ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज

रायपुर की सड़कों पर स्टंट करना पड़ा महंगा,11000 का कटा चालान

05-Jul-2024
रायपुर । ( शोर संदेश ) नवा रायपुर की सड़कों पर स्टंटबाजी कर इंटरनेट मीडिया पर फोटो-वीडियो अपलोड करने वाले बाइकर्स के विरूद्ध यातायात पुलिस कार्रवाई की। वाहन को जब्त कर प्रकरण कोर्ट में पेश किया गया। न्यायाधीश ने 11000 रुपये का जुर्माना भरने का आदेश सुनाया। यातायात डीएसपी गुरजीत सिंह ने बताया कि इंटरनेट मीडिया के माध्यम से नवा रायपुर की सड़कों पर लापरवाही पूर्वक खतरनाक ढंग से बाइक स्टंटबाजी करने का वीडियो मिलने पर एएसपी ट्रैफिक ओम प्रकाश शर्मा ने बाइकर्स की तलाश कर उसे दबोचने के निर्देश दिए थे। थाना प्रभारी यातायात भनपुरी अनिष सारथी और उनकी टीम को उस बाइकर्स के वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर उसके घर का पता तलाशने लगाया गया। काफी तलाश के बाद बाइकर्स मुकेश चंद्राकर उर्फ मुक्कु हाथ लगा। वह रांवाभाठा में आटो पार्ट्स की दुकान में सेल्समेंन का काम करता है। इंस्टाग्राम पर उसने ‘मुक्कु‘100’’ नाम से आइडी बना रखा है।
पूछताछ में खुद को चर्चा में रखने के लिए उसने अपनी केटीएम बाइक सीजी 04 एनडी. 3569 से नवा रायपुर की सड़कों पर स्टंट करके वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड करना बताया। मुक्कु के अनुसार वह स्टंटबाजी का वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड करके अच्छा खासा पैसा भी कमा लेता है। इंस्टाग्राम में इसके 25,000 फालोवर्स है। यहीं नही ढेरों कंपनियों ने अपना एप्लीकेशन प्रमोट करने के लिए उसे पैसे का आफर कर रहे है, जिससे अतिरिक्त कमाई भी हो रही है।
पुलिस ने बाइक जब्त कर मोटर यान अधिनियम की धारा 184, 39/192, 182(A)4 की कार्रवाई कर प्रकरण कोर्ट में पेश किया। न्यायाधीश ने बाइक चालक मुकेश चंद्राकर उर्फ मुक्कु पर 11000 रुपये का अर्थ दंड लगाया।मुकेश का ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन करने प्रतिवेदन परिवहन कार्यालय भेजा गया है। इस दौरान वाहन चालक को भविष्य में दोबारा बाइक स्टंट करने पर कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी देकर छोड़ा गया।
कार्रवाई के दौरान बाइकर्स मुकेश चंद्राकर उर्फ मुक्कु को उसके स्वजनों के सामने डीएसपी ट्रैफिक गुरजीत सिंह समझाइश दी कि बाइक पर स्टंट करना खतरनाक है। ऐसा करने से खुद और दूसरे वाहन चालक की जान भी जा सकती है।
केवल चर्चित होने के लिए अपनी जान जोखिम में डालना बेवकूफी है, भविष्य में दोबारा ऐसी गलती कभी मत करना नही तो सख्ती से कानूनी कार्रवाई की जायेगी। मुकेश चंद्राकर ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में दोबारा कभी बाइक स्टंट नही करने का संकल्प लिया और दूसरे वाहन चालकों को भी बाइक स्टंट नही करने की अपील की।

60 लाख का गांजा जब्त

01-Jul-2024
नारायणपुर। ( शोर संदेश ) पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. नारायणपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो गाड़ियों से गांजा की बड़ी खेप पकड़ी है, जिसकी कीमत लगभग 60 लाख बताई जा रही है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नारायणपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो गाड़ियों को रोका।
गाड़ियों को चेक करने के दौरान कार से 60 किलो और मालवाहक वाहन से 546 किलो गांजा बरामद किया। पूछताछ में चालकों ने बताया कि वे गांजा की खेप को ओडिशा के मलकानगिरी से महाराष्ट्र के नागपुर ले जा रहे थे. जब्त गांजा की कीमत 60 लाख 60 हजार रुपये आंकी गई. पहली बार जिले में गांजा की इतनी बड़ी खेप पकड़ाई है।
 

