ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज

कारोबारी के आफिस में गोली चलाकर भागे शूटर, तेलीबांधा क्षेत्र से पुलिस ने बरामद की बाइक

13-Jul-2024
रायपुर.   ( शोर संदेश )    राजधानी में दिनदहाड़े थाने के नजदीक कोयला कारोबारी के ऑफिस में गोली चलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. आरोपियों को पकड़ने पुलिस ने पूरे शहर में नाकेबंदी की है. वहीं गोली चलाने वाले युवकों की बाइक को तेलबांधा क्षेत्र से बरामद कर लिया गया है. यह गाड़ी झारखंड की है. आशंका जताई जा रही है कि अमन साहू गैंग ने फायरिंग की है. यह वारदात आज सुबह करीब 11 बजे की है. गोली चलाने के बाद युवकों के भागने का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दो युवक गोली चलाने के बाद वही पर घूमते नजर आ रहे. बाइक सवार दो आरोपी गोली चलाने के बाद फरार हो गए थे। पल्सर बाइक बरामद कर ली गई है. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है. पूरे शहर में नाकेबंदी कर चेकिंग की जा रही है. शहर के लगभग 10 जगहों पर चेकिंग पॉइंट बनाए गए हैं।

नाकेबंदी कर पुलिस ने माजदा को पकड़ा, डेढ़ लाख के कबाड़ जब्त

13-Jul-2024
रायगढ़।  ( शोर संदेश )  पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं कबाड़ पर कार्यवाही के लिए थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी द्वारा मुखबिर एवं स्टाफ सक्रिय कर सभी अनैतिक गतिविधियों पर सतत निगाह रखी जा रही है। इसी क्रम में टाउन पेट्रोलिंग दौरान थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली कि अवैध कबाड़ लोड माजदा वाहन NH-49 में धनागर से आगे की ओर जा रही है । तत्काल थाना प्रभारी द्वारा स्टाफ के साथ नंदेली तिराहा चौक मुख्य मार्ग पर नाकेबंदी कर संदिग्ध माजदा वाहन 1512 क्रमांक सीजी 13 ए.व्ही.- 3986 को रोक कर चेक किया गया । वाहन में भारी मात्रा में लोहे के टुकड़े, पुराना छड़ लोड था।
वाहन चालक गुफरान अंसारी से पूछताछ कर वाहन में लोड कबाड़ के संबंध में आवश्यक दस्तावेज की मांग की गई, वाहन चालक द्वारा कोई कागजात नहीं होना बताया । कोतरारोड़ पुलिस द्वारा वाहन में लोड स्कैप चोरी की संपत्ति के आधार पर आरोपित गुफरान अंसारी पिता अब्बास अंसारी उम्र 23 साल निवासी पांकी मस्जिद मोहल्ला थाना पांकी जिला पलामू (झारखंड) हाल मुकाम लाखा थाना कोतवाली जिला रायगढ़ पर इस्तगासा धारा 35 (क)(ड) BNSS/ 303(2) BNS के तहत कार्यवाही कर अवैध कबाड 8 टन कीमत ₹1,16,000 मय वाहन जप्ती की गई।
 

मस्जिद के सामने से चोरी की थी बाइक, सीसीटीवी फुटेज से पकड़ाए चोर

13-Jul-2024
सरगुजा.   ( शोर संदेश )  दो शातिर बाइक चोर को पकड़ने में कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद पुलिस ने आरोपियों तक पहुंची है. आरोपियों के कब्जे से आठ बाइक जब्त की गई है. मोमिनपुरा में रहने वाले प्रार्थी वसीम अहमद ने 6 जुलाई को कोतवाली थाने में बाइक चोरी की शिकायत की थी. उन्होंने बताया था कि 5 जुलाई को वह नमाज पढ़ने मस्जिद गया था और मोटरसाइकिल को बाहर खड़ा कर दिया था. वापस आने पर मोटरसाइकिल अपनी जगह से गायब मिली. चोरी की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. शहर में इन दिनों लगातार बाइक चोरी के मामले सामने आ रहे थे, जिसे ध्यान रखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दोपहिया वाहन चोरी करने के मामले में विशेष टीम का गठन कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी. पुलिस की टीम ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन कर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया. लुण्ड्रा क्षेत्र के रहने वाले दोनों संदेही सद्दाम और दीपक से पूछताछ करने पर आरोपियों ने मस्जिद एवं शहर के आसपास के इलाकों से मोटरसाइकिल चोरी करने का जुर्म स्वीकार किया. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर शहर के अलग-अलग स्थान से चोरी किए गए आठ दोपहिया वाहनों को बरामद कर आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

