ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज

आरपीएफ ने 14 दलालों को पकड़ा, 3 लाख की टिकट जब्त

30-Jul-2024
रायपुर।  ( शोर संदेश )   सावन महीने के त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर ने अवैध टिकट दलालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत, 29 जुलाई को एक दिन का विशेष अभियान गोपनीय तरीके से तीनों मंडलों (बिलासपुर, रायपुर, और नागपुर) में संचालित किया गया।
विशेष अभियान में बिलासपुर, रायपुर, रायगढ़, ब्रजराजनगर, नागपुर, नैनपुर, कोरबा, भिलाई, अनुपपुर, शहडोल, अम्बिकापुर, मनेन्द्रगढ़, राजनांदगांव, और डोंगरगढ़ सहित विभिन्न शहरों में रेड की कार्रवाई की गई। इस दौरान 14 अवैध टिकट दलालों को गिरफ्तार किया गया और रेलवे अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।
अभियान के दौरान, इन अवैध टिकट दलालों के कब्जे से कुल 3,08,617 रुपये मूल्य के टिकट जब्त किए गए।
रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर ने अवैध टिकट दलालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई करते हुए वर्ष 2024 के जून महीने तक कुल 144 अवैध टिकट दलालों को गिरफ्तार किया है और 42,90,614 रुपये मूल्य के टिकट जब्त किए हैं।

शातिराना अंदाज से चुराते थे गाड़ी, 3 खरीददार समेत 6 गिरफ्तार

30-Jul-2024
रायपुर। ( शोर संदेश )  रायपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए विभिन्न स्थानों से चोरी किए गए लगभग दो दर्जन दोपहिया वाहनों के साथ आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने थाना खम्हारडीह सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 23 दोपहिया वाहन चोरी किए। आरोपियों के कब्जे से 22 चोरी के दोपहिया वाहन और एक दोपहिया वाहन का इंजन जप्त किया गया है। जप्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 16,00,000/- रुपये है।
थाना खम्हारडीह में तीन चोरी की दोपहिया वाहनों के मामले में आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 260/24 धारा 379 भादवि., 318/24 धारा 303(2) बीएनएस एवं 330/24 धारा 303(2), 317(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर रायपुर जिले के सभी पुलिस राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट को वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और अज्ञात आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए गए थे।
29 जुलाई को थाना खम्हारडीह पुलिस को सूचना मिली कि खम्हारडीह क्षेत्रांतर्गत अनुपम नगर के पास कुछ व्यक्ति दोपहिया वाहन की बिक्री करने के फिराक में हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी खम्हारडीह निरीक्षक नरेन्द्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताए गए हुलिए के व्यक्तियों और वाहन को चिन्हांकित कर पकड़ा। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम सूरज यादव, पवन साहू और प्रकाश यादव निवासी विधानसभा रायपुर बताया।
टीम द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे रायपुर के खम्हारडीह सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 23 दोपहिया वाहन चोरी कर चुके हैं। चोरी की कुछ दोपहिया वाहनों को दुर्गेश कुमार साहू, हितेन्द्र कुमार साहू और किशन यादव के पास बिक्री करना भी बताया गया। आरोपियों ने वाहन के हैंडल लॉक को पैर से तोड़कर और स्विच वायर को डायरेक्ट करके वाहनों की चोरी की। वहीं चोरी की दोपहिया वाहन खरीदने के आरोप में दुर्गेश साहू, हितेन्द्र साहू और किशन यादव को धारा 317(2) बी.एन.एस के तहत गिरफ्तार किया गया है।
सूरज यादव: पिता राजू यादव, उम्र 24 साल, निवासी ब्लॉक नं. 07/8 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, नरदहा थाना विधानसभा जिला रायपुर।
पवन साहू: पिता स्व. राजू साहू, उम्र 23 साल, निवासी नरदहा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी थाना विधानसभा जिला रायपुर।
प्रकाश यादव उर्फ राजा: पिता विनोद यादव, उम्र 24 साल, निवासी ग्राम नरदहा भाटापारा थाना विधानसभा जिला रायपुर।
दुर्गेश कुमार साहू: पिता कालूराम साहू, उम्र 23 साल, निवासी ग्राम दनिया थाना गण्डई जिला के.सी.जी. हाल पता गोकुल नगर थाना गुढ़ियारी जिला रायपुर।
हितेन्द्र कुमार साहू: पिता मुरितराम साहू, उम्र 23 साल, निवासी ग्राम नवांगाव खुर्द थाना परपोडी जिला बेमेतरा हाल पता रामनगर गोपालनगर गली नं 03 थाना गुढ़ियारी जिला रायपुर।
किशन यादव: पिता रमतु यादव, उम्र 20 साल, निवासी भाटापारा नरदहा थाना विधानसभा जिला रायपुर।
इस कार्यवाही में निरीक्षक नरेन्द्र कुमार मिश्रा थाना प्रभारी खम्हारडीह, उपनिरीक्षक मनोज पटेल, सउनि टीकम ठाकुर, प्र.आर. देवेन्द्र ध्रुव, सचिन पाण्डेय, हरनारायण राठौर, आर. सबरूद्दीन खान, मोतीलाल साहू, पवन त्रिपाठी, अखिलेश साहू, मुरली यादव, तिलक भास्कर, राजकुमार साहू, गिरधर बंजारा, यूगेन्द्र वर्मा, कमल साहू, मुकेश वर्मा, वीरेन्द्र अग्निवंशी, देवानंद कुंजाम, संतोष नागरची, दिनेश ठाकुर और शेख हुसैन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
रायपुर पुलिस इस प्रकार की घटनाओं पर रोकथाम के लिए निरंतर प्रयासरत है और नागरिकों से अपील करती है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