 


युवक और युवती गांजे के साथ गिरफ्तार

29-Jun-2024
रायपुर ( शोर संदेश ) । राजधानी के टिकरापारा थाना इलाके में नए बस टर्मिनल से पुलिस ने 1 युवक और 1 युवती को गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। मामलें में जानकारी देते हुए टिकरापारा थाना प्रभारी ने बताया है कि मुखबिरों से सूचना मिली थी कि आज दोपहर को एक बस से ओडिशा के रास्ते से होकर रायपुर आ रहे है।
पुलिस के टीम ने वह घेराबंदी करके 2 युवती और 1 युवक को गिरफ्तार किया मगर उसमे से एक युवती ने पुलिस को चकमा देकर फरार हो गई। अपुष्ट सूत्रों से जानकारी मिली है कि थाने में ही इस मामले को रफा-दफा करने की तैयारी चल रही है।  गांजे का पेड़ उगाने वाला 3 दिन पहले हुआ गिरफ्तार राजधानी रायपुर में एक आरोपी ने अपने घर में गांजा का पौधा उगा लिया था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस को आरोपी के बाड़ी से 3 पौधा बरामद हुआ है। उसके खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत एक्शन लिया है। मामला धरसींवा थाना क्षेत्र का है। दरअसल, एंटी क्राइम यूनिट को सूचना मिली थी कि, धरसींवा के पास देवरी गांव में एक व्यक्ति ने अपने घर में गांजा का पौधा उगाया है। जिसके बाद पुलिस के साथ एंटी क्राइम यूनिट ने जॉइंट टीम बनाकर घर पर रेड कार्रवाई की।
आरोपी सुनील पांडे के घर की तलाशी लेने पर पुलिस को बाड़ी में 3 पौधे उगे हुए मिले। पुलिस ने पौधों को जब्त कर लिया है। साथ ही आरोपी सुनील पांडेय को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा आरोपी के पास 10 हजार कैश भी जब्त हुआ है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पहले भी नारकोटिक्स एक्ट के मामलों पर जेल में बंद रह चुका है।

 


लाखों रुपये की चपत लगाने वाला ठग गिरफ्तार

27-Jun-2024
जशपुर। ( शोर संदेश ) जशपुर में जमीन दिलाने के नाम पर साथियों के साथ मिलकर षड्यंत्र कर फर्जी दस्तावेज बनाकर 87 लाख से ज्यादा रुपयों की ठगी करने शातिर अंकित ताम्रकार को कोतवाली पुलिस टीम ने ईंट भट्ठे से गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उसके कब्जे से ठगी की रकम से खरीदा गया टोयोटा ग्लांजा कार कीमती 12 लाख रू. जप्त, वहीं प्रकरण के अन्य फरार आरोपियों की पतासाजी जारी है।आरोपी की गिरफ्तारी में सम्मिलित पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक ने नगद ईनाम से पुरुस्कृत किया है।
ठगी के मामले का खुलासा करते हुए एसपी शशिमोहन सिंह ने बताया कि प्रार्थी कमलेश जैन उम्र 51 साल निवासी जशपुरनगर के द्वारा दिनांक 27.03.2024 को भूमि स्वामी की भूमि का रजिस्ट्री कराने अथवा दिये गये रूपये वापस करने के लिए एक लिखित शिकायत आवेदन पत्र पुलिस अधीक्षक कार्यालय जशपुर में प्रस्तुत किया था, आवेदक के द्वारा प्रस्तुत शिकायत आवेदन पत्र की जाॅंच पुलिस अनुविभागीय अधिकारी द्वारा कराया गया। जांच में पाया गया कि अनावेदक अंकित ताम्रकार निवासी सन्ना रोड जशपुर द्वारा आवेदक कमलेश जैन के साथ जमीन का सौदा की बात को लेकर लाखो रूपये लेकर धोखाधड़ी,ठगी किया है।जिस पर अंकित के  विरूद्ध प्रथम दृष्टया धारा 420 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 