एटीएम से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

12-Jul-2024
बालोद। ( शोर संदेश )   छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गैंग का भांडाफोड़ करते हुए 2 मुख्य सरगनाओं को गिरफ्तार किया है. बालोद पुलिस ने इन शातिर ठगों के पास से भारी मात्रा में एटीएम कार्ड, नकदी समेत सोने के जेवरात बरामद किए है. बालोद पुलिस के मुताबिक, यह ठग इतने शातिर है कि लोगों की मदद करने के बहाने पलक झपकते एटीएम कार्ड एक्सचेंज कर लेते थे, जब तक पीड़ितों को ठगी का पता लगता ये तब तक ये शातिर मौके से नौ दो ग्यारह हो जाते थे। दोनों ने अब तक राज्य के कई जिलों में एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के साथ ठगी को अंजाम चुके है। पुलिस ने इन शातिरों के पास से 23 नग एटीएम कार्ड, बैंक पासबुक, चेकबुक सहित सोने की चेन और अंगूठी जब्त किया है, जिसकी कुल कीमत 3 लाख 50 हजार रूपये आंकी है। बालोद पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी पड़ोसी राज्य उत्तरप्रदेश के रहने वाले हैं और पहले भी लूटपाट की घटना को अंजाम दे चुके हैं और जेल भी जा चुके हैं. मामले में पुलिस ने दोनों को न्यायलय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
 

होटल में सजी थी जुआरियों की महफ़िल, पुलिस की रेड में 12 गिरफ्तार

12-Jul-2024
रायपुर।  ( शोर संदेश )    मौदहापारा थाना क्षेत्र के सिंधी बाजार स्थित पूनम होटल में पुलिस ने छापा मारकर जुआ खेलते हुए एक दर्जन जुआरियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से 4,20,000 रुपये नकद और ताश के पत्ते बरामद किए हैं।
एंटी क्राइम और साइबर यूनिट को सूचना मिली थी कि पूनम होटल के कमरे नंबर 201 में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी मौदहापारा के नेतृत्व में टीम ने छापा मारकर 12 जुआरियों को गिरफ्तार किया।
जुआरियों के खिलाफ थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 201/24 धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 4, 5 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का बयान
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने रायपुर पुलिस के समस्त अधिकारियों, थाना प्रभारियों, और एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट को जुआ/सट्टा खेलने और खिलाने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।
इस कार्यवाही में निरीक्षक यामन कुमार देवांगन (थाना प्रभारी मौदहापारा), एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश पाण्डेय, प्र.आर. रविकांत पाण्डेय, मोह. सुल्तान, आर. घनश्याम साहू, आलम बेग, अभिषेक तोमर, बोधेन्द्र मिश्रा और थाना मौदहापारा से सउनि. मलुकचंद महतो, मीलूराम साहू, आर. पवन वर्मा, ओमप्रकाश वर्मा और कमलकांत कश्यप ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार है:
01.    बृजेश शर्मा पिता स्व. आर.सी. शर्मा उम्र 59 साल निवासी गांधी नगर थाना गुढ़ियारी रायपुर।
02.    संदीप कुमार पिता बलराम कुमार उम्र 38 साल निवासी गली नंबर 07 के पीछे थाना तेलीबांधा रायपुर।   
03.    राकेश वत्यानी पिता चंद्रभान वत्यानी उम्र 55 साल निवासी श्याम नगर शंकर मंदिर के सामने थाना तेलीबांधा रायपुर।
04.    मनोज लाल पिता वी.एम.लाल उम्र 54 साल निवासी शिव मंदिर के पास थाना पंडरी रायपुर।
05.    जनरेल सिंह भाटिया पिता स्वर्ण सिंह भाटिया उम्र 60 साल निवायी महावीर नगर थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।
06.    राकेश मंधानी पिता स्व. श्रीराम मंधानी उम्र 36 साल निवासी शिवानंद नगर सेक्टर 02 थाना खमतराई रायपुर।
07.    मोंगराज पिता गोलूमल उम्र 63 साल निवासी दलदल सिवनी मोवा थाना पंडरी रायपुर।
08.    कैलाश कुमार पिता परमामल उम्र 50 साल निवासी दलदल सिवनी थाना पंडरी रायपुर।
09.    देवेन्दर सिंह पिता स्वर्ण सिंह भाटिया उम्र 59 साल निवासी महावीर नगर थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।
10.    हरीशचंद्र पिता जगदीश लाल सेहगल उम्र 69 साल निवासी कटोरा तालाब थाना सिविल लाईन रायपुर।
11.    मोईन खान पिता सलाम खान उम्र 53 साल निवासी टिकरापारा थाना टिकरापारा रायपुर।
12.    दिनेश मोटवानी पिता ज्ञानचंद मोटवानी उम्र 48 साल निवासी केलकर पारा थाना गंज रायपुर।