नाबालिग के साथ किया गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार

29-Jul-2024
जशपुर। ( शोर संदेश )   जशपुर जिले में आधार कार्ड बनाने आई नाबालिग से दो युवकों ने गैंगरेप किया। नाबालिग पैदल घर लौट रही थी, इस दौरान आरोपियों ने लिफ्ट देकर घर पहुंचा देने की बात कही। लेकिन आरोपी नाबालिग को जंगल ले गए और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने नाबालिग का अश्लील वीडियो भी बना लिया। किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। मामले का खुलासा तब हुआ जब आरोपियों ने कुछ लोगों को वीडियो दिखा दिया। जिसके जरिए परिजनों को जानकारी हुई। परिजनों ने शनिवार को पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना कुनकुरी थाना क्षेत्र की है। SDOP विनोद कुमार मंडावी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही कुनकुरी पुलिस ने जानकारी एसपी शशि मोहन सिंह को दी। पुलिस टीम ने चंद घंटों में ही दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि पीड़िता अपना आधार कार्ड बनवाने कुनकुरी आई थी और वापस पैदल घर जा रही थी। रास्ते में आरोपी अमित केरकेट्टा (22) और दीपक बरवा (23) मिले और नाबालिग को घर पहुंचा देने की बात कहकर अपनी स्कूटी में बैठाया। आरोपी नाबालिग को गडाकटा के जंगल ले गए और बारी-बारी से दुष्कर्म किया। वहीं मोबाइल में वीडियो भी बना लिया। आरोपी मोहल्ले के लोगों को वीडियो दिखाने लगा। जिससे वारदात का पता पीड़िता के परिजनों को लगा।
 

नाबालिग को शादी का झांसा देकर किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

29-Jul-2024
जशपुर।  ( शोर संदेश )  छत्तीसगढ़ की जशपुर पुलिस ने नाबालिग से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बीते साल नाबालिग को भगा कर उज्जैन ले गया था। पुलिस ने नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया है। घटना पत्थलगांव थाना क्षेत्र की है। SDOP ध्रुवेश जायसवाल ने बताया कि पत्थलगांव थाना क्षेत्र की एक महिला ने 6 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी 16 साल की नाबालिग लड़की को नवंबर 2023 में एक युवक बहला-फुसलाकर कहीं ले गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। साइबर सेल से नाबालिग के उज्जैन में होने की सूचना मिली। पुलिस की टीम को उज्जैन मध्यप्रदेश रवाना किया गया। जहां आरोपी को हिरासत में लेने गई पुलिस की टीम को स्थानीय ग्रामीणों ने घेर लिया, जिसके बाद बड़ी मशक्कत के साथ स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपी विनोद राठौर को पकड़ा गया। नाबालिग ने पूछताछ में बताया कि आरोपी विनोद राठौर उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया था। आरोपी ने नाबालिग से लगातार शारीरिक संबंध बनाए। नाबालिग के बयान के आधार पर आरोपी विनोद राठौर (22) गिरफ्तार किया गया। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