विज्ञापन
विवेचना के दौरान आवेदक कमलेश जैन,गवाहों के कथन एवं आवेदक द्वारा प्रस्तुत दस्तावेज देखने से पता चला कि पीड़ित कमलेश जैन और आरोपी अंकित ताम्रकार के बीच जमीन की खरीद-बिक्री करने के लिए बातचीत हुई है।इस बातचीत में अंकित ताम्रकार ने जमीन मालिक मनबोध महतो से भूमि खसरा नबंर 613/1 का सौदा कमलेश जैन को बेचने के लिए किया।सौदा तय होने के बाद अंकित ने कमलेश जैन से 87 लाख60 हजार रुपये ले लिए।बाद में पता चला कि दिखाई गई जमीन कागज की जमीन से अलग है।
दरअसल, भूमि स्वामी मनबोध महतो ने अपने खसरा नबंर 613/1 को बेचने की सहमति देकर अभियुक्त अंकित ताम्रकार से सौदा तो किया था लेकिन अन्य भूमि(जिसे प्रार्थी को अंकित ने दिखाया) को बेचने का सौदा भूमिस्वामी द्वारा नहीं किया गया है।हद तो यह कि बेची गई जमीन का एक रुपया भी जमीन मालिक को नहीं मिला। भूमिस्वामी के परिवार के जिन सदस्यो से आरोपी द्वारा प्रार्थी से बातचीत कराना कहा गया है वैसा कोई परिवारिक सदस्य भी भूमिस्वामी मनबोध महतो के परिवार में नहीं है। इस तरह अंकित ताम्रकार ने प्रार्थी से मनबोध महतो की जमीन बेचने के नाम से लाखों रूपये का ठगी किया गया। इतना ही नहीं, आरोपी द्वारा जमीन के मूल दस्तावजों में कूटरचना कर उन्हें असली बताते हुए  प्रार्थी को विश्वास में लेकर बड़ी धोखाधड़ी को अंजाम दिया। ऐसी करतूत से धारा 467, 468, 471, 120 (बी) भा.द.वि. का भी अपराध करना पाया गया और प्रकरण में इन धाराओं को भी जोड़ा गया। 
इस बड़ी धोखाधड़ी के मामले की मॉनिटरिंग पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह स्वयं कर रहे थे।इस दौरान अंकित ताम्रकार लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था,जिसको पकड़ने के।लिए मुखबीर एवं सायबर सेल को लगाया गया था।
मुखबिर की पुख्ता सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर रवि तिवारी ने एएसआई ईश्वर वारले व पुलिस बल के साथ फतेहपुर स्थित एक ईंटा भट्ठे की घेराबंदी कर रेड मारा।जिसमें ठगी का आरोपी अंकित ताम्रकार पकड़ा गया।पूछताछ में उसने बताया कि अपने दोस्तों के साथ मिलकर फुलप्रूफ प्लान बनाया और फर्जी दस्तावेज बनाकर प्रार्थी कमलेश जैन से जमीन दिलाने के नाम पर  87 लाख 60 हजार रूपये का ठगी करना स्वीकार किया। उसके कब्जे से ठगी की रकम से खरीदी गई कार को जप्त किया गया है।कोतवाली पुलिस ने अभियुक्त अंकित ताम्रकार उम्र 27 साल निवासी सन्ना रोड जशपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा है। इस प्रकरण के अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस की टीम लगी हुई है। 

इससे पहले अंकित 2023 में ताम्रकार अपने साथियों के साथ मिलकर नकली जेवरात को असली सोना बताकर बेचने के मामले में जेल जा चुका है,जिस प्रकरण में इसके विरूद्ध थाना कुनकुरी के अप.क्र. 84/23 धारा 420, 511, 34 भा.द.सं. का अपराध दर्ज है। 
                                        
पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि अंकित ताम्रकार शातिर किस्म का ठग है, पूर्व में इसके विरूद्ध थाना कुनकुरी में भी ठगी का मामला दर्ज किया गया है, इस प्रकरण के अन्य फरार आरोपियों की पतासाजी हेतु टीम को लगाया गया है, उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जायेगा।

