ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज

चीतल-जंगली सुअर का शिकार करने वाले पांच गिरफ्तार

24-Jul-2024
कोरबा।   ( शोर संदेश )  छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के पाली वन परिक्षेत्र में चीतल और जंगली सुअर के शिकार के मामले में महिला समेत 5 लोग पकड़े गए हैं। ग्राम दमिया निवासी महेन्द्र गंधर्व के घर पर वन विभाग की टीम ने छापा मारा। अपराधी बार-बार ठिकाना बदल रहे थे। जिससे उन्हें पकड़ने में परेशानी हो रही थी। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की गई। आरोपियों ने 11केवी बिजली तार जंगल में फैलाकर शिकार करना स्वीकार किया है।
वनमंडलाधिकारी पाली ने सर्च वारंट जारी किया था। टीम ग्राम दमिया में महेन्द्र गंधर्व/संतराम गंधर्व के घर में सर्च करने पहुंची। टीम को देखकर महेन्द्र और उसके साथी घर में ताला लगाकर फरार हो गये थे। महेन्द्र गंधर्व के घर में ताला लगा होने के कारण पुलिस, राजस्व अधिकारी, सरपंच और पंचों की उपस्थिति में वन विभाग की टीम ने ताला तोड़ा। घर के अंदर तलाशी के दौरान महेन्द्र गंधर्व के घर में कटा हुआ चीतल का मांस और भुना हुआ जंगली सुअर पाया गया।

ढाई लाख की चोरी, 50 तोला चांदी भी ले उड़े चोर

23-Jul-2024
बिलासपुर।   ( शोर संदेश )   रतनपुर के गांधीनगर में रहने वाला परिवार महाकाल का दर्शन करने उज्जैन गया था। इस दौरान चोरों ने सूने मकान में धावा बोलकर सोने-चांदी के जेवर समेत करीब ढाई लाख का माल पार कर दिया। जब वे अपने घर आए तो चोरी की जानकारी हुई। रतनपुर के गांधीनगर में रहने वाले अमितेंद्र तिवारी निजी संस्थान में काम करते हैं। वे अपने परिवार को लेकर 19 जुलाई को महाकाल का दर्शन करने उज्जैन गए थे। सोमवार की दोपहर वे अपने घर आए। दरवाजा खाेलकर वे अंदर गए तो कमरे में सामान बिखरा हुआ था। पीछे के दरवाजे से घुसे चोरों ने आलमारी से चार तोला सोना, 50 तोला चांदी के जेवर, एक लैपटाप, तीन मोबाइल और नकदी समेत करीब ढाई लाख का माल पार कर दिया था। उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी पड़ोसियों को दी। इसके बाद घटना की सूचना रतनपुर थाने में दी गई। रतनपुर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। साथ ही डाग स्क्वायड को बुलाया गया। पुलिस की टीम आसपास के लोगों से पूछताछ कर संदेहियों की जानकारी जुटा रही है। इसके अलावा पुराने अपराधियों की तस्दीक की गई है।
 

कोयले की हेराफेरी करने वाले तीन ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

23-Jul-2024
दुर्ग।  ( शोर संदेश )    भिलाई में ACC अडानी सीमेंट फैक्ट्री में करोड़ों के कोयले की हेराफेरी का मामला सामने आया है। जामुल पुलिस ने 3 ट्रक ड्राइवरों को गिरफ्तार किया है। दीपिका की खदान से अच्छी ग्रेड का कोयला लोड करते थे। बिलासपुर में उसकी जगह घटिया ग्रेड का कोयला बदलकर ACC अडानी सीमेंट प्लांट में सप्लाई करते थे। पूरा मामला जामुल थाना क्षेत्र का है। जामुल थाना प्रभारी कपिल देव पांडेय ने बताया कि ACC सीमेंट कंपनी प्रबंधन ने उनके यहां एक शिकायत की थी कि एसीसी कंपनी में दीपका की खदान से कोयला मंगाया जाता है। वहां से जो कोयला यहां आता है वो उस ग्रेड का कोयला नहीं होता, जिस ग्रेड का कोयले का वो लोग आर्डर देते हैं। जामुल पुलिस ने 22 जून को शिकायत दर्ज की। मामले की जांच के दौरान पाया गया कि कोरबा जिले की दीपका खदान से जी 11 ग्रेड का कोयला लोड करके तीन ट्रक पर निकले थे। इसके बाद वो ट्रक जब एसीसी प्लांट पहुंचे तो उसमें लदा कोयला बदलकर खराब क्वालिटी का हो गया। एसीसी प्रबंधन ने पुलिस को बताया कि इस तरह का काम कई महीनों से हो रहा है और उन्हें करोड़ों का चूना लगाया जा चुका है।