पुलिस ने रेड मारकर 7 जुआरियों को किया गिरफ्तार

29-Jul-2024
बिलासपुर।   ( शोर संदेश )  बिलासपुर के सिरगिट्‌टी क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी की है। कई जुआरी चकमा देकर भाग निकले, लेकिन सर्विसिंग सेंटर के पीछे बैठे 7 जुआरियों को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया। 60 हजार 200 रुपए जब्त कर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस को सूचना मिली कि सिरगिट्टी क्षेत्र के तिफरा स्थित सर्विसिंग सेंटर के पीछे कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। खबर मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच गई। इस दौरान जुआरियों को पुलिस के आने की भनक लग गई। लिहाजा, कई जुआरी पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। इस बीच पुलिस दौड़ाकर उनकी पीछा करती रही। लेकिन, जुआरी हाथ नहीं लगे। पुलिस ने सविर्सिंग सेंटर में छिपे तिफरा के बछेरापारा निवासी विकास वर्मा (24), सिरगिट्‌टी के भैरोनगर निवासी राजेश साहू(28), सिविल लाइन क्षेत्र के महाराणा प्रताप नगर निवासी दुर्गेश गुप्ता (50), तिफरा के हाईस्कूल के पास रहने वाले दुर्गेश कश्यप (32), तिफरा के कालिका नगर निवासी रवि भोई (28), तिफरा के सब्जी मंडी के पास रहने वाले प्रदीप रजक (32), तिफरा के बाजार चौक निवासी विशाल दुबे (32) को गिरफ्तार किया है।

2 करोड़ के घोटाले में फरार महिला अफसर गिरफ्तार

28-Jul-2024
राजनांदगांव।   ( शोर संदेश )  संस्कारधानी में 2 करोड़ रुपये के घोटाले में फरार महिला अफसर गीतांजली गजभिये को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह पिछले कई महीनों से फरार थी। मामला राजनांदगांव के मछली पालन विभाग का है, जहां सहायक संचालक सुदेश कुमार साहू ने राजनांदगांव पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में हितग्राही भुवन लाल ने आरोप लगाया था कि गीतांजली गजभिये ने कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर योजना में प्राप्त राशि का दुरुपयोग किया है।
शिकायत के बाद मछली पालन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जांच की गई। जांच में पाया गया कि गीतांजली गजभिये ने विभागीय कार्य (केज कल्चर मछलीपालन) हेतु शासन से स्वीकृत 2.16 करोड़ रुपये की राशि में अनियमितता एवं दुरुपयोग किया है। कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर स्वीकृति प्राप्त कर विभाग को गुमराह किया गया था। इस आधार पर गीतांजली गजभिये और संबंधित सामग्री आपूर्तिकर्ता फर्मों के संचालकों के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
राजनांदगांव एसपी मोहित गर्ग के निर्देश पर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम ने भिलाई, धमतरी, रायपुर, और बिलासपुर में कैंप कर आरोपिया की तलाश की। साइबर तकनीक और मुखबिर की सूचना के आधार पर बिलासपुर में घेराबंदी कर गीतांजली गजभिये को गिरफ्तार किया गया। वह बख्तावर चाल तुलसीपुर वार्ड नं. 17, थाना कोतवाली, जिला राजनांदगांव की रहने वाली है।
पूछताछ के दौरान गीतांजली गजभिये ने जुर्म स्वीकार किया। 27 जुलाई को सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए उसे परिजनों की उपस्थिति में विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया। जेल वारंट प्राप्त होने पर उसे जेल भेज दिया गया। मामले की विवेचना जारी है और आगे की कार्यवाही में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इस गिरफ्तारी से यह स्पष्ट होता है कि भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के खिलाफ प्रशासन की सख्त कार्रवाई जारी है। मछली पालन विभाग में इस घोटाले के उजागर होने से अन्य विभागों में भी सख्ती बरतने की उम्मीद की जा रही है। प्रशासन और पुलिस की तत्परता से यह सुनिश्चित हो रहा है कि दोषियों को उनके कृत्यों के लिए सजा मिले।