एसईसीएल सीएमओ के घर चोरों का धावा, लाखों रुपये के गहने और नकदी की पार

27-Jun-2024
कोरबा।   ( शोर संदेश ) भीड़भाड़ वाले इलाके में चोरी की घटना से कॉलोनी में हड़कंप मच गया। चोर पीछे दीवार कूदकर घर में घुसे, जिसकी वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सोने चांदी के गहने और बड़ी मात्रा नकदी घर की अलमारी में रखी हुई थी। जिस वक्त ये घटना हुई घर पर कोई नहीं था। सूनेपन का फायदा उठाकर चोर बड़ी आसानी से घर में घुसकर हाथ साफ कर गए। 
मकान मालिक अरविंद ने बताया कि वह और उनकी पत्नी किसी काम से बाहर गए हुए थे। जब देर रात वापस आए और ताला खोलकर अंदर घुसे तब सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था। घर के पीछे दीवार से कूदकर अंदर घुसे थे। उनकी एक बेटी है, जो बाहर जॉब कर रही है। कुछ दिनों बाद उसकी शादी होने वाली थी और शादी के लिए गहने और नकदी रकम रखे हुई थी, जिसे चोरों ने पार कर दिया।
कुसमुंडा थाना प्रभारी रूपक शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते है पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कार्रवाई शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले पर सूक्ष्मता और सघनता के साथ जांच कर रही है। पुलिस दावा कर रही है कि जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे।

चोरी के सात बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार

25-Jun-2024
रायगढ़। ( शोर संदेश )  बाइक चोरी एवं संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने एसपी दिव्यांग कुमार पटेल द्वारा सभी थाना, चौकी प्रभारियों को उनके क्षेत्र के संपत्ति संबंधी अपराधों में चालान हुए आरोपी तथा संदिग्ध व्यक्तियों पर निगाह रखकर कार्यवाही का निर्देश दिया गया है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी द्वारा मुखबिर लगाकर चोरी की बाइक में माल-मुल्जिम की पतासाजी की जा रही थी कि थाना कोतरारोड़ क्षेत्र से 20 जून को एक मोटरसाइकिल पैशन प्रो सीजी 13 एक्स 4228 चोरी हुई थी, मामले में थाना कोतरारोड में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 236/2024 धारा 379 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर माल मुलाजिम पतासाजी दौरान घटनास्थल एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज निकला गया, फुटेज में दिख रहा है संदेही के फोटोग्राफ्स थाना प्रभारी अपने मुखबिरों को शेयर कर स्टाफ के साथ संदिग्ध के पतासाजी में जुटी हुई थी कि मुखबिर से चोरी मोटरसाइकिल पैशन प्रो को ग्राम उच्चभिट्ठी में रहने वाला राकेश कुमार चंद्रा चोरी कर छिपाकर रखे होने की सूचना दिया, तत्काल कोतरारोड़ पुलिस द्वारा किरोड़ीमल नगर आजाद चौक के पास संदेही राकेश कुमार चंद्रा को हिरासत में लिया गया जिससे पूछताछ करने पर अपने साथी अखिलेश कश्यप मूल निवास ग्राम जोबी, नैला हाल मुकाम किरोड़ीमल नगर कोतरारोड़ के साथ 07 बाइक चोरी करना बताया, जिसमें एक जिंदल पार्किंग पतरापाली में पैशन प्रो मोटरसाइकिल CG13 AX 4228 को चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी राकेश कुमार चंद्रा ने 03 बाइक अपने पास और 02 बाइक को उसका साथी अखिलेश कश्यप तथा चोरी के 02 बाइक को उसके गांव के चाचा मनोज कुमार चंद्रा के पास बिक्री करने हेतु रखना बताया।
कोतरारोड़ पुलिस ने आरोपी राकेश कुमार चंद्रा के कब्जे से मोटर साइकिल पैशन प्रो सीजी 13 एक्स 4228, एक बजाज पल्सर और एक HF Deluxe मोटर सायकल की जप्ती की गई है । आरोपी राकेश चंद्रा से मिली जानकारी पर पुलिस ने अखिलेश कश्यप को गणेश चौक किरोड़ीमल नगर उसके किराए मकान पर दबिश देकर हिरासत में लिया गया अखिलेश कश्यप से एक लाल रंग का हीरो सीडी डीलक्स और एक लाल काला रंग का पल्सर बाइक की जप्ती की गई है जिसके पश्चात पुलिस टीम ग्राम गलगलडीह थाना जैजेपुर आरोपी मनोज कुमार चंद्रा के निवास पर दबिश दिया आरोपी से एक बाइक यामाहा R15 और एक हीरो होंडा मोटरसाइकिल सीजी 13 आर 9373 को उसके घर से बरामद कर जप्त किया गया है । आरोपियों की संख्या एक से अधिक होने तथा आरोपी मनोज चंद्रा द्वारा चोरी की संपत्ति रखने पर प्रकरण में धारा 34, 411 आईपीसी विस्तारित किया गया । आरोपियों से चोरी की कुल 7 बाइक कीमती ₹5,30,000 बरामद करने में पुलिस को सफलता मिली है । आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