रामनगर अपहरण और मारपीट मामले में हुई गिरफ्तारी

23-Jul-2024
रायपुर।  ( शोर संदेश )  राजधानी रायपुर के युवक का अपहरण कर मंदिर हसौद ले जाकर पिटाई करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रिंस बागड़े, अंशुल समेत 2 अन्य आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार कर रायपुर ने आई है। गुढ़ियारी थाना के रामनगर चौकी में अपहरण और मारपीट की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज है। जानकारी के अनुसार आरोपित और प्रार्थी दोनों दोस्त हैं। पुराने विवाद के चलते आरोपित प्रिंस बागड़े और अंशुल ने युवक से मारपीट की। पहले उसे मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद कमरे में बंद कर उसकी जमकर पिटाई की। बेसबाल से पीटते हुए वीडियो भी बनाया। इसके बाद बदमाशों ने वीडियो को वायरल कर दिया। जानकारी के अनुसार गुढ़ियारी क्षेत्र के एक घर के कमरे में बंद कर पिटाई की गई। इसके बाद उसे कार में बैठाकर मंदिर हसौद क्षेत्र में ले गए। वहां भी उसकी पिटाई कर दी, जिससे युवक बेहोश हो गया। बेहोश होने पर मरा समझकर सड़क किनारे फेंक कर फरार हो गए। पुलिस ने मामले में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपितों की तलाश कर रही थी।
 

93 मवेशियों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

22-Jul-2024
केशकाल ( शोर संदेश )। गोवंश तस्करी के विरुद्ध कोंडागांव पुलिस ने लगातार दूसरी बड़ी कार्रवाई है। पहले विश्रामपुरी पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वहीं इस बार बाँसकोट पुलिस ने लगभग 93 गाय बैल लेकर बालोद से ओडिशा जा रहे 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है। एक सप्ताह में यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। दोनों कार्रवाई में 132 मवेशियों को अब तक पांच आरोपियों को जेल भेजा गया । प्रेस कांफ्रेंस कर केशकाल एसडीओपी भूपत सिंह ने बताया कि तीनों तस्कर नवरंगपुर (ओडिशा) के निवासी हैं।
जो कि बालोद जिले के करहीबदर से 93 नग गौवंश खरीद कर पैदल ही रायघर (ओडिशा) लेकर जा रहे थे। लगभग 60 किलोमीटर से अधिक पैदल चलते हुए सभी मवेशियों को क्रूरता पूर्वक बांधकर मारते हुए ले जा रहे थे । शनिवार सुबह बाँसकोट चौकी अंतर्गत ग्राम मारंगपुरी के समीप ग्रामीणों ने उन्हें रोका और बाँसकोट पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को देख दो लोग भाग गए वहीं तीन लोगों को पकड़ कर थाना लाकर पूछताछ की।
इस दौरान तस्करों ने गौवंश को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने से सम्बंधित किसी प्रकार के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए हैं। जिसके तहत पशु क्रूरता अधिनियम के तहत तीनों को पर कार्रवाई की गई जिसे न्यायालय में पेश करने के उपरांत जेल भेज दिया गया ।गौवंश संरक्षण के लिए जन जागरूकता अभियान चलाए जाने की आवश्यकता है। आने वाले दिनों में गोवंश की तस्करी पर पूर्णत: अंकुश लगाया जाएगा। साथ ही सडक़ों पर घूमने वाले आवारा मवेशियों के सम्बंध में भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