पुलिस ने किया युवक के पास से किया नशीली दवाइयां जब्त

27-Jul-2024
कोरबा।  ( शोर  संदेश  )  पुलिस ने नशे के सौदागर पर कार्यवाही की है। कटघोरा थाना और सायबर सेल को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति पैदल चलकर जेन्जरा बायपास से चकचकवा पहाड़ कटघोरा की ओर जा रहा है। जिसके पास मादक पादर्थ नशीली दवा है जिसे बिक्री करने जाने वाला है। सूचना पर कटघोरा पुलिस ने तत्काल इसकी सूचना अपने उच्च अधिकारियों को दिया।जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा नेहा वर्मा, एसडीओपी कटघोरा पंकज ठाकुर के मार्गदर्शन में कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी द्वारा टीम बनाकर मुखबिर द्वारा बताए अनुसार कटघोरा पुलिस ने चकचकवा पहाड़ बायपास मार्ग पर रेड कार्यवाही करते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ की जोकि वह व्यक्ति नीले स्लेटी रंग का पिट्ठू बैग में कुछ सामान रखे हुए आते दिखा। पुलिस ने उस व्यक्ति की तलाशी ली बैग में बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ 4320 नशीली दवा को बरामद किया गया। जिसकी कुल कीमत 46 हज़ार के आसपास होना पाया गया। आरोपी गोपाल यादव उर्फ मलिंगा पर धारा 21 बी, एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस बड़ी कार्यवाही में कटघोरा एसडीओपी पंकज ठाकुर, थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी, सायबर सेल कोरबा प्रधान आरक्षक राजेश कंवर, कटघोरा थाना आरक्षक महेंद्र चन्द्रा, आरक्षक रमेश कश्यप का अहम योगदान रहा।

युवती का फोटो एडिट कर बनाया न्यूड वीडियो, फिर करने लगा ब्लैकमेल, गिरफ्तार

27-Jul-2024
बिलासपुर।  ( शोर  संदेश  )  छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की युवती से झारखंड के युवक ने पहले दोस्ती की, फिर उसे मंदिर घुमाने के बहाने ले गया। इस दौरान उसने लड़की की कुछ तस्वीरें ली, जिसे एडिट कर न्यूड वीडियो बना लिया। वायरल करने की धमकी देकर रेप किया। मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है। 20 वर्षीय युवती ने पुलिस को बताया कि वह साल 2019 में सिलाई का काम करती थी। वहीं, मल्हार के सीताराम फैशन के कपड़े की दुकान में राहुल गुप्ता (28) नाम का युवक काम करता था। वह झारखंड के पलामू जिले के रेहला कला वार्ड नं. 05 का रहने वाला था। कपड़ा दुकान में आते-जाते उसने जान-पहचान बनाई, फिर दोस्ती कर बातचीत करने लगा। इस दौरान उसने युवती से प्यार का इजहार किया। युवती भी उसकी बातों में आ गई। कुछ समय बाद युवक उसे मंदिर घुमाने के बहाने मेला ले गया, तभी उसने युवती की तस्वीरें ली थी, जिसे अपने पास रख लिया था। इसके बाद युवती की तस्वीरों को एडिट कर न्यूड वीडियो बना लिया। घरवालों को भेजने की धमकी देकर युवती को मिलने बुलाया। इस दौरान उसने अपने किराए के मकान में उसके साथ रेप किया, फिर युवती को लगातार परेशान करने लगा। शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा। युवती ने पुलिस को बताया कि वह राहुल गुप्ता की हरकतों से तंग आ गई थी। वीडियो दिखाकर वह बार-बार ब्लैकमेल करता था। शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाता था। उसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी राहुल के खिलाफ FIR दर्ज की। आरोपित लोकेशन बदल बदलकर छिप रहा था। इस दौरान गोवा में पुलिस ने दबिश देकर उसे पकड़ लिया। उसके पास से तीन सिम कार्ड और मोबाइल बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

रायपुर फायरिंग केस : अमनदीप ने नहीं खोली जुबान, शूटरों को पिस्‍टल देने वाला पंजाब से गिरफ्तार