रायपुर एसपी से महिला ठग के खिलाफ शिकायत, कार्रवाई की मांग

25-Jun-2024
रायपुर।  ( शोर संदेश )  ठग महिला के खिलाफ रायपुर एसपी से शिकायत हुई है। पीड़ितों ने सख्त कार्रवाई की मांग है। प्रतिभा शर्मा नाम की महिला पर आरोप है कि कमल विहार में जमीन दिलाने और कई स्कीम के तहत लाभ दिलाने के नाम पर लोगों को चूना लगाया है। जब पीड़ितों ने पैसा वापस करने की मांग की तो महिला धमकी देने लगी और जबरन फंसाने लोगों को डराया। पीड़ितों ने बताया कि महिला मूल रूप से हरिद्वार की निवासी है। 9 साल से राजधानी रायपुर में रह रही है। ठगी करने के बाद से फरार चल रही है। महिला इतना शातिर है कि खुद को गृहमंत्री विजय शर्मा की बहन बताती है। नाम बदल-बदलकर ठगी की वारदात को अंजाम देती रही है। फ़िलहाल पीड़ितों को एसपी ऑफिस से कार्रवाई का आश्वासन मिला है। खमतराई सीएसपी को जांच हेतु निर्देशित किया गया है। जांच उपरांत इस मामले में सच्चाई सामने आएगी।
 

युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, साइड नोट में यह बताया...

25-Jun-2024
बालोद। ( शोर संदेश )  जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र के सिवनी गांव में एक युवती ने अपने जीजा के घर फांसी लगाकर ख़ुदकुशी कर ली. मृतिका का नाम साक्षी बरसेना है जो कि विदिशा मध्यप्रदेश की रहने वाली थी. घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची बालोद पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद किया है. जिसमें उसने किसी को तंग न करने की बात कहते हुए मौत की जिम्मेदार खुद को बताया है. पुलिस के मुताबिक, मृतिका का नाम साक्षी बरसेना (उम्र 23 साल) पिता का नाम अनिरुद्ध बरसेना विदिशा मध्य प्रदेश की रहने वाली है. वह 18 मई को अपनी बड़ी बहन के साथ बालोद में अपने जीजा के घर आई थी. मृतिका के जीजा डॉक्टर रविन्द्र वर्मा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पीपरछेड़ी में डॉक्टर है और सिवनी में देवकान सोनी के घर किराए के मकान में रहते है. घटना के वक्त दीदी-जीजा और उनके बच्चे समान लेने बाजार गए हुए थे. इसी दौरान साक्षी ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. जब वह वापस घर लौटे तो उन्होंने देखा की साक्षी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. जिसके बाद उन्होंने कोतवाली पुलिस को इसकी जानकारी दी.
 