शादी का झांसा देकर शारीरीक संबंध वाला गिरफ्तार

11-Jul-2024
बिलासपुर।   ( शोर संदेश )  प्रार्थियाने लिखित शिकायत पत्र पेश किया गया कि आरोपी सतीश मसीह पिता जशवंत मसीह पता डिसाईपल चर्च बर्जेश ग्राउण्ड के पास थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ.ग.  के द्वारा शादी का झांसा देकर 09-07-2018 से 15-05-2024 तक शारीरीक शोषण किया है कि प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया एवं कायमी की सूचना वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दिया गया, जिस पर महिला संबंधी अपराध की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए बिलासपुर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन उमेश प्रसाद गुप्ता के मार्गदर्शन में सिविल लाईन थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार आर्या के नेतृत्व में आरोपी सतीश मसीह की पतासाजी कर चंद घंटे के अंदर पकड़कर पूछताछ करने पर जूर्म स्वीकार किया, जिसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
आरोपी का नाम- सतीश मसीह पिता जशवंत मसीह पता डिसाईपल चर्च बर्जेश ग्राउण्ड के पास थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ.ग.  
 

लाखों के ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार

08-Jul-2024
भिलाई। ( शोर संदेश )   छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार हुआ है। भिलाई के भट्ठी थाना पुलिस ने 25 वरसगीय आरोपी जे. श्रीनिवास को अरेस्ट किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी मुर्गा चौक के पास, ओवर ब्रिज के नीचे सेक्टर-3 में ग्राहक का इंतजार कर रहा था। आरोपी के कब्जे से 5.140 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया है।
पुलिस ने बताया कि, 06.07.2024 को मुखबीर द्वारा सूचना मिला कि एक व्यक्ति मादक पदार्थ गांजा को अपने पास रखकर ब्रिकी करने के लिए ओव्हर ब्रिज के नीचे, मुर्गा चौक के पास, सेक्टर 03 भिलाई में अचल संपत्ति का खुलासा होते रानू साहू, समीर बिश्नोई और सौम्या चौरसिया के खिलाफ एक और FIR दर्ज ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना मिलते ही भिलाई भट्ठी पुलिस द्वारा तत्काल एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रांरभिक कार्यवाही करने मौके पर पहुंची तो पुलिस को आता देखा संदेही भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया।
संदेही से पूछताछ करने पर अपना नाम जे. कुमार पिता जे. श्रीनिवास उम्र 25 वर्ष पता रसियन ब्लॉक, सेक्टर 06 भिलाई का रहने वाला बताया। आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग की सीमेंट बोरी में अवैध रूप से रखे 5.140 किलो ग्राम मादक पदार्थ गाँजा किमती करीबन 50,000/- रूपये को जप्त किया गया।
आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत सम्पूर्ण कार्यवाही कर आरोपी को दिनांक 06.07.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक प्रशांत मिश्रा, सउनि नागेन्द्र बंछोर, आरक्षक हिरेश साहू, अमित सिंह, डेकेश बंछोर की उल्लेखनीय भूमिका रही।
 

हाफ मर्डर करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

07-Jul-2024
रायपुर।  ( शोर संदेश )    प्रार्थी इशरत खान व उनके साथ हिरावन साहू, पारथ साहू, कौशिक राणा, मिश्रा सुपरवाइजर व अन्य लेबर लोग साइट पर काम कर रहे थे तो कौशिक राणा को साइट के स्टोर्स रूम से हिरावन साहू व पारथ साहू दोनो पकड कर खीचते हुए बाहर निकाले और कौशिक राणा को हिरावन साहू ने कहा कि तुम मेरी पत्नि से क्यों संबंध रखते हो कहते हुए हिरावन साहू ने कौशिक राणा के पेट मे चाकू से प्राण घातक हमला किया तथा पारस साहू ने ईंटा से कौशिक के सिर पर मारे तो बीच बचाव के लिए प्रार्थी इशरत खान गया तो उसे भी चाकू से मार देने कि धमकी दिया किसी तरह कौशिक राणा अपने आप को छुडाकर रोड तरफ भाग तो हिरावन साहू और पारस साहू दोनो बाइक से उसको जान से मारने के उद्देश्य से पीछा करने लगे कौशिक राणा मेन रोड किनारे स्थित खेत में छुप गया था जिसे सुपरवाइजर मिश्रा के द्वारा पास में स्थित एस एम सी अस्पताल मे भर्ती कराया प्रार्थी के रिपोर्ट पर तवरीत कार्यवाही करते हुए आरोपी की पतासाजी कर चंद घंटे में ही दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायायिक रिमांड पर भेजा गया है।
 