25-Jul-2024
रायपुर।  ( शोर संदेश )  राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में कंस्ट्रक्शन कंपनी पीआरए ग्रुप के दफ्तर के बाहर फायरिंग करवाने की जिम्मेदारी जेल में बंद अमन साहू ने हरियाणा के अमनदीप वाल्मीकि को दी थी। बुधवार को गोलीकांड के मुख्य आरोपित सिरसा से गिरफ्तार गैंगस्टर अमनदीप वाल्मीकि उर्फ अम्मू सहित उसके दो अन्य साथी लक्ष्मण दास बाजीगर और रवि कुमार सेन को कोर्ट में पेश किया गया। गैंगस्टर अमनदीप वाल्मीकि को एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपित से पूछताछ की जाएगी। वहीं फरार चल रहे एक आरोपित चमन को पंजाब से गिरफ्तार किया गया है। इसी ने आरोपितों के खाते में रकम डाली थी।
जानकारी के अनुसार चमन, मुख्य आरोपित अमनदीप और शूटरों का करीबी रहा है। उसने ही शूटरों को पिस्टल उपलब्ध करवाई थी। अमन साहू ने अमनदीप को शूटआउट के लिए सात लाख रुपये में सुपारी दी थी। कंस्ट्रक्शन कंपनी का झारखंड में 810 करोड़ का काम चल रहा है।
ठेका मिलने के बाद अमन साहू की गैंग चला रहे मलेशिया में बैठे मयंक सिंह ने 60 करोड़ रुपये फिरौती मांगी थी। पैसे नहीं मिलने पर धमकी दी गई। इसके बाद फायरिंग करवाई गई। रायपुर पुलिस ने डेढ़ माह में लारेंस और अमन साहू गैंग के 11 लोगों को गिरफ्तार किया है।
फिर वारंट जारी कराएगी पुलिस
गैंगस्टर अमन साव को लाने पुलिस चौथी बार वारंट जारी कराने का प्रयास करेगी। जब भी पुलिस पहुंचती है, उसके एक दिन पहले ही अमन को दूसरे जेल में शिफ्ट कर दिया जाता है। अमन पूरा जोर लगा रहा है कि पुलिस उसे रायपुर लेकर न ला सके।
रवि-लक्ष्मण से सिम और दस्तावेज उपलब्ध करवाए
रवि कुमार सेन और लक्ष्मण दास बाजीगर को सिम कार्ड सहित अन्य दस्तावेज उपलब्ध करवाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। शूटरों के अलावा गिरोह के अन्य आरोपितों को भी इनके द्वारा दूसरे राज्यों के सिम कार्ड उपलब्ध करवाए गए, जिससे पुलिस अगर सिम मालिक के पास पहुंचे तो उन्हें सही व्यक्ति की पहचान न हो सके।
29 मई को छूटने के बाद फिर से उसी काम जुटा अमनदीप
पुलिस के अनुसार अमनदीप की हरियाणा-पंजाब में गैंग है। गैंगस्टर के लिए शूटर की व्यवस्था करता है। वह एक मामले में जेल में बंद था। 29 मई को जेल से छूटा है। उसके बाद से फिर इसी काम में लग गया है। उसका देश के कई शहरों में नेटवर्क है। उसके पास 25-30 साल के युवाओं क गैंग है, जो 20-25 हजार रुपये में किसी की हत्या करने को तैयार रहते हैं। वह हरियाणा सिरसा से गैंग आपरेट करता है।
एप के माध्यम से अमनदीप व गैंग के सदस्य करते हैं बात
पुलिस के अनुसार अमन साव, अमनदीप समेत गैंग के सभी सदस्य पुलिस से बचने के लिए कई तरह के एप का उपयोग करते हैं। एप के माध्यम से उनकी बातचीत और चैट होती है। इसे ट्रेस करना मुश्किल होता है। इन एप की जानकारी भी पुलिस को तुरंत नहीं मिल पाती है। पिछली बार पकड़े गए चार शूटरों से इस बात का राजफाश हुआ था।
 

पुलिस ने रेड मारकर 14 जुआरियों को किया गिरफ्तार

25-Jul-2024
रायगढ़। ( शोर संदेश )।जिले में पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देश से खरसिया पुलिस ने जुआ फड़ पर रेड मारकर 14 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने जिलेभर में अवैध शराब, जुआ-सट्टा, कबाड़ पर प्रतिबंध लगाने के सख्त निर्देश दिए हैं, जिसके परिपालन में खरसिया व धरमजयगढ़ अनुविभाग में रामगोपाल करियारे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायगढ़-ग्रामीण के मार्गदर्शन में थाना, चौकी प्रभारीगण अवैध गतिविधियों पर निगाह रखकर कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में 24 जुलाई को मदनपुर बिजली ऑफिस के पास जुआरियों द्वारा 52 पत्ती ताश से जुआ खेलने की सूचना पर थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में थाना खरसिया और चौकी खरसिया की टीम बनाकर मुखबीर के बताए स्थान की घेराबंदी कर पुलिस टीम द्वारा जुआ रेड कार्यवाही किया गया । पुलिस टीम ने मदनपुर बिजली ऑफिस के पास 02 जुआ फड़ पर खेल रहे 14 जुआरियों को पकड़ा। आरोपियों के पास से पुलिस ने ₹57,150 की जप्ती की है।



kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account