आबकारी विभाग द्वारा मादक पदार्थ के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही

24-Jun-2024
महासमुंद।( शोर संदेश ) कलेक्टर प्रभात मलिक के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी मोहित जायसवाल के मार्गदर्शन में रविवार को आबकारी नियंत्रण कक्ष महासमुन्द में मुखबिर सूचना प्राप्त होने पर हमराह आबकारी स्टाफ के साथ रवाना होकर गवाहों को नोटिस जारी कर आरोपी के संबंध में जानकारी देकर बताए हुए स्थान पर उपस्थित होने कहा। गवाहों के सहमति के पश्चात रेलवे स्टेशन महासमुन्द पहुंचकर सूचना से अवगत करा कर आर. पी. एफ .थाना महासमुन्द को सूचित कर संयुक्त रूप से महासमुन्द रेल्वे प्लेटफॉर्म क्रमांक 01 में मुखबिर के बताए अनुसार ट्रॉली बैग एवं पिट्ठू बैग के साथ एक व्यक्ति ग्राहक की तलाश में खड़ा था। जिसे पूछे जाने पर अपना नाम रानू मालवीय पिता अशोक मालवीय उम्र - 23 वर्ष निवासी राजापुर, यमुना रोड़, चित्रकूट (उ. प्र.) का निवासी होना बताया। उक्त संदेही व्यक्ति को मुखबिर सूचना से अवगत कर तलाशी हेतु सहमत होने पर अपने पास रखे बैंगनी रंग के ट्रॉली बैग में 04 पैकेट पॉलीथिन में 8 किलोग्राम एवं एक काले रंग के पिट्ठू बैग में 1 पैकेट पॉलीथिन में 5 किलोग्राम  कुल मात्रा 13 किलोग्राम मादक पदार्थ को मौके पर परीक्षण करने पर गांजा होना सिद्ध होना पाया जाने पर आरोपी को एनडीपीएस की धारा 20 (ख)(ii)(B) के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया। तथा आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर ज्यूडिशियल रिमांड में जिला जेल महासमुंद दाखिल कराया गया। 
उक्त कार्यवाही प्रभारी अधिकारी आबकारी नियंत्रण कक्ष जिला महासमुंद एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी दीपक कुमार ठाकुर, आबकारी उप निरीक्षक दरस राम सोनी, नितेश सिंह बैस,  शिव शंकर नेताम, हृदय कुमार तिरुपुड़े, विकास बढेंद्र आबकारी मुख्य आरक्षक पी. माधव राव, आबकारी आरक्षक देवेश मांझी, संजय तिवारी एवं रेलवे पुलिस बल से निरीक्षक पी. एस. धाकड़, उपनिरीक्षक ए. के. गरनायक, आरक्षक क्र.0902 मंदीप सिंह, 0635 एम.एम. सिंह संयुक्त कार्यवाही में उपस्थित थे।

उज्जैन से खरीदकर लाए थे देशी कट्टा

23-Jun-2024
भिलाई  (  शोर संदेश  ) । कैंप क्षेत्र में फायरिंग मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियो के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त एक देशी कट्टा (रिवालवर) 6 राउण्ड का, 2 चाकू व और 2 तलवार बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों में संतोष कुमार साव, करण साव, मोह. समीर खान व एक नाबालिग शामिल है। फायरिंग के लिए इस्तेमाल देशी कट्ट आरोपियों ने उज्जैन से खरीदा था।
छावनी पुलिस ने अलग अलग मामले में कार्रवाई कर आरोपियों को जेल भेज दिया है। बता दें 21 जून को कैंप क्षेत्र में मिलन चौक पर फायरिंग की घटना सामने आई। हालांकि पुलिस ने फायरिंग होने से इंकार कर रही थी। वहीं सीसी टीवी फुटेज में पुलिस को रिवाल्वर लहराता युवक दिखा था।
जल्द ही पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली। मुखबिर की सूचना पर पुलिस बैकुण्ठ धाम के पास संतोष साव एवं करण साव नाम युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ में इन दोनों ने 21 जून की सुबह पुरानी रंजिस को लेकर रजत व करन को जान से मारने की नियत से घर में घुसे थे।
रिवाल्वर के संबंध में इन दोनों ने बताया कि 11 जून को उज्जैन गए थे और वहां एक व्यक्ति से 10 हजार रुपए में देशी कट्टा खरीदा था। इस मामले में पुलिस ने धारा 452, 294, 506 बी, 323, 34 व 25, 27 आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई की।
 



kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account