ऑनलाइन सट्टा खिलाने के मामले में गिरफ्तार हुआ है। आरोपी चौपाटी के पास क्रिकेट मैच में मोबाइल के सहारे सट्टा खिला रहा था। इस बात की भनक पुलिस को लग गई। पुलिस ने रेड मारकर आरोपी को पकड़ लिया है।
बताया जा रहा है कि सट्टेबाजी के मामले में दूसरा आरोपी फरार था, जो अब गिरफ्तार किया गया है। ये पूरा मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है।
एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और राजेंद्र नगर पुलिस को सूचना मिली कि न्यू राजेंद्र नगर क्षेत्र के आरडीए बिल्डिंग के पीछे एक चौपाटी है। चौपाटी के पास 2 व्यक्ति किशन मटलानी और विक्की हिंदुजा क्रिकेट मैच के दौरान मोबाइल में ऑनलाइन सट्टा खिला रहा है। पुलिस की टीम ने उन्हें घेर लिया।
पुलिस ने एक मोबाइल भी जब्त कर लिया
पुलिस ने आरोपी के फोन की जांच की तो उसमें सट्टे से जुड़े सबूत भी मिल गए। इस मामले में एक अन्य आरोपी विक्की हिंदूजा घटना के बाद से फरार हो गया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी विक्की हिन्दुजा को बुधवार को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। आरोपी के पास से पुलिस ने एक मोबाइल भी जब्त कर लिया है।

रेलवे स्टेशन में गहन जांच, 40.80 लीटर अवैध शराब जप्त

01-Aug-2024
दुर्ग। ( शोर संदेश )  जिले में अवैध मदिरा विक्रय के नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु लगातार कार्यवाही की जा रही है। सहायक आयुक्त आबकारी राजेश जायसवाल के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग एवं रेल्वे विभाग के संयुक्त जांच के दौरान 31 जुलाई 2024 को रेल्वे स्टेशन दुर्ग में एक व्यक्ति चार बैंगों के साथ संदिग्ध अवस्था में होने से टीम को देखकर भाग गया। मौके पर सभी बैंगों की तलाशी लिये जाने पर 20 बोतल रॉयल स्टेग व्हिस्की, 19 बोतल मैगडावल नंबर 1 एवं 10 बोतल ब्लैन्डर्स प्राइड व्हिस्की कुल 36.75 बल्क लीटर मध्यप्रदेश से निर्मित मदिरा जप्त कर छ.ग. आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2) का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। उक्त प्रकरण में सहायक जिला आबकारी अधिकारी धीरज कनौजिया, रेल्वे सुरक्षा बल दुर्ग पोस्ट प्रभारी सिन्हा, आबकारी उप निरीक्षक  भूपेन्द्र नेताम, सहायक उप निरीक्षक रेल्वे सुरक्षा बल टेम्भूरकर, प्रधान आरक्षक  प्रहलाद सिंह राजपूत, आरक्षक रेल्वे सुरक्षा बल निहाल सिंह मीणा, आबकारी आरक्षक अशोक वर्मा/सुश्री चितेश्वरी ध्रुव का सहयोग रहा।
इसी प्रकार 31 जुलाई 2024 को मुखबीर की सूचना के आधार पर उरला से बेलौदी मार्ग नदी किनारे पर आरोपी मानसिंह राजपूत की तलाशी लिये जाने पर 25 पाव देशी मदिरा मसाला कुल मात्रा 4.5 बल्क लीटर जप्त कर कर छ.ग. आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)ख का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। उक्त प्रकरण में सहायक जिला आबकारी अधिकारी निर्मला ठाकुर, आबकारी आरक्षक संदीप तिर्की/श्री खुलदीप यादव का सहयोग रहा।

शादी का झांसा देकर नाबालिग से किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

01-Aug-2024
उदयपुर।    ( शोर संदेश )   नाबालिग को शादी का प्रलोभन देकर रेप करने के मामले में उदयपुर पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक पीडि़ता के नाना द्वारा थाना उदयपुर में इस आशय का रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि उसकी पीड़िता नातिन को गांव का रामसिंह शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ कई बार जंगल में रेप की घटना को अंजाम दिया है, एवं 25 जुलाई 2024 को भी पीडि़ता अपनी बहनों एवं सहेलियों के साथ बैल चराने के लिए जंगल गई हुई थी, वहां पर आरोपी रामसिंह पीडि़ता के साथ शादी का प्रलोभन देकर रेप किया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना उदयपुर में बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धारा के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया। मुखबीर सूचना प्राप्त हुआ कि आरोपी रामसिंह अपने सकूनत में आया हुआ है, इसी सूचना के आधार पर थाना उदयपुर पुलिस द्वारा त्वरित टीम तैयार कर आरोपी को उसके निवास डाहीमार से घेराबंदी कर पकड़ने में सफलता प्राप्त की। जिसके विरूद्व उचित वैधानिक/गिरफ्तारी कार्यवाही कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। प्रकरण के गिरफ्तार आरोपी रामसिंह उदयपुर का रहने वाला है।

गार्डन में चल रहा था जुआ-सट्टा, पुलिस ने 2 जुआरियों को किया गिरफ्तार

31-Jul-2024
रायपुर।   ( शोर संदेश )   राजधानी रायपुर में कॉलोनी के बीच गार्डन में खुलेआम जुआ-सट्टा खिलाने 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये आरोपी हार-जीत का दाव लगा रहे थे। जिसकी सूचना पुलिस को मिल गई। पुलिस ने छापेमार कार्रवाई की है। मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है।
पुरानी बस्ती पुलिस के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग पुरानी बस्ती के खो-खो पारा इलाके में मौजूद पंकज गार्डन में जुआ खेल रहे हैं। वे सट्टा पर्ची में नंबरों के आधार पर हार जीत का दाव लगा रहे हैं। इस कार्रवाई में पुलिस ने बंधवापारा के रहने वाले राजा उर्फ़ भक्त राज और पुरानी बस्ती के रहने वाले अमर सिंह को रंगे हाथों पकड़ा है। पुलिस को दोनों आरोपियों के पास से सट्टा पर्ची और करीब साढ़े 3 हजार कैश मिले हैं। पुलिस ने आरोपियों को छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
 



kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account