लाखों के जेवर चोरी करने वाला चोर गिरफ्तार

22-Jul-2024
भिलाई  ( शोर संदेश )  । दो दिन पहले गुरुवार को गिरफ्तारी से बचने मोबाइल टॉवर पर  राहुल बंसोड नाम का चोर चढ़ गया था। दो दिन बाद वहीं युवक लाखों की चोरी के मामले में पुलिस की गिरफ्त में आया। स्मृति नगर चौकी क्षेत्र में हुई एक चोरी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी के जेवर व अन्य सामान जब्त किया गया है। आरोपी राहुल बंसोड ने अपने नाबालिग साथी के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था।
मिली जानकारी के अनुसार 13 जून 2024 को सैय्यद जमील निवासी स्मृति नगर ने चौकी स्मृति नगर पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि 10 जून 2024 से 11 जून 2024 के मध्य रात्रि अज्ञात द्वारा उसके घर पर चोरी की गई। घर के पीछे लगे कुलर ग्रील को तोड़कर घर चोर अन्दर घुसा और कमरे में रखे आलमारी के लॉकर का ताला तोड़कर पुरानी इस्तेमाली सोने-चांदी के जेवरात, पुरानी इस्तेमाली मोबाईल फोन एवं नगदी रकम चोरी कर ले गया। रिपोर्ट पर चौकी स्मृति नगर, थाना सुपेला में धारा 457, 380 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान पुलिस ने घटना स्थल निरीक्षण कर प्रार्थी के घर के आसपास क्षेत्र में रहने वाले लोगों से पूछताछ किया गया तथा आस-पास क्षेत्र के सीसीटीवी फूटेज का अवलोकन किया गया। इस बीच मुखबिर से सूचना मिली कि एक नाबालिग चांदी के जेवर बेचने के फिराक में ग्राहक तलाश रहा है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर नाबालिग को हिरासत में लिया।
पूछताछ करने पर नाबालिग ने बताया कि उसने अपने साथी राहूल बंसोड के साथ मिलकर चोरी की। चोरी के कुछ सोने एवं चांदी के जेवरात को अपने घर में रखना बताया। गिरफ्तारी से बाचने मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया था आरोपी पुलिस पहुंची तो मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया आरोपी नाबालिग से पूछताछ के बाद जब पुलिस राहुल बंसोड़ को हिरासत में लेने पहुंची तो वह घर पर नहीं था।
जैसे ही उसे पता चला कि पुलिस उसे लेने पहुंची थी तो वह सीधे बाबा दीप सिंह नगर में मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। दोपहर 12  बजे से वह देर शाम तक मोबाइल टॉवर पर ही बैठा रहा। इस दौरान वह मोबाइल पर बात कर रहा था और बार बार यही कह रहा था कि पुलिस उसे झूठे मामले में फंसाने के लिए गिरफ्तार करने पहुंची थी। काफी मशक्कत के बाद वह देर शाम मोबाइल टॉवर से उतरा।
पूछताछ के कुबूल किया जुर्म मोबाइल टॉवर से उतरने के बाद पुलिस राहुल बंसोड़ को हिरासत में लेकर गई और पूछताछ की। पहले तो वह टाल-मटोल करता रहा लेकिन बाद में अपना अपराध स्वीकार कर लिया। दोनों आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए सोने एवं चांदी के जेवरात 1 नग सोने की चूड़ी, 2 नग सोने का हार, 2 नग सोने का माथा टीका, 10 नग सोने की अंगुठी, 2 नग सोने का इयर रिंग, 6 नग सोने की फुल्ली, 3 नग सोने की चेन मय लाकेट, 1 नग चांदी की चाबीरिंग, 2 नग चांदी का मेहंदी छल्ला, 4 नग चांदी की पायल, 3 चांदी की चुड़ी, 10 नग बेन्टेक्स चुड़ी, 01 नग घड़ी, 1 नग मोबाईल फोन एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल जुमला कीमती करीबन 10 लाख रुपए जब्त किया गया।