जौहरी की दुकान का ताला तोड़ने वाले 3 गिरफ्तार, आभूषण बरामद

06-Jul-2024
रायपुर।  ( शोर संदेश )  थाना आरंग क्षेत्रान्तर्गत स्थित हेमंत ज्वेलर्स में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल आरंग के कॉलेज गेट के सामने स्थित हेमंत ज्वेलर्स में 1 जुलाई की रात अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर 20 जोड़ी चांदी की बिछिया, सोने के रंग जैसी आर्टिफिशियल ज्वेलरी, तौल कांटा और बिल बुक चोरी कर ली थी। प्रार्थी हेमंत सोनी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 446/24 धारा 305(ए), 331(2) भादवि. के तहत मामला दर्ज किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना आरंग पुलिस की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की। घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए और प्रार्थी एवं आस-पास के लोगों से विस्तृत पूछताछ की गई। मुखबीर की सूचना पर आरोपी पलारी बलौदा बाजार निवासी सूर्या अनंत उर्फ़ नंकु की पहचान की गई और उसे गिरफ्तार किया गया।सख्त पूछताछ के बाद सूर्या अनंत ने अपने साथी रवि कोशले उर्फ़ वीरू और प्रीतम डहरिया उर्फ़ पपली के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की। रवि कोशले और प्रीतम डहरिया को भी गिरफ्तार किया गया।
    सोने जैसी दिखने वाली आर्टिफिशियल ज्वेलरी
    20 जोड़ी चांदी की बिछिया
    तौल कांटा
    बिल बुक
    चोरी में प्रयुक्त सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल (क्रमांक सीजी/04/एफजे/1378)
    कुल मूल्य लगभग 75,000/- रुपये
    सूर्या अनंत उर्फ़ नंकु: पिता रोहित अनंत, उम्र 21 वर्ष, निवासी कैरदा मोड़ लवन थाना लवन जिला बलौदाबाजार।
    रवि कोशले उर्फ़ वीरू: पिता नूर दास कोशले, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम अकोलीकला पोस्ट छटेरा थाना आरंग जिला रायपुर।
    प्रीतम डहरिया उर्फ़ पपली: पिता खीरचंद डहरिया, उम्र 18 वर्ष, निवासी ग्राम अमसेना पोस्ट थाना खरोरा रायपुर।
पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका:
    निरीक्षक राजेश सिंह (थाना प्रभारी आरंग)
    निरीक्षक परेश पाण्डेय (प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट)
    सउनि सैय्यद ईरफान, आर. वीरेन्द्र बहादुर सिंह, लक्ष्मीनारायण साहू, लालेश नायक, पुरूषोत्तम सिन्हा, कलेश्वर कश्यप, प्र.आर. हरनारायण साहू, आर. लव पटेल, सैनिक चंद्रशेखर साहू
इस कार्यवाही से पुलिस ने न केवल आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की, बल्कि चोरी की गई संपत्ति को भी बरामद कर लिया।

अवैध शराब तस्करी करने वाला गिरफ्तार

05-Jul-2024
रायपुर।  ( शोर संदेश )  मुखबिर सूचना मिला की घटनास्थल के पास एक व्यक्ति अपने पास अवैध रूप से शराब रखकर बेच रहा है कि मुखबिर सूचना तस्दीक हेतु मौके पर जाकर संदेही को घेराबंदी कर पकड़ कर पूछताछ करने पर अपना नाम रामखिलावन निषाद पिता दीनदयाल निषाद 36 वर्ष पता सूरज नगर लाभांडी थाना तेलीबांधा रायपुर का रहने वाला बताया जो अपने पास एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में 15 पौवा अंग्रेजी शराब जम्मू डीलक्स व्हिस्की एवं बिक्री रकम 240 रुपया मिला मौके पर गवाहों के समक्ष मुताबिक जपती पत्रक के जप्त कर सील बंद कर जप्त किया गया आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(1) ब आबकारी एक्ट का पाया जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। गिरफ्तार आरोपी- रामखिलावन निषाद पिता दीनदयाल निषाद उम्र 36 वर्ष पता सूरज नगर लाभांडी थाना तेलीबांधा रायपुर।
 



kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account