जुआरियों को पुलिस ने पकड़ा, मोबाइल और पैसे जब्त

22-Jul-2024
बिलासपुर।  ( शोर संदेश )  सूचना प्राप्त हुई कि कोरी डैम के किनारे कई फड लगाकर लोग लाखों रुपयों का जुआ खेल रहे है । इस सूचना पर तत्काल SDOP Kota नूपुर उपाध्याय को थाना प्रभारी कोटा के साथ पर्याप्त बल के साथ भेजा गया । पुलिस बल के पहुँचने पर जुआड़ियों के 4 फड़ लगे थे पुलिस को देखकर जुआड़ियों ने भागने का प्रयास किया किंतु पुलिस पार्टी ने घेराबंदी कर जुआरियों को पकड़ा और डैम के पास बने सिंचाई विभाग की बिल्डिंग के बाउंड्री में लाकर पुलिस के द्वारा zero FIR की गयी और सभी फड़ों की तलाशी ली गयी जिसमें ताश के पत्तों के अलावा कुल रक़म   349215 रुपये बरामद हुए हैं तथा कुल 22 जुआड़ी पकड़े गये जिनके नाम इसप्रकार  हैं । जुआरियों से 7 कारें और 22 मोबाइल ज़ब्त किए गए हैं ।
सुनील यादव चाटींडीह रपटा चौक 
श्याम मूर्ति चाटीडीह रामायण चौक
अमित सिंह लक्ष्मीनगर रायपुर 
राजेश साहू गोंडपारा कोतवाली बिलासपुर
दिनेश सिंह बँधवापारा सतबहानिया मंदिर
संजीव साहू तखतपुर 
महेश कुमार गबेल चाटीडिग
हरिओम साहू खमतराई बिलासपुर
चंद्रप्रकाश मेरावी नागोई तखतपुर
दीपक सोनी अशोक विहार फेज -2 बिलासपुर 
अमित पहाड़ी निवासी सकरी बिलासपुर 
अमित भारतै निवासी सकरी बिलासपुर 
दीपक साहू गोदैया रतनपुर 
संदीप मिश्रा निवासी नीलपैलेस बिलासपुर 
शिवेंद्र प्रताप कौशिक नगोई तखतपुर बिलासपुर
राकेश सिंह दयालबन्द बिलासपुर 
सूरज वस्त्रागार अमेरी बिलासपुर 
संजय ध्रुव जबड़पारा बिलासपुर 
श्रीकान्त तिवारी मंगला बिलासपुर 
अकबर ख़ान 33 वर्ष दयालबंद बिलासपुर 
जितेश मोर मालखरोदा शक्ति 
अर्पित सहगल नारियल कोठी सिविल लाइन बिलासपुर

15 लीटर हाथभट्ठी कच्ची महुआ शराब जप्त

22-Jul-2024
रायपुर  ( शोर संदेश )  । अवैध रूप से आसवित कच्ची शराब के सेवन से संभावित जनहानि को रोकने विभाग द्वारा सतत कार्रवाई की जा रही है। इसी तारतम्य में शनिवार को मुखबीर सूचना के आधार पर ग्राम कालीदरहा थाना बलौदा में आरोपी प्रमोद सेठ से गवाहों के समक्ष  पूछताछ कर उसके रिहायशी मकान की विधिवत तलाशी ली जाने पर आरोपी के रिहायशी मकान से 5-5 लीटर क्षमता वाली 3 नग प्लास्टिक जरकेन में भरी हुई हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब कुल 15.00 लीटर बरामद हुई, जिसे विधिवत जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आब. एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 
प्रकरण में जप्त मदिरा की मात्रा 5 लीटर से अधिक होने के कारण अपराध की प्रकृति धारा 59 (क) आब. एक्ट के तहत अजमानतीय होने के कारण आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। 
उपरोक्त कार्रवाई दरसराम सोनी आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त सरायपाली एवं नितेश सिंह बैस आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त बसना की संयुक्त टीम द्वारा की गयी, जिसमें आरक्षक राजकिशोर पांडे, खिनीराम खुटे, संजय मरकाम, सैनिक लक्ष्मीचरण, कविग्वाल एवं समस्त आबकारी स्टाफ उपस्थित थे।

तेलीबांधा गोलीकांड: मुख्य हैंडलर समेत 6 आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल-कारतूस बरामद

21-Jul-2024
रायपुर।   ( शोर संदेश  ) 13 जुलाई को थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत रिंग रोड नंबर 01 उद्योग भवन तेलीबांधा के पास स्थित पी.आर.ए. इंडिया प्रा.लि. के बाहर हुई गोलीबारी की घटना में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो नकाबपोश व्यक्तियों ने पिस्टल से हमला किया और फरार हो गए थे, जिसके बाद अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर अमरेश कुमार मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने समस्त पहलुओं पर गंभीरता से समीक्षा कर स्पेसिफिक टॉस्क के लिए स्पेसिफिक टीमों को नियुक्त किया।
सूचनाओं के आधार पर झारखंड के गुमला, लोहरदगा और रांची तथा हरियाणा के सिरसा में उच्च स्तरीय समन्वय स्थापित करते हुए एक अंतरराज्यीय ऑपरेशन चलाया गया। इस ऑपरेशन में झारखंड से 3 और हरियाणा से 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। दो अन्य आरोपियों की पहचान सुनिश्चित की गई है।
मुख्य हैंडलर अमनदीप बाल्मिकी से 1 पिस्टल, 8 जिंदा राउंड और 1 खाली खोखा जप्त किया गया है। घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल (क्रमांक जे एच/01/डी एल/4692) भी जप्त की गई है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्यवाही की जा रही है।
अमनदीप बाल्मिकी का झारखंड के अमन साहू गैंग और पंजाब के एक गैंग से संबंध है। उसी ने शूटर, वाहन और रकम उपलब्ध कराई थी।
    संदीप यादव (23) - ग्राम सेहलतेतर टोली, थाना घाघरा, जिला गुमला, झारखंड।
    शाहिद अंसारी (22) - न्यू आजाद बस्ती, लोहरदगा, झारखंड।
    शाहिद अंसारी (25) - आजाद बस्ती, पथलकुरवा, थाना लोवर बाजार, जिला रांची, झारखंड।
    रवि कुमार सेन (22) - मंगाला, थाना सदर, जिला सिरसा, हरियाणा।
    लक्ष्मण दास बाजीगर (23) - सलारपुर, थाना सदर, जिला सिरसा, हरियाणा।
    अमनदीप बाल्मिकी उर्फ अम्मू - धोतड़ बस स्टैंड के पास, थाना रनिया, जिला सिरसा, हरियाणा।
गिरफ्तार आरोपियों से विस्तृत पूछताछ के बाद प्राप्त तथ्यों के आधार पर आगे की कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस ने आम जनता से भी इस मामले में सहयोग करने की अपील की है।

राजधानी में चाकू लेकर घूमते बदमाश गिरफ्तार

20-Jul-2024
रायपुर। ( शोर संदेश )   वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन लाल पटेल तथा नगर पुलिस अधीक्षक योगेश साहू के पर्यवेक्षण मे अपराधो पर अकुंश लगाने हेतू चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत थाना मौदहापारा पुलिस के कार्य से आरोपी को गिरफतार करने मे सफलता हुई।
दिनांक 18.7.24 को सूचना मिला कि एक व्यक्ति समवेत शिखर कंपलेक्स के पास हाथ में बटनदार चाकू लहराते हुए आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है की सूचना पर रवाना होकर आरोपी अलीमुद्दीन के कब्जे से एक बटनदार धारदार चाकू जप्त कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। जिसे आज दिनांक 19.07.24 को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल वारंट प्राप्त होने पर जेल दाखिल किया गया।a



